Advertisements

देखो ये है दुनिया के विचित्र व अद्भुद पेड़ | World Most Amazing Tree hindi

आज के इस लेख में हम आपको दुनिया के अद्भुद पेड़ (World Most Amazing Tree hindi) के बारे में बताएंगे। जिसमे आपको पता चलेगा की इस दुनिया मे कितने सुंदर व आकर्षक पेड़ मौजूद हैं और आप के मन में इच्छा जागृत होगी की एक बार उसे सामने से देख पाते।

इस दुनिया मे अजीब और विचित्र प्रकार के पेड़ पौधे भी उपलब्ध हैं। जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। ऐसे पेड़ है जो हमारी पृथ्वी को सुंदर और सबसे अलग बनाते है। जिसको देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं और आप भी जरूर देखने जा सकते है और उन्हें देखने के बाद आपका मन एक ही बात आती है कि वाह! भगवान आपने क्या चीज़ बनाई है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन से पेड़ है जो इतने अलग, अद्भुद, व आकर्षक हैं।

Advertisements

दुनिया के विचित्र व अद्भुद पेड़ (World Most Amazing Tree hindi)

1. बाओबाब्स ट्री (Madagascar Baobabs Tree)

अब हम जिस पेड़ की बात करने जा रहे हैं वो है baobabs tree जो हिंदी में गुरक्ची के नाम से भी जाने जाते हैं ये पेड़ अफ्रीका में  madagascar की भूमि पर पाए जाते हैं। ये पेड़ और पेड़ो के मुक़ाबले काफी मजबूत होते हैं। इसके अलावा ये पेड़ 30 मीटर ऊंचे और 11 मीटर चौड़े होते हैं। इस पेड़ की खास बात ये है कि ये पेड़ उल्टा नजर आता है मतलब कि इसकी जड़ें जैसी दिखने वाली शाखाएं ऊपर है और तना नीचे है। इस पेड़ पर साल के 6 महीने पत्तियां लगी रहती है और बचे 6 महीने पर पत्ते झड़ जाते हैं एकदम खुंट की भांति नजर आता है। विशेषज्ञों का ऐसा कहना है कि baobabs के ये पेड़ 1200 साल पुराने है और इनमे 117348 लीटर पानी स्टोर करने की क्षमता है।

2. रेनबो यूकेलिप्टस (Rainbow Eucalyptus)

आपने पेड़ो की हजारों प्रजातियां देखी होगी पर इस पेड़ के जैसी नहीं देखी होगी। ये पेड़ rainbow tree के नाम से मशहूर है और यह पेड़ कुछ ही देशों में ही grow कर सकता है। ये पेड़ फिलिपीयंस, इंडोनेशिया, और ऑस्ट्रेलिया के tropical forest में पाया जाता है इस पेड़ का नाम rainbow eucalyptus है। इसकी खासियत ये है कि ये इन्द्रधनुष की भांति खूबसूरत और रंगबिरंगे नजर आते है। इसीलिए हम इसको most colourful tree के नाम से भी जानते हैं।

World Most Amazing Tree hindi - Rainbow Eucalyptus
rainbow eucalyptus – Image Source: pixabay

ये दिखने मै काफी आकर्षक और खुशबू बिखेरने वाले होते हैं। अगर ये पेड़ अपने स्थानीय जगहों पर लगाया जाए तो 250 फीट तक कि ऊंचाई प्राप्त कर सकते हैं और अगर दूसरी किसी जगह पर लगाया जाए तो इतनी ज्यादा ऊंचाई नहीं प्राप्त कर सकते इस पेड़ को दुनिया के अद्भुद पेड़ मे (World Most Amazing Tree hindi) इसलिए शामिल किया गया कि ये पेड़ दिखने में काफी ज्यादा आकर्षक और खुशबूदार होते हैं।

3. ग्रेट सेकोईअ (The great Sequoia)

The great sequioa एक ऐसा पेड़ है जो अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के रेड वुड नेशनल पार्क में मौजूद है। ये पेड़ दुनिया की सबसे बड़े व ऊंचे पेड़ो (the world’s largest and tallest trees) की सूची में शामिल है। और कई सालों से ऐसे ही खड़ा है। इस पेड़ की ऊंचाई 380 फीट है और ऐसा माना जाता है कि अगर इस पेड़ को काटा ना जाए तो ये पेड़ बड़ी आसानी से 1000 साल तक जी सकता है।

World Most Amazing Tree hindi - The Great Sequoia
The great Sequoia – Image Source: pixabay

इस पेड़ की प्रजातियां 10000 साल पहले हिम युग में उत्पन्न में हुई थी। इस पेड़ को हर उस जगह उगाया जा सकता है जहां पर पानी व जगह की कमी ना हो क्योंकि यह पेड़ ऐसे भी अधिक जगह घेरता है और अंदर ही अंदर कई किलोमीटर तक इसकी जड़ें फैल जाती है। इस पेड़ को दुनिया के अद्भुद पेड़ो मे शामिल करने का यही कारण हैं की ये सबसे बड़ा, पुराना, और आकर्षक भी है।

इनको भी पढ़े: 
1. दुनिया के 8 सबसे खतरनाक पेड़ 
2. दुनिया के अद्भुत कीटभक्षी पौधे जो खाते हैं कीड़े मकोड़े (Insectivorous plants)
3. ओक पेड़ के बारे में 17 रोचक तथ्य (दुनिया का सबसें पुराना ओक ट्री)

4. ड्रैगन ब्लड ट्री (Dragon’s Blood Tree)

ड्रगैन ब्लड ट्री (Dragon blood Tree) सोकोट्रा द्वीप, यमन में पाया जाने वाला एक अद्भुत पेड़ है जिसमें से लाल रंग का सेप व रॉल निकलता है। जो देखने में एकदम ब्लड़ की तरह लगता है। इसकी गुथी हुई शाखाएं इसको एक छतरी का रूप देती है। यह एकदम सीधा तना हुआ होता है।

इसके अलावा यह पेड़ अपने छतरीनुमा आकार के कारण भी काफी ज्यादा मशहूर है । यह पेड़ लगभग 600 सालों तक जी सकता है। इसकी लंबाई 30 से 40 फुट तक हो सकती है। इसी कारण इस वृक्ष को दुनिया के अद्भुद पेड़ो की सूची में शामिल किया गया है।

इस पेड़ से निकलने वाले लाल पदार्थ से दवाईयां बनाई जाती है। कई प्रकार की बीमरियों का ईलाज किया जाता है। यह पेट सबंधी, तत्वा संबधी खुजली, एलर्जी के ईलाज में भी प्रयोग किया है। इसे कई उपयोगी चीजों लाल रंग का पेंट व रंगाई आदि में भी किया जाता है।

5. Pine Crooked Forest Tree

Pine tree ऐसे पेड़ हैं जो पोलैंड मे क्रुक्ड forest में पाया जाता है। यहां 400 चीड़ के ऐसे पेड़ है जो अपनी अद्भुद आकृति के लिए प्रसिद्ध है। वैसे जानकारी के लिए बता दे इनको वेस्ट पोमेरानिया में pine trees को ग्राफीन शहर के आसपास जंगलों में 1930 में लगाया गया था।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now
pine-crooked-forest
Source – pixabay

इस पेड़ की आकृति कुछ ऐसी है कि घूमी हुई है ऐसा कहा जाता है पेड़ की घूमी हुई आकृति किसी मनुष्य द्वारा दी गई है मगर इसको किस उद्देश्य से ऐसा बनाया गया किसी को नहीं मालूम, मगर इस जंगल की इस घूमे हुए पेड़ो की आकृति को देखते हुए इस pine tree को दुनिया के अद्भुद पेड़ो की लिस्ट में (World Most Amazing Tree hindi) शामिल किया गया। ये पेड़ उल्टा question mark टाइप का नजर आता है।

निष्कर्ष

वैसे तो दुनिया में पेड़ो की करोड़ों प्रजातियां व्याप्त है मगर कुछ पेड़ ऐसे है जो सबसे विचित्र व सबसे अलग हैं जिनको देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। आज के इस लेख में हमने विश्व के विचित्र व अद्भुद पेड़ो (World Most Amazing Tree hindi) के बारे में बताया जो दिखने में सबसे भिन्न, आश्चर्यजनक और सबसे आकर्षक हैं। हम उम्मीद करते हैं आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तो, रिश्तेदारों के साथ भी अवश्य शेयर करें। ताकि उनको नहीं इन अद्भुद पेड़ो के बारे में जानकारी मिल सके।   

Leave a Comment