लाड़ली बहना योजना क्या है? (Ladli Behna Yojana), यह योजना मध्य प्रदेश की एक बहुत ही लोकप्रिय योजना है, जिसे शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी। इस योजना का विधानसभा चुनाव में काफी बड़ा योगदान रहा। इस योजना के तहत MP राज्य की सभी महिलाओं को हर महीने 1,250 रूपये मिलेंगे, और सालान 15,000 रूपये मिलेंगे।
शिवराज सिंह चौहान ने “लाड़ली बहना योजना” महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की थी। और इस योजना से शिवराज सिंह को विधान सभा चुनाव में काफी फायदा मिला। ऐसा लगता है, कि इस योजना का हर एक लाभार्थी सीधा वोट में कन्वर्ट हुआ।
आप सब जानते ही होंगे कि इस बार 2023 में मध्य प्रदेश के विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) बहुमत से जीती है। और शिवराज सिंह ने इस जीत का श्रेय सभी महिलाओं को दिया है। लाड़ली बहना योजना एक गेमचेंजर योजना रही।
विषय–सूची
लाड़ली बहना योजना क्या है?
लाड़ली बहना योजना को मार्च, 2023 में शिवराज सिंह चौहान ने शुरू किया है। इस योजना के तहत राज्य की स्थानीय महिलाओं को आर्थिक सहयोग के लिए हर महीने की 10 तारिख को 1250 रूपये दिए जा रहे है। हालांकि यह राशि पहले 1000 रूपये थी, जिसे अभी बढ़ा दिया गया है।
Ladli Behna Yojana को मुख्यत: महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन, उनकी सेहत और पोषण में सुधार, और पारिवारीक स्थिति में मदद करने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के लिए अभी तक 1,253,3145 महिलाओं ने आवेदन किया हैं, जिसमें से 1,250,5947 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा हैं।
इस योजना के लिए 21 साल से 60 साल की महिलाएं लाभार्थी रहेगी। आप इसकी आधिकारीक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर आवेदन कर सकती है।
लाड़ली बहना योजना के महत्वपूर्ण तथ्य (Ladli Bahan Yojana important Points)
योजना का नाम | लाड़ली बहना योजना |
किसके द्वारा शुरू की गई | मध्यप्रदेश सरकार द्वारा |
घोषणा | शिवराज सिंह चौहान जी |
वर्ष | 2023 |
राज्य | मध्यप्रदेश |
लाभार्थी | आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाना |
21 वर्ष से 60 वर्ष की आयु वाली महिलाएं | 21 वर्ष से 60 वर्ष की आयु वाली महिलाएं |
आयु सीमा | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | cmladlibahna.mp.gov.in |
लाड़ली बहना योजना के लिए पात्रता
लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य बेटियों को स्वावलंबी बनाना, बेटियों की शिक्षित बनाना, बेटियों के स्वास्थ्य में सुधार करना और बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना का लाभ सबी वर्ग की महिलाओं दिया जा रहा है। सामान्य वर्ग की महिलाएं, जिनकी सालान आय 2.5 लाख रूपये से कम है, वे भी इस योजना का लाभ ले सकती है।
पहले इस योजना का लाभ 23 साल से ज्यादा आयु की महिलाएं ले सकती थी, लेकिन अब 21 वर्ष से 60 वर्ष की आयु वाली महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती है। इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की स्थानीय महिलाएं उठा सकती है। इस योजना के लिए आवेदन करने का तरीका काफी आसान है।
इस योजना के लिए आवश्यक पात्रताए:
- मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी
- कम से कम 21 वर्ष की आयु
- वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से कम
लाड़ली बहना योजना से कैसे मिलेंगे पैसे
Ladli Behna Yojana का लाभ लेने के लिए आपको इसकी आधिकारीक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। इसकी आधिकारीक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in है। अगर आपके पास इस योजना के लिए सभी पात्रताएं है, और पर्याप्त डॉक्यूमेंट है, तो आप आसानी से आवेदन कर सकते है।
आप चाहे तो इस योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते है। इसके लिए आपको पर्याप्त डॉक्यूमेंट के साथ अपने नजदीकी ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय या जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाना होगा। इसके बाद आप एक फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते है।
आवेदन करने के बाद आपको योजना के लाभ के लिए सेलेक्ट किया जाएगा। अगर आप सेलेक्ट हो जाते है तो उसके बाद आपको हर महीने की 10 तारीख को 1250 रूपये मिलेंगे। और यह पैसे सीधे आपके बैंक अकाउंट में जमा होंगे।
योजना के लिए कुछ ज़रूरी डॉक्यूमेंट
लाड़ली बहना योजना के लिए निम्न डॉक्यूमेंट की जरूर पड़ेगी।
- जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- परिवार पहचान पत्र (PPF)
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट डायरी
कब तक और कितने पैसे मिलेंगे
इस योजना को मार्च 2023 में शुरू किया गया था, और उस समय प्रत्येक लाभार्थी को सीधे 1000 रूपये दिए जाते थे। लेकिन अब यह राशि 1250 रूपये तक बढ़ा दी गयी है। मतलब अब लाभार्थी महिलाओं को सालाना 15,000 रूपये मिलेंगे।
योजना के पैसे हर महीने 10 तारीख को किस्त के रूप में मिलते हैं। लेकिन इस बार चुनावी माहौल के कारण लोगों को आशांका है कि इस बार वक्त पर पैसे मिलेंगे या नही।
लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने यह साफ-साफ बताया है कि विधान सभा में उन्हे यह जीत उनकी लाड़ली बहनों की वजह से मिली है। इसलिए योजना के पैसे सभी बहनों को वक्त पर ही मिलेंगे। इसके अलावा उन्होने यह भी कहा कि सभी लाड़ली बहने लखपति बनेगी, और उनकी जिंदगी बदलना हमारा लक्ष्य है।
लाड़ली बहना योजना के लाभ
Ladli Behna Yojana की मदद से राज्य की लगभग 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ मिलेगा। इस योजना से प्रत्येक लाभार्थी महिलाओं को 1250 रूपये मिलेगें, जिससे उन्हे इस महंगाई भरे जीवन में कुछ राहत मिल पाएगी।
इस योजना से काफी सारे लाभ है, जैसे कि…
- सभी महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन पाएगी।
- महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार होगा।
- परिवार में महिलाओं की स्थिति को मजबूति मिलेगी।
- महिलाएं का कौशल विकास हो पाएगा।
लाड़ली बहना योजना से मध्य प्रदेश के चुनाव पर प्रभाव
लाड़ली बहना योजना का मध्य प्रदेश के विधान सभा के चुनाव पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ा। इस योजना से लाभांवती लगभग सभी महिलाओं ने शिवराज सिंह चौहान को वोट दिया, जिससे BJP की सरकार भारी मतों (163 सीट) से विजेता बनी। शिवराज सिंह ने खुद अपनी जीत का श्रेय सभी बहनों को दिया।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी यह कहा कि “लाड़ली बहना योजना” एक गेमचेंजर योजना थी। और उन्होने इस योजना को सुचारु रूप से शुरू करने का क्रेडिट शिवराज सिंह को दिया।
इन्हें भी पढ़ें–
- प्रधानमंत्री कुसुम योजना क्या है?
- पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? लाभ, पात्रता, जरूरी दस्तावेज तथा आवेदन की प्रक्रिया
- रूफटॉफ सब्सिडी योजना : फ्री में सोलर पैनल कैसे लगवाएं?
FAQs
Q1. लाड़ली बहना योजना के फॉर्म भरने की अंतिम तारीख क्या है?
Ladli Behna Yojana की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर तक है। इसका आवेदन आप अपने नजदिकी ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय / कैंप स्थल से कर सकते है और इसके अलावा आप ऑनलाइन ऑफिशियल पोर्टल से भी आवेदन कर सकते है।
लाड़ली बहना योजना की लिस्ट कैसे चेक करे?
लाड़ली बहना योजना की लिस्ट आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पोर्टल (cmladlibahna.mp.gov.in) पर देख सकते है। इस वेबसाइट पर “अंतिम सूची” के ऑप्शन पर जाकर लिस्ट देख सकते है।
लाड़ली बहना योजना के लिए पात्रता क्या है?
इस योजना के लिए आपको मध्यप्रदेश का स्थानीय निवासी होना चाहिए। आपकी सालाना आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए। और कैलेंडर वर्ष में 01 जनवरी 2023 की स्थिति में 21 वर्ष पूरे होने चाहिए, तथा अधिकतम 60 वर्ष की आयु होनी चाहिए।
लाड़ली बहना योजना में आवेदन शुल्क कितना है।
इस योजना में आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क है।