Advertisements

IAS Shrikan Jichkar Biography in hindi: देश के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे इंसान, इनके पास है 20 डिग्रियां, जानें रोचक बातें

IAS Shrikan Jichkar Biography, भारत के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे है श्रीकांत जिचकर, IAS Shrikan Jichkar Education and Course के बारे में जानें।

IAS Shrikan Jichkar Biography: वैसे तो भारत में पढ़े-लिखे लोगों की कमी नहीं है। भारत के युवा पढ़ लिखकर दूसरे देशों में नौकरी करते हैं और पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। आपने अकसर दुनियां के सबसे अमीर आदमी या फिर भारत के सबसे अमीर आदमी के बारे में तो सुना ही होगा। क्या आपने कभी भारत के सबसे पढ़े लिखे इंसान के बारे मे पड़ा है।

Advertisements

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से भारत के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे इंसान के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इनका नाम IAS श्रीकांत जिचकर (IAS Shrikan Jichkar) है। यह भारत के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे इंसान हैl आधिकारिक रूप से इन्हें मान्यता दी गई है। चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको IAS श्रीकांत जिचकर के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दे देते हैं।

आखिरी यह कौन है (IAS Shrikan Jichkar Biography) और किस प्रकार से इन्होंने इतनी ज्यादा डिग्रियां हासिल की है। जानकारी हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से बताने वाले हैं।

Who Is IAS Shrikan Jichkar- IAS श्रीकांत जिचकर कौन है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीकांत जिचकर पेशे से आईएएस और आईपीएस रह चुके हैंl यह वह व्यक्ति हैं, जिन्हें भारत सरकार के द्वारा आधिकारिक रूप से भारत के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे इंसान का दर्जा दिया गया हैl

इनका जन्म 14 सितंबर 1954 को नागपुर में हुआ थाI रिपोर्ट के मुताबिक इन्हें बचपन से ही पढ़ाई लिखाई का काफी ज्यादा शौक था। इसलिए इन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में डिग्री हासिल की है। जानकारी के मुताबिक इनके पास लगभग 20 डिग्रियां थी। जिन्हें इन्होंने लगभग 42 यूनिवर्सिटी से हासिल किया है।

Also Read This: कौन हैं IPS Manoj Kumar Sharma Success Story in hindi

महज 25 साल की उम्र में ही इनके नाम 14 पोर्टफोलियो हो गए थे। इस के अलावा इन्होंने भारत के प्रसिद्ध कोर्स और डिग्री के लिए पढ़ाई पूरी की है। आपको जानकारी हैरानी होगी कि लगभग 20 डिग्री में से अधिकतर डिग्री ऐसी है, जिनमें यह फर्स्ट क्लास के साथ पास हुए हैं और IAS Shrikan Jichkar को गोल्ड मेडल भी प्राप्त हुआ है।

अगर हम एक समय पर एक डिग्री या फिर कोर्स करते हैं, तो हमें काफी ज्यादा बर्डन महसूस होता है। लेकिन इन्होंने एक साथ कई डिग्रियां और कोर्स करें। जो अपने आप में सबसे बड़ी बात है।

Follow us on Google News image

श्रीकांत जिचकर का सक्षिप्त परिचय (IAS Shrikan Jichkar Biography in hindi)

पूरा नाम (Full Name)श्रीकांत जिचकर
प्रसिद्धिभारत के ज्यादा पढ़े-लिखे (20 बड़ी डिग्रीयां)
पिता (Father Name)रामचन्द्र जिचकर
जन्म (Date of Birth)14 सितंबर 1954
जन्म स्थान (Birth Place)काटोल , महाराष्ट्र , भारत
निधन2 जून 2004
मृत्यु का स्थाननागपुर
धर्म हिंदू
जातिमराठी, कृषक परिवार
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नि का नामराजश्री जिचकर
बच्चेंदो

IAS Shrikan Jichkar Education, Job and Other: IAS श्रीकांत जिचकर की शिक्षा, नौकरी और अन्य जानकारी

श्रीकांत जिचकर साल 1973 से 1990 तक विश्वविद्यालय की कुल 42 परीक्षाओं में शामिल हुए हैं I इन्होंने भारत की सबसे कठिन परीक्षा सिविल सर्विस को भी क्रैक कर दिया थाl यह IAS के पद पर तैनात हो गए थे l लेकिन इन्होंने इस्तीफा दे दिया थाl इसके बाद यह आईपीएस के पद पर भी तैनात हुए थे।

वहां से भी उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। बताया जाता है कि इन्हें राजनीति में काफी ज्यादा इंटरेस्ट था। इसलिए उन्होंने साल 1980 में राजनीतिक कैरियर में भी एंट्री मारी। साल 1980 में यह देश के सबसे युवा महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य भी बन गए थे।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

इनका राजनीतिक करियर लगभग 2 सालों तक सही चला। लेकिन साल 1999 इन्होंने राज्यसभा में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश करी‌। लेकिन यह हार गए। इसके बाद यह कभी राजनीति में नहीं दिखाई दिए। आपको बता दे की मात्र 49 वर्ष की उम्र में इनका निधन हो गया था।

क्र.उपलब्धियांडिग्रीयां
1मेडिकल डॉक्टर, एमबीबीएस और एमडी
2कानून, एल.एल.बी
3एम.ए. लोक प्रशासन
4एम.ए. प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व
5एम.ए. समाजशास्त्र
6एम.ए. अर्थशास्त्र
7एम.ए. संस्कृत
8एम.ए. इतिहास
9एम.ए. अंग्रेजी साहित्य
10एम.ए. दर्शनशास्त्र
11एम.ए. राजनीति विज्ञान
12एम.ए. मनोविज्ञान
13अंतर्राष्ट्रीय कानून, एलएलएम
14बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, डीबीएम और एमबीए में मास्टर्स
15पत्रकारिता में स्नातक
16डी. लिट. संस्कृत
17आईपीएस
18आईएएस

IAS Shrikan Jichkar Records- IAS श्रीकांत जिचकर का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी है शामिल

श्रीकांत जिचकर को भारत सरकार के द्वारा आधिकारिक रूप से भारत का सबसे पढ़ा लिखा इंसान घोषित किया जा चुका हैl इस रिकॉर्ड के कारण इन्हें लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया हैl दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे इन्हे पढ़ाई के साथ-साथ एन एक्टिविटी करने का भी काफी ज्यादा शौक थाl

इन्हें फोटोग्राफी, पेंटिंग के साथ-साथ म्यूजिक भी काफी ज्यादा पसंद थाl अपने जीवन काल में इन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य  और धर्म पर भी कई बार भाषण दिया हैl साल 2004 में एक बस के द्वारा इन्हें टक्कर मार दी गई थीl मौके पर ही इनको मौत हो गई थीl

मात्र 49 की उम्र में यह दुनिया से चल बसे हैंl लेकिन इन्हें आज भी दुनिया याद रखती हैl इनके अलावा कोई भी ऐसा इंसान आज के समय में नहीं बना हैl जो इस प्रकार से इतनी सारी डिग्रियां प्राप्त कर चुका होl इनकी मृत्यु के बाद भारत में ऐसा कोई भी इंसान नहीं है, जो इनसे ज्यादा पढ़ा लिखा हो। यह आज भी भारत के सबसे पढ़े लिखे इंसान का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हुए हैं।

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको IAS Shrikan Jichkar Biography के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार से दे दी है। उम्मीद करते हैं कि आपको इनकी कहानी अच्छी लगी होगी। आज के समय में जहां हम एक डिग्री भी अच्छे अंकों के साथ हासिल नहीं कर पाते हैं, वही इन्होंने 20 डिग्रियां हासिल की थी । आपको यह मोटिवेशनल कहानी कैसी लगी है, हमें कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताना।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

FAQ

भारत के सबसे पढ़े-लिखे व्यक्ति कौन है?

श्रीकांत जिचकर

श्रीकांत जिचकर के पास कितनी डिग्रीयां प्राप्त की हुई हैं?

20 डिग्रियां

Leave a Comment