Advertisements

Lakshadweep Tourist Places in hindi: लक्ष्यद्वीप की इन जगहों के सामने मालदीव कुछ नहीं है, जाने यहां से लक्षद्वीप घूमने की सबसे बढ़िया जगह

Lakshadweep Tourist Places in hindi, लक्षद्वीप में घूमने के लिए कौन-कौन से स्थान है, Right Time To Visit Lakshadweep, लक्षद्वीप घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है, How To Book Hotel In Lakshadweep (लक्षद्वीप रहने के लिए होटल किस तरह से बुक कर सकते हैं) लक्षद्वीप टूरिस्ट प्लेस के बारे में सभी जानकारी यहां देखें
Lakshadweep Tourist Places: घूमना तो हर किसी को पसंद होता ही है। लाखों पर्यटक हर साल मालदीप घूमने के लिए जाते हैं । अगर आप मालदीप घूमना चाहते हैं, लेकिन आपके पास पैसे नहीं है। तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको लक्ष्यदीप में घूमने की ऐसी शानदार जगह के बारे में बताने वाले हैं,जिसके सामने मालदीव भी कुछ नहीं है।

आप कम पैसे में लक्षद्वीप घूम सकते हैं और मालदीप घूमने से ज्यादा मजा आपको लक्ष्यद्वीप टूर (Lakshadweep Tourist Places)पर आने वाला है। अगर आप भी ऐसी शानदार जगह कहां घूमना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़े।

Advertisements

इस लेख के माध्यम से हम आपको Lakshadweep Tourist Places के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। यह भी बताएंगे कि आपको लक्षद्वीप होटल बुकिंग करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना है और लक्ष्यदीप घूमने के लिए कितना खर्च आने वाला है। पूरी जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़े।

Lakshadweep Tourist Places in hindi- यह जगह घूम लो, जिंदगी भर याद रखोगे


वैसे तो लक्षद्वीप में घूमने के लिए काफी एक से एक जगह है, लेकिन हम आपको 10 ऐसे शानदार जगह के बारे में बताने वाले हैं। जहां घूमने के बाद आपको जो एक्सपीरियंस होगा, वह काफी लाजवाब होगा।

कदमत आयरलैंड

लक्षद्वीप में घूमने के लिए सबसे शानदार जगह में से एक कदमत आयरलैंड है। यह चारों ओर से प्रकृति से घिरा हुआ है। यहां आपको प्रकृति सौंदर्य देखने को मिलेगा। इसके अलावा अगर आपको यहां पर पानी से संबंधित कोई एक्टिविटी करनी है, जैसे की नौका की सवारी या अन्य कोई भी करनी है, तो आप यहां पर इन एक्टिविटी का मजा भी ले सकते हैं। सिर्फ 9 किलोमीटर के एरिया में फैला कदमत आईलैंड सच में एक अद्भुत नजारा है।

कल्पेनी द्वीप

इस द्वीप को कोईफैनी द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। यह भी लक्षद्वीप के घूमने की जगह में सबसे बढ़िया है। यहां पर आपको सनसेट सनराइज का मजा मिलेगा। इसके अलावा शांत माहौल में आपको घूमने का एक अलग ही लेवल का मजा आने वाला है। यहां पर भी घूमने के लिए एक से एक जगह है। स्कूबा ड्राइविंग और रीफ वॉकिंग एक्टिविटी करने के लिए हर साल लोग यहां पर आते हैं।

अंद्रेटी द्वीप

क्या आपको ऐतिहासिक चीज़ देखना पसंद है, भारत में काफी सारी ऐसी जगह है। जहां पर पुरातत्व से संबंधित अवशेष मिले हैं। यहां पर कुछ जगह ऐसी है, जहां पर घूमने से भारत के इतिहास के बारे में जानकारी मिलती है । यहां पर सबसे प्रसिद्ध जगह में से एक हजरत उबैदुल्लाह का मकबरा है। इस मकबरे को देखने के लिए भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं‌। अगर आप लक्षद्वीप घूमने जाएंगे तो यहां आना बिल्कुल भी मत भूलना।

मरीन संग्रहालय

लक्षद्वीप के कावारत्ती द्वीप में स्थित मरीन संग्रहालय लोगों का आकर्षण का केंद्र है‌। इस संग्रहालय में आपको समुद्र से जुड़ी हर चीज के बारे में जानकारी मिल जाएगी। समुद्री जीव, जंतु, समुद्री पौधे और समुद्र से संबंधित जो भी जानकारी हो सकती है, वह आपको संग्रहालय में मिल जाएगी।

यह संग्रहालय सच में काफी अद्भुत है। हर वर्ष लाखों पर्यटक मरीन संग्रहालय में घूमने के लिए आते हैं। अगर आपको जीव जंतु पसंद है, तो इस संग्रहालय में जरूर आना।

कवारती द्वीप

कोच्चि से मात्र 300 किलोमीटर की दूरी पर यह दूरी स्थित है। यह द्वीप चारों ओर से हरियाली से घिरा हुआ है। पेड़ पौधे और हरा भरा जंगल सच में आपको काफी अच्छा अनुभव देगा। यहां का नीला पानी और सफेद रेत सच में देखना तो इसको बनता ही है । हर साल लाखों पर्यटक कवारती द्वीप में घूमने के लिए आते हैं। अगर आप लक्षद्वीप घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो अपनी फेवरेट जगह में इसे जरूर ऐड कर लेना।

बांगरम द्वीप

अगर आपको मछलियों के साथ तैरना है या फिर डॉल्फिन देखनी है, तो इस द्वीप पर आपको आना होगा। लक्षद्वीप के यह सबसे प्रसिद्ध द्वीप में से एक है। यहां पर आपको सनराइज सनसेट के अलावा अन्य समुद्री एक्टिविटी और नौकायन करने का मौका भी मिलने वाला है। यहां का शांत माहौल सच में आपको बहुत पसंद आएगा। इस द्वीप को रतन द्वीप भी कहा जाता है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

अगती द्वीप

अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है और आप ऐसी जगह पर आना चाहते हैं, जहां पर शांत वातावरण, नीला पानी और सफेद रेत आपका मन मोह ले। तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट रहेगी।

यहां पर आपको काफी अच्छा नजारा देखने को मिलेगा। अगर आप फोटो खींचने के शौकीन है, तो यहां आपकी जबरदस्त फोटो आने वाली है। यहां पर हर साल लाखों पर्यटक अपने शानदार पलो को क्लिक करवाने के लिए आते हैं।

मिनिकाय द्वीप

लक्ष्यद्वीप की सबसे प्रसिद्ध जगह के बारे में पूछा जाए तो मिनिकाय द्वीप का नाम भी शामिल है‌। यह द्वीप सफेद पत्थर के कारण सबसे ज्यादा चर्चित है। सफेद पत्थर के अलावा यहां का नीला पानी, चारों तरफ हर वातावरण पर्यटकों को यहां घूमने के लिए मजबूर कर देता है। वातावरण के साथ-साथ यहां का माहौल भी काफी अच्छा है।

What Is Right Time To Visit Lakshadweep: लक्षद्वीप घूमने का सही समय

लक्षद्वीप घूमने का सबसे बढ़िया समय अक्टूबर से मई तक का महीना होता है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

Lakshadweep Hotel Booking Process: होटल कैसे बुक करें

लक्षद्वीप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप ऑनलाइन कोई भी होटल बुक कर सकते हैं। जब आप ऑनलाइन लक्षद्वीप में होटल के बारे में सर्च करेंगे,तो आपको काफी सारे होटल मिल जाएंगे। आप सभी होटल के पैकेज का प्राइस चेक करना, रिव्यू चेक करना और उसके बाद होटल बुक कर देना।

Lakshadweep Traveling Charges: लक्षद्वीप में घूमने का खर्चा

अगर आप अकेले लक्षद्वीप पर घूमना चाहते हैं, तो आपको लगभग ₹50000 तक खर्च करना पड़ सकता है। बाकी यह आप पर भी निर्भर करता है। जितने लग्जरी फीचर लेंगे, उतना ज्यादा आपको महंगा पड़ेगा।

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको Lakshadweep Tourist Places के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं कि आपको लक्षद्वीप घूमने के प्रसिद्ध स्थान के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको लक्ष्यदीप घूमने के बारे में कोई भी प्रश्न पूछना है, तो आप हमें कमेंट सेक्शन में कमेंट कर सकते हैं।

FAQ

लक्षद्वीप कहाँ स्थित है?

लक्षद्वीप भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है। जोकि अरब सागर में दक्षिणी-पश्चिमी तट में 120-400 किमी दूर द्विपों का एक समूह हैं।

लक्षद्वीप दिल्ली से कितनी दूर स्थित है?

2125 किमी

लक्षद्वीप की राजधानी का नाम क्या है?

कवरत्ती

लक्षद्वीप जाने का सही समय कब है?

अक्टूबर से मई तक

लक्षद्वीप के चार सबसे अच्छे द्वीपों के नाम बताएं?

कवरत्ती, मिनिकॉय, अगत्ती और अमिनी

Leave a Comment