Advertisements

PM Modi Birthday 2025: जन्मदिन के अवसर पर जानिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से जुड़ी कुछ खास बातें और उनकी राजनीतिक उपलब्धियां

PM Modi Birthday 2025: आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 75 वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म आज के दिन ही 17 सितंबर 1950 को हुआ था।

नरेंद्र मोदी जी इस समय 75 साल के हो चुके हैं। नरेंद्र मोदी जी के जीवन के यह 75 साल बेहद खास रहे हैं, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन के इन्हीं 75 वर्षों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के एक साधारण स्वयंसेवक से भारत के प्रधानमंत्री पद तक का सफर किया है।

Advertisements

आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के साथ साथ 17 सितम्बर 2025 को विश्वकर्मा पूजा का त्यौहार भी मनाया जा रहा है।

आज के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नाम विश्व भर के सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में गिना जाता है। भारतीय प्रधानमंत्री के तौर पर उनके तीनों कार्यकाल की सराहना केवल भारतीय लोग ही नहीं बल्कि आज पूरा विश्व करता है।

PM-Modi-Birthday-2025-Special-Facts-hindi

उन्होंने भारत को वैश्विक स्तर पर नए दृष्टिकोण के साथ उभारा है। उनकी दूरदर्शी सोच समझ की बदौलत भारत को G20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता भी मिली थी।

कश्मीर घाटी में धारा 370 का उन्मूलन, चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक उपलब्धि, कोविड वैक्सीन का निर्माण हो या G20 सम्मेलन की अध्यक्षता यह ढेर सारी उपलब्धियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल की ही हैं।

Follow us on Google News image

नरेंद्र मोदी साल 2014 में पहली बार भारत के प्रधानमंत्री बने। भारत का प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल बहुत बेहतरीन रहा जिसकी बदौलत भारत की जनता ने उन्हें साल 2019 में दोबारा भारत का प्रधानमंत्री चुना।

आइए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के खास मौके पर उनसे और उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं। साथ ही हम आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की राजनीतिक उपलब्धियां भी बताएंगे।

PM Modi Birthday wishes 2025

प्रधानमंत्री से जुड़ी खास बातें हैं और उनकी उपलब्धियां (PM Modi Birthday 2025 Facts in hindi)

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी साल 2014 में भारत के प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री बनने के पहले मोदी जी लगातार चार बार गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।
  1. जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद नरेंद्र मोदी तीसरे ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाई है और प्रधानमंत्री बने हैं। मोदी जी के नेतृत्व में NDA ने 2024 का लोकसभा चुनाव भी जीता और मोदी जी ने लगातार तीसरी भारतीय प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी राजनीतिक करियर की शुरुआत पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के तौर पर समाज सेवा करते थे। वह आज भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक का एक हिस्सा हैं।
  1. साल 2002 में गुजरात में हुए गुजरात के गोधरा कांड को लेकर नरेंद्र मोदी पर कई तरह के आरोप लगाए गए थे हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें निर्दोष साबित कर दिया गया।
  1. गुजरात में हुए सांप्रदायिक दंगे के लगे हुए आरोपों के कारण 2005 में अमेरिका ने पीएम नरेंद्र मोदी जी को अमेरिकी वीजा देने से इनकार कर दिया था।
PM-Modi-Birthday-Facts-Highlights-wishes-images
Join Our WhatsApp Group hindikhojijankari
  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ही साल 2016 में भारत में यूपीआई पेमेंट की नींव रखने के लिए 31 दिसंबर 2016 को BHIM UPI की शुरुआत की। उनकी इसी दूरदर्शी सोच की बदौलत आज भारत दुनिया में सबसे ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट लेनदेन करने वाला देश बन गया है।
  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में ही 15 अगस्त 2014 को प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत की गई जिसके जरिए करोड़ों गरीब भारत वासियों के लिए जीरो बैलेंस खाते की व्यवस्था की गई।
  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल 8 सितंबर 2016 को भारत में काला धन बाहर निकालने के लिए 500 तथा 1000 के नोटों की नोटबंदी की गई।
  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में ही भारत को पहली बार G-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता मिली।
  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में ही भारत विश्व की चौथी मजबूत अर्थव्यवस्था के तौर पर उभरा। आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है।
  2. नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ही वक़्फ़ संशोधन विधेयक बना। हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने भी इस विधेयक को पास कर दिया।
  3. इन्हीं के कार्यकाल में नई शिक्षा नीति लागू की गई। जिसे अब देश भर के सभी विश्वविद्यालय अपना रहे हैं।
  4. मोदी जी के कार्यकाल में पहलागल हमले का मुंहतोड़ जवाब पकिस्तान को दिया गया और सिंधु जल समझौते पर रोक लगा दी गई है।
  5. इस समय रूस-युक्रेन युद्ध में यूक्रेन के प्रधानमंत्री जेलेंस्की और रसिया के प्रधानमंत्री पुतिन की लगातार प्रधामनंत्री मोदी जी से बातचीत चल रही है। विश्व भर के लोग इस युद्ध को सुलझाने के लिए भारत से मध्यस्थता की उम्मीद कर रहे हैं।
PM Modi Birthday wishes 2025
PM Modi Birthday wishes 2025 images

तो दोस्तों आज इस लेख के जरिए हमने आपके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें व उनकी राजनीतिक उपलब्धियां साझा की।

उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा।

Leave a Comment