Advertisements

दुनिया के 8 सबसे खतरनाक और अद्भुत पेड़ | World’s Most Dangerous Tree in Hindi

हेलो दोस्तों आज के इस लेख में हम बात करेंगे दुनिया के उन पेड़ों के बारे में (World’s Most Dangerous Tree in Hindi) जो बहुत ही अद्भुत व खतरनाक किस्म के पेड़ हैं। जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी अवश्य होगी।

हम हमेशा से यही सोचते हैं की पेड़ों से ही जीवन है। जी हां ये बिल्कुल सच बात है पर क्या आपको पता है कि हमारी इस पृथ्वी पर ऐसे बहुत से पेड़ ऐसे है जो कि विचित्र है और जो हमारे जीवन को संकट में भी डाल सकते हैं और ऐसे पेड़ों के आसपास रहने से जान का खतरा भी मंडराता रहता है। आज हम दुनिया में सबसे खतरनाक पेड़ों के बारे में (World’s Most Dangerous Tree in Hindi) बात करने जा रहे हैं तो चलिए शुरू करते हैं।

Advertisements

दुनिया के 8 सबसे खतरनाक और अद्भुत पेड़ | World’s Most Dangerous Tree in Hindi

1. मंचिनेल ट्री (Manchinnel Tree)

मंचिनेल (manchineel tree) को खतरनाक पेड़ों के रूप में जाना जाता है। इसके खतरनाक होने का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसे Guinness World Record  में इसे विश्व के सबसे खतरनाक पेड़ होने का खिताब मिला हुआ है। यह सच में आश्चर्यचकित कर देने वाली बात है कि किसी (World’s Most Dangerous Tree in hindi ) पेड़ को भी उसके हानिकारक और खतरनाक होने का खिताब मिल सकता है।

World's Most Dangerous Tree in Hindi |
मंचिनेल ट्री (Manchinnel Tree in hindi)
Image source : commons.wikimedia (Hippomane mancinella)

इसका वैज्ञानिक नाम हिप्पोमैन (Hippomane mancinella) है। इसका यह नाम इस पर छोटे आकार के सेब जैसे दिखने वाले फल के कारण प्राप्त हुआ है। यह पेड़ मध्य और उत्तरी दक्षिणी अमेरिका के तटीय क्षेत्रों व फलोरिडा और कैरेबियन सागर के निकट पाया जाता है।

इस पेड़ की पत्तियां अंडाकार और चमकदार होती है। इसकी ऊंचाई लगभग 50 फीट होती है।  इस पेड़ पर लगने वाला फल दिखने में छोटे सेब की तरह होता है। और इसका स्वाद भी सेब की तरह ही होता है। परंतु यह स्वादिष्ट और सुंदर दिखने वाला फल विषैला होता है कि इसे खाने पर एक व्यक्ति की जान भी जा सकती है।

यदि आप गलती से भी इस पेड़ के नीचे खड़े हो जाये और बारिश होने लगे तो इसके पत्तों और फलों को छूने के बाद जब पानी की बूंदे आपकी त्वचा पर गिरेंगी तो यह जहरिले रसायनों वाली बूंदों से आपके पूरे शरीर में जलन और खुजली होने लगेगी और असहनिय दर्द का अनुभव होने लगेगा।

इस पेड़ कि पत्तियां, फलों व लकड़ीयों को जलाने पर जो धुआ निकलता है उससे हमारी आंखें भी जा सकती है। और हम हमेंशा के लिये अंधे भी हो सकते है। तो देखा आपने इस पेड़ को दुनियां का सबसे खतरनाक पेड़ क्यो कहते है।

2. सैंडबॉक्स ट्री/पोषमवुड (Sandbox Tree)

यह पेड़ अमेजन के वर्षावनों, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका और तंजानिया के कुछ भागों में पाया जाता है। यह अपने आप में ही दिल दहला देने वाला रूप रखता है इस पेड़ की लंबाई 100 फीट (30 मीटर) तक हो सकती है।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसके पूरे तने (trunk) पर चोकिले कांटे होते हैं और यदि यह चोकिले कांटे आपके शरीर पर मात्र छू भी जाए तो आपकी जान भी जा सकती है।

Hura crepitans 7zz
Image Source : Common Wikimedia

इस पेड़ का प्रत्येक हिस्सा बहुत ही खतरनाक और जानलेवा होता है।  इन पेड़ों से निकलने वाला Sap (सामान्यतः liquid) आपकी आंखों को हमेशा के लिए अंधा बना सकता है। इस पर लगने वाला फल कद्दू की तरह दिखता हैं परंतु वास्तव में यह जहरीले व जानलेवा होते हैं।

आश्चर्य करने वाली बात तो यह है कि यह कद्दू जैसा दिखने वाला फल पकने के बाद समय-समय पर ब्लास्ट हो जाता है और इनकी गति (Speed) मानों बुलेट की तरह होती है लगभग 200 से 300 किमी प्रतिघंटे की गति (Speed) से फटते है इसकी चपेट में आना वाला व्यक्ति बुरी तरह घायल हो सकता है। यदि आपको इस तरह का पेड़ आपको कहीं भी दिखे तो इनसे कोसों दूर ही रहे।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

3. Aesculus Glabra

ऊपर हमने विचित्र पेड़ो की बात की कही थी और अब ये नाम आ गया Aesculus Glabra  इस पेड़ को Ohio Buckeye भी कहा जाता है।

अब मजे कि बात ये है कि इस पेड़ को नोटिस करना बहुत मुश्किल है क्योंकि ये आम पेड़ की भांति ही नजर आता है। इस पेड़ की पहचान इस पर लगे फल से होती है जोकि हल्का हरे रंग का होता है और उसपे नोकीले कांटे लगे हो तो तुरंत समझ जाइए ये पेड़ Aesculus Glabra है और उस पेड़ से दूर हट जाइए। क्यूंकि इसके पत्ते,  डाली व फल सभी जहरीले होते हैं।

इस पेड़ में एक खतरनाक केमिकल भी पाया जाता है जिसका नाम Glycosides है जोकि इंसान और जानकर सभी के लिए हानिकारक है। अगर Aesculus Glabra का फल कोई भी जानवर खा ले तो उसके लिए ये जानलेवा हो जाएगा और अगर इस पेड़ की पत्ती आपके शरीर को छू भी जाती है तो आपकी चमड़ी कुछ इस प्रकार जलेगी जैसे उस पर किसी ने एसिड डाला हो। इसलिए कभी भी नोकीले फल वाला पेड़ देखें तो तुरंत वहां से हट जाना चाहिए।

4. सरबेरा ओडोलूम (Cerbera Odollum Tree)

इस पेड़ का नाम सुनने के बाद आप भी सोच रहे हैं कि इस पेड़ का कितना विचित्र नाम है। नाम विचित्र होने के अलावा अगर हम कहें कि ये पेड़ बहुत ज्यादा खतरनाक है तो आपको हैरानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि ऊपर हमने खतरनाक पेड़ो के बारे में काफी बात की है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now
World's Most Dangerous Tree- Cerbera Odollum
Flower and Fruit of Cerbera Odollum – Image by pixabay

इस पेड़ की खास बात यह है कि यह पेड़ दिखने में जितना सुंदर और आर्कषित होता है उतना ही ज्यादा खतरनाक है। इसके बीजों में एक विशेष प्रकार का विषैला रसयानिक तत्व (सरबेरियन) पाया जाता है। जो इस पेड़ के खतरनाक और विषैला होने का मुख्य कारण है। (World’s Most Dangerous Tree in Hindi ) इसकी थोड़ी सी मात्रा किसी भी मनुष्य की मिनटों में जान ले सकती है।

इस पेड़ की पत्तियां लंबी और हरे रंग के गोल फल लगे होते हैं उसके साथ ही साथ सफेद फूल भी होते हैं। The Cerbera odollum जैसे खतरनाक पेड़ की पहचान ही यही है कि हरे रंग के गोल फल और साथ में सफेद फूल लगा होता है। इसके फल दिखने में बड़े ही मीठे व स्वादिष्ट होते हैं पर असल में ये बहुत ही जहरीले फल हैं।

इनको भी पढ़े: 
1. दुनिया के अद्भुत कीटभक्षी पौधे जो खाते हैं कीड़े मकोड़े (Insectivorous plants)
2. देश का एकमात्र वीवीआई ट्री (Madhya Pradesh VVIP Tree)
3. ओक पेड़ के बारे में 17 रोचक तथ्य (दुनिया का सबसें पुराना ओक ट्री)

ऊपर हमने बताया कि फल दिखने में डरावना होता है मगर cerebral odollum इससे पूरी तरह अलग है। यह पेड़ ज्यादातर दक्षिण-पूर्व एशिया व भारत में पाया जाता है। इसलिए इसके बारे में हमे पूरी जानकारी होनी ही चाहिए।

5. जिम्पी जिम्पी (Gympie Gympie)

आमतौर पर यह पौधा आस्ट्रेलिया के वर्षावनों वाले उत्तरपूर्व क्षेत्रों में पाये जाते है। यह दिखने में सुन्दर होता है इसके पत्तों पर ऊपर हल्के रेशे व बालनुमा काटे पाये जाते है। ये काटे सिलिका से बने होते है और इनमें खतरनाक न्यूरोटोक्सिन (Moroidin) मौजूद होता है।

यदि आप इसे गलती से भी छू लेंगे तो आपको ऐसा डंकनुमा करंट लगेगा जिसके दर्द को कई वर्षो तक आप भूल नही पाएंगे। इससे आपकों गंभीर एलर्जी रियेक्शन हो जायेगा और आपके शरीर पर लाल-लाल चक्कते और भीषण खुजली हो जायेगी।

10 से 15 मिनट के बाद यह खुजली व रियेक्शन इतना अधिक बढ़ जाता है कि मानो ऐसा लगता कि किसी ने तेजाब ही डाल दिया हो। इसका दर्द इतना असहनिय होता है। लोग इसके दर्द सहने की बजाय मरना अधिक पसंद करते है। यह पौधा 2 सालों तक जिन्दा रहता है। पर मरने के बाद भी यह पौधा उतना ही खतरनाक होता है।

6. Banya Pin Tree

यह पेड़ उत्तरपूर्व आस्ट्रेलिया में Queensland में आपको यह मिल जाएंगे। यह विशालकाय पेड़ सदियों पुराने है इनका आकार गुबंदनुमा, पिरामिडं जैसे चोकिल व तिकोना सा होता है।

दुनिया के 8 सबसे खतरनाक और अद्भुत पेड़ | Banya Pin Tree
Banya Pin Tree

आपको जानकार हैरानी होगी कि इसपर लगने वाला फल बहुत भारी व वजनदार होता है यह लगभग 6 किलो के हो सकते है जो आपके चेहरे से भी बड़े होते है। आप यह सोच सकते है कि यदि इनका इतना बड़ा फल यदि किसी इंसान पर गिरे तो सकती मृत्यु भी हो सकती है। यह देखने में अनानास की तरह लगते है। इनके खतरे को भांपते हुये इनके चारों तरफ फेन्स लगा दी जाती है।

7. दुधिया मंगरोल (milky-mangrove)

यह जलाशयों के पास उगते है। यह आपकों बाग्लादेश, भारत व आस्ट्रेलिया में तटिय क्षेत्रों में मिल जाएंगे। यह पौधे तटिय व दरदरी मिट्टी व खारे पानी में उगते है।

World's Most Dangerous Tree in Hindi|  दुधिया मंगरोल (milky-mangrove)
milky-mangrove

इन पेड़ों की टहली यह पत्तियों में से एक दुधिया रंग का पदार्थ निकलता है जिसकी एक बूंद भी आपको अंधा बना सकती है। यदि आप इस पेड़ के द्रव्य को छूने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाये। इसे छूने मात्र से आपके हाथों में छाले व असहनीय खुजली होती है। यह इतना खतरनाक है कि आपको अंधा भी कर सकता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार इसमें कुछ Anti-Ulcer, Anti-Oxiddent, Anti-Bacterial) प्रकार के रसायन पाये जाते है जिनका प्रयोग दवाईयां बनाने में किया जाता है।

8. Oleander Tree

यह छोटे और सुन्दर फूलों वाले पेड़ होते है इनपर लाल, गुलाबी, पीले और कई प्रकार के रंग बिरंगे फूल उगते है। इनका प्रयोग बगीचों में सजावटी पेड़ों के रूप में किया जाता है। इनमें से मनमोहक खुशबू भी आती है।

Oleander Tree | World's Most Dangerous Tree
Oleander Tree

इन सब गुणों के बावजूद इनमें बहुत सारे घातक रसायन पाये जाते है जिनका हमारे शरीर में किसी प्रकार से प्रवेश घातक हो सकता है। इसके सम्पर्क में आने से त्वचा में भारी जल महसूस होती है। इसके फूल व पत्तों का सेवन करने से सर में दर्द, खुजली, पेट में दर्द , बेहोशी, मानसिक असंतुलन, दिल की धड़कन में वृद्धि जैसे रोग हो सकते है।

यह पेड़ सामान्यत बगीचों व बागवानी में इनका प्रयोग किया जाता है हमें छोटे बच्चों को इनकी पहुंच से दूर रखना चाहिये। वैसे इन पेड़ों के फूल स्वाद में कड़वे होते है। अगर आपने इस प्रकार के किसी भी पौधे का सेवन गलती से भी कर लिया है तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श ले और इलाज करवाये।

निष्कर्षः

आज के इस लेख में (World’s Most Dangerous Tree in Hindi) हमने दुनिया के विचित्र व खतरनाक पेड़ों के बारे में जानकारी हासिल की है आज के इस लेख में आपको पता लगा होगा कि जहां हमारी धरती पर पेड़ जीवन देते हैं पर कुछ पेड़ ऐसे भी हैं जो बहुत ही ज्यादा डरावने वाले और खतरनाक भी हैं अगर ऐसे पेड़ हमें कहीं भी देखने को मिलते हैं। तो हमे तुरंत ऐसे पेड़ों से दूर हट जाना चाहिए। इन सभी पेड़ों में से कुछ पीड़ा इतनी ज्यादा खतरनाक है। जिनको अगर हम छू भी लिए तो ये हमारी जान ले सकते हैं। ऐसे में हमे सावधानी बरतनी चाहिए।

इसके अलावा आपको हमारा ये लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर अवश्य करे ताकि आपके सगे संबंधियों को भी ऐसे खतरनाक पेड़ के बारे में पूरी जानकारी हो।

Leave a Comment