Advertisements

मकर संक्रांति 2023 पर शुभकामनाएं कोट्स और सन्देश | Makar Sankranti Wishes in Hindi | Makar Sankranti Quotes hindi

Makar Sankranti Wishes in Hindi : त्यौहार कुछ और नहीं बल्कि एक ऐसा खास मौका है जब हम अपनों के साथ मिलकर अपनी खुशियां मनाते हैं। त्यौहारों के इस खास मौके पर अपने दोस्तों रिश्तेदारों और अपनों को शुभकामना संदेश भेजकर त्यौहार की बधाइयां दी जाती है।

मकर संक्रांति का त्यौहार भी अब नज़दीक आने वाला है। इस साल 15 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग अपनों को शायरी के अंदाज में संदेश शुभकामनाएं भेजने के लिए SMS, WhatsApp Messages, Quotes on Makar Sankranti 2023 in Hindi की तलाश करते हैं।

Advertisements

इसीलिए आज हम आपके साथ मकर संक्रांति पर शुभकामनाएं संदेश और कोट्स (Wishes and Quotes on Makar Sankranti In Hindi) साझा करने वाले हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपने दोस्तों रिश्तेदारों और प्रिय जनों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Makar Sankranti Wishes in Hindi | Makar Sankranti Quotes in Hindi

मकर संक्रांति 2023 की शुभकामनाएं (WhatsApp Status SMS Messages, Wishes and Quotes on Makar Sankranti in Hindi)

पतंगों सी रंगीन जिंदगी हो आपकी,
गुड़ की मिठास सी हर खुशी हो आपकी।
छूते रहें पतंगों की तरह आकाश की ऊंचाइयां,
मकर संक्रांति की आपको हार्दिक बधाइयां।
नई खुशी है, नई उमंगे,
जैसी हैं रंगीन पतंगे।
कोरे जीवन में भर दें सुनहरा रंग,
मनाएं मकर संक्रांति अपनों के संग।
बसंत की बहार, अपनों का प्यार।
जीवन में लाएं खुशियां हजार।
पतंगों सा रंगीन हो आपका जीवन और संसार,
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्यौहार।
Makar Sankranti Wishes Quotes SMS banners in hindi
जैसे मिल रहे हैं गुड के साथ तिल,
उसी तरह मिलाएंगे एक दूसरे से दिल।
आसान होने वाली है अब सारी मुश्किल,
जीत कर हासिल करेंगे ख्वाबों की मंजिल।
खुशियों की आस,
गुड़ की मिठास।
हर गम से दूर,
अपनों के पास।

रंगीन पतंगों से आसमान सजाएंगे,
एक दूसरे के साथ मकर संक्रांति मनाएंगे।
Makar Sankranti Quotes Wishes banner hindi

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं (Makar Sankranti Wishes & Quotes in hindi)

पतंगों से सीखी एक बात,
मुश्किल होती है शुरुआत।

जब हो हौसला उड़ने का,
तो आसमान भी झुकता है।
हवाएं बहुत रोकती हैं,
लेकिन पतंग ना रुकता है।

वह छू लेता है अनंत गगन,
जैसे छूता हो मेरा मन।
Happy Makar Sankranti Quotes in hindi

रंगीन पतंगों से आसमान सजाने हैं,
ऊंचाइयों को छूने के हौसले दिखाने हैं।
हारना लिखा है फितरत में जिनकी,
उनके लिए तो दुनिया के बहाने हैं।
Happy Makar Sankranti Wishes in hindi

जैसे आसमान में उड़ती है पतंग,
वैसी ही उड़ान हो हौसलों के संग।
जिस तरह पतंग का लिबाज है रंगीन,
उसी तरह भर जाए इस जीवन में रंग।
Happy Makar Sankranti 

खत्म हो जाए दिल से दिल की तकरार,
दिल से मिटा नफरतें और भरा रहे प्यार।
जिंदगी में कभी मत मानिएगा हार,
मुबारक हो आपको पतंगों का त्योहार।
Happy Makar Sankranti 2023

दो लोगों के दरमियान रिश्ता भी पतंगों की तरह होता है जिसे विश्वास की डोर से बांध कर रखा जाता है। जब तक विश्वास की इस दौर में जान रहती है तब तक रिश्तो की पतंगों में आसमान छूने का हौसला भी रहता है लेकिन जैसे ही भरोसे की यह डोर टूटती है वैसे ही रिश्तो की पतंग हाथ से छूट जाती है।

इसीलिए भरोसे की इस डोर को संभाल कर रखें ताकि आपके रिश्तो की पतंग हमेशा आपके हाथों में रहे। 

अपने दोस्तों और सगे सम्बंधियों भेजे ये संदेश मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं (Shayari, Quotes WhatsApp Status SMS Messages, Wishes in hindi)

रंग बिरंगी देख पतंगे,
मन ललचाता है मेरा।
उड़ जाऊं दो पंख लगा कर,
अंबर पर डालूं डेरा।
जीवन को एक ख्वाब बनाकर
भर दूं नवल उमंगों से।
जीवन को हर तौर रंगू,
खुशियों के प्यारे रंगों से।
हाथों में डोर लें पतंगे उड़ाएं,
अपनों के साथ घुल मिल जाएं,
तिल और गुड़ के लड्डू भी खाएं,
चलो मकर संक्रांति का त्योहार मनाएं।
खेतों में फसलें लहलहाने लगी है,
किसानों की लाखों उम्मीदें जगी हैं।
जीवन की सारी सुख समृद्धि दे जाए,
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।

पतंगो सा उड़ने का हौसला रखो,
गुड़ सी मन में रखो मिठास।
इस बार मकर संक्रांति का पर्व,
आपके लिए हो बेहद खास।

Happy Makar Sankranti
भगवान सूर्य आपके जीवन को अपनी आभा से भर दें। ईश्वर आपके चरित्र और व्यवहारों को गुड़ की तरह मिठास दे। पतंगों की तरह आप अपने हौसलों की उड़ान से जीवन की सभी बुलंदियां हासिल करें।

Happy Makar Sankranti 2023 
सर्द की बहार है, संक्रांति का इंतजार है,
मिलकर इसे मनाएंगे झूमेंगे नाचेंगे गाएंगे।

अपनों के साथ में मिलकर उम्मीदों की पतंग उड़ाएंगे।
भर देंगे हर दिल में मिठास गुड और तिल के लड्डू खाएंगे।
उम्मीद की पतंग हो और हौशले की डोर,
खुशियो की बहार छाई रहे चारों ओर।
आपके जीवन में लाए नई क्रांति,
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति।
है त्यौहार एक ही पर अलग अलग है नाम
जब पतंगों से सजता है पूरा आसमान।
असम में बिहू, तमिल में पोंगल
आंध्रा में संक्रांती,
पंजाबी में लोहड़ी है तो, उत्तर में मकर संक्रांति।

Happy Makar Sankranti 2023
तन में मस्ती मन में उमंग,
जीवन में खुशियों की तरंग।
कभी न कटे उम्मीदों की पतंग,
सदा रहे अपनों के संग।

Happy Makar Sankranti 2023

भगवान करे इस बार सूरज की राशि के साथ-साथ आपकी किस्मत भी बदल जाए। आप अपने जीवन में नई नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें। 
Happy Makar Sankranti 2023

काट न सके कोई उम्मीद की पतंग,
टूट ना सके कभी हौसलों की डोर।
जैसे पतंग छूती है आसमान की ऊंचाइया,
आप भी छू लें जीवन के बुलंदी ऊंचाइयां।
तिल और गुड़ की मस्त मिठास,
जीवन में नई खुशियों की आस।
मिलजुल कर अपनों के पास,
मकर संक्रांति बनाए खास।

मकर संक्रांति पर उड़ती हैं पतंगे चारों ओर,
अपने हाथों में लिए नव आशाओं की डोर।
रंग बिरंगी उड़ी पतंग,
बरसेंगे खुशियों के रंग।
मिलजुल कर नाचे गाएंगे,
कुछ यूं संक्रांति मनाएंगे।
पतंगों से ऊंची उड़ान हो,
हौसलों की जद में सारा आसमान हो।
आपकी सारी ख्वाहिशें मुकम्मल हो जाए, 

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।
ठंड की सुबह में पड़ता है नहाना,
क्योंकि पवित्र होकर मकर संक्रांति है मनाना। अपनों के साथ मिले तिल गुड़ के लड्डू खाना,
आसमान में नई पतंगें उड़ाना।
कुछ इस कदर से संक्रांति मनाना।
बसंत की बहार और ठंड की फुहार।
लहलहाती फसल की ढेर सारी पैदावार।
जीवन में लाए खुशियां हजार,
मकर संक्रांति का यह त्यौहार।
गुड से जिस तरह मिलता है तिल,
उसी तरह मिल जाए एक दूसरे से दिल।
आसान हो जाए सारी मुश्किल,
हासिल हो आपके सपनों की मंजिल।

Happy Makar Sankranti 2023
Homepage Follow us on Google News

इन्हें भी पढ़ें –

Leave a Comment