Advertisements
Happy Promise Day 2023 Quotes hindi: वेलेंटाइन वीक का एक ऐसा खास दिन होता है, जब लव पार्टनर एक दूसरे से उम्र भर साथ निभाने का वादा करते हैं। इसीलिए वैलेंटाइन सप्ताह के इस खास दिन को प्रॉमिस डे के नाम से जाना जाता है।
जीवन साथी से किए गए वादे ही प्यार के रिश्ते की बुनियाद होते हैं। प्यार में किए गए वादों को जितनी शिद्दत से निभाया जाता है, रिश्ता उतना ही खास हो जाता है।
अगर आप भी अपने लव पार्टनर के साथ प्यार की कसमें खाना चाहते हैं, और एक नए अंदाज में उम्र भर का साथ निभाने के लिए वादा करना चाहते हैं, तो Promise Day 2023 के इस खास मौके पर अपने लव पार्टनर के साथ यह कोट्स, शुभकामनाएं और संदेश भेज (Happy Promise Day 2023 Quotes, SMS Wishes, Messages in Hindi) सकते हैं।
Advertisements
विषय–सूची
Happy Promise Day 2023 Quotes Hindi
प्यार का कुछ यूं इरादा कर लिया हमने, एक शख्स से हद से भी ज्यादा कर लिया हमने। तुम साथ हो! तो राह क्या है? और क्या मंजिल? ऐ हमसफर! चलने का वादा कर लिया हमने।
Happy Promise Day Wishes 2023 – तेरी आंखों में कभी अश्क भी ना आएंगे
तेरी आंखों में कभी अश्क भी ना आएंगे, इतनी कामयाबी से यह रिश्ता हम निभाएंगे। दिन-ब-दिन उम्र घटती जाएगी, दिन-ब-दिन और तुमको चाहेंगे।
Happy Promise Day Shayari 2023 – जब कभी खुद को तन्हा पाएंगे
जब कभी खुद को तन्हा पाएंगे, हम तेरा नाम गुन गुनाएंगे। तुम्हारा वादा है, तोड़ो या बनाए रखो, हमारा वादा है, जो उम्र भर निभाएंगे। जहां की भागदौड़ में तुम भूल सकती हो, जब कभी बैठोगी तन्हा, तो याद आएंगे। भूल जाना कि हमें प्यार भी होगा अब कभी, तुम आखिरी थी! हम यह वायदा निभाएंगे।
1. | वेलेंटाइन डे सप्ताह कैसे मनाएँ >> Valentine Day Week List 2023 |
2. | वैलेंटाइन दिवस पर शायरी, कोट्स अनमोल विचार >> Valentine’s 2023 Day Quotes Shayari |
3. | Propose Day 2023 पर लड़की से प्यार का इजहार करने के सही तरीके |
4. | प्रेम और आकर्षण से जुड़े 20 मनोवैज्ञानिक तथ्य |
5. | लड़कियों से जुड़ें दिलचस्प मनोवैज्ञानिक तथ्य |
Happy Promise Day SMS 2023 – जब कभी खुद को तन्हा पाएंगे
Happy Promise Day 2023 तुमको देखेंगे, तुमको चाहेंगे, तुमसे हर वायदा निभाएंगे। सारी दुनिया मोहब्बत की उतारेगी नकल, ऐसे अंजाम पर रिश्ते को हम पहुंचाएंगे। Happy Promise Day! हमने कभी कोई गलत इरादा नहीं किया। अपनों के साथ रहकर धोखा नहीं किया। वादे किए तो ताउम्र निभाते ही रहे हम, पूरा न कर सके जो, वादा नहीं किया।
Happy Promise Day Wishes 2023 – वफा को छूट बेवफाई पर पाबंदी है
वफा को छूट बेवफाई पर पाबंदी है, गुनाह ए इश्क में रिहाई पर पाबंदी है। यह जरूरी है कि नींदों में ख्वाब आएंगे, साथ ना हो तो भी तन्हाई पर पाबंदी है। मुलाकातें तो उसूल है मोहब्बत का, मोहब्बत में महज जुदाई पर पाबंदी है।
Happy Promise Day! ना जुदा होंगे, ना खफा होंगे। हम तो बस उम्र भर तेरा होंगे। हम तो दो जिस्म एक, जान हुए, क्या कभी जान अब जुदा होंगे? -सौरभ शुक्ला