Advertisements

नेपाल से जुड़े 30+ रोचक तथ्य, जो इस देश को बनाती है बहुत खास | Interesting facts about Nepal in hindi

नमस्कार दोस्तों, आप तो जानते ही हैं कि हमारा पड़ोसी देश नेपाल, जोकि हिमालय से काफी सटा हुआ है, बहुत ही खूबसूरत देश है। नेपाल दक्षिण एशिया में स्थित है और विभिन्न हिमालय एवं पर्वतों से घिरा हुआ है जिसके कारण नेपाल का दृश्य अद्भुत दिखाई देता है।

नेपाल में केवल पहाड़ एवं पर्वत ही नहीं बल्कि और भी बहुत कुछ है जो आज हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

आज के इस लेख में हम आपको नेपाल से जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts about Nepal in hindi) बताने वाले हैं जो आपको हैरान कर देंगे। यदि आप भी नेपाल देश के बारे में विस्तार पूर्वक जानना चाहते हैं तो इस लेख में हमारे साथ अंत तक जरूर बने रहे।

Advertisements
Interesting-facts-about-Nepal-in-hindi

नेपाल से जुड़े रोचक व आश्चर्यजनक तथ्य (Amazing and Interesting facts about Nepal in hindi)

नेपाल देश को स्वर्ग का एक टुकड़ा माना जाता है क्योंकि नेपाल के चारों तरफ पर्वत से एवं हिमालय हैं। इसके उत्तर में चीन तथा दक्षिण, पूर्व और पश्चिम में भारत देश स्थापित है।

नेपाल में रहने वाले लोगों को नेपाली कहा जाता है साथ ही यहां पर बोलने वाली भाषा को भी नेपाली ही कहा जाता है। नेपाल की राजधानी काठमांडू है तथा काठमांडू नेपाल का सबसे बड़ा नगर भी है।

  1. नेपाल का क्षेत्रफल लगभग 1,47,516 वर्ग किलोमीटर है तथा यहां की जनसंख्या 2,99,26,269 है। नेपाल में भी नेपाली मुद्रा रुपया का ही प्रयोग किया जाता है।
  2. नेपाल सबसे बड़ा हिंदू धर्म वाला देश माना जाता है क्योंकि यहां पर हिंदुओं की संख्या मुसलमानों से बहुत ही अधिक है। नेपाल में 81.3% हिंदू रहते हैं।
  3. नेपाल में तंबाकू या कोई भी नशीली चीज नहीं बिकती है।
  4. संसार में सबसे ऊंची हिम् श्रृंखलाओं की संख्या 14 है जिनमें से आठ हिम् श्रृंखलाएं नेपाल में स्थित है। इसमे दुनिया की सबसे ऊंची श्रृंखला माउंट एवरेस्ट भी नेपाल में है।
  5. दुनिया में केवल नेपाल ही एक ऐसा देश है जिस पर कभी भी विदेशी आक्रमण नहीं हुआ। नेपाल देश पर कभी भी किसी अन्य देशों द्वारा कब्जा नहीं किया गया जिसके कारण नेपाल में स्वतंत्रता दिवस भी नहीं मनाया जाता है।
  6. पूरी दुनिया में केवल नेपाल के पास ही एक ऐसा झंडा है जिसका आकार आयताकार नहीं है। नेपाल के झंडे में तीन रंग लाल, नीला और सफेद शामिल है। इतिहास में यह भी कहा गया है कि नेपाल का झंडा लगभग 2000 साल पुराना है।
  7. गौतम बुध का जन्म भी नेपाल के लुंबिनी शहर में हुआ था जो कि नेपाल के दक्षिणी भाग में स्थित है। यह स्थान बौद्ध धर्म के लिए काफी पवित्र स्थान माना जाता है।
  8. माता सीता का जन्म भी नेपाल में स्थित मिथिला शहर में 7500 ईसा पूर्व में हुआ था। यहां पर माता सीता का एक बहुत भव्य मंदिर भी बनाया गया है।
  9. विश्व में प्रसिद्ध नेपाली गोरखा सेना का आदर्श वाक्य है “कायर होने से बेहतर है मरना”
  10. केवल नेपाल ही एक ऐसा देश है जहां पर कुंवारी लड़कियों की पूजा करने की संस्कृति और परंपरा है और नेपाल में “कुमारी” का मंदिर भी बनाया गया है।
  11. पूरी दुनिया में नेपाल ही एक ऐसा देश है जहां पर अभी तक धर्म और जाति के नाम पर एक भी खून नहीं बहाया गया।
  12. नेपाल में राष्ट्रीय पशु गाय को माना जाता है इसलिए हिंदू धर्म के अनुसार नेपाल में गाय को मारना अवैध माना गया है।
  13. नेपाल को दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक माना जाता है क्योंकि यहां पर रहने वाले कुछ लोगों की कमाई $1 से भी कम है।
  14. नेपाल का समय माउंट एवरेस्ट के हिसाब से चलता है इसलिए यहां का Time Zone दुनिया के टाइम जोन से 45 मिनट पीछे हैं।
  15. नेपाल इन देशों में से एक माना जाता है जो अपनी सबसे पुरानी संस्कृति को मानने के लिए लोकप्रिय है। यहां की सबसे बड़ी संस्कृति है की मिलते समय यहां के लोग एक दूसरे को हाथ जोड़कर अभिवादन करते हैं। नेपाल में गले लगने या हाथ मिलाने का कोई भी रिवाज नहीं है।
  16. भारत की सेना में नेपाल के लोगों को भी भर्ती करने का मौका मिलता है। इसलिए भारतीय सेना में नेपाल के “गोरखा रेजीमेंट सेना” का एक अलग टीम भी बनाया गया है।
  17. जैसा कि आप जानते हैं की लगभग सभी देशों में रविवार को छुट्टी होती है लेकिन नेपाल में रविवार की जगह शनिवार को छुट्टी दी जाती है और यह नियम नेपाल के सभी जगहों के लिए मान्य किया गया है।
  18. केवल नेपाल ही एक ऐसा देश है जो महिलाओं को काफी छूट प्रदान करता है इसलिए यहां पर एक महिला एक समय पर कई पुरुषों के साथ विवाह का संबंध रख सकती हैं।
  19. आपको जानकर हैरानी होगी कि नेपाल का राष्ट्रीय व्यंजन दाल-भात है। यहां के लोग बहुत ही सामान्य व्यंजन खाना पसंद करते हैं।
  20. नेपाल देश में गर्मियों के समय हर दुकानों में पीने के पानी का घड़ा रखा जाता है जो कि आने-जाने वाले व्यक्तियों के लिए होता है।
  21. आप तो जानते ही हैं कि नेपाल में “रुपया” मुद्रा का प्रयोग किया जाता है लेकिन यहां की सरकार ने भारतीय मुद्रा के 2000, 500 और 200 कि नोटों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
  22. नेपाल का सबसे आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि यहां पर हिममानव यानी बर्फ से बने मानव को देखे जाने का किस्सा काफी लोकप्रिय है क्योंकि नेपाल पूरी तरह से हिमालय से घिरा हुआ है। यहां के लोग हिममानव को “यति” कहते हैं।
  23. नेपाल में एक पवित्र गुफा है जिसे हिंदुओं एवं पौधों का तीर्थ स्थान माना जाता है और नेपाल की एक भाषा में पवित्र को “ने” तथा “पाल” को गुफा कहा जाता है इसलिए इस देश का नाम नेपाल पड़ा।
  24. ऐसा भी कहा जाता है कि जब पांचो पांडव स्वर्ग की ओर प्रस्थान कर रहे थे तब भीम ने महादेव से उनके दर्शन के लिए विनती की थी तब महादेव ने भीम को एक लिंग के रूप में दर्शन दिया जो आज नेपाल के काठमांडू शहर में “पशुपतिनाथ ज्योतिर्लिंग” के नाम से जाना जाता है।
  25. पशुपतिनाथ मंदिर से जुड़े रोचक व अद्भुत तथ्य

नेपाल के हैरान कर देनें वाले आश्चर्यजनक तथ्य

दीपावली को की जाती है कुत्तों की पूजा

25. नेपाल में कुत्तों की पूजा करने की एक बहुत बड़ी संस्कृति है जिस तरह से भारत में दीपावली मनाई जाती है उसी तरह से नेपाल में कुत्तों की पूजा की जाती है। नेपाल वासियों का ऐसा मानना है कि कुत्ते यमराज के संदेशवाहक होते हैं औऱ यह कुत्ते मरने के बाद भी अपने मालिक की रक्षा करते हैं।

कुंवारी लड़कियों को देवी की तरह पूजा जाता है।

26. नेपाल एक ऐसा देश है जहां पर कुंवारी लड़कियों की भी पूजा की जाती है। यह पूजा नवरात्र के समय की जाती है। नेपाल में ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि एक बार नेपाल में बहुत बड़ा भूकंप आया था जिससे कि सारा नेपाल तहस-नहस हो गया था लेकिन नेपाल में स्थित एक कुंवारी देवी के मंदिर के आसपास की जगहों को कोई भी इस नुकसान नहीं हुआ था, तभी से नवरात्र के समय कुंवारी लड़कियों को पूजे जाने की संस्कृति है।

नेपाल में कुल 123 भाषाएं हैं।

27. नेपाल सबसे प्राचीन देशों में से एक है। यहां की कम जनसंख्या होने के कारण भी नेपाल में कुल 123 बोलियां बोली जाती हैं।

नेपाल के कुछ प्रमुख विश्व रिकॉर्ड (World Records of Nepal)

28. माउंट एवरेस्ट, जो की समुद्र तल से 8848.48 मीटर के साथ दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है।

29. समुद्र तल से 4800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित “तिलीचो झील” दुनिया की सबसे ऊंची झील है।

30. नेपाल में है दुनियां की सबसे गहरी झील “शे- फोकसुंडो झील” 145 मीटर की गहराई में है।

31. दुनिया में सबसे घाटियों में से एक गहरी घाटी भी नेपाल में है जिसका नाम “काली गंडकी जॉर्ज” है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

32. अरुणा घाटी पृथ्वी की सबसे ऊंची घाटी है जो कि नेपाल में ही स्थित है।

33. दुनियां का सबसे ऊंचा होटल “होटल एवरेस्ट” है जो कि नेपाल में ही स्थापित है।

निष्कर्ष-

आज के इस लेख में हमने आपको नेपाल से रिलेटेड इंटरेस्टिंग फैक्ट के बारे में जानकारी दी। आशा करते हैं नेपाल से संबंधित इन तथ्यों को पढ़कर आपको नेपाल के बारे में काफी जानकारियां मिल पाई होंगी। यदि आप कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं।

FAQ/अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

प्रश्न- नेपाल का आखिरी शासक कौन था?

उत्तर – ज्ञानेंद्र शाह को नेपाल का सबसे आखरी शासक माना जाता है।

प्रश्न- नेपाल का प्रमुख व्यवसाय क्या है?

उत्तर – नेपाल का सबसे प्रमुख व्यवसाय पर्यटन है इसलिए नेपाल में पर्यटकों की सुरक्षा का अच्छे से ध्यान रखा जाता है।

प्रश्न- नेपाल का नाम “नेपाल” कैसे पड़ा?

उत्तर – नेपाल में एक पवित्र गुफा है जिसे हिंदुओं एवं पौधों का तीर्थ स्थान माना जाता है और नेपाल की एक भाषा में पवित्र को “ने” तथा “पाल” को गुफा कहा जाता है इसलिए इस देश का नाम नेपाल पड़ा।

Leave a Comment