Advertisements

शेन वार्न का जीवन परिचय, निधन | Shane Warne Biography in Hindi

शेन वार्न कौन थे , शेन वार्न का जीवन परिचय, परिवार, निधन, मृत्यु Australian Cricketer Shane Warne Biography in Hindi, death, awards, family, Interesting Facts about Shane Warne hindi

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर जोकि अपने दाएं हाथ की spinning से महानतम बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दे देते थे, 4 मार्च 2022 को थाईलैंड में अपनी विला में आराम करते हुए Heart Attack के कारण मृत्यु को प्राप्त हो गए। उनके Career में उन्होंने Test मैचों और ODI मैचों में मिलाकर के 1000 से ज्यादा विकेट लिए थे, और वह ऐसा करने वाले वे विश्व के दुसरे खिलाड़ी थे।

Advertisements

इसके अलावा उन का Cricket Career भी बहुत बार कंट्रोवर्सीज में लिप्त रहता था। कई बार तो उनके ऊपर सट्टेबाजों से पैसे लेने का इल्जाम भी लगा था। जी हां हम बात कर रहे हैं Shane Warne की।

Shane Warne Australia Cricket टीम के बेहतरीन गेंदबाज थे, तथा पूर्व कप्तान भी रह चुके थे। 4 मई 2022 को 52 वर्ष की उम्र में थाईलैंड के कोह सुमुई में उनकी मृत्यु हो गई।

इसीलिए आज हम जानेंगे कि Shane Warne कौन थे, उन्होंने Cricket खेलना कब शुरू किया, उन्होंने कौन से कीर्तिमान स्थापित किए, तथा इसी के साथ हम Shane Warne से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में भी आपको जानकारी देंगे।

Shane-Warne-Biography-in-hindi

शेन वार्न का जीवन परिचय (Shane Warne Biography in Hindi)

असली नाम (Real Name)शेन कीथ वॉर्न
उपनाम (Nick Name)वारने, वॉर्न, हॉलीवुड
जन्म (Date of Birth)13 सितंबर 1969
जन्म स्थान (Place of Birth)विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया
आयु52 वर्ष (2022)
निधन4 मार्च 2022, कोह समुई, थाईलैंड
निधन का कारणहार्ट अटैक
पेशाऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर, स्पिन गेंदबाज
धर्म ईसाई (Christian)
शैक्षिक योग्यतास्नातक (Graduate)
कॉलेजमेलबर्न विश्वविद्यालय
परिवार (Family Details)
माता का नाम (Mother Name)ब्रिजेट वॉर्न
पिता (Father Name)कीथ वॉर्न
भाई (Brother)जैसन वॉर्न
पत्नी का नाम (Wife)सिमोन कैलहन (1995 to 2005)
बच्चेंबेटें (Son)- समर वॉर्न , जैक्सन वॉर्न
बेटी (Daughter)- ब्रूक वॉर्न

शेन वार्न का प्रारंभिक जीवन

Australia Cricket टीम के शानदार पूर्व गेंदबाज, और पूर्व स्पिनर, तथा पूर्व कप्तान Shane Warne का जन्म Upper Ferntree Gully, Victoria, Australia में हुआ था। तथा इनका जन्म 13 सितंबर 1969 को हुआ था। उन्हें warnie के नाम से भी जाना जाता था।

Shane Warne के पिता का नाम कीथ वार्न था तथा उनकी माता का Bridgett Warne था। उनकी पत्नी का नाम Simon Callahan था, और उनके साथ में 2005 में उनका divorce भी हो चुका था।

उनकी पत्नी के साथ में उनकी तीन संताने हुई, जिनमें पहली संतान का नाम ब्रूक, दूसरी का समर, और तीसरी का जैक्सन है। इसी के साथ उन्हें एक भारी भरकम खिलाडी माना जाता था। उनकी ऊंचाई 6 फीट की थी, उनका वजन 85 किलो था, और वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और गेंदबाज थे।

उनकी एक आंख का कलर नीला था और एक का आंख का कलर हरा था, इस स्थिति को Heterochromia कहा जाता है। और उनके बालों का रंग ब्लोंड रंग का था।

शेन वार्न का क्रिकेट कैरियर (Shane Warne Cricket Career)

टेस्ट मैचों का सफ़र (Test Matches)

Shane Warne ने Cricket की दुनिया में सन 1992 में कदम रखा था। उन्होंने इंडिया के साथ खेलते हुए 2 जनवरी 1992 को अपने Test मैचों में पहला डेब्यू किया था।

उन्होंने अपने चमकते हुए Cricket Career में कुल मिलाकर के 145 Test मैच खेले थे, जहां उन्होंने 12 अर्धशतक के साथ में मिलकर के 3,154 रनों का स्कोर बनाया था, यह उनका कुल स्कोर है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

Test मैचों में उनका सबसे बड़ा स्कोर 99 रनों का था। उन्होंने Test मैचों में कुल मिलाकर के 40,705 गेंद डाली थी तथा Test मैचों में उन्होंने 708 विकेट भी लिए थे। इसी के साथ में उन्होंने से 30 बार एक ही इनिंग में 5 विकेट लिए थे, और 10 बार पूरी टीम को एक ही इनिंग में आउट कर दिया था और उन्होंने Test मैचों में तकरीबन 125 कैच पकड़े थे।

वनडे मैचों का सफ़र (ODI Matches)

अब यदि हम ODI मैचों की बात करें तो Shane Warne ने अपने ODI मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए 24 मार्च 1993 को डेब्यू किया था, तथा उन्होंने कुल मिलाकर के 194 ओडीआई मैच खेले थे।

ओडीआई मैच में कुल मिलाकर कि उन्होंने 1,018 रन बनाए थे और उनका ओडीआई मैच में सबसे बड़ा स्कोर 55 रनों का था। उन्होंने अपने 194 ओडीआई मैचों में 10,642 बार गेंदे फेंकी थी और 293 विकेट चटकाए थे।

Shane Warne ने ओडीआई मैचों में एक बार एक ही इनिंग में पांच विकेट लिए थे। तथा उन्होंने अपने 194 मैचों में 85 केच पकड़े थे तथा ODI में उन्होंने सबसे अच्छा प्रदर्शन तब किया था जब उन्होंने 33 रनों के स्कोर पर 5 विकेट चटकाए थे।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

फर्स्ट क्लास मैचों का सफ़र

अब यदि हम फर्स्ट क्लास Cricket की बात करें, तो वहां पर Shane Warne ने 301 मैच खेले हैं और 301 मैचों में 2 शतक और 26 अर्धशतक के द्वारा 6,919 रन बनाए थे। उनका सबसे बड़ा स्कोर 107 रनों का था, तथा 301 फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 74,830 बार गेंदे फेंकी थी, और 1,319 विकेट चटकाए थे।

फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 69 बार 5 विकेट एक ही इनिंग में लिए थे, और 12 बार पूरी टीम को एक ही इनिंग में आउट कर दिया था। फर्स्ट क्लास मैचों के उन्होंने 264 कैच आउट भी किए थे। फर्स्ट क्लास मैचों में Shane Warne की सबसे अच्छी परफॉर्मेंस तब थी जब उन्होंने 71 के स्कोर पर 8 विकेट चटका दिए थे।

शेन वार्न के अवार्ड एवं पुरस्कार (Shane Warne Awards hindi)

  • शेन वार्न को सन २००० में विश्व Cricketer of Century के तौर पर नामित किया गया था और उन्हें पूरे विश्व का सबसे बेहतरीन गेंदबाज बताया गया था।
  • Shane Warne ने Test मैचों में मुथैया मुरलीधरन को पीछे खिसका करके अपने आप को उनके आगे कर दिया।
  • Shane Warne वह खिलाड़ी है जिन्होंने अपने Test और ODI मैचों में मिलाकर के 1000 से ज्यादा विकेट लिए हैं। इनके बाद में मुथैया मुरलीधरन ही वह खिलाड़ी है जिन्होंने Test और वनडे मैचों में 1000 से ज्यादा विकेट लिए हैं।
  • Shane Warne ने अपना सबसे बड़ा Test मैचों का स्कोर न्यूजीलेंड के खिलाफ खेलते हुए 2001 में बनाया था जहां उन्होंने 99 रन बनाए थे।
  • सन 1999 में Australia का वर्ल्ड कप जिताने के पीछे Shane Warne का ही हाथ था, इसलिए उन्हें वर्ल्ड कप विजेता कहा जा सकता है।
  • शेन वार्न ने इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे पहले जीतने वाली टीम के कप्तान के तौर पर उन्होंने भूमिका निभाई थी।
  • एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों का रिकॉर्ड भी इन्ही के नाम दर्ज है, उन्होंने एक साल में 96 विकेट लिए थे।

शेन वार्न की मृत्यु कब हुई?

52 वर्ष की आयु में Shane Warne थाईलैंड के कोह समुई में 4 मार्च 2022 को हार्टअटैक के कारण मृत्यु को प्राप्त हो गए। हालांकि जब वे आराम कर रहे थे तब उनके नजदीक कोई भी नहीं था।

शेन वार्न के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts about Shane Warne hindi)

  • Cricket Australia के द्वारा उन्हें “Cricket हॉल ऑफ द फेम” का अवार्ड भी मिला था।
  • Shane Warne ने ही सबसे पहले लेग स्पिन का इस्तेमाल किया था, भारतीय Cricket टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने यह कहा था कि Shane Warne एक बेहतरीन जादूगर है और आज के समय लोग जिस लेग स्पिन को जानते हैं उन्होंने उस का आविष्कार किया है।
  • Test मैचों में सबसे तेज 700 विकेट लेने का रिकॉर्ड Shane Warne के नाम है। उन्होंने उस समय मुथैया मुरलीधरन को पीछे छोड़ा था।
  • जून 1993 में शेेनवार्न ने इंग्लेड के खिलाफ खेलते हुये माइक गेटिंग का विकेट लिया था उनकी इस गेंद को गेटिंग बॉल कहा जाता है जोकि क्रिकेट के इतिहास की ‘‘बॉल ऑफ सेंचुरी’’ के नाम से जानी जाती है।
  • शेनवार्न के संबंध में हैरान कर देने वाला यह तथ्य बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी एक आंख नीले रंग की और दूसरी हरे रंग की थी।
  • उनके ऊपर इस बात का भी आरोप लगा था कि उन्होंने एक भारतीय सट्टेबाज से मिलकर के और उससे पैसे ले कर के उसे Cricket की पिच तथा वहां के मौसम के संबंध में अन्य कई खुफिया जानकारी दी थी।
  • Shane Warne ने एक नर्स को भद्दे मैसेज भेजे थे, जिसके कारण Australia Cricket टीम की Vice Captaincy से उन्हें हाथ धोना पड़ा था।
  • जब वे 2003 के Drug Test में फेल हुए थे तो उसके बाद में से लेकर कि उन्होंने 12 महीनों का प्रतिबंध झेला था।
  • Shane Warne अपने Test Career में एक भी शतक नहीं लगा पाए।

निष्कर्ष

तो आज के लेख में हमने जाना कि Shane Warne कौन थे, उनका प्रारंभिक जीवन क्या था, तथा Cricket Career में उन्हें किन-किन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। शेन वार्न का जीवन परिचय (Shane Warne Biography in Hindi) में शेन वार्न के व्यक्तित्व के बारें में लगभग सभी जानकारी हासिल करी। आखिर क्यों उन्हें क्रिकेट के इतिहास में स्पिन का महान गेदंबाज कहा जाता था। उनके जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब उनके उपर बहुत से इल्जाम लगे। आपको यह जानकारी कैसी लगी कृपया करके कमेंट करें और इस शेयर भी अवश्य करें।

Leave a Comment