Advertisements

व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर दीजिए सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं: Sawan Somwar 2026 WhatsApp Status in Hindi

सावन का पावन महीना सभी शिवभक्तों के लिए बेहद खास होता है क्योंकि यह महीना भगवान शिव जी की आराधना के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। सावन का संपूर्ण माह भारत में एक पर्व की तरह मनाया जाता है।

इस माह में लाखों करोड़ों लोग कांवड़ लेकर भगवान के शिव के विभिन्न धाम एवं ज्योतिलिंग की यात्रा करते हैं तथा वहा जाकर भगवान शिव के लिंग का जलाभिषेक करते हैं। इसी सावन महीने में एक शिवरात्रि भी पड़ती है जिसे सावन की शिवरात्रि के तौर पर जाना जाता है।

Advertisements

इस माह की प्रत्येक सोमवार तिथि को महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और स्वास्थ के लिए व्रत भी रखती हैं। इस दिन अविवाहित लड़कियां भी अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए सावन के पांच सोमवार का व्रत रखती हैं।

इन्हीं खास तिथियों की महत्वता की वजह से ही सावन का महीना सबसे खास हो जाता है। 30 जुलाई से सावन 2026 की शुरुआत हो चुकी है। सावन का यह महीना 28 अगस्त 2026 तक चलेगा।

इस बार सावन में चार सोमवार की तिथियां 03 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त और 24 अगस्त 2026 को पड़ रही हैं। सावन के हर सोमवार की तिथि के उपलक्ष्य में लोग अक्सर व्हाट्सएप स्टेटस की तलाश करते हैं तथा मैसेज एवं सुविचार के जरिए एक दूसरे को सावन के सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं भेजते हैं।

इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ चुनिंदा सावन सोमवार व्हाट्सएप स्टेटस लाएं है जिन्हें आप व्हाट्सएप पर अपलोड कर सकते हैं साथ ही अपने प्रिय लोगों को भी साझा कर सकते हैं।

सावन के महिने में करें भगवान शिव का रुद्राभिषेक, जानें कैसे करें रुद्राभिषेक, पूजा की संपूर्ण विधि
Sawan Somwar 2025 WhatsApp Status in Hindi

सावन सोमवार की शुभकामनाएं व्हाट्सएप स्टेटस (Sawan Somwar 2026 WhatsApp Status in Hindi)

सावन मास के सोमवार की पावन तिथि आई है।
भक्तों ने भोलेनाथ से अपनी अर्जी लगाई है।।

भगवान महाकाल सभी कष्टों का करेंगे नाश।
हरिभक्त की है बाबा से बस यही एक आस।।

शिव शंभू का सुमिरन करें। माता पार्वती का स्मरण लाएं। आप सभी को पावन श्रावण सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।।
जो विष पीकर भी अजर अमर हैं।
जिनकी कृपा से बनता काम।।

भक्तों को जो प्राण से प्रिय हैं।
शिव शंकर है जिनका नाम।।

भगवान भोलेनाथ हर भक्त पर अपनी कृपा बरसाएं। आप सभी को सावन के सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।।
शिव ही है सत्य शिव ही सुंदर है।
शिव ही जगत के पालन हार।।

शिव से उपजा, शिव में डूबा।
यह सारा नश्वर संसार।।

सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।।
शिव जी की महीना का कैसे करूँ बखान।
मेरे बाबा तो हैं दया और करुणा के निधान।।

भोले बाबा सब पर कृपा दृष्टि बनाएं।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं।।
विघ्न और विकार का जो करते हैं नाश,
कैलाश पर्वत पर होता है जिनका वास!

भव और बाधाओं से मिल जाएगी मुक्ति,
आप सब भी रखिए उन्हीं पर विश्वास!

हर हर महादेव!
इस सावन आपके घर नई खुशियां आएं!
भोले बाबा आप पर अपनी कृपा बनाएं!

आपके जीवन की हर बाधा कट जाए!
सावन सोमवार की बहुत शुभकामनाएं!

ॐ नमः शिवाय!
Join Our WhatsApp Group hindikhojijankari
देवों के देव कहलाते हैं महादेव,
भक्तों की बिगड़ी बनाते हैं महादेव!

सच्ची श्रद्धा से कीजिए उनकी पूजा,
सावन में करुणा बरसाते हैं महादेव!

जय महाकाल!
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
शक्ति और शिव में रखिएगा विश्वास,
आपका यह सावन बन जाएगा खास!

सावन में शिव को बेलपत्र जल चढ़ाएं,
सावन के सोमवार की शुभकामनाएं!

हर हर महादेव!
शिव की कृपा से ही मिलता है ज्ञान,
शिव की कृपा से ही होता है कल्याण!

जीवन की हर एक पीड़ा कट जाएगी,
सावन में करिए शिव जी का गुणगान!

जय महाकाल!
इस संपूर्ण प्राणी जगत के पालनहार,
जिनकी शक्ति से चलता है संसार!

जो निर्गुण हैं और निरंकार,
वही है सृष्टि में करुणा के भंडार!

आप सब भी उन्हीं की शरण में जाएं!
सावन के सोमवार की शुभकामनाएं!

जय भोलेनाथ!
शिव और शक्ति का समागम है यह,
सभी महीनों में भी सर्वोत्तम है यह!

शिव का करिए हृदय से गुणगान,
उन्हीं का पावन महीना सावन है यह!

ॐ नमः शिवाय!
शिव जी और पार्वती जी का वास हो!
सावन के चारों सोमवार का उपवास हो!

भोले बाबा से यही कामना है हमारी!
आप सबका सावन महीना बहुत खास हो!

हर हर महादेव!
आपके जीवन में नई खुशियां आए!
आपके सुहाग की उम्र बढ़ जाए!

भोले बाबा को बेलपत्र चढ़ाएं!
सावन सोमवार की शुभकामनाएं!

जय महाकाल!
शिव जी और शक्ति आप पर कृपा बरसाएं!
सावन की बूंदे बनकर जीवन में खुशहाली आए!

शिव जी करें आपके सारे सपने साकार हो जाएं!
आप सभी को सावन सोमवार की शुभकामनाएं!

हर हर महादेव!

सावन के सोमवार पर कविता:

शिव ही जगती के पालनहार,
शिव में ही निहित संसार!

शिव से ही सबका उदगार!
शिव जी ही करते है संहार!

जन्म मरण के स्रोत भी शिव,
शिव ही आभा, शिव अंधकार!

शिव और शक्ति दो ही तत्व!
वह ही विष, वह ही अमरत्व!

गाओ सदैव शिव के भजन!
सार्थक कर लो यह जीवन!

सावन सोमवार की शुभकामनाएं!

हिंदीखोजी की तरफ से भी आप सभी सावन मास, सावन के सोमवार और सावन की शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ से यह प्रार्थना है कि यह सावन आप सभी के लिए सुख समृद्धि और सफलता से भरा हो! त्यौहारों तथा रोचक तथ्यों से जुड़ी ऐसी पोस्ट पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट को फॉलो करें।

ऊपर दिए गए व्हाट्सएप ग्रुप लिंक पर क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप समूह से जुड़े! उम्मीद करते हैं कि सावन सोमवार की शुभकामना स्टेटस, व्हाट्सएप स्टेटस से जुड़ा यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा।

Leave a Comment