Advertisements

संत रविदास जयंती 2024 कब है? क्यों मनाई जाती है जानिए इसका पूरा इतिहास | Guru Ravidas Jayanti History & Facts in hindi

Guru Ravidas Jayanti History & Facts in hindi: भारत की धरती पर एक से एक महान पुरुषों ने जन्म लिया हैl देश के लोगों को सही मार्ग दिखाने के लिए और जागरूक करने के लिए गुरु रविदास जी का भी बहुत बड़ा हाथ है। गुरु रविदास जी ने समाज सुधार के लिए काफी कार्य किए हैं। उनके द्वारा दिए गए प्रवचनों को सुनकर स्तब्ध हो जाते है।

आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से गुरु रविदास जयंती 2024 के बारे में बताने वाले हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि हर साल गुरु रविदास जयंती मनाई जाती है। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको जानकारी देंगे कि गुरु रविदास जयंती क्यों मनाई जाती है,गुरु रविदास जयंती मनाने का कारण क्या है और यह भी जानेंगे कि साल 2024 में गुरु रविदास जयंती कब है। चलिए बिना किसी देरी के इस पोस्ट के माध्यम से पूरी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।

Advertisements
Sant-Ravidas-Jayanti-history-facts-in-hindi

गुरु रविदास जयंती कब और क्यो मनाई जाती है? (Guru Ravidas Jayanti History & Facts in hindi)

हर वर्ष माघ पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती मनाई जाती हैl इस बार 24 फरवरी 2024 को गुरु रविदास जयंती मनाई जाएगी।
गुरु रविदास जी ने समाज के लोगों को धर्म-कर्म का असली अर्थ समझाया। वह एक दार्शनिक और उच्चकोटि के कवि थे। उन्होंने अपने मुहावरों, कविताओं और लोकोक्तियों के माध्यम से समाज को एक सही मार्ग दिखाया, उनका एक मुहावरा जोकि सभी ने अपने बड़े बुढ़ों से जरुर सुना होगा। ‘मन चंगा तो कटौती में गंगा’ उन्होंने समाज में व्याप्त छुआ-छूत, उंचनीच जैसी कुरितियों को खत्म करने के लिये समाज में जागरुकता फैलाई। उन्होंने सभी समाज के वर्गों को समानता का अधिकार दिलानें के लिये अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

गुरु रविदास जी के समर्पण और उनके सामाजिक कार्यों को याद करने के लिए हर वर्ष उनके जन्मदिन के अवसर पर गुरु रविदास जयंती मनाई जाती हैl गुरु रविदास जी काफी धार्मिक विचारक थे, उन्होंने अपने अनुयायियों को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी हैl

गुरु रविदास के सामाजिक कार्य

संत कबीर गुरु रविदास जी के गुरु थे। मीराबाई उनकी शिष्या थी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को समानता का अधिकार दिलानें के लिये भरसक प्रयास किये। वह कहते थे भगवान सभी मनुष्यों को एक ही नजर से देखता है कोई मनुष्य ऊंचा व नीचा नहीं होता है हमें सभी से एक समान व्यवहार करना चाहिये। वह आपसी भाई-चारे व सामाजिक सहिष्णुता के बारें में ज्ञान देते थे।

Guru Ravidas कौन थे?

गुरु रविदास जी धार्मिक विचारक एक दार्शनिक, महान कवि और समाज सुधारक थे। गुरु रविदास जी का जन्म 1376 ई को हुआ था। इनके पिता का नाम संतोष दास था और उनकी माता का नाम कर्मा देवी था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरु रविदास जी बचपन से ही काफी बहादुर और भगवान की पूजा में लीन रहते थे।

पंडित शारदानंद गुरु से इन्होंने अपनी शिक्षा ग्रहण की है। भगवान राम जी के परम भक्त थे, उन्होंने अपने जीवन काल में अपने अनुयायियों को एक से एक प्रवचन दिए हैं। इन्होंने हमेशा के लिए कार्य किए हैं । यह एक महान कवि और समाज सुधारक के रूप में जाने जाते हैं। इनके अच्छे कार्य को याद करने के लिए गुरु रविदास जयंती मनाई जाती है।

गुरु रविदास जयंती का इतिहास क्या है? (Guru Ravidas Jayanti History in Hindi)

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 1450 ईस्वी में उत्तर प्रदेश के सीर गोवर्धनपुर गांव में इनका जन्म हुआ था। कहा जाता है कि अपने पहले जन्म में रविदास ब्राह्मण परिवार में जन्मे थे और उन्होंने एक दिन एक महिला को देखा, जो काफी ज्यादा सुंदर थीl लेकिन वह चमार जाति से संबंधित थीl रविदास जी चाहते थे कि उनका जन्म उस सुंदर महिला के पेट से ही हो।

उनकी इसी बात को पूरा करने के लिए भगवान ने इन्हें उस महिला के पेट से अगले जन्म में जन्म दिलवाया। गुरु रविदास जी जो पहले जन्म में परलोक सिधार गए, तो दूसरे जन्म में उनका जन्म सुंदर महिला के गर्भ से हुआ। जो चमार जाति की थी।

गुरु रविदास जी ने अपने जीवन काल में आम जनता के लिए बहुत अच्छे-अच्छे कार्य किए हैं। यह भगवान राम को काफी ज्यादा पूजते थे। यह भगवान राम जी के भक्त थे। इन्होंने अपने जीवन काल में कई भक्ति गीत और कविताएं लिखी हैं। आम जनता को सही रास्ते के लिए इन्होंने कई प्रवचन भी दिए हैं ।

गुरु रविदास जी जयंती को मनाने के पीछे का कारण यही है कि उस समय मनुष्य जाति के कुछ समुदायों के लोगों को काफी हीन भावना के साथ देखा जाता था। और कुछ समुदायों को उच्चकोटी का माना जाता था। संत रविदास जी ने समाज की इसी असमानता को दूर के लिये अपना महत्वपूर्ण दिया था। इस दिन उनके समाजिक कार्यों को याद किया जाता है। जिस प्रकार से इन्होंने आम जनता के लिए भलाई कार्य किया है। उनको याद करने के लिए ही हर वर्ष उनके जन्म के अवसर पर गुरु रविदास जयंती मनाई जाती है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको यह जानकारी दी है कि गुरु रविदास जयंती क्यों मनाई जाती है और गुरु रविदास जयंती 2024 में कब मनाई जाएगी(Guru Ravidas Jayanti 2024 Mai Kab Manayi Jayegi)। बाकी अन्य जानकारी अगर आप प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारी साइट का Visit कर सकते हैंl हर जयंती और दिन के बारे में हम आपको विस्तार से बता रहे हैंl

Leave a Comment