Hindu New Year 2023 Wishes in Hindi: Hindu Nav Varsh 2023 Ki Hardik Shubhkamnaye, नव संवत्सर 2080 की हार्दिक शुभकामनाएं, विक्रम संवत 2080 की शुभकामनाएं, Happy Hindu New Year Quotes In Hindi, Gudi Padwa 2023 Wishes in Hindi, Gudi Padwa 2023 quotes in Hindi,
नव संवत्सर 2080 की शुरुआत होने जा रही है। 22 मार्च 2023 को हिंदू नव वर्ष मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म के लोग हर वर्ष चैत्र मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को हिंदू नव वर्ष के तौर पर मनाते हैं क्योंकि इस दिन नए विक्रम संवत कैलेंडर की शुरुआत होती है।
इसी दिन चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होती है और कलश स्थापना की जाती है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को गुड़ी पड़वा का त्यौहार भी मनाया जाता है।
हिंदू धर्म के सभी तीज-त्यौहार रीति-रिवाज सभी विक्रम कैलेंडर के अनुसार ही मनाए जाते हैं। ब्रह्मपुराण के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को ही ब्रह्मा जी द्वारा ब्रह्मांड की रचना गई थी। ऐसी भी मान्यता है कि चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा तिथि को ही महान गणितज्ञ महर्षि भास्कराचार्य जी ने सूर्य की स्थिति का पता लगाया था।
सूर्य की स्थिति की खोज के बाद सूर्योदय तथा सूर्यास्त का ज्ञान हो पाया जिसके आधार पर महर्षि भास्कराचार्य जी ने वर्ष, मास और दिन की गणना की तथा हिंदू पंचांग का निर्माण किया।
इस दिन हिंदू पंचांग की रचना होने के कारण ही चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि हिंदू नव वर्ष के रूप में मनाई जाती है।
इस बार Nav Samvatsar 2080 के मौके पर महाराजा विक्रमादित्य द्वारा चलाए गए विक्रम संवत 2080 की शुरुआत हो रही है।
लोग हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए हिंदू नव वर्ष पर शुभकामना संदेश (Hindu Nav Varsh Wishes In Hindi) की तलाश करते हैं। अगर आप भी अपने रिश्तेदारों तथा मित्रों को हिंदू नव वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो आज इस लेख के जरिए हम आपके लिए कुछ बेहतरीन Hindu New Year 2023 Wishes In Hindi लेकर आए हैं।
हिंदू नववर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं (Hindu New Year Wishes in Hindi) –
यह नव वर्ष आपके लिए अपार खुशियां, प्यार और सफलता लाए, हिंदू नव वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Hindu New Year 2023! नए सपनों को सजाते रहना, अपना किरदार निभाते रहना! मुश्किलें लाख खड़ी हों जाएं, तुम सदा ही मुस्कुराते रहना! हिंदू नव वर्ष मंगलमय हो! आंखों में कुछ ख्वाब सजाने हर दिल में अरमान जगाने! सुनहरा नव वर्ष आ रहा है! हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं! आपकी सारी दुख तकलीफें, पुराने साल के साथ चली जाएं, यह हिंदू नव वर्ष आपके लिए, नई खुशियां नए उमंग लाए! मेरी तरफ से आपको, हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!
नवरात्रि की शुरुआत होगी, भक्ति की बरसात होगी! मंगल बेला साथ होगी, सफलता आपके हांथ होगी! आपको हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!
ख्वाबों के मोती से माला बनाना है, दिल का हर एक अरमान सजाना है! बीती बातों को एकदम भूल जाना है, नई शुरुआत के साथ नव वर्ष मनाना है! Hindu Nav Varsh Ki Hardik Shubhkamnaye!
हिंदू नव वर्ष 2023 पर शुभकामना संदेश (Hindu New Year 2023 quotes in Hindi) –
रिश्तों में मिठास रहे, मन में विश्वास रहे! आपका प्रेम सदा, आपके पास रहे! Happy Hindu New Year 2023!
पूरे सब अरमान हो जाए, हर मुश्किल आसान हो जाए! नया वर्ष खूब खुशियां लाए, हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं!
बीती बातें जो तकलीफ देती हैं, उन्हें दिल से भुला देना! केवल अच्छी यादों के मोती चुनना, और उनकी एक माला बना देना! ईश्वर से यही प्रार्थना है कि, आपका नव वर्ष मंगलमय हो!
गुड़ी पड़वा हिंदू नववर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं!
गुड़ी पड़वा का दिन, नवरात्रि का शुरुआत! आपके जीवन में हो, खुशियों की बरसात! माता रानी का रहे, सदा आप पर हाथ! दूजे आप पर कृपा करें, मेरे प्रिय रघुनाथ! नव वर्ष मुबारक आपको, पूरे परिवार के साथ! हिंदू नव वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं!
नई उमंग, नई उम्मीदें! नई ऋतु की नई बहार! नव वर्ष मुबारक आपको, गुड़ी पड़वा का त्यौहार!
Happy Gudi Padwa हिंदू नव वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं!
उदासी का सूरज डूब जाए, प्रसन्नता का सूर्योदय हो! ना जीवन में संशय हो, और ना ही कोई भय हो! ईश्वर से यही प्रार्थना है, सबका नव वर्ष मंगलमय हो! हिंदू नव वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं!
शाखों पर सज गए हैं, नए पत्तों के श्रृंगार! प्रतिपदा की तिथि है, गुड़ी पड़वा का त्यौहार! नवरात्रि का खत्म हुआ, आज इंतजार! आपको नव वर्ष की, शुभकामना बारंबार! हिंदू नव वर्ष 2023 मंगलमय हो!
फूलों के साथ से खुशबू चुरा कर लाएगा, गगन की झंकार से घुंघरू चुरा कर लाएगा! कुछ ऐसे थिरकते हुए यह नया साल आएगा! खुशियों से आपका दामन भर जाएगा! हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!
अभी कुछ दूरियां हैं, फासले हैं दरमियां! चलो मिटा दें इन्हें! और एक साथ मिलकर हमारा अपना हिंदू नववर्ष मनाएं!
आने वाला है नया साल, मुबारक! बेहतर हो सभी के हाल, मुबारक! लोग हो जाएं मालामाल, मुबारक! आने वाला है नया साल, मुबारक! आप सभी को हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!
दूर रहे हैं आपसे गम की परछाइयां, कभी छूने न पाए आपको तनहाइयां! बढ़ती जाएं बीच प्यार की गहराइयां! हिंदू नव वर्ष की हार्दिक बधाइयां! नव संवत्सर 2080 की हार्दिक शुभकामनाएं!
हिंदू नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं (Hindu Nav Varsh 2023 Ki Hardik Shubhkamnaye)
भारत की सनातन संस्कृति विश्व की सर्वाधिक समृद्ध संस्कृति है जिसमें रीति-रिवाजों और तीज त्योहारों की झड़ियां लगी हुई हैं। लेकिन बहुत अफसोस की बात है कि हम 1 जनवरी अंग्रेजी नव वर्ष के लिए बेहद उत्साहित रहते हैं जबकि अपनी संस्कृति का हिंदू नव वर्ष भूल जाते हैं।
इस वर्ष 22 मार्च 2023 को हिंदू नव वर्ष की शुरुआत हो रही है। हमारी संस्कृति हमारा मूल है। हमें अपनी संस्कृति के महत्व को समझना चाहिए और इसका संरक्षण करना चाहिए।
इस बार हिंदू नव वर्ष 2023 के बेहद खास मौके पर अपने दोस्तों रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामना संदेश भेजना ना भूलें। दूसरों के साथ हिंदू नव वर्ष 2023 की खुशियों में शामिल हो।
नवरात्रि की शुरुआत होगी! माता रानी हमारे घर आएंगी! 9 दिनों तक देवी दुर्गा हम पर, खुशियां और प्यार बरसाएंगी! गुड़ी का त्यौहार भी साथ होगा! विजय पताका फहराई जाएगी! उम्मीद करता हूं कि आपका, नव वर्ष मंगलमय हो!
आप सभी को Hindikhoji.net परिवार की तरफ से हिंदू नव वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं!
उम्मीद करते हैं कि हिंदू नव वर्ष 2023 की शुभकामनाएं (Hindu New Year 2023 Wishes in Hindi) आपको पसंद आई होंगी।