Advertisements

भारत के बारे में 20 रोचक तथ्य | Amazing and Interesting Facts about India in Hindi

आज हम आपको भारत के बारे में रोचक और आश्चर्यजनक तथ्य (Amazing and Interesting Facts about India in Hindi) बताने जा रहे हैं क्या आपको पता है हमारे भारत में ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जिसके बारे में शायद आपको नहीं पता होगा। तो आज हम उनके बारे में आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे।

आप सभी यह तो जानते ही होंगे कि प्राचीन समय में हमारा देश भारत को विश्वगुरू कहा जाता था और सभी इस देश को सोने की चिड़िया कहा जाता था। यह उपाधि हमें ऐसे ही नहीं मिली थी। आज हम आपकों ऐसे ही कई रोचक और आश्चर्यजनक तथ्य (Amazing and Interesting Facts about India in Hindi) आपके सामने उजागर करेंगे। इन तथ्यों को जानने के बाद आपको अपने भारतीय होने पर खुशी ही नहीं अपितु गर्व भी होगा। यह तथ्य अलग अलग विषय से जुड़े हैं।

Advertisements

हमने भारत के इतिहास, यहां की प्राचीन कला और संस्कृति के कुछ चुनिंदा तथ्यों को इकट्ठा करके आपके सामने पेश करने का प्रयास किया है। आइए जानते हैं वे कौन-कौन से रोचक और आश्चर्यजनक तथ्य है –

विषय–सूची

भारत के बारे में रोचक और आश्चर्यजनक तथ्य (Amazing and Interesting Facts about India in Hindi)

1. विश्व का सबसे प्रांचीनतम शहर बनारस (काशी)

पवित्र गंगा के किनारे बसा हुआ, भारत का एक प्राचीनतम शहर है जिसका नाम है बनारस, जिसे हम काशी और वाराणसी नाम से भी जानते है। इसका उल्लेख हमारे धर्मग्रंथों में भी मिलता है। कहा जाता है प्राचीन काल में 5000 साल पहले भगवान शिव ने इस सुंदर शहर की स्थापना की थी। यह शहर विश्व के प्राचीनतम शहरों में गिना जाता हैं। इस शहर में हिंदू धर्म के साथ-साथ बौद्ध और जैन धर्म के पवित्र स्थल भी हैं।

यहां पर विश्व प्रसिद्ध मंदिर काशी विश्वनाथ है जो भारत में शिव के 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है। यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से लाखों श्रद्धालु हर वर्ष यहां की कला और संस्कृति को समझने आते है। बनारस में लगभग 23 हजार मंदिर मौजूद है यह आपको हर गली नुक्कड़ पर कोई न कोई प्राचीन मंदिर मिल जाएंगे।

यहां से लगभग 6 किमी दूर सारनाथ नामक जगह मौजूद है जहां पर महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। वाराणसी में एक नहीं बल्की दज़र्नों बातों व चीजों के लिये प्रसिद्ध है। बनारस के गंगाघाट, बनारसी सिल्क साड़ी, बनारसी पान, बनारसी चाट के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा।

2. विश्व की सबसे पहला विश्वविद्यालय नालंदा

हमारा भारत देश शिक्षा के मामले में भी हमेशा से सबसे आगे रहा है। प्राचीनकाल में ज्ञान लेने के लिए तीन केंद्र थे नालंदा, तक्षशिला, विक्रमशिला और उनमें भारत की सबसे ज्यादा ख्याति प्राप्त प्राचीन यूनिवर्सिटी नालंदा यूनिवर्सिटी को माना जाता है।

विश्व का पहला विश्वविद्यालय भी भारत में ही खुला था जिसका नाम नालंदा था। यहां पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों के विद्यार्थी (जापान, मंगोलिया, इंडोनेशिया) शिक्षा ग्रहण करने आते थे। ये जानकर आपको हैरानी अवश्य होगी कि इस विश्वविद्यालय में तीन सौ कमरे हुआ करते थे, जिसमें 10 हजार से भी ज्यादा छात्र पढ़ते थे और उनको पढ़ाने वाले शिक्षक जिनकी कुल संख्या 2 हजार के ऊपर थी।

नालंदा यूनिवर्सिटी में सात बड़े-बड़े कक्ष थे और पढ़ने के लिए नौ मंजिल तक की इमारत बनी हुई थी। इसके अलावा एक विशाल पुस्तकालय भी था, जिसमें तीन लाख से भी अधिक किताबें थीं। नालंदा यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाना बहुत ही मुश्किल हुआ करता था यह पर सिर्फ प्रतिभाशाली छात्र ही प्रवेश पा सकते थे। यहां पर सभी प्रकार की सुविधाएं रहना, खाना व उच्च शिक्षा निःशुल्क दी जाती थी।

3. विश्व का सबसे बड़ा मेला, कुंभ का मेला

अगर बात की जाए कि विश्व का सबसे बड़ा मेला कौन सा है और कहां पर लगता है तो वह है भारत जी हां भारत में पूरे विश्व का सबसे बड़ा मेला आयोजित होता है जो कि हर 12 साल में एक बार आयोजित किया जाता है जो कुंभ मेला के नाम से प्रसिद्ध है। पूरी दुनिया से लोग इसे देखने आते हैं। इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि भारत की एक सरकारी संस्था जो ISRO (Indian Space Research Organization) के नाम से प्रसिद्ध है। इसके द्वारा एक सेटेलाइट का निर्माण कर के space में इस मेले का दृश्य इकट्ठा करने के लिए भेजा गया। इस सेटेलाइट का नाम CartoSat-2 था।

4. (0) शून्य की खोज भारत में ही हुई थी।

मैथमेटिक्स यानी की गणित की बात करे तो हमारा देश किसी भी देश से कम नहीं है रोचक तथ्य यह है कि गणित में । Algebra बीजगणित, की खोज भी भारत ने ही की थी और सिर्फ इतना ही नहीं फिर चाहे वो शून्य (0) हो या फिर दशमलव हो भारतीय वैज्ञानिकों ने काफी कुछ दिया है। 0 की खोज प्राचीन भारत के महान गणितज्ञ व खगोलशात्री श्री आर्यभट्ट जी ने की थी। इन्होंने नालांदा विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

5. विश्व में पहली बार हीरे का खनन भारत में ही हुआ था।

आपको यह जानकर हैरानी होगी की दुनिया में सबसे महंगा बिकने वाला हीरा जो कि सबकी ख्वाहिश होती है। हर कोई चाहता है कि काश मेरे पास एक हीरा हो, 1730 दशक में हीरे का खनन केवल भारत में ही किया जाता था। उस काल में विश्व में एकमात्र हीरे प्रमुख स्त्रोत भारत ही था। इस बात से पता चलता है कि हमारा देश प्राचीन काल से ही कितना समृद्ध और सम्पन्न देश है।

6. भारत देश में ही शेम्पू की खोज हुई है।

भारत देश में ही shampoo की खोज हुई थी। 15वीं शताब्दी में भारत में प्राकृतिक तेल, आमला एवं अन्य कई जड़ी बूटियों को मिश्रित करके शैंपू बनाया जाता था। उस समय इसे शैंपू के नाम से नहीं जाना जाता था। शैंपू की भारत में खोज ही शायद भारतीय लड़कियों के लंबे बालों को रहने का कारण है और ऐसा हो भी क्यों ना जब स्वयं उन्हीं के देश में शेम्पू की खोज हुई हो।

7. Snake and Ladder की शुरुआत भारत में ही हुई।

खेल और गेम्स के मामले में हमारा भारत काफी आगे है। Snake and Ladder  खेल की शुरुआत भारत में ही हुई थी। शुरूआती समय में जब इस खेल का निर्माण किया गया था तब इसको मोक्षपट के नाम से जाना जाता था। कहा जाता है इसका निर्माण 13वीं शताब्दी में हुआ। पहले जमाने में इसको पासो और कौड़ियों के साथ खेला जाता था।

8. भारत ने कबड्डी में अभी तक हुए सभी वर्ल्ड कप जीते है।

आप में से काफी लोग क्रिकेट या फुटबॉल स्पोर्ट्स देखते होंगे पर आपको शायद ही ये बात मालूम हो कि भारत ने कबड्डी में अभी तक हुए सभी वर्ल्ड कप भारत ने ही जीते हैं। और ये हमारे लिए सबसे ज्यादा गर्व की बात है। पहला एशियाई कबड्डी चेम्पियनशिन सन 1980 में हुआ था इस चेम्पियनशिन का विजेता भारत था। इसका पहला वर्ल्ड कप सन् 2004 में खेला गया था।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

9. भारत की मानव कम्प्यूटर (Human Computer) शकुंतला देवी

भारत की ही एक बेटी जिनका नाम शकुंतला देवी हैं। वह एक महान गणितज्ञ, वैज्ञानिक और लेखिका थी। उनका दिमाग मैथमैटिक्स की गणनाओं को करने में महारत हासिल थी। वह कठिन से कठिन और बढ़ी से बढ़ी सख्याओं की गणना चंद सैंकड़ों में कर लिया करती थी। इसी खूबी के कारण इन्हें मानव कम्प्यूटर कहा जाता था। 1977 में वह अमेंरिका में (Dallas) डलास university गई वहां पर उनका मुकाबला, उस जमाने के कम्प्यूटर univac से हुआ, शकुंतला देवी ने विशेषज्ञों द्वारा संख्याओं की गणना महज पचास सेकेंड में सोल्व की दी जबकि कम्प्यूटर को यह गणना करने में 62 सेकेंड का समय लगा।

सन् 1980 में शकुंतला देवी लंदन के इपीरियल कॉलेज में गई। वहां पर उनकी इस महारत को परखा गया, उन्होंने 13 अंकों की संख्याओं की गणना मात्र 27 सेकेंड में ही कर दी थी। उन्हें भारत का Human Computer कहा जाता है। 1982 में उनका नाम Guinness World Records में दर्ज किया गया।

10. चंद्रमा पर पानी की खोज भारत ने ही की है।

भारत की अनेक खोजों के बाद ये खोज भी सबसे महत्वपूर्ण है जो चंद्रमा से संबंधित है। चंद्रमा पर पानी है यह खोज भी सबसे पहले भारत ने ही की थी। भारत की सरकारी संस्था ISRO ने lunar Probe जिसका नाम Chandrayan-1 इसी को भेजकर इस बात का पता लगाया था।

11. विश्व का सबसे छोटा सेटेलाइट।

दोस्तों क्या आप यह जानते है कि दुनिया का सबसे छोटी सेटेलाईट किसने बनाई है। इसको बनाया है एक 18 वर्षीय युवक रफिथ शारुक ने। यह युवक भारत के तमिलनाडु का रहने वाला है, इस सेटेलाइट का वजन मात्र 64 ग्राम है और आकार 3.8 सेमी है। इस सेटेलाईट का नाम भारत के महान वैज्ञानिक डॉ- ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया है। इसका नाम है कलामसेट-वी 2 (Kalamsat-V2) यह सेटेलाईट नासा द्वारा जून 2017 में प्रक्षेपित किया था।

इन्हें भी पढ़े: 
1.  जगन्नाथ पुरी मंदिर के रहस्य (Amazing Facts about Jagannath Puri Temple)
2. वाराणसी नगर में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर का इतिहास
3. भारत के रहस्यमयी व अनोखे गांव (Most Unique Villages of India hindi)
4. भारत के चार धाम यात्रा के नाम और इतिहास
5. कोणार्क सूर्य मंदिर का इतिहास व रहस्य 

12. गाय का फोटो आईडी कार्ड।

पूरे विश्व में भारत एक ऐसा देश है जहां पर गाय का भी फोटो आईडी कार्ड बनता है। ये रोचक तथ्य भारत के पश्चिमी बंगाल राज्य का है। पश्चिमी बंगाल में गायों का भी फोटो आईडी कार्ड होना जरूरी है। इसके अलावा भारत ही ऐसा देश है जहां पर एक बिल पास किया गया कि गायो के अधिकार का भी ध्यान रखा जाएगा।

13. भारत में एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है।

हमारा भारत रेल नेटवर्क में भी सबसे बड़ा है पूरे एशिया में सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भारत के पास ही है और पूरे विश्व में अमेरिका के बाद सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भारत का ही है। ये जान के आपको हैरानी नहीं होगी कि भारत में कुल 16 लाख रेलवे एंपलॉयर्स है और ये संख्या कई देश की कुल संख्या से कहीं ज्यादा है। एक सर्वे से यह पता चला है कि जितनी ऑस्ट्रेलिया देश की आबादी है उससे कहीं ज्यादा लोग भारत में हर रोज रेलयात्रा कर रहे हैं।

14. विश्व का सबसे बड़ा और सबसे अधिक ऊंचाई पर बना किक्रेट स्टेडियम भारत में है।

क्या आपको पता है कि विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम जोकि ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG)का था। वो रिकॉर्ड अब भारत ने अपने नाम कर लिया है। हाल ही में विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम भारत में बना है जिसका नाम मोटरो स्टेडियम है। लेकिन अब इस स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम रखा गया है। यह स्टेडियम गुजरात के अहमदाबाद जिले में स्थित है। इस स्टेडियम के निर्माण की कुल लागत 700 करोंड रुपए है।

इसके अलावा क्या आपको पता है कि विश्व का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड भी भारत में ही है यह हिमाचल प्रदेश में स्थित है यह मैदान समुंद्रतल से लगभग 2444 मी की ऊचाई पर बना हुआ है।

15. उल्का पिंड टकराने के कारण लोनार झील (Lonar Lake) की उत्पत्ति हुई।

ऐसा माना जाता है कि 52000 वर्षों पहले एक उल्का पिंड जिसका भार 2 मिलियन टन था वह पृथ्वी की सतह पर टकराया था और इसी के टकराने के कारण लोनार झील (Lonar Lake) की उत्पत्ति हुई थी। Lonar Lake महाराष्ट्र में स्थित है एवं यह अपने pink water की वजह से सदैव चर्चा में रहती है।

16. लेह-लद्दाख में है चुम्बकीय पहाड़ी।

इसके अलावा एक और जानने वाली बात ये भी है कि भारत के लेह-लद्दाख में एक ऐसे पहाड़ी है जिसे चुम्बकीय पहाड़ी (Magnetic hill) कहा जाता है। इस पहाड़ी को लेकर एक रोचक तथ्य यह है कि इस पर यात्रा करती हुई गाड़ियां बिना स्टार्ट किए ही 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से ऊपर की ओर चली जाती है और स्वयं इसी रफ़्तार से नीचे की ओर भी आती है।

17. घरों में न कोई दरवाजा, न कोइे ताला ऐसा है शनि शिंगणापुर गांव।

भारत में एक अजीब और चौंका देने वाला अद्भुत तथ्य ये भी है कि महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक गांव है जिसका नाम शनि शिंगणापुर है। इस गांव में जो घर बने हैं उसमें कोई दरवाजा नहीं है। है! ना चौंका देने वाली बात? इस गांव में शनि देव जी का मंदिर स्थित है।

यहां के निवासी शनि भगवान पर बहुत ही आस्था और अटूट विश्वास रखते है। उनका मानना है वे उनको सभी प्रकार की आपदाओं और मुसिबतों से सुरक्षा प्रदान करते है। वैसे भी हिंदु मान्यताओं के अनुसार शनि देव जी को न्याय का देवता भी माना जाता है।

18. एक गांव, जहां बनते है सबसे अधिक IAS Officer

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक छोटा सा गांव है जिसका नाम मधोपतिपुर है। इस गांव को officer village of India के नाम से जाना जाता है वो इसलिए क्योंकि भारत के इसी छोटे से गांव से सबसे ज्यादा IAS Officer बनते हैं। इसी कारण इस गांव को Officer village of India के नाम से जाना जाता है।

19. बांद्रा-वर्ली सी लिंक पुल अद्भुत इंजिरियरिंग का नमूना।

मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी लिंक पुल का भार लगभग 56,000 हाथियों के बराबर है। यह पुल अद्भुत इंजिरियरिंग का नमूना है। ऐसा माना जाता है कि इसमें इतना स्टील लगा हुआ है कि इसकी तार से हमारी पूरी पृथ्वी को नापा जा सकता है। और यह स्टील की केबल 900 टन का भार सहन कर सकती है। इसकी ऊंचाई दिल्ली के कुतुब मिनार से 60 गुना से भी अधिक है।

20. विश्व के सबसे अधिक शाकाहारी लोग।

हमारे भारत देश में जहां अनेकों प्रकार की स्वादिष्ट भोजन बनाए जाते हैं और उसे खाने दुनिया भर से लोग आते हैं। केवल भारत ही ऐसा देश है जहां पर सबसे ज्यादा शाकाहारी खाना खाने वाले लोग मौजूद हैं।

21. चिनाब ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज।

चेनाब पुल 359 मीटर की ऊचाई पर बना दुनिया का सबसें ऊंचा रेलवे ब्रिज है यह पुल जम्मु-कश्मीर के चेनाब नदी पर स्थित है। इस पुल की लम्बाई 1.3 किमी है और यह पुल पेरिस के एफिल टॉवर से 35 मी ऊंचा भी है। इस पुल का निर्माण की लागत 1486 करोड़ रूपये आई है।

22. दुनिया की पहली लाइफलाइन एक्सप्रेस ट्रेन चलता फिरता अस्पताल

लाइफलाइन एक्सप्रेस ट्रेन की शुरूआत जुलाई 1991 में हुई। इस अस्पताल ट्रेन में जरुरतमदं लोगों का मुफ़्त में इलाज किया जाता है। इस अस्पताल में कैंसर से लेकर सभी प्रकार की जटिल बिमारियों का इलाज किया जाता है। इसमें एक आधुनिक अस्पताल कि सभी सुविधाये मौजूद है।

जैसा कि हमने देखा भारत में अनेकों प्रकार की प्रतिभाशाली लोग, प्राचीन काल की यूनिवर्सिटी, धार्मिक स्थल, मंदिर, खेलकूद में भारतवासियों का जौहर, और हमारी देश की बेटियों ने भी काफी नाम कमाया है। इसके साथ ही आज हमने जाना कि हमारे देश का रेल नेटवर्क कितना विशाल है।

आज के इस लेख में हमने आपको भारत के बारे में रोचक और आश्चर्यजनक तथ्य (Interesting Facts about India in Hindi) के बारे में बताया है। हम आशा करते हैं कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। तो नीचे अपने विचार जरूर बताइए।

Leave a Comment