Advertisements

Happy Dhanteras Wishes in Hindi: इन बेहतरीन कोट्स के जरिए भेजिए धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं 2023

Happy Dhanteras Wishes in Hindi: वैसे तो भारत में आए दिन कोई ना कोई त्यौहार मनाया जाता रहता है लेकिन दीवाली का त्यौहार इन अन्य सभी त्यौहारों से काफी महत्वपूर्ण होता है जो हर साल मनाया जाता है। दिवाली का त्यौहार अपने साथ कई अन्य त्योहार भी लाता है जिनमें धनतेरस देव दीपावली आदि शामिल है।

दीपावली का पर्व अपने साथ कई अन्य तिथियां भी लाता है जिनमें से धनतेरस एक है। धनतेरस का त्योहार दीपावली के दो दिन पहले मनाया जाता है। धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि के दिन पड़ता है।

Advertisements

धनतेरस का त्योहार मुख्य रूप कार्तिक त्रयोदशी की तिथि को मनाया जाता है जबकि दो दिन बाद की अमावस्या की तिथि को दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है।

दीवाली के दो दिन पूर्व पड़ने वाला धनतेरस का त्यौहार खरीदारी के लिए विशेष दिन होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नए बर्तन नए कपड़े और नई वस्तुएं खरीदने से घर परिवार की सुख समृद्धि बनी रहती है।

इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। धनतेरस का यह दिन भगवान धन्वंतरि की जयंती भी होती है इसलिए इस दिन उनकी भी पूजा की जाती है।

ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन लक्ष्मी माता और कुबेर की पूजा करने से धन संपदा का लाभ होता है जबकि आयुर्वेदाचार्य धन्वंतरि की पूजा करने से स्वास्थ्य का लाभ होता है।

इसीलिए धनतेरस के दिन लोग धातु बर्तन झाड़ू और नए वस्त्रो तथा गहनों इत्यादि की खरीदारी करते हैं। धनतेरस के दिन लोग नया घर नई गाड़ियां भी खरीदते हैं। इस दिन लोग दीपक जलाकर भी दिवाली पर्व का शुभारंभ मनाया करते हैं।

धनतेरस दीपावली त्यौहार का पहला दिन होता है। इसी दिन से दीपावली की चहल-पहल तथा खरीदारी शुरू हो जाती है।

इस बार धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा जबकि दिवाली का त्योहार 12 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। 10 नवंबर 2023 को धनतेरस के दिन से ही दीपों की जगमगाहट शुरू हो जाएगी।

Join Our WhatsApp Group hindikhojijankari

धनतेरस के दिन लोग अपने करीबी मित्रों तथा प्रियजनों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं भेजते हैं इसलिए आज इस लेकर जरिए हम कुछ चुनिंदा और बेहतरीन कोट्स लाए हैं।

इन बेहतरीन कोट्स के जरिए आप अपने दोस्तों रिश्तेदारों और करीबी प्रियजनों को धनतेरस की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। यह शुभकामना संदेश भेज कर आप अपने मित्रों प्रिय जनों और रिश्तेदारों का दिन खास बना सकते हैं और अपना भी। तो लिए आपके साथ कुछ बेहतरीन चुनिंदा कोट्स साझा करते हैं।

Happy-Dhanterus-Wishes-hindi

धनतेरस 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं (Happy Dhanteras Wishes in Hindi)–

दीपावली के साथ ही आता है धनतेरस का त्यौहार!
इस दिन भक्तों पर बरसता है लक्ष्मी माता का प्यार!

अपने पूरे परिवार के साथ मिलजुल कर मनाएं!
आप सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
दीपों का त्योहार आपके जीवन में खुशियां लाएं!
आपका जीवन, घर आंगन रोशनी से जगमगाएं!

लक्ष्मी मैया कुबेर महाराज अपनी कृपा बरसाएं!
आप सभी को धनतेरस की शुभकामनाएं!
भगवान कुबेर आपको धन-संपदा प्रदान करें!
भगवान धनवंतरी आपको स्वास्थ्य प्रदान करें!

माता लक्ष्मी जी आप पर अपनी कृपा बरसाएं,
धनतेरस 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं!
जगमग दीपों से रोशन आपका जहान हो जाए!
लक्ष्मी जी की कृपा से पूरा हर अरमान हो जाएं!

आप पर कभी कोई विघ्न कोई विपत्ति ना आए!
इस धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
कुबेर जी की दया से धन संपदा की बरसात हो!
आपके सिर पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद हो!

इस धनतेरस आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाए! 
धनतेरस 2023 की ढेर सारी शुभकामनाएं!

धनतेरस पर्व 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं (Happy Dhanteras Quotes in Hindi)–

आप और आपका पूरा परिवार खुशहाल रहे!
आपके ऊपर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद रहे!

आप पर कोई आंच कभी ना आए!
आपका जीवन सुखमय हो जाए!

Happy Dhanteras!
Happy Dhanteras Quotes images in Hindi
माता लक्ष्मी की आराधना का खास त्यौहार!
स्वास्थ्य और समृद्धि का खास त्यौहार!

आप सभी को धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
आपका जीवन स्वस्थ और सुखमय हो जाए,
मां लक्ष्मी जी खुद चलकर आपके द्वार आएं!

इस धनतेरस पूरी आपकी हर आस हो जाए!
धनतेरस 2023 आपके लिए खास हो जाए!

Happy Dhanteras!
आपकी धन-संपदा और कारोबार बढ़े!
आपके परिवार में एकता और प्यार बढ़े!

मां लक्ष्मी और कुबेर का आशीर्वाद मिले!
आपके जीवन का मुरझाया फूल खिले!

Happy Dhanteras To All!
धनतेरस का पर्व आपके जीवन में खुशियां लाएं,
आपका घर आंगन सुख समृद्धि से भर जाए!

ईश्वर पूरी करें आपकी सभी मनोकामनाएं!
पूरे परिवार के साथ मिल खुशियों से मनाएं!

Happy Dhanteras 2023!
आया है पावन धनतेरस का त्यौहार!
मिलेगी सभी को खुशियां अपार!

इसी दिन लिया था धन्वंतरि जी ने अवतार!
मुबारक हो आपको धनतेरस का त्यौहार!

Happy Dhanteras To All Of You!

दोस्तों आज इस लेख जरिए आपके लिए हम धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं लेकर आएं हैं। उम्मीद करते हैं कि हमारा यह लेख बेहद पसंद आया होगा। अंत में हमारी ओर से आप सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment