Karwa Chauth Wishes In Hindi, Karwa Chauth Quotes In Hindi, Karwa Chauth Greetings In Hindi, Karwa Chauth Wishes for Husband In Hindi, Karwa Chauth Wishes for Wife In Hindi
Karwa Chauth Wishes & Quotes in Hindi : भारतीय संस्कृति में करवा चौथ का पावन त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन यदि सुहागन स्त्रियां अपने पति के लिए एक दिन का निर्जला व्रत रखती हैं तो पति को लम्बी उम्र व उत्तम स्वास्थ्य का लाभ मिलता है।
करवा चौथ के दिन सुहागन स्त्रियां अपने पति की लम्बी उम्र की कामना लेकर पूरा दिन निर्जल व्रत रख रात्रि में चंद्रोदय के उपरान्त चन्द्रमा को अर्घ्य देती हैं। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी की तिथि करवा चौथ के तौर पर मनाई जाती है।
इस साल कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 10 अक्टूबर को पड़ रही है। इसी दिन करवा चौथ का त्यौहार मनाया जाएगा। करवा चौथ के दिन सुहागन स्त्रियां व्रत रखती है तथा सोलह श्रृंगार करती है।
इस दिन रात में चंद्रमा का मुख देखने के बाद पत्नियां छलनी में दीपक रखकर अपने पति का चेहरा देखती है। इसी समय पति के हाथ पानी पीकर सुहागन स्त्रियां व्रत का पारण करती हैं। भारत में पतिव्रता स्त्रियां के लिए यह व्रत त्यौहार एक दाम्पत्य उत्सव की तरह होता है जिस दिन पूरी श्रद्धा के साथ व्रत एवं पूजन करके महिलाएं पति की लम्बी उम्र, स्वास्थ और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना लेकर प्रार्थना करती हैं।
करवा चौथ के इस खास मौके पर सभी पति अपनी पत्नि के लिए विशेष उपहार लाते हैं और उन्हें यह उपहार उनका व्रत पारण करवाकर भेंट करते हैं। करवा चौथ का यह महत्वपूर्ण दिन दाम्पत्य सम्बन्ध के लिए समर्पित होता है।
इस दिन पुरुष वर्ग अपनी पत्नी को करवा चौथ की शुभकामना देते हैं। स्त्रियां भी अपने पति और अपनी सहेलियों को खूबसूरत कोट्स के जरिए शुभकामनाएं देती हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके लिए कुछ बेहतरीन कोट्स लेकर आए हैं जिनके जरिए आप पति-पत्नी के रिश्ते में करवा चौथ के दिन ढेर सारी मिठास भर सकते हैं। आइए पढ़ते हैं।
- बालिका दिवस पर कोट्स, कविता और अनमोल विचार
- दिवाली पर कोट्स, अनमोल विचार, शायरी, कविताएं
- दिवाली 2025 कब है? महत्व एवं शुभ मुहूर्त
विषय–सूची
करवा चौथ 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं कोट्स (Karwa Chauth Wishes In Hindi)
हर एक सुहागिन के चमकेंगे भाग्य।
लम्बी उम्र की दुआएं बटोरेगा सुहाग।।
भगवान हर दंपति की जोड़ी अटूट बनाएं।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।।
हाथों में पूजा की थाली लिए, मुखड़े पर श्रृंगार की लाली लिए। हर सुहागन की अरदास पूरी हो जाए।करवा चौथ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।।
करवाचौथ की चांदनी आपके जीवन को उमंग एवं उत्साह से भर दे। पति पत्नि का दाम्पत्य जीवन उज्ज्वल कर दे। आपका रिश्ता यूं ही फूलता फलता जाए। करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।।
पति पत्नि के रिश्ते का अनूठा त्यौहार।
भर दे दाम्पत्य जीवन में खुशियां अपार।।
आपका दांपत्य जीवन खूबसूरती से निखर जाए।करवाचौथ 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं।।
पति के लिए करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं (Karwa Chauth Wishes for Husband)
आपकी परछाईं बनकर आपके साथ चलूंगी।
विपत्ति की हर घड़ी में आपके साथ रहूंगी।।
आप पर कभी कोई आंच ना आने दूंगी।
आपके लंबी उम्र की प्रार्थनाएं करुंगी।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं ❣️
भगवान मेरे सुहाग को लम्बी उम्र दें।
उनका जीवन सुख समृद्धि से भर दें।
इस करवा चौथ की उज्वल चांदनी आपका भविष्य रोशन कर दे। भगवान करें मेरी उम्र आपको लग जाए। करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं ❣️
मेरी हर दुआ हर अरदास रंग लाए।
आपके लिए मेरी प्रार्थना सफल हो जाए।
शिव जी करें मेरी उम्र भी आपको लग जाए।
करवाचौथ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं ❣️
आपका जीवन खुशियों की चांदनी से भर जाए।आपका भविष्य उजाले की तरह निखर जाए।।
आपकी हर एक मनोकामना पूरी हो जाए।करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं ❣️
हर सुख-दुख में सदैव आपके साथ रहूंगी।
विपत्ति आएगी तो मैं आपकी ढाल बनूंगी।।
तन मन धन से आपकी सेवा करूंगी।
हर करवा चौथ आपकी पूजा करूंगी।।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं ❣️
आपके बिन सूना मेरा हर एक त्यौहार है।
आप हैं साथ तो मेरे लिए पूरा संसार है।
हमारे प्यार भरे रिश्ते को कभी किसी की नजर ना लग पाए। मेरे जीवन साथी करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं ❣️
जीवन का हर सुख दुख आपके साथ बाटूंगी।
ढाल की तरह आपकी रक्षा और सेवा करुंगी।।
ईश्वर हमारे इस पवित्र रिश्ते को सदैव अटूट बनाएं।
आपको करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।।
पत्नि के लिए करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं (Karwa Chauth Wishes for Wife)
मेरी जीवनसाथी बनकर तुमने सदैव मेरी सेवा की।
ढाल बनकर तुमने हर विपत्ति से मेरी रक्षा की।।
मेरा जीवन तुम्हारी उपस्थिति से सुखमय हो गया।
मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे तुम जैसी जीवन संगिनी दी।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं ❣️
मेरे हर सुख दुख में मेरे साथ रही।
मेरी परछाई बनकर मेरे साथ चली।
तुम्हारी मौजूदगी ही मेरे लिए खुशियों का भण्डार है। मेरी हर धड़कन में तुम्हारे लिए बेइंतहा प्यार है।।
Happy Karwa Chauth Dear Wife ❣️
होगा आसमां का कोई अपना चांद।
मेरा चांद हो तुम और तुम्हारा चेहरा।
तुम्हारे होने से ही मेरी दुनिया रोशन है।
तुम्हारी सांसे मेरे दिल की धड़कन है।
मेरी प्यारी जीवनसंगिनी तुम्हें भी करवा चौथ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं ❣️
मेरे जीवन का एक अभिन्न अंग हो तुम।
मेरे सुख दुख में सदैव मेरे संग हो तुम।।
मेरे हृदय में बसे प्रेम पर बस तुम्हारा अधिकार है।
तुम्हारे भीतर ही सिमटा हुआ मेरा संसार है।।
हमारा रिश्ता कभी कमजोर ना हो पाए।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।।
पति पत्नि के पवित्र बंधन को समर्पित आज का यह दिन आप सभी के दाम्पत्य जीवन को सुखमय कर दे। आप भी अपने जीवनसाथी के साथ सुख और समृद्धि से सम्पन्न जीवन व्यतीत करे।
तो आज इस लेख के जरिए हमने आपके साथ करवा चौथ के खास मौके पर जीवनसाथी को भेजने के लिए कुछ प्यार भरे कोट्स उपलब्ध कराए। उम्मीद है हमारा यह आर्टिकल आपकी मांग पर खरा उतरा होगा।
हिंदीखोजी जानकारी पर आने के लिए धन्यवाद।