Happy Makar Sankranti Quotes in Hindi: मकर संक्रांति भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्यौहारों में से एक है। मकर संक्रांति का त्योहार हर साल जनवरी महीने में 14 और 15 तारीख को मनाया जाता है।
इस बार 14 जनवरी 2025 मगंलवार को मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा। मकर संक्रांति का अर्थ होता है सूर्य का मकर में संक्रमण अर्थात प्रवेश। जिस तिथि को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं उसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है।
मकर संक्रांति का त्यौहार संपूर्ण भारत में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। खासकर उत्तर भारत में इस त्यौहार का विशेष महत्व होता है।
मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का विशेष महत्व होता है शायद इसीलिए उत्तर भारत के देहाती इलाकों में मकर संक्रांति खिचड़ी नाम से भी लोकप्रिय है।
मकर संक्रांति पर्व के दिन गंगा स्नान करके दान पुण्य किया जाता है तथा खिचड़ी और तिल का लड्डू खाया जाता है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा उपासना की जाती है।
मकर संक्रांति का यह पर्व भारत के अलग-अलग हिस्से में अलग-अलग नाम से मनाया जाता है। मकर संक्रांति के पर्व पर कई जगह पतंगबाजी की प्रतियोगिताएं भी आयोजित जाती हैं।
मकर संक्रांति के दिन से नए ऋतु की शुरुआत होती है। इस दिन स्नान दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
इस बार प्रयागराज की पावन धरा पर महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। महाकुंभ का यह सुयोग 12 वर्षों में एक बार आता है। इस सम्पूर्ण महाकुंभ पर्व में स्नान दान की कई विशेष तिथियां होती है। इन्ही प्रमुख तिथियों में से एक मकर संक्रान्ति भी होती है जिस दिन स्नान दान को शाही स्नान की संज्ञा दी जाती है।
इसलिए इस बार केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग इस पावन महाकुंभ मेले में मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान करने आए हैं! अगर आपको भी इस महाकुंभ के दौरान में मकर सक्रांति के अवसर पर अपने प्रियजनों को साझा करने के लिए कोट्स की तलाश है तो बिल्कुल सही जगह आए हैं!
आपकी जानकारी के लिए बताने की इस बार मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। 14 जनवरी के दिन उदया तिथि में भगवान सूर्य सुबह 08:41 पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
मकर संक्रांति त्योहार को खास बनाने के लिए लोग अपने दोस्तों करीबी रिश्तेदारों तथा प्रिय जनों को मकर संक्रांति पर सुविचार भेजकर एक दूसरे को शुभकामनाएं भेजते हैं।
अगर आप भी मकर संक्रांति त्योहार को खास बनाना चाहते हैं और अपने दोस्तों तथा करीबी रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कोट्स साझा कर सकते हैं तथा अपना स्टेटस भी लगा सकते हैं।
- मकर संक्रांति 2025 पर शुभकामनाएं कोट्स और सन्देश
- मकर संक्रांति का त्यौहार क्यों मनाया जाता है, इसका इतिहास व धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व
मकर संक्रान्ति की मकर संक्रांति पर सुविचार (Happy Makar Sankranti Quotes in Hindi)
आया है पावन मकर संक्रांति का त्यौहार!
बाटेंगे अपनों में खूब खुशियां और प्यार!
आएगी जीवन में नए रंगों की बहार!
आओ मिलकर मनाएं मकर संक्रांति का त्यौहार!
Happy Makar Sankranti
मकर संक्रांति का पावन पर्व आया है!
स्नान दान हेतु महाकुंभ में बुलाया है!
हम सब प्रयागराज महाकुंभ में जाएंगे!
मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाएंगे!
Happy Makar Sankranti!
भगवान सूर्यदेव आप पर अपनी कृपा बनाएं!
आपके सारे ग्रह-दोष उनकी कृपा से कट जाएं!
अपने परिवार के साथ खुशियों का पर्व मनाएं!
आपको मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
भगवान सूर्य आपके जीवन में रोशनी लाएं,
आपका जीवन खुशियों से जगमगाएं!
आप पर कोई दुख और विपत्ति ना आए!
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!
गरीबों को दान पुण्य करें और गंगा नहाएं! लाल पीले रंगों से रंग बिरंगी पतंग सजाएं! अपने घर पर खिचड़ी का पकवान बनाएं! तिल के लड्डू से रिश्तों में मिठास लाएं! Happy Makar Sankranti!
आपके जीवन का हर अंधियारा छट जाए! हर दिन रौशन हो, जीवन में उजाला आए! कोई भी भला आपको छूने तक न पाए! मेरे दोस्त मकर संक्रांति की शुभकामनाएं! Happy Makar Sankranti!
उमंग और खुशहाली का यह पावन पर्व है! अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर मनाएं! हौसलों की डोर लगा सपनों की पतंगे उड़ाएं! सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं! Happy Makar Sankranti!
मकर संक्रांति से जीवन की हो नई शुरुआत, भगवान सूर्य देव आप पर अपनी कृपा बनाएं! आपके और आपके पूरे परिवार के लिए, मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं! Happy Makar Sankranti!
मकर संक्रांति के दिन स्नान के पश्चात दान पुण्य करें तथा खिचड़ी एवं तिल के लड्डू का सेवन करें। अपनी संस्कृति और परंपरा को बनाए रखें। Happy Makar Sankranti!
भगवान सूर्य मकर राशि की तरह आपको भी प्रकाशमय कर दें। आपके जीवन का अंधेरा छट जाए! इस बार मकर संक्रांति की खुशियां आप अपने परिवार के साथ मिलकर मनाएं। आप सभी को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! Happy Makar Sankranti!
तो दोस्तों आज इस लेख (Happy Makar Sankranti Quotes in Hindi) के जरिए आपके साथ हमने मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए मकर संक्रांति पर सुविचार साझा किए। आप यह बेहतरीन एवं चुनिंदा सुविचार साझा करके अपने मित्र करीबी रिश्तेदार तथा प्रिय जनों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भेज सकते हैं तथा अपनी मकर संक्रांति खास बना सकते हैं।