Advertisements

ओक पेड़ के बारे में 17 रोचक तथ्य । Interesting Facts about Oak Tree in hindi

आज के इस लेख में हम ओक ट्री (facts about oak tree in hindi) से सम्बंधित रोचक तथ्य जानेंगे। Oak का पेड़ जिसको हम बांज का पेड़ या शाहबलूत का पेड़ भी कहते हैं। इसका (Scientific Name) वानस्पति नाम Quercus है। ये पेड़ मनुष्यो के साथ साथ जानवरों के लिए भी काफी फलदाई है। पहले के जमाने में मनुष्य oak के tree से ही अपने रहने का घर बनाते थे और जानवर इसी पेड़ की पत्ती को खाकर अपना जीवनयापन करते हैं।

ये पेड़ दिखने में काफी सुंदर व आकर्षक होते है और उत्तरी गोलार्ध में ही पाया जाता है जैसे मलेशिया, चीन, उत्तरी अमेरिका जैसी जगहों पर ज्यादा देखने को मिल जाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं भारत में भी इसका बहुत महत्व है, आगे इस लेख में इसके (Information About Oak Tree In hindi) ऊपर विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।

Advertisements

ओक पेड़ के बारे रोचक जानकारी (Information about of Oak Tree in hindi)

1. ओक ट्री (Oak Tree in hindi) कि अगर बात की जाए तो इसकी 600 से भी अधिक प्रजातियां पाई जाती है। ये वृक्ष दिखने में बहुत ही बड़ा होता है और प्राचीन वृक्ष भी है। क्योंकि ये पेड़ मनुष्यों की उत्पत्ति से पहले का है और आज भी देखने को मिलते हैं। इस पेड़ की एक खासियत ये नहीं है कि यह पेड़ शुरूआत में बढ़ने में ज्यादा समय नहीं लेता है। इस पेड़ की ऊंचाई 150 फीट तक होती है। खास बात ये है कि इस पेड़ की शाखाएं बहुत दूर तक फैली होती है और मजबूत भी होती है। पुराने जमाने में इसकी लकड़ियों के पानी वाले जहाज का निर्माण किया जाता था।

बांज के पेड़ की पत्तियां

2. बांज के पेड़ (Oak Tree in hindi) की पत्तियों की अगर बात की जाए तो इसमें penic acid होता है जिससे कीड़े मकौड़े इस पेड़ से बहुत दूर रहते हैं और इसको हानि नहीं पहुंचा पाते हैं। इस पेड़ की पत्ती गोल होती है और गहरे हरे रंग की होती है। इसकी लंबाई 7.5 cm या उससे ज्यादा भी हो सकती है और चौड़ाई 2.5 cm तक होती है। इस पेड़ के पत्ते जैसे जैसे पुराने होते जाते हैं वैसे वैसे वे और बड़े होते जाते हैं।

बांज के पेड़ के फल

3. अगर इस पेड़ के फल की बात करें तो ये पेड़ अपने जीवनकाल में 10 मिलियन से भी ज्यादा फल देता है।

4. इस फल का सेवन लगभग सभी पक्षी व जानवर करते हैं। यह एक प्रकार का नट है। जो एक कपूर या ऑक नट (Acron) के नाम से मशहूर है।

5. इस पेड़ के फल में बीज भी पाए जाते हैं वैसे तो एक ही पाए जाते है पर कभी कभी किसी फल मे दो से तीन फल भी निकाल आते हैं। इसका आकार एक कप की भांति है। यह पेड़ 20 से 40 साल की उम्र तक फल प्रदान करना शुरू करता है। यह फल पकने में लगभग 7 से 24 महीने का समय लेता है।

6.  इस पेड़ पर एक साल में लगभग 2000 फल उग आते हैं। इसके 10,000 एक्रोन के फलों में से केवल कुछ फल ही ऐसे होते है जिनसे ओक पेड़ उग जाये। ज्यादातर फल पक्षियों वह जानवरों द्वारा खा लिये जाते हैं।

7. इसका फल पकने के बाद लाल रंग का और बीच बीच में पीला होता है। इसके फल पकने के बाद काफी मीठे (sweet) होते हैं लेकिन कुछ प्रजातियों के फल पकने के बाद कड़वे भी हो जाते हैं। फलो की विशेषता में छुपी एक ये भी है कि इस पेड़ के फल खाने के अलावा टैनिन बनाने के काम मे भी आता है जो चमड़े को पकाने में काम में लिया जाता है।

8. इस पेड़ पर दो तरह के फूल, नर और मादा शाखाओं के अलग-अलग भाग पर लगते हैं। समूह में उगने वाले फूल नर होते है और यह मादा फूलों से बड़े भी होते हैं।

बांज के पेड़ का जीवन काल

9. इस पेड़ के जीवनकाल की बात करें तो ये पेड़ 500 से 600 वर्ष तक आराम से जीवित रह सकते हैं और अगर इनकी अच्छे से देखभाल की जाए तो 1000 साल भी जीवित रह जाते हैं। जब ये पेड़ बहुत पुराना हो जाता है तो इसकी growth बहुत धीमी हो जाती है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

10. ओक ट्री काफी अधिक उपयोगी वृक्ष है इसकी लकड़ी बहुत ही टिकाउ और अच्छी किस्म की होती है। इनसे पुराने जमानें में बड़े-बड़े जहाजों व नावों का निर्माण किया जाता था। इसकी लकड़ी से बने फर्नीचर व लकड़ी के घरों को बहुत मजबूत माना जाता हैं।

11. ओक ट्री एक दिन में करीब 100 से 150 लीटर पानी की आवश्यता होती है। इसलिए इनको उन्हीं
क्षेत्रों में लगाया जाता है जहां पानी की मात्रा भरपूर हो।

12. यह पेड़ एक नहीं बहुत से देशों का राष्ट्रीय पेड़ (National Tree) है। बिट्रेन, फ्रांस, अमेरिका, जर्मनी, आयरलैंड, पौलेंड, रोमानिया

13. यह पेड़ बहुत ही संघन और फैले हुये होते है यह अतिरिक्त पानी को धरती से अवशोषित कर लेते हैं। और भूमिगत पानी में बहुत अधिक वृद्धि करते हैं। यह पर्यावरण में संतुलन बनाने में बहुत ही उपयोगी होते हैं।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

बांज के पेड़ की प्रजातियों के नाम व कितनी प्रजातियां कहां कहां पाई जाती है?

14. सबसे ज्यादा Oak tree North America और Mexico में है। United states में 90 प्रजातियों के पेड़ है  वहीं मैक्सिको मे 150 से 160 प्रजातियों के oak tree पाए जाते हैं। नीचे हम आपको oak tree की कुछ प्रजातियों के नाम बता रहे हैं।

Red Oak treeWillow Oak
Black Oak treePin Oak
White Oak treePost Oak
Bur Oak treeJapanese Evergreen Oak

सबसे पुराने बांज के पेड़ (Most Oldest Oak Tree in hindi)

15. सबसे ज्यादा पुराना ओक ट्री (Oak tree in hindi) मेंडिविले लुइसियाना में स्थित है। यहां पर 1500 साल पुराना southern live oak tree मौजूद है, Carole Hendro Doby  ने उगाया था। इस बंदे ने इस पेड़ का नाम रखा था “Seven Sisters Oak” क्यूंकि ओक पेड़ की जो शाखाएं है उसके 7 sets होते हैं और ये पेड़ carole ने अपनी सातवीं सिस्टर को गिफ्ट में दिया था। यह पेड़ 12 मीटर एरिया तक फैला हुआ है।

दुनिया का सबसें पुराना The Pechanga Great Oak Tree (ओक ट्री) है जोकि युनाईट स्टेट (Temecula, California, USA) में अभी भी मौजूद है। इस पेड़ की उम्र 2000 वर्ष आकी गई हैं। (Oldest tree list)

Oak Tree से जुड़ी मान्यताएं

16. आपको जानकर हैरानी होगी कुछ सभ्यताएं में इसको बहुत अधिक पूजा जाता है जैसे  zues, jupiter, druids यहां पर इस पेड़ की पूजा होती है और इसके अलावा पहले के जमाने में लोग बांज के पेड़ के नीचे शादियां करते थे। क्योंकि उनकी मान्यता थी कि इससे हमारे जीवन में खुशियां और संतोष बना रहेगा और हमारी हैल्थ भी अच्छी रहेगी।

17. भारत के उत्तराखंड राज्य में इस पेड़ का महत्व कुछ ज्यादा ही है वहां के लोग इसको green gold यानी कि हरा सोना के नाम से पुकारते हैं इस पेड़ का हमारी प्रकृति, पर्यावरण, समाज, और संस्कृति से गहरा जुड़ाव है।

आज के इस लेख में हमने  (Oak tree in hindi) बांज के पेड़ से संबंधित रोचक तथ्य के बारे में जाना है कि ये पेड़ कितने मजबूत व उपयोगी होते है। हम उम्मीद करते हैं आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। अगर पसंद आया हो तो इसे अपने मित्रो व सगे संबंधियों के साथ अवश्य शेयर करें।

Leave a Comment