Advertisements

Corona New Variant क्या हैं? पहले से भी ज्यादा जानलेवा है? कैसे बचना होगा।

Corona New Variant क्या है? Corona New Variant JN. 1 किसके लिए जानलेवा होगा? Corona New Variant JN. 1 के लक्षण सभी जानकारी यहा से जानिए

वैसे तो भारत में पहले भी कई बार अलग-अलग प्रकार की बीमारियां और महामारी फैली थी। लेकिन लगभग 3 साल पहले आए कोरोनावायरस ने भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था। चीन से शुरुआत हुई इस कोरोना वायरस की जड़े पूरे भारत में भी अपनी अच्छी पकड़ बना ली थी । भारत के अलावा दूसरे देशों में भी कोरोनावायरस से हालात काफी ज्यादा बिगड़ चुके थे।

Advertisements

रोज हजारों की संख्या में मौत हो रही थी । भारत में हालात बद से पत्थर हो गए थे। हॉस्पिटल में मरीजों को एडमिट ही नहीं कर पा रहे थे। क्योंकि हॉस्पिटल में जगह ही नहीं बची थी। अब 3 साल बाद फिर से कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है और इस बार करोना वायरस पहले से भी ज्यादा खतरनाक वेरिएंट में फैलने वाला है।

हाल ही में ही कोरोना के नए वेरिएंट के बारे में पूरी जानकारी मिली है। चलिए हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इस नए वेरिएंट के बारे में बता देते हैं और कोरोनावायरस का नया वेरिएंट लोगों के लिए जानलेवा है या नहीं, यह जानना जरूरी है। क्योंकि जब तक आप पूरी जानकारी नहीं जानोगे, तो आप कैसे सेफ रहोगे। चलिए पूरी जानकारी जान लेते हैं।

Corona New Variant
Corona New Variant

Corona New Variant क्या है?

हाल ही में ही केरल और मध्य प्रदेश में कोरोना का नया वेरिएंट मिलने के कारण हड़कंप मच गया है। केरल में एक दिन में लगभग 200 से भी अधिक मामले सामने आए हैं। इसके अलावा केरल में नए कोरोना के नए वेरिएंट के कुल 1700 से भी ज्यादा कैसे हो चुके हैं। केरल में कोरोनावायरस के कारण एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। मध्य प्रदेश सरकार और केरल सरकार दोनों ही अब काफी ज्यादा एक्टिव हो गई है। जनहित में इस वायरस के बारे में भी जानकारी दे दी है।

केरल के अलावा मध्य प्रदेश में भी कोरोना का नया वेरिएंट काफी तेजी से फैल रहा है। Corona New Variant का नाम JN. 1 है। बताया जा रहा है कि यह वेरिएंट कोरोना के दूसरे वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक हो सकता है। खांसी जुकाम,सिर दर्द,गले में खुजली के अलावा सामान्य बुखार भी इस कोरोनावायरस के लक्षण बताए जा रहे हैं।

Corona New Variant JN. 1 किसके लिए जानलेवा होगा?

कोरोना वायरस का यह नया वेरिएंट वैसे तो काफी ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। लेकिन यह छोटे बच्चे, युवा और वयसक व्यक्तियों के लिए इतना ज्यादा खतरनाक नहीं है। कोरोनावायरस बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित होगा ।

लगभग 60 वर्ष से अधिक उम्र के आयु के लोगों को इस वेरिएंट से बच के रहना होगा। मास्क का उपयोग करना होगा। सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा। हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें यह जानकारी मिली है कि केरल और मध्य प्रदेश में जितने भी नए मामले देखने को मिले हैं, उसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग ज्यादा है। तो इसलिए आप की उम्र अगर 60 वर्ष से ज्यादा है या आपके घर में कोई 60 वर्ष की आयु का है, तो उसके लिए यह काफी ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

Corona New Variant JN. 1 के लक्षण

दोस्तों हाल ही में ही कोरोना के इस नए वेरिएंट के कुछ लक्षण भी सामने आए हैं। चलिए हम विस्तार से जान लेते हैं।

  • डॉक्टर की तरफ से यह जानकारी मिली है कि यह नया वेरिएंट ऐसा है कि इसके लक्षण आपको ज्यादा दिखाई नहीं देने वाले हैं और इस वेरिएंट में जो आपको बुखार होगा।  वह भी बिल्कुल सामान्य बुखार होगा ।
  • आपको पता ही नहीं चलेगा कि आपको सामान्य बुखार है या फिर कोरोना के इस नए वेरिएंट का इफेक्ट है। जैसे आपने देखा होगा कि पहले कोरोना वायरस का जो वेरिएंट था, वह लोगों के बीच आपस में मिलने जुलने, टच करने से भी फैल रहा था।
  • लेकिन इस वाले वेरिएंट में ऐसा नहीं होगा। डॉक्टर की माने तो यह हाथ लगाने से, आसपास रहने से फैलने वाला नहीं है। लेकिन फिर भी अपनी सुरक्षा के लिए मास्क का इस्तेमाल करना जरूरी होगा।
  • कोरोना के इस नए वेरिएंट में आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। बाकी अगर आप खाने-पीने का ध्यान रखेंगे और अपना समय पर इलाज करवाएंगे, तो आपको कुछ नहीं होगाl आप सुरक्षित रहेंगेl
  • इस वेरिएंट में जुकाम, खांसी, गले में खराश, गले में दर्द और सर दर्द जैसी आम समस्याओं के लक्षण भी पाए गए हैं। अगर आपको यह सभी लक्षण हो रहे हैं और काफी ज्यादा दिन हो गए हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए और अपना टेस्ट करवाना चाहिए।

National Mathematics Day 2023 in hindi: यहां से जानिए इस दिन को मनाने का इतिहास क्या है?

Corona New Variant JN. 1 से बचने के लिए क्या करना होगा?

हाल ही में ही केरल सरकार और मध्य प्रदेश सरकार राज्य में कोरोना के इस नए वेरिएंट के अटैक से काफी ज्यादा सतर्क हो चुकी है और राज्य में सभी लोगों को सुरक्षित रहने के लिए कुछ नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now
  • छोटे बच्चे, युवा और वयस्कों को मास्क का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा जो बुजुर्ग 60 वर्ष से अधिक आयु के हैं,उन्हें तो अपना पूरा ज्यादा ध्यान रखना होगा कि यह वेरिएंट बुजुर्ग लोगों पर सबसे ज्यादा अटैक करने वाला है।
  • सरकार ने साफ सफाई रखने और सैनिटाइजर का उपयोग करने की भी सलाह दी है।
  • यदि किसी व्यक्ति को बुखार हो रहा है,तो उन्हें समय पर अपना चेकअप करवाना होगा। क्योंकि कोरोना के इस नए वेरिएंट में बुखार जैसा महसूस होगा।
  • अगर आप सामान्य बुखार मानकर इलाज के लिए नही जाएंगे,तो आपकी सेहत बिगाड़ भी सकती है।
  • डॉक्टर के द्वारा यह सलाह दी गई है कि आपको बार-बार अपने हाथों को धोना होगा और इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति को खांसी, गले में खराश जैसी समस्या हो रही है, तो उसे भी कोरोना का टेस्ट करवाने की सलाह देनी होगी। क्योंकि इस वेरिएंट में गले में खराश, सर दर्द, खांसी और जुकाम जैसे लक्षण भी देखने को मिले हैं।

Corona New Variant JN. 1 के लिए कोई नई वैक्सीन बनाई गई है या नहीं?

कोरोना का यह नया वेरिएंट हाल ही में ही अभी सामने आया है। डॉक्टर के द्वारा अभी इस कोरोना के नए वेरिएंट के लिए कोई नई वैक्सीन तैयार नहीं की गई है। ना ही कोई स्पेशल डोज तैयार की गई है। कुछ सावधानियां को बरतने के बाद और कुछ स्पेशल एंटीबायोटिक और अन्य मेडिसिन का इस्तेमाल करके डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जाएगा। लेकिन अगर आप वक्त रहते इलाज नहीं करवाएंगे,तो इसका खामियाजा भी आपको भुगतना पड़ सकता है। हाल ही में केरल में एक व्यक्ति की इसके कारण मृत्यु भी हो गई है।

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको कोरोना के नए वेरिएंट के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं कि आपको कोरोना के इस नए वेरिएंट के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो गई होगी। केरल और मध्य प्रदेश के इलावा कई राज्यों में इसके नए मामले सामने आ चुके हैं। आप कहीं भी, किसी भी राज्य से हो, कोरोना के इस नए वेरिएंट से बचकर रहे और इस पोस्ट को अन्य लोगों के साथ शेयर करें। ताकि आम जनता को ज्यादा से ज्यादा इस बारे में जानकारी मिल सके।

HomeGoogle News

Leave a Comment