Advertisements

Happy Propose Day 2024 पर अपनी मनपसंद लड़की को ऐसे करें Propose, कुबूल कर लेगी आपका इजहार! | Propose day Romantic messages & Tips in hindi

Valentine Day 2024 Propose day Romantic messages & Tips in hindi : Propose day Wishes, Shayari, Quotes, Messages & Tips in hindi, How to propose a girl.

दोस्तों फरवरी का महीना आ गया है। फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है, क्योंकि इस महीने में प्यार का त्यौहार Valentine’s Day के रूप में मनाया जाता है। इसीलिए प्रेमी जोड़ों के लिए फरवरी का महीना बेहद खास होता है खासकर तब जब वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है।

Advertisements

Valentine’s Week का पहला दिन रोज डे (Rose Day) और दूसरा दिन Propose Day के रूप में मनाया जाता है।

8 February को Propose Day 2024 के इस खास मौके पर प्रेम करने वाले अपने पसंदीदा लड़की अथवा लड़के से प्यार का इजहार करते हैं। बिना इजहार के दो प्यार करने वालों के बीच नजदीकी नहीं आती इसलिए प्यार में इजहार सबसे ज्यादा मायने रखता है।

लेकिन सही मायने में ज्यादातर लोग प्यार का इजहार करने से बहुत डरते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि सामने वाला उनका यह प्रपोजल इनकार कर देगा लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। अगर आप किसी लड़की से प्यार करते हैं और उससे अपनी मोहब्बत का इजहार करता चाहते हैं तो कुछ ऐसे अनोखे अंदाज में करें ताकि वह आपको कभी मना ही ना कर सके।

इसीलिए Propose Day 2024 के खास मौके पर हम आपके लिए कुछ ऐसे ही अनोखे अंदाज लेकर आए हैं जिनका इस्तेमाल करके आप बिल्कुल नए तरीके से अपनी पसंदीदा लड़की से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। इन सबके अलावा हम आपको प्रपोज करने के लिए कुछ शायरियां और कविताएं भी बताएंगे जिन के जरिए आप बिल्कुल शायराना अंदाज में अपनी प्रेमिका को प्रपोज कर सकेंगे।

Love and Attraction Psychological Facts: प्रेम और आकर्षण से जुड़े 20 मनोवैज्ञानिक तथ्य

लव पार्टनर को उम्र भर साथ निभाने के वादे के साथ दें शुभकामनाए कोट्स > Happy Promise Day 2023 Quotes
Propose-day-Romantic-wishes-messages-&-Tips-in-hindi

Propose Day 2024 पर लड़की से प्यार का इजहार करने के सही तरीका (Propose day Romantic messages & Tips in hindi)

  • अगर आप किसी लड़की से प्यार करते हैं और उससे अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो अपने दिल की बातें बताने के लिए प्रपोज डे का मौका आपके लिए बेहद खास है।
  • प्रपोज डे के दिन अपने पसंदीदा लड़की से मिले और उससे अपने दिल की बातें बयां करें। सामने से अपनी दिल की बातें कहने का फायदा यह होगा कि आप लड़की की प्रतिक्रिया यानी रिएक्शन से उसका जवाब समझ पाएंगे। क्योंकि कई बार अप्रत्यक्ष रूप से प्रेम का प्रस्ताव रखने के कारण सही जवाब नहीं मिल पाता।
  • अगर आप किसी लड़की को अपने दिल की बातें बताना चाहते हैं लेकिन इतनी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं कि उससे अपने प्यार का इजहार कर सकें तो छिपे तौर पर ही किसी न किसी बात को लेकर अपना प्यार जताते रहिए।
  • एक समय ऐसा आएगा कि वह लड़की आपके दिल की बातों को खुद ब खुद समझ जाएगी। लेकिन यह ध्यान रखिए जब लड़की आपके दिल की बातों को समझ जाए लेकिन वह आपके मुंह से सुनना चाहे तो पीछे मत हटिए वरना इसका आपके रिश्ते पर बुरा असर भी पड़ सकता है।
  • आमतौर पर लड़के लड़कियों से प्यार का इजहार करने में उनका सामना नहीं कर पाते और यही कारण भी है कि ज्यादातर लड़के जल्दी अपने प्यार का इजहार ही नहीं कर पाते। अगर आप अपने पसंदीदा लड़की से प्यार का इजहार करने में हिचकी चाहते हैं और उसका सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे तो एक प्रेम पत्र (Love Letter) के माध्यम से भी अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।
  • आज की डिजिटल दुनिया में लिखकर अपने जज्बातों को बयां करना बेहद यूनिक साबित हो सकता है। इसीलिए आप इस तरीके का इस्तेमाल करके आसानी से अपने दिल की बात कर सकते हैं। अगर इन पत्रों में आप अपने जज्बातों को बयान करने के लिए कुछ शायरियां और कविताएं लिख देंगे तो यह आपके लव लेटर में चार चांद लगा देंगे।
  • आजकल की लड़कियां ज्यादातर खुले विचार वाले लड़कों को पसंद करती हैं, जो भीड़ में भी उनसे प्यार का इजहार कर सके और उनका ख्याल रख सके। अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं और किसी पब्लिक प्लेस पर उसे प्रपोज करते हैं तो सकारात्मक प्रतिक्रिया की गुंजाइश बढ़ जाती है।
  • अगर कोई लड़की आपके साथ पढ़ती है या आपकी दोस्त है लेकिन आप उससे प्यार करते हैं आप प्यार का इजहार करने में डरते हैं। ऐसी परिस्थिति में उस लड़की को प्रपोज करने का सबसे बेहतर तरीका है कि आप अपने किसी म्यूच्यूअल फ्रेंड का सहारा ले जो आप दोनों का दोस्त हो। और उसी के जरिए अपने दिल की बातें उस लड़की तक पहुंचा दें।
  • अगर आप किसी लड़की को बेहद पसंद करते हैं और उसे म्यूजिक काफी पसंद है तो आप गानों के जरिए भी अपने दिल की बात उसके सामने रख सकते हैं। ऐसा करना लड़कियों के लिए बेहद रोमांटिक होता है और वह भावुक होकर पिघल जाती हैं।
  • आज का दौर बिल्कुल डिजिटल हो गया है। लोग एक दूसरे से बातें करने के लिए स्मार्टफोन लैपटॉप और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी एक बेहतरीन शायरी कविता या अपने दिल की बातें लिख कर अपनी पसंदीदा लड़की को टैग कर सकते हैं।
  • हम सब जानते हैं कि लड़कियों को सरप्राइज बहुत पसंद होता है। अगर आप अपनी पसंदीदा लड़की से प्रपोज डे के दिन प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो उसे एक अच्छा सा गिफ्ट भेजें और उसके साथ अपना सरप्राइज प्रपोजल देकर अपने दिल की बातें लिख दे।

अब हम आपको Propose Day 2023 के खास मौके पर अपनी प्रेमिका अथवा पसंदीदा लड़की से प्यार का इजहार करने के लिए कुछ कविताएं और शायरियां उपलब्ध कराने वाले हैं ताकि आप शायराना अंदाज में अपनी प्रेमिका से अपने दिल की बात कह सकें क्योंकि शायराना अंदाज में कही गई बातें लड़कियों को कुछ ज्यादा ही पसंद आती हैं।

Propose Day 2024 पर शायरी (Propose Day 2024 Shayari in Hindi)

कुछ कह नहीं सकते हमें नादान समझिए,
लेकिन कभी तो हम को महरबान समझिए।
कैसे कहें कि बेइंतेहा मोहब्बत है आपसे,
समझना है तो खुद को मेरी जान समझिए।


कैसे कहूं कितना तूझसे प्यार किया है,
हर घड़ी हमने तेरा इंतजार किया है।
कहना तो चाहते थे लंबे वक्त से लेकिन,
मौका मिला है आज तो इजहार किया है।

Happy Propose Day 2024

-सौरभ शुक्ला
>>> शायराना अंदाज में करें मोहब्बत का इजहार - Valentine’s Day 2024 Quotes Shayari  <<<
HomeGoogle News

Leave a Comment