Advertisements

दक्षिण कोरिया के अजीबोगरीब व रोचक तथ्य | Interesting facts about South Korea hindi

आज के इस लेख में हम आपको दक्षिण कोरिया से संबंधित रोचक तथ्यों (Interesting facts about South Korea hindi) के बारे में जानकारी देंगे। जिसको जानने के बाद आपको इससे संबंधित कोई और लेख पढ़ने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। South Korea एक ऐसा देश है जो जितना छोटा है उतना ही powerful भी है। यहां के लोग बहुत मेहनती होते हैं। अगर टेक्नोलॉजी की बात की जाए तो सीधे तौर पर यह जापान जैसे देश को टक्कर देता है। इस छोटे से देश ने टेक्नोलॉजी और जीडीपी के मामले में भी काफी उन्नति की है।

पूर्वी एशिया में स्थित ये देश जिसकी राजधानी सिओल (Seoul) है और यही पर एक एयरपोर्ट स्थित है जो दुनिया का सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट भी माना जाता है। यहां इंटरनेट की स्पीड दुनियां में पहले नंबर पर है और इसी देश ने सबसे पहले रोबोट्स को नौकरी पर रखा था। तो आइए आज हम आपको दक्षिण कोरिया से जुड़े और रोचक व अनसुने तथ्य बताते हैं।

Advertisements

दक्षिण कोरिया के बारें में आश्चर्यचकित तथ्य (Amazing and Interesting facts about South Korea)

1. दक्षिण कोरिया (South Korea) एशिया का एक सम्पन्न और विकसित देश है इसका आधिकारिक नाम “Republic of Korea” है। इस देश की आबादी की बात कि जाए तो 51 मिलीयन (5 करोड़) के ऊपर है और इसी वजह से ये देश 29वां सबसे बड़ा देश है जानकारी के लिए आपको बता दें पहले पर चीन है जिसकी आबादी सबसे ज्यादा है। साउथ कोरिया की मुद्रा (currency) “won” है। इसकी जीडीपी (GDP) की बात की जाए तो 1.3 trillion डॉलर है और यहा के प्रतिव्यक्ति आय (एक person) $38K है जोकि किसी भी विकसित देश के मुकाबले बहुत अच्छी है और दिन प्रतिदिन इसमें विकास ही हो रहा है।

2. दक्षिण कोरिया के पास plastic surgery में महारत हासिल है। जी हां ये देश “capital of plastic surgery” के नाम से भी मशहूर है। यानी कि यहां के लोग खूबसूरत दिखने के लिये बहुत अधिक plastic surgery करवाते है। इसके अलावा यहां के लोग फिट दिखने के लिये अपने शरीर की हेल्थ पर बहुत अधिक ध्यान देते हैं।

3. South Korea में जब कोई शिशु जन्म लेता है तो वो एक दिन का नहीं बल्कि एक साल का होता है ऐसा इसलिए क्योंकि वहां के लोगो कि सोच है कि शिशु गर्भ में 9 महीना रहता है इसी वजह से साउथ कोरिया के निवासी पैदा हुए बच्चे को 1 दिन का नहीं अपितु एक साल का मानते हैं।

4. यहा पर आपकों दस में से तीन या चार लोग ऐसे मिल जाएंगें जिनके नाम के आगे या पीछे किम लगा हो। यह नाम कोरियाई लोगों में बहुत आम है। और एक बात यह बहुत ही रोचक कि अगर कोई कोरियाई अपनी फोटों खिचवाते वक्त चीज़ (cheeses) या स्माइल जैसे वर्ड की जगह किमची बोलते हैं।

> South Korea BTS Band के बारे में कुछ रोचक तथ्य ( Interesting facts about BTS band hindi)

5. दक्षिण कोरिया (South Korea) में एक बात बड़ी अच्छी बात यह है कि वहां पर 19 वर्ष की उम्र से पहले कोई भी व्यक्ति शराब या अन्य किसी भी प्रकार का नशा नहीं कर सकता है क्यूंकि इस उम्र से पहले वहां पर नशा करना गैरकानूनी है। इसी वजह से इस देश मे औसत शराब की खपत प्रति वर्ष 12.3 लीटर प्रति व्यक्ति है। पूरी दुनिया शराब की खपत के लिए ये देश 19वें स्थान पर है।

6. South Korea एक साफ-सुथरा और सफाई पसंद देश है। कोरिया शब्द Goryeo से प्रेरित है जिसका मतलब होता है साफ-सुथरा और एकदम साफ (high, clear and clean)। दक्षिण कोरिया की total population 5 करोड़ से ऊपर है जिसमें से 85% से अधिक प्रतिशत लोग शहर में रहते हैं और बचे हुए 15% प्रतिशत लोग गांव या अन्य पिछड़ी हुई जगह रहते है।

7. यह एक ऐसा देश है जिसने दुनिया में सबसें पहली बार किसी रोबोट को नौकरी पर रखा है और 2012 में जेल की सुरक्षा के लिए “Robot Guard” का निर्माण किया। इसके अलावा सिर्फ टेक्नोलॉजी ही नहीं अपितु इंटरनेट स्पीड में भी महारत हासिल किए हुए है।

8. दक्षिण कोरिया दुनियां में सबसे तेज Internet speed वाला देश है और अगर कंपनी की बात की जाए तो लगभग हम सभी ने नोकिया का नाम तो सुना ही होगा इस कंपनी का example ले लेते हैं जिसने कई सालाें तक राज किया। नोकिया इतनी अच्छी कंपनी हुआ करती थी कि दुनियां के अधिक्तर देशों में नोकिया का फोन ही इस्तेमाल होता था। इसके बाद उसकी जगह सैमसंग (SAMSUNG) जैसी फोन निर्माता कंपनी ने ले ली है इसका मुख्यालय साउथ कोरिया की राजधानी seoul में स्थित है। Hyundai, KIA मोटर्स जैसी नामी (Famous) बड़ी कंपनियां इसी देश की देन है।

9. आपकों ये बात जानकर हैरानी होगी कि यहां के पुरुष महिला से ज्यादा अपनी ब्यूटी का ख्याल रखते हैं और लाखों रुपए कॉस्मेटिक उत्पाद खरीदने में खर्चा करते हैं और एक साल में करीब 900 मिलियन डॉलर खर्च कर देते हैं।

10. इस देश मे पुरुषों का मिलिट्री सर्विस करना अनिवार्य है। इसके अलावा एक अनोखा तथ्य ये है कि कोई भी व्यक्ति 60 वर्ष की उम्र पार करता है तो उसे एक grand and royal party देनी होती है जिसे वहां के लोग Hwangap कहते है ये इस देश का रिवाज (tradition) भी माना जाता है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

> नॉर्थ कोरिया के 30 अजीबोगरीब नियम ( kim-jong-un Shocking rules and facts)

11. South Korea ऐसा देश है जो 1 मिलियन यानी की 10 लाख square किलोमीटर की क्षेत्र में फैला हुआ है और इसके 3 दिशाओं में समुद्र और एक दिशा में North Korea Country है। शायद आपको यह बात पता नहीं होगी कि साउथ कोरिया और नॉर्थ कोरिया को बांटने वाली एक लाइन पाई जाती है जिसे 38जी parallel के नाम से भी जाना जाता है। इस देश के पास 2413 किलोमीटर लंबी coastline है। South Korea में विश्व की 89% से भी ज्यादा sea weed (समुंद्री शैवाल) का उत्पादन यहीं होता है। यह समुंद्री सब्जी बहुत ही फायदेमंद (Healthy) है दुनियां में इसकी काफी मांग है।

12. इस देश का सबसे लोकप्रिय खेल मार्शल आर्ट ताइक्वांडो है जो कि प्राचीनकाल के समय से करीब 2000 वर्ष पहले से खेला जाता रहा है। इस खेल को सन् 2002 में ओलपिंक प्रतियोगिता में अधिकारिक रुप से शामिल किया गया।

13. दक्षिण कोरिया (South Korea) के लोगो का ऐसा मानना है कि अगर सपने में उन्हे PIG (सूअर) दिखता है तो ये उसे अच्छा व शुभ है। इसके अलावा यहां के लोग किसी को भी तोहफे में जूता नहीं देते क्यूंकि ये इसे बुरा मानते हैं।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

14. दक्षिण कोरियाई देश में वेलेंटाइन डे 14 फरवरी के बजाए 14 मार्च को ‘वाइट डे’ के नाम से मनाया जाता है। यहां के कंवारें लड़के जिनकी कोई महिला दोस्त (GF) नहीं होती। वह इस दिन को काला दिन यानी ‘ब्लेक डे’ मानते है।

15. यहां के लोग की बात बड़ी अजीब और घिनौनी है कि ये लोग कुत्ते का मांस तक खा जाते हैं लेकिन अभी इस चीज में यहां के लोग इसको छोड़ने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं और इनका मानना है कि आगे आने वाले समय में इससे निजात पा लेंगे।

16. South Korea का मुख्य पकवान किमची माना जाता है। यहां के लोग ‘किमची’ को 250 (ढाई सौ) अलग-अलग तरीके से बनाने की कला रखते हैं

17. इस देश में आधे से अधिक आबादी का कोई विशेष धर्म नहीं होता पर ज्यादा से ज्यादा आपको यहां पर बौद्ध धर्म के लोग देखने को मिल जाते हैं इसके अलावा प्रचुर मात्र में ईसाई धर्म और मुस्लिम धर्म के लोग भी मिल जाते हैं। यहां की एक और खास बात ये है कि अगर आप South Korea के सभी island में रोज one night stay करेंगे तो आपको 4 साल का समय लग जाएगा। इस देश में 4000 से भी ज्यादा आईलैंड है। साउथ कोरिया में सबसे बड़े पहाड़ का नाम Jeju है जिसकी ऊंचाई लगभग 6400 फीट है।

18. South Korea एक ठंडा देश है और यहां अधिकतर ठंड का मौसम रहता है और अधिकतम तापमान 25°C तक चला जाता है। इस ठंडे देश की एक खासियत ये भी है कि आपको यहां के कोने कोने में free WIFI की सुविधा मिल जाती है मतलब कि आप कहीं भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

19. दक्षिण कोरिया के बारे में अब जो हम आपको बताएंगे वह आपको थोड़ा सा अटपटा लगेगा वो यह कि दक्षिण कोरिया में पुरुषों की पहचान उनके ब्लड ग्रुप से की जाती है उनका ब्लड ग्रुप ही निर्धारित करता है कि वह इंसान असल में बुरा है कि अच्छा है।

20. दक्षिण कोरिया में शिक्षकों को बहुत मान सम्मान दिया जाता है इस देश में किसी को शिक्षक की नौकरी मिलना अपने आप में गर्व की बात मानी जाती है। इस देश मे एक शिक्षक की salary $3000 से भी ऊपर होती है। इसके अलावा यहां के लोग लाल स्याही को अशुभ व बुरा मानते हैं उनका ऐसा मानना है कि लाल स्याही से तब लिखा जाता है जब इंसान खत्म हो चुका होता है या अपनी आखिरी सांसें गिन रहा होता है। इस छोटे से देश ने टेक्नोलॉजी, और जीडीपी के मामले में भी काफी उन्नति की है।

निष्कर्ष:

आज के इस लेख में हमने आपको दक्षिण कोरिया के रोचक तथ्य (Interesting facts about South Korea hindi) के बारे में जानकारी दी है हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा पसंद आया हो तो इसे अपने मित्रो और रिश्तेदारों के साथ अवश्य शेयर करें ताकि उन्हें भी नई नई जानकारियां मिलती रहे।

Leave a Comment