Advertisements

गणतंत्र दिवस पर इन शानदार कोट्स, कविता के जरिए भेजें शुभकामनाएं | 26 January Republic Day Quotes in Hindi

26 जनवरी गणतंत्र दिवस 2023 पर कोट्स, कविता, Wishes, SMS, Messages (Republic Day Quotes in Hindi), कविता, अनमोल विचार और शायरी, कोट्स (Republic Day Poem in Hindi, Shayari & Quotes on Republic Day 2023, Quotes on Republic Day, Republic Day shayari 2023, Republic Day Slogans in Hindi)

Republic Day 2023 Quotes in Hindi: भारत में 26 जनवरी का दिन खास महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन भारत का गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था जिसकी बदौलत भारतीय लोकतंत्र की स्थापना हुई।

Advertisements

इसी वजह से भारत में 26 जनवरी का दिन बेहद ख़ास है और इसे राष्ट्रीय पर्व के रुप में मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस के दिन लोग अपने अपने अंदाज में अपने दोस्तों रिश्तेदारों और लोगों को गणतंत्र दिवस पर अनमोल विचार (Republic Day Quotes In Hindi) के जरिए शुभकामना संदेश भेजते हैं।

अगर आप भी 26 जनवरी 2023 पर अनमोल वचन (26 January 2023 Quotes in Hindi) की तलाश कर रहे हैं तो बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।

क्योंकि आज इस आर्टिकल में हम आपके साथ गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं (Republic Day 2023 Wishes In Hindi) साझा करने वाले हैं जिनके जरिए आप लोगों को शुभकामनाएं (Republic Day Wishes In Hindi) भेज सकते हैं।

26 जनवरी को इस खास मौके पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस खास मौके पर आप गणतंत्र दिवस पर अनमोल वचन (Republic Day Quotes In Hindi) का इस्तेमाल करके मंच पर अपने भाषण में चार चांद लगा सकते हैं।

26-January-Republic-Day-quotes-in-hindi

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर अनमोल विचार, कविता (Republic Day Quotes in Hindi, Poems on Republic Day)

भारत तेरी धन्य धरा को,
लहू से अपने सींचा है।

उन्नति तेरी और नहीं कुछ,
स्वप्नों का बागीचा है।

धन्य धरा है तेरी जिसने,
जन्म दिया उन वीरों को।

जिन्होंने अपना लहू बहाकर,
लिखा तेरी तकदीरों को!

        – सौरभ शुक्ला
हिस्से में आई थी महज़ एक जिन्दगी,
वरना ऐ वतन! तुझ पर कई बार लुटाते!

मैं मरना चाहता हूं हिंदुस्तान के लिए!

देश और तिरंगे के सम्मान के लिए,
कुछ करना चाहता हूं, हिंदुस्तान के लिए।

तिरंगे में लिपट कर आना चाहता हूं,
सौंधी सी मिट्टी में मिल जाना चाहता हूं।

मैं मरना चाहता हूं, हिंदुस्तान के लिए,
कुछ करना चाहता हूं, हिंदुस्तान के लिए।

        – सौरभ शुक्ला

गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं (26 January Republic Day Wishes, Poems in Hindi)

हिंदुस्तानियों में है जो वो बात दिखा देंगे,
सीने में धधकते हुए जज्बात दिखा देंगे।

अगर कश्मीर पर दुश्मन कभी नजर डाली तूने,
भारत के वीर सैनिक तेरी औकात दिखा देंगे।

निहत्थे हम नहीं जालिम, हाथ औजार है अपना।
हिंदुस्तान की रक्षा का दारोमदार है अपना।
हमसे उलझने की कभी कोशिश भी मत करना,
बंदूक खिलौने हैं, और कफन ही हार है अपना।

वतन का नाम लेने से सीना फूल जाता है,
जहां इंसान दुश्मन को भी अक्सर भूल जाता है।

जहां हिंदू, जहां मुस्लिम जहां पर सिख इसाई हैं,
रिश्ता खून का ना हो पर चारों ही भाई हैं।

जहां राणा भगत आजाद और गांधी की कश्ती है
जहां रग रग में है खुशियां,हर धड़कन में मस्ती है

वही है देश मेरा भी जहां जहां गंगा का पानी है,
कभी झुकने नहीं वाला, लहू यह हिंदुस्तानी है।

– सौरभ शुक्ला

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर कविता (Republic Day Poem in Hindi)

मातृभूमि पर मर मिटने का,
अवसर जब भी आता है।

भारत मां का सच्चा सैनिक,
मृत्यु को गले लगाता है।

कर देता है प्राण न्योछावर,
होठों पर मुस्कान लिए।

हो जाता है अजर अमर,
निज गौरव और अभिमान लिए।

धन्य धरा के सपूत ऐसे,
जिन्होंने प्राण गवाएं हैं।

कृतज्ञता है उनके प्रति,
जो स्वाधीनता को लाए हैं।

  – सौरभ शुक्ला 
आजादी ना मिली भीख में,
लड़कर हमने छीनी है।

भारत की यह धरा सकल,
बलिदान लहू से भीनी है।

पट गए न जाने शरीर कितने,
घाव धरा के भरने में।

आजादी का परिणाम मिला था,
मातृभूमि पर मरने में।

   – सौरभ शुक्ला 
Homepage Follow us on Google News

इन्हें भी पढ़ें-

Leave a Comment