Advertisements

मोहन यादव कौन है? मोहन यादव का जीवन परिचय | Dr. Mohan Yadav Biography in Hindi

कौन है मोहन यादव का जीवन परिचय, जाति, धर्म, राजनीतिक कैरियर (Dr. Mohan Yadav Biography in Hindi) (MP New Chief Minister, Political Career, Wife, Son, Daughter, Religion, Family, Net Worth, Latest News, Caste)

हाल ही में ही राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश समेत कई राज्य में चुनाव खत्म हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री की घोषणा भी की जा चुकी है। हाल ही में ही भाजपा सरकार के द्वारा मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के पद पर चुनाव को जीत लिया गया है। अब मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का भी नाम घोषित किया जा चुका है।

डॉ मोहन यादव को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया गया है। मुख्यमंत्री के रूप में चुनने के बाद मोहन यादव सुर्खियों में आ चुके हैं। चलिए हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से जानकारी देते हैं कि मोहन यादव कौन है और इनका राजनीतिक सफर किस प्रकार का रहा है।

Advertisements

मुख्यमंत्री मोहन यादव का जन्म और शिक्षा

मोहन यादव का जन्म उज्जैन मध्य प्रदेश में हुआ था। 25 मार्च 1965 को जन्मे मोहन यादव ओबीसी केटेगरी से बिलॉन्ग करते हैं। इनके पिता का नाम पूनमचंद यादव है। उनकी पत्नी का नाम सीमा देवी हैं। मोहन यादव बीजेपी पार्टी से संबंधित है। इन्होंने काफी अच्छी शिक्षा ग्रहण की है । काफी पढ़े-लिखे हैं।

Join Our WhatsApp Group hindikhojijankari

मोहन यादव ने बीएससी, एलएलबी, एमए, एमबीए और पीएचडी कोर्स किया हुआ है। दोस्तों उनकी शिक्षा देखकर तो आप यह समझ ही गए होंगे कि काफी पढ़े-लिखे हैं। इन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई से मध्य प्रदेश के विकास में भी काफी ज्यादा योगदान दिया है। एक सफल नेता होने के साथ-साथ यह शिक्षाविद भी हैं।

मोहन यादव का जीवन परिचय (Mohan Yadav Biography in Hindi)

पूरा नाम (Real Name)मोहन यादव
पद, प्रसिद्धिमध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री
जन्म (Date of Birth)25 मार्च 1965
जन्म स्थान (Place of Birth)उज्जैन, मध्यप्रदेश, भारत
शिक्षा (Education)बीएससी, एलएलबी, एमए, एमबीए और पीएचडी
आयु(Age)57 (वर्ष)
जाति (Caste)ओबीसी
नागरिकता (Nationality)भारतीय
पेशा (Profession)राजनीतिज्ञ
राजनीतिक पार्टीभारतीय जनता पार्टी
पिता का नामपूनमचंद यादव
माता का नामलीलाबाई यादव
पत्नी का नाम (Wife’s Name)श्रीमती सीमा यादव
बच्चें2 पुत्र, 1 पुत्री
कुल संपत्ति42 करोड़

मुख्यमंत्री मोहन यादव का राजनीतिक कैरियर

दरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव का असली राजनीतिक सफर साल 2013 में शुरू हुआ था। 2013 में ही यह भाजपा सरकार की ओर से पहली बार विधायक बने थे ।

2013 के बाद इन्होंने अपनी जीत का सफल रुकने नहीं दिया। 2018 में फिर से यह  भाजपा की ओर से विधानसभा के सीट का चुनाव लड़े और जीते।

2018 में इन्होंने उज्जैन दक्षिण सीट से चुनाव जीते थे। मार्च 2020 में इन्हें दोबारा से कैबिनेट में शामिल किया गया था।

भाजपा सरकार के द्वारा मोहन यादव को हमेशा से ही काफी पसंद किया गया है। क्योंकि मोहन यादव ने जब भी बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ा है, उन्हें जीत हासिल हुई है और इन्होंने हमेशा अच्छे काम भी किए हैं ।

साल 2000 2003 में विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कार्य परिषद की सदस्य बने थे। इसी दौरान इन्हें भाजपा का नगर जिला महामंत्री भी बना दिया गया था।

भाजपा सरकार के द्वारा इन्हें हर बार नहीं जिम्मेदारी दी गई और पूरी जिम्मेदारी से अपनी रिस्पांसिबिलिटी को निभाया‌। साल 2004 में भाजपा सरकार के द्वारा इन्हें प्रदेश कार्य समिति के सदस्य भी बना दिए गए थे । साल 2008 में भारत स्काउट एवं गाइड के जिला अध्यक्ष भी बने थे।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की 2004 से 2010 तक यह उज्जैन विकास प्राधिकरण के सदस्य भी रह चुके हैं। अगर भाजपा के अन्य मंत्रियों के बारे में बात करें तो मोहन यादव सबसे होनहार नेता में से एक है।

इन्हें एक के बाद एक भाजपा सरकार ने कई बड़ी जिम्मेदारियां दी है। जिन्हें मोहन यादव ने अच्छी तरीके से निभाया है। इसीलिए अब हाल ही में ही इन्हें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया गया है।

आइये जानें- महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का महत्व इतिहास व रोचक तथ्य

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

मोहन यादव की संपत्ति (Mohan Yadav Net worth)

मोहन यादव की लगभग कुल संपत्ति 42 करोड़ 4 लाख की है। 10 करोड़ की चल और 32 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति है। वह पेशे से व्यापारी है। उनके ऊपर लगभग 9 करोड़ का कर्जा भी हैं।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको यह जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा हाल ही में ही किसे मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। ऐसी क्या खास बात है, जो मध्य प्रदेश की जनता ने इन्हें जिताया है।  उम्मीद करते हैं आपको जानकारी पसंद आई होगी। इस पोस्ट को अन्य लोगों के साथ शेयर करना ताकि उन्हें भी मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के बारे में पूरी जानकारी मिल सके।

HomeGoogle News

FAQ

मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री कौन हैं?

डॉ. मोहन यादव

मोहन यादव जन्म कहां हुआ था?

उज्जैन, मध्यप्रदेश, भारत

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

मोहन यादव किस जाति से हैं?

आबीसी

मोहन यादव कितने पढ़े-लिखे हैं।

एलएलबी,, एमबीए और पीएचडी की डिग्री है।

Leave a Comment