Advertisements

दुनिया के अद्भुत कीटभक्षी पौधे जो खाते हैं कीड़े मकोड़े | Insectivorous plants in Hindi

हेलो दोस्तों आज के इस लेख में हम जानेंगे की हमारी पृथ्वी पर अनेकों प्रकार के अजीब जीव जंतुओं के अलावा ऐसे पेड़-पौधे भी हैं जो कीटभक्षी (मांसाहारी) है यानी कि ऐसे पेड़ (Insectivorous plants in hindi)  जो कीड़े मकोड़ों का सेवन कर अपना पेट भरते हैं।

पृथ्वी पर करोड़ों प्रकार की पेड़ों की प्रजातियां पाई जाती हैं और वो सूरज की किरणे और पानी से अपना भोजन स्वयं बना लेते हैं। परन्तु कुछ पेड़ ऐसे होते हैं जो मांसाहारी है और छोटे मोटे कीड़े मकोड़े को अपना शिकार बनाकर अपना पेट भरते हैं।

Advertisements

वैज्ञानिक मानते हैं कि ऐसे मांसाहारी पेड़-पौधे वहां उगते हैं जहां मिट्टी में पोषक तत्व कम होते है या जहां की मिट्टी एकदम बंजर होती हैं। ऐसी जगह पर यह पेड़ उगकर कीड़े मकोड़ों का शिकार करके मिट्टी को पोषक तत्व प्रदान करते हैं। तो आइए उन मांसाहारी (Insectivorous plants) पौधों के बारे में जानते हैं।

दुनिया के अद्भुत कीटभक्षी पौधे जो खाते हैं कीड़े मकोड़े (Some Insectivorous plants Examples)

1. सुंदरी का पिंजड़ा पौधा (Vines Flytrap plant)

यदि हम दुनिया के अजीब अद्भुत पौधों की सूची उठा कर देखो तो सुंदरी का पिंजड़ा (Insectivorous plants : Vines Flytrap plant) का नाम हमे सबसे पहले दिखाई देगा। इसके सबसे अजीब होने के पीछे एक कारण यह भी है कि इसके दोनों छोर तभी बंद होते है जब कोई जीव इस पर बैठता है। निर्जीव वस्तु रखने पर कभी भी (Active) बंद नहीं होता है।

यह पौधा देखने में बहुत ही सुन्दर होता है और इसमे से बड़ी ही मनमोहक खुशबू आती रहती है जिससे कोई भी कीड़-पतंगा इसकी ओर आसानी से आर्कषित हो जाता है और इसपर बैठता है वैसे ही दरवाजेनुमा flaps तुरंत बंद हो जाते है और इस तरह से कीड़े-मकोड़े इन पौधों के अंदर फस जाते है और और हमेशा के लिए कैद हो जाते हैं।

इस पौधे को सुंदरी का पिंजड़ा के नाम से भी जाना जाता है इसका नाम इसके शिकार करने का तरीके के अनुसार एकदम सटीक बैठता है। जैसे कोई सुंदरी पहले अपने शिकार को आकर्षित करती है और जैसे ही कोई शिकार इसकी ओर आता है और इसपर बैठता है वह तुरंत ही अपनी पत्तियों के दोनों छोर तुरंत बंद कर देती है।

यह पौधे आकार में छोटे होते हैं और मुख्य रूप से यूके (UK) एवं अमेरिका में पाए जाते हैं।

2. घटपर्णी पौधे (Pitcher plant)

एक बहुत ही भयावह पौधा होता है। इसका रूप बोतल या मटके की तरह होता है। इसके मटके जैसे स्वरूप के कारण ही इसका नाम Pitcher Plant रखा गया है।

Insectivorous plants in Hindi (Pitcher plant)
(Image from – Pixabay)

इस पौधे का वैज्ञानिक नाम nepenthes khasiana है। यह पौधा आस्ट्रेलिया, दक्षिण पूर्व एशिया के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रें में पाया जाता है। इसकी कई प्रकार की प्रजातिया एक ही स्थान पर रह सकती है।

आमतौर पर यह बोतल जैसा दिखने वाला पौधा खुला होता है और जैसे ही इसके तल पर कीट-पतंगे या कीड़े-मकोड़े बैठते हैं वैसे ही इसका ढक्कन अपने आप ही बंद हो जाता है। इस पौधे का तल बहुत ही गहरा होता है और किसी भी कीड़े मकोड़े के लिए इससे बाहर निकलना नामुमकिन है।

3. ड्रोसैरा पौधा(Sundew plant)

Sundew का एक नाम ड्रोसेरा भी है ये एक ऐसा पौधा है जो दिखने में काफी ज्यादा आकर्षक है। इस आकर्षक से दिखने वाले पौधे की कुल 100 से भी ज्यादा प्रजातियां ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, और फ्लोरिडा जैसी जगह पर पाई जाती है। सुंदर सा दिखने वाला ये पौधा कीड़े मकोड़ों के लिए काफी ज्यादा खतरनाक है क्यूंकि इस पौधे की पत्तियों के रेशो पर चिपचिपा रस होता है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Insectivorous plants in Hindi (Sundew Plant)
Sundew plant (Image from Pixabay)

जो सूरज की किरणे पड़ने पर ओस की तरह चमकता है व लाल रंग का दिखाई देता है और इतना सुंदर दिखाई देता है कि कीड़े मकोड़े इसकी ओर आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। और जैसे ही इसपर बैठते हैं तुरंत चिपक जाते हैं और फिर यह पौधा धीरे-धीरे अपने शिकार को अपने रेशों में जकड़ लेता है फिर उसके बाद कीट पतंगे वापस बाहर नहीं आ पाते हैं और ये पौधा धीमे धीमे उन्हें पचा भी लगता है।

जैसे ही इस पौधे की पाचन प्रक्रिया समाप्त होती है इसकी रेशे अपने आप धीमे धीमे पूरी खुल जाती हैं। सुंदर सा दिखने वाला ये पौधा काफी खतरनाक है

इनको भी पढ़े: 
1. दुनिया के सबसे खतरनाक और अद्भुत पेड़ (World most dangerous tree hindi)
2. ओक पेड़ के बारे में 17 रोचक तथ्य (दुनिया का सबसें पुराना ओक ट्री)

4. कोबरा लिली (Darlingtonia plant)

Darlingtonia एक ऐसा खतरनाक व मांसाहारी पौधा है जो cobra lily के नाम से भी प्रचलित है। क्यूंकि इसका फन कोबरा जैसा नजर आता है। यह पौधा कैलिफोर्निया के दलदली इलाकों में पाए जाते हैं।

ये एक ऐसा पौधा है जो काफी कम नजर आते हैं और ये पौधा काफी पेचीदा है क्योंकि इसके अंदर  बुलबुलैया रास्ते होते हैं और नीचे की तरफ पूरा bacteria होता है। जो कीड़ों को पचाने का कार्य करता है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

जब कोई कीड़ा भूलवश अंदर चला जाता है तो इस पौधे के अंदर पारदर्शी खिड़कियां होने के कारण है कीड़ों को लगता है कि वे वहां पहुंचकर खिड़की से बाहर निकल सकते हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाता और उस पौधे के अंदर वे कोशिश ही करते रह जाते हैं और रास्ता खोजने के चक्कर में बुलबुलैया में फंसे रहते हैं और धीरे धीरे bacteria के और करीब पहुंचते जाते हैं। कीड़े जैसे ही बैक्टीरिया में गिरते हैं darlingtonia इसको पचा लेता है।

5. ब्लैडर वर्ट (Bladderwort water plant)

Bladderwort एक ऐसा मांसाहारी पौधा है। जो पानी के अंदर तैरता रहता है। इस पौधे को हम water plant के नाम से भी जानते हैं। ज्यादातर ये पौधे Europe, Australia, और South Africa में पाए जाते है। इन पौधे की 200 से भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। इस पौधे की खास बात यह है कि इसकी जड़े नहीं होती है और इसकी पत्तियां काफी छोटी और बारीक होती है।

इन पत्तियों में खास बात पता है क्या है कि ये खतरनाक बुलबुले का निर्माण करती हैं। जो फूल कर थैली या bladder के आकार की हो जाती है। हर थैली के मूह के पास एक दरवाज़ा यानी की entry point होता है। जो केवल अंदर की ओर खुलता है और इसी दरवाज़े पर छोटे छोटे triggers होते है। और जैसे ही कोई कीट पतंगे इस trigger को छूता हैं वो तुरंत अंदर खींच लिया जाता है और उसके अंदर गिरते ही बुलबुले का entry point तुरंत बंद हो जाता है। फिर चाह कर भी को कीड़े मकोड़े उसमे से बाहर नहीं आ सकते हैं।

इस bubble में कैद कीडे मकोड़े थोड़ी ही देर में मर जाते है और इस bubble में मौजूद enzymes कीड़े को पचाने की प्रक्रिया शुरू कर देते हैं। इसके अलावा आप इस बात को जान कर हैरान ही जाएंगे कि ये पूरे विश्व का सबसे तेज़ कीट को पचाने वाला carnivorous plant है।

6. बटरवर्ट्स (Pinguicula plant)

आमतौर पर ये पौधा बटरवर्ट्स के रूप में जाना जाता है। Pingipula plant North America, Central America में पाया जाता है। इसकी खास बात ये है कि इसपर बहुत ही सुंदर सा फूल लगा होता है। जो दिखने में काफी आकर्षक होता है परन्तु हर सुंदर दिखने वाली चीज अच्छी नहीं होती। यह पौधा बंजर जमीन पर भी आसानी से जिंदा रह सकता है वास्तव में यह खूबसूरत सा दिखने वाला पौधा खुद के पोषण तत्वों के लिए कीट और कीड़े मकोड़े का शिकार करता है।

इसकी पत्तियों पर अधिकतर एक चिपचिपा पदार्थ निकलता रहता है। जो पानी की बूंदो की तरह दिखता है। जिसकी मदद से ये पौधा कीड़ों का शिकार कर लेता है। जिसको खाने के लिए कीट पतंगे इस पर बैठ जाते है और अधिक मात्रा में चिपकन होने के कारण वो पौधा इस पौधे से बाहर नहीं निकल पाता और इसी पर बैठे बैठे वो कीड़ा मर जाता है और ये पौधा इसको बड़ी ही आसानी से पचा लेता है।

हां लेकिन इस पर उगने वाले फूल दिखने में काफी आकर्षक होते हैं जिसके कारण लोग इस पौधे को अपने घर पर रखते हैं इससे उनको दो फायदा मिलता है पहला घर के सारे कीड़े मकोड़े खत्म हो जाते हैं। दूसरा pingipula पौधों को रखने पर घर की शोभा भी बढ़ जाती है।

Conclusion:

आज के इस लेख में हमने जाना कि हमारे पृथ्वी पर पेड़-पौधे भी मांसाहारी है। (Insectivorous plants in hindi) जो कीट पतंगों का शिकार करके अपने आप को पोषण देते हैं। आज के इस लेख में हमने आपको ऐसे पौधों के बारे में बताया जो कीट पतंगों, और कीड़े मकोड़ों के लिए काफी ज्यादा खतरनाक हैं।

हम आशा करते हैं  कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। अगर आया हो तो इसे अपने मित्रो के साथ अवश्य शेयर कीजिए ताकि ऐसे पेड़-पौधों के बारे में आपके मित्रो को भी मालूम पड़ सके।

Leave a Comment