Advertisements

कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास एवं रोचक तथ्य | Interesting Facts and History of Commonwealth Games in hindi

कॉमनवेल्थ गेम्स क्या है? कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास तथा संपूर्ण जानकारी (Interesting Facts and History of Commonwealth Games in hindi)

इस समय 2022 मे चार साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हुआ है जो की इंग्लैंड के बर्मीघम शहर मे आयोजित हुआ था। यह खेल 27 जुलाई से शुरू हो चुका है और अब तक भारत का इस खेल मे काफी अच्छा प्रदर्शन भी रहा है और भारत ने अब तक 9 मेडल भी जीत लिए है।

Advertisements

इसलिए लगभग सभी युवा इस खेल को देखना चाहते है और इस खेल से संभन्धित सभी जानकारी भी प्राप्त करना चाहते है। कई लोग कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे मे भी जानना चाहते है।

आज के इस लेख मे हम कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास एवं रोचक तथ्य के ऊपर बात करने वाले है। यदि आप भी कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख मे अंत तक जरूर बने रहें।

विषय–सूची

कॉमनवेल्थ गेम्स क्या है? (What are Commonwealth Games)

कॉमनवेल्थ गेम्स को हिंदी में राष्ट्रमंडल खेल कहते हैं। एक अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता है जिसमें कई देशों के खिलाड़ी या एथलीट शामिल होते हैं। सबसे पहला कॉमनवेल्थ गेम्स 1930 में खेला गया था, और उसके बाद से हर 4 सालों में कॉमनवेल्थ गेम्स का गठन किया जाता है।

यह दुनिया का पहला बहु खेल कार्यक्रम है जिसमें महिलाओं एवं पुरुषों दोनों को समान संख्या में शामिल किया जाता है। इस प्रतियोगिता में कई खेल खेले जाते हैं जिसमें अलग-अलग देशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं और जीतने वाले खिलाड़ी को स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक से सम्मानित किया जाता है।

History of Commonwealth Games in hind

कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास (History of Commonwealth Games in hindi)

आज से 90 साल पहले 1930 ईस्वी में कनाडा के हैमिल्टन शहर में आयोजित किया गया था जिसमें कुल 11 देशों (ऑस्ट्रेलिया, बरमूडा, ब्रिटिश गुयाना, कनाडा, इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, न्यूफ़ाउंडलैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेल्स) के 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उस समय इस प्रतियोगिता में कुल 6 खेल, एथलेटिक्स बॉक्सिंग, लोन बाउल, रोइंग, तैराकी और कुश्ती, शामिल थे।

1930 से लेकर यह खेल हर साल होते हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स का सबसे पुराना नाम ब्रिटिश एंपायर गेम्स रखा गया था। इसके बाद भी कॉमनवेल्थ गेम्स के नामों में कई बदलाव किए गए -:

  • ब्रिटिश एम्पायर गेम्स (British Empire Games) (1930 से 1950 तक)
  • ब्रिटिश साम्राज्य और राष्ट्रमंडल खेल (British Empire and कॉमनवेल्थ गेम्स) (1954 से 1966 तक)
  • ब्रिटिश राष्ट्रमंडल खेल (British कॉमनवेल्थ गेम्स) (1970 से 1974 तक)
  • राष्ट्रमंडल खेल (कॉमनवेल्थ गेम्स) (1978 से अब तक)

कॉमनवेल्थ गेम्स में कितने खेल शामिल है? (Commonwealth games name list)

पहले तो कॉमनवेल्थ गेम्स में केवल 6 खेल शामिल किए गए थे। आज उसमें कुल 10 मुख्य खेलों को शामिल किया गया है जो कि इस प्रकार है -:

  1. तैराकी
  2. एथलीट्स
  3. बैडमिंटन
  4. बॉक्सिंग
  5. हॉकी
  6. लॉन बाउल्स
  7. नेट बॉल (केवल महिलाओं के लिए)
  8. रग्बी सेवन्स
  9. स्क्वैश
  10. वेटलिफ्टिंग

इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में अन्य देश सात और इवेंट जोड़ सकता है जिस में शामिल है तीरंदाजी, बास्केटबॉल, जिमनास्टिक, रोइंग, सॉफ्टबॉल, साइकिलिंग और टेबल टेनिस।

कॉमनवेल्थ गेम्स में कितने देश भाग लेते हैं? (List of competing countries and territories in कॉमनवेल्थ गेम्स)

कॉमनवेल्थ गेम्स मे शुरुआत मे कुल 11 देशों ने भाग लिया था और अब 72 देश इस खेल मे भाग लेते है जिनमे नीचे दिये गए देश शामिल है-:

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now
1.  एंगुइला
2. अंतिगुया और बार्बूडा
3. ऑस्ट्रेलिया
4. बहामा
5. बांग्लादेश
6. बारबाडोस
7. बेलीज़
8. बरमूडा
9. बोत्सवाना
10. ब्रिटिश वर्जिन आईलैन्ड्स
11. ब्रुनेई
12. कैमरून
13. कनाडा
14. केमन द्वीपसमूह
15. कुक द्वीपसमूह
16. साइप्रस
17. डोमिनिका
18. इंगलैंड
19. इस्वातिनि
20. फ़ॉकलैंड आइलैंड
21. फ़िजी
22. घाना
23. जिब्राल्टर
24.ग्रेनेडा
25. ग्वेर्नसे
26. गुयाना
27. भारत
28. मैन द्वीप
29. जमैका
30. जर्सी
31. केन्या
32. किरिबाती
33. लिसोटो
34. मलावी
35. मलेशिया
36. मालदीव
37. माल्टा
38. मॉरीशस
39. मोंटेसेराट
40. मोजाम्बिक
41. नामिबिया
42. नाउरू
43. न्यूजीलैंड
44. नाइजीरिया
45. नियू
46. नॉरफ़ॉक द्वीप
47. उत्तरी आयरलैंड
48. पाकिस्तान
49. पापुआ न्यू गिनी
50. रवांडा
51. समोआ
52. स्कॉटलैंड
53. सेशल्स
54. सेरा लिओन
55. सिंगापुर
56. सोलोमन इस्लैंडस
57.दक्षिण अफ्रीका
58. श्रीलंका
59. सेंट हेलेना
60. सेंट किट्स एंड नेविस
61. सेंट लूसिया
62. सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस
63. तंजानिया
64. गाम्बिया
65. टोंगा
66. त्रिनिदाद और टोबैगो
67. तुर्क और कैकोस द्वीप समूह
68. तुवालू
69. युगांडा
70. वानुअतु (Vanuatu)
71. वेल्स
72. जाम्बिया

कॉमनवेल्थ गेम में भारत का प्रदर्शन

वर्ष 1930, 1950, 1962 और 1986 में भारत कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग नहीं लिया था। इसके अलावा वह 1930 और 1954 में कोई भी पदक नहीं पाया। भारत के लिये साल 2010 सबसे अच्छा रहा इसमें भारत नेें कुल 101 पदक जीते और आस्ट्रेलिया (180 पदक) के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद 2014 ग्लासगो में 5वां स्थान तथा 2018 गोल्डकोस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त किया इस बार बर्मीघम 2022 में भी भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है 8 अगस्त 2022 तक भारत 22 गोल्ड, 16 सिल्वर, 23 कास्य पदक के साथ चौथे स्थान पर हैं।

संस्करणस्वर्णरजतकास्यकुल पदकस्थिति
लंदन ( 1934)001112
सिडनी (1938)0000
वैंकूवर (1954)0000
कार्डिफ (1958)21038th
किंगस्टन (1966)343106th
एडिनबरा (1970)534126th
क्राइस्टचर्च (1974)483156th
एडमंटन (1978)546156th
ब्रिस्बेन (1982)583166th
ऑकलैंड (1990)13811325th
विक्टोरिया (1994)6117247th
क्वालालंपुर (1998)7108257th
मैनचेस्टर (2002)302217697th
मेलबोर्न (2006)221711504th
नई दिल्ली (2010)3827361012nd
ग्लासगो (2014)153019645th
गोल्ड कोस्ट (2018)262020643rd
बर्मीघम (2022)221623614th

कॉमनवेल्थ गेम से संबंधित रोचक तथ्य (Interesting Facts about Commonwealth Games in hindi)

  1. 1942 और 1946 ईस्वी में कॉमनवेल्थ गेम्स द्वितीय विश्वयुद्ध के कारण नहीं खेला गया था।
  2. कॉमनवेल्थ गेम्स में कनाड़ा, आस्ट्रेलिया, इग्लैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स 6 ऐसे देश है जिन्होंने हर बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लिया हैं।
  3. 2018 के लिये क्वीन्स बैटन रिले द्वारा इतिहास का सबसे अधिक दूरी लगभग 2,3000 किमी तय की थी।
  4. केवल ऑकलैंड और एडिनबर्ग ने एक से अधिक बार कॉमनवेल्थ गेम्स को होस्ट किया है। ऑकलैंड ने 1950 और 1990 में इस प्रतियोगिता को होस्ट किया था। एडिनबर्ग ने 1970 और 1986 में इस प्रतियोगिता को होस्ट किया था।
  5. भारत कॉमनवेल्थ गेम्स के लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है क्योंकि भारत में अब तक कुल 181 गोल्ड मेडल जीत लिए हैं।
  6. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का सबसे पहला गोल्ड मिल्खा सिंह ने जीता था।
  7. जॉर्ज पंचम के सत्ता में उन्होंने फेस्टिवल ऑफ एंपायर का आयोजन सन 1911 में किया था। इसी फेस्टिवल को देखकर कॉमनवेल्थ गेम्स खेलने का विचार किया गया था।
  8. 2010 में जब कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन भारत के दिल्ली शहर में हुआ था तो भारत में कुल 101 मेडल जीते और इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया।
  9. कॉमनवेल्थ गेम्स में 20 खेलों से ज्यादा खेल आयोजित नहीं किए जा सकते हैं।
  10. कॉमनवेल्थ गेम्स मैं केवल युवा ही नहीं बल्कि कई वृद्ध खिलाड़ी भी खेलते हैं। 1990 ईस्वी में ऑस्ट्रेलिया की एक 60 वर्ष की एथलीट ने लोन गेंदबाजी में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
  11. 1930 में कॉमनवेल्थ गेम्स को चलाने के लिए लगभग $35000 खर्च हुए थे जिसमें कि सभी खर्चे शामिल थे। 2006 में इस खेल की लागत लगभग $300000000 थी जबकि इसमें सुविधाओं से संबंधित लागत शामिल नहीं की गई थी।
  12. 2018 का कॉमनवेल्थ गेम्स, जो कि ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में खेला गया था, अब तक का सबसे बड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स था, क्योंकि इसमें 4500 एथलीटों ने 19 अलग-अलग खेलों में भाग लिया था और 275 स्पर्धाएं की थी।
  13. 2022 का कॉमनवेल्थ गेम्स इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में आयोजित किया गया है। यह शहर पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स होस्ट कर रहा है।
  14. 2022 में पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट शामिल हुआ है।

निष्कर्ष –

आज के इस लेख मे हमने आपको कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास एवं रोचक तथ्य के बारें में बताया। उम्मीद है की इस लेख द्वारा आपको कॉमनवेल्थ गेम्स के बारे मे जानकारी मिल पायी होगी। यदि आपको आज का यह लेख पसंद आया हो तो अपने दोस्तो के साथ साझा करें और कोई प्रश्न पुछने के लिए कमेंट करें।

अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न/FAQ

राष्ट्रमंडल खेल का पुराना नाम क्या है?

राष्ट्रमंडल खेल का सबसे पुराना ब्रिटिश एम्पायर गेम्स (British Empire Games) है।

राष्ट्रमंडल खेलों का मुख्यालय कहाँ है?

राष्ट्रमंडल खेलों का मुख्यालय लंदन में है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

राष्ट्रमंडल खेल 2022 का शुभंकर क्या है?

राष्ट्रमंडल खेल 2022 का शुभंकर पेरी है जो खेलों की मेजबानी करने में मदद करेगा।

राष्ट्रमंडल खेलों में कौन से देश भाग लेते हैं?

राष्ट्रमंडल खेलों मे कुल 72 देश भाग लेते है जिनके नाम हमने इस लेख मे बताए है।

1930 में पहला राष्ट्रमंडल खेल कहां आयोजित किया गया था?

1930 मे पहला राष्ट्रमंडल खेल कनाडा मे आयोजित हुआ था।


1 thought on “कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास एवं रोचक तथ्य | Interesting Facts and History of Commonwealth Games in hindi”

Leave a Comment