Advertisements

World Hindi Day Theme 2024 History & Facts: विश्व हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है? जानिए इसका इतिहास और थीम 2024

विश्व हिंदी दिवस का इतिहास, विश्व हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है?, विश्व हिंदी दिवस थीम 2024 (World Hindi Day 2024 History Facts in hindi, kyu manaya jata hai hindi diwas, Full Information about hindi diwas in hindi)

साल 2011 में हुई जनगणना के अनुसार भारत में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। भले ही संविधान में हिंदी भाषा को केवल भारत की राज्य भाषा का दर्जा दिया गया है लेकिन आज भी करोड़ों भारतवासी हिंदी को अपनी राष्ट्रभाषा और मातृभाषा मानते हैं।

Advertisements

भारत में ही नहीं बल्कि आज हिंदी संपूर्ण विश्व की तीसरी सबसे बड़ी भाषा है। आज यह हिंदी भाषा तकरीबन 61.5 करोड़ जनसंख्या द्वारा बोली जाती है।

इसी हिंदी भाषा के प्रोत्साहन तथा उत्थान का उद्देश्य लेकर प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

10 जनवरी का यह विशेष दिन हिंदी भाषा का अंतरराष्ट्रीय दिवस होता है जिसका लक्ष्य हिंदी भाषा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करना तथा जागरूकता फैलाना है।

14 सितंबर का विशेष दिन भारत में हिंदी भाषा के लिए राष्ट्रीय दिवस के तौर पर निर्धारित किया गया है क्योंकि इसी दिन हिंदी भाषा को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला था।

लेकिन क्या आपको पता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है? आइए इसका इतिहास और इस वर्ष इसकी थीम जानते हैं।

विषय–सूची

विश्व हिंदी दिवस का इतिहास (History of World Hindi Day 2024)

दरअसल 10 जनवरी 1975 के दिन महाराष्ट्र के नागपुर में विश्व हिंदी सम्मेलन का पहला आयोजन किया गया था।

विश्व हिंदी सम्मेलन के इस आयोजन में 30 देश के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यहीं से विश्व हिंदी सम्मेलन के आयोजन की शुरुआत हुई।

नागपुर में विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजन के बाद यूनाइटेड किंगडम, मॉरीशस, संयुक्त राज्य अमेरिका टोबैगो और त्रिनिदाद जैसे देशों में भी विश्व हिंदी सम्मेलन की शुरुआत हुई।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस देश में स्थित है। बाद में 10 जनवरी के इस ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए साल 2006 में तत्कालीन भारत सरकार एवं पीएम मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को प्रतिवर्ष विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा कर दी।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

तभी से हर साल 10 जनवरी का दिन विश्व हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

World-Hindi-Day-2024-history-Facts-in-hindi

विश्व हिंदी दिवस दिवस का संक्षिप्त विवरण (World Hindi Day 2024)

विश्व हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है?विश्व भर में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए
विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?10 जनवरी
पहली बार कब शुरु हुआ?10 जनवरी 1975
कहां- कहां मनाया जाता है।भारत सहित पूरे विश्व में
राष्ट्रीय हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?14 सितंबर

विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य एवं महत्त्व

हिंदी भाषा को अंतर्राष्ट्रीय भाषा के तौर पर बढ़ावा देने के लिए तथा विश्व भर में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

दिन प्रतिदिन हिंदी विश्व स्तर पर उन्नतशील होती जा रही है। मौजूदा समय में विश्व के तकरीबन 61.5 करोड़ लोग हिंदी हिंदी भाषी हैं।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम तथा भारत के उत्थान में हिंदी भाषा का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। ब्रिटिश हुकूमत के दौरान इस हिंदी भाषा ने ही कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारतीय लोगों को एक सूत्र में बांधकर रखा।

भारतीय स्वाधीनता की लड़ाई में हिंदी भाषा का हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया जिस की बदौलत आज हम स्वतंत्र हैं। आज केवल भारत में ही नहीं बल्कि कई बाहरी देशों में भी हिंदी भाषा बोली जाती है।

भारत के अलावा फिजी देश में भी हिंदी भाषा को देश की आधिकारिक भाषा के तौर पर चुना गया है।

Follow us on Google News image

Hindi Diwas 2024, हिंदी भाषा का इतिहास (History of Hindi )

हिंदी भाषा को 1000 वर्ष पुराना माना जाता है। संस्कृत जिसे आर्य भाषा बोली जाती है जो की 5000 वर्ष पहले अस्तित्व में आई थी। हिंदी भाषा का जन्म भी संस्कृत भाषा से ही हुआ है। हिंदी को देवनागरी लिपि में लिखा जाता है।

समय-समय पर इस भाषा के बोलने और लिखने की शैली में भी बदलाव आया। भारत में ऐसे कई महान हिंदी साहित्यकार का जन्म हुआ जिन्होंने अपने हिंदी साहित्य के माध्यम से विश्व स्तर पर हिंदी भाषा के महत्व को फैलाया जिसमें माखनलाल चतुर्वेदी, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, जय शंकर प्रसाद, मैथिली शरण गुप्त, महादेवी वर्मा, हरिवंश राय बच्चन, कबीर, रामधारी सिंह दिनकर और सुमित्रानंदन पंत का नाम आता है ।

वैसे हिंदी भाषा का नाम हिंदी क्यों रखा गया इसके पीछे की भी कहानी बहुत ही रोचक है। हिंदी भाषा का नाम फारसी भाषा के शब्द हिंद से रखा गया है। फारसी भाषा में हिंद का अर्थ होता है सिंधु नदी की भूमि। 11वीं शताब्दी की शुरुआत में सिंधु नदी के किनारे बोली जाने वाली भाषा को हिंदी कहा जाता था। तभी से यह भाषा अस्तित्व में आया।

हिंदी दिवस कब मनाया जाता है। (Hindi diwas kab manate hai)

हिंदी दिवस कब मनाया जाता है? अगर आप इंटरनेट पर यह सर्च करेंगे तो आपको 10 जनवरी और 14 सितंबर, दो तारीख देखने को मिल सकती है। लेकिन इसमें आपको कन्फ्यूजन होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि साल में दो बार हिंदी दिवस मनाया जाता है। एक हिंदी दिवस भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है वंही एक विश्व स्तर पर विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रीय हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। 14 सितंबर 1946 को भारत के आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को चुना गया था । उसके बाद स्वतंत्र भारत का पहला प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बनने के बाद उन्होंने 14 सितंबर 1953 से हर साल हिंदी दिवस मनाए जाने की घोषणा की।

वंही बात करें विश्व हिंदी दिवस की तो विश्व स्तर पर हिंदी भाषा का प्रचार करने की उद्देश्य से 10 जनवरी 1974 को पहली बार महाराष्ट्र राज्य के नागपुर जिले में हिंदी दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया और इस सम्मेलन में विश्व भर के 30 देशों ने भाग लिया जिनमें 122 प्रतिनिधि शामिल थे।

उसके बाद भारत के दूतावास ने पहली बार नॉर्वे में हिंदी दिवस को मनाया। साल 2006 में उस समय के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की। इस तरीके से अब हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस (Hindi diwas kyu manate hai)

पूरे विश्व भर में अंग्रेजी, स्पेनिश और मंडेरिन के बाद हिंदी को दुनिया में चौथा सबसे ज्यादा बोला जाने वाला भाषा माना जाता है। हिंदी न केवल भारत में बल्कि दुनिया के और भी कई देशों में बोला जाता है जैसे कि बांग्लादेश, सिंगापुर, पाकिस्तान, नेपाल, मॉरीशस, फिजी, त्रिनिदाद आदि। भारत के स्वतंत्रता के बाद पूरे देश में हिंदी भाषा के प्रति लोगों का प्रेम काफी ज्यादा बढ़ गया था।

क्योंकि स्वतंत्रता संग्राम में भारत के हिंदी साहित्यकारों के द्वारा लिखे गए हिंदी साहित्यो ने भारतवासियों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसीलिए देश आजाद होने के बाद हिंदी को भारत का राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिया गया। लेकिन समय के साथ हिंदी भाषा का महत्व भी कम होते चला गया।

हमारे देश के नागरिक खासकर युवा अपने राष्ट्रभाषा हिंदी को छोड़कर अंग्रेजी की और रुख करने लगे। यह प्रचलन आज भी बरकरार है। आज की भी युवा अंग्रेजी भाषा को हिंदी से ज्यादा महत्व देती है। दुनिया के बाकी देशों में लोगों को अपनी अपनी भाषा बोलने में शर्म या झिझक महसूस नहीं होती है। लेकिन हमारे देश की युवा को अपनी ही भाषा बोलने में शर्म महसूस होती है। 

लोगों को लगता है कि जो अंग्रेजी बोल सकता है वह ज्यादा पढ़ा लिखा माना जाता है यहां तक कि जिसे अंग्रेजी अच्छे से आती है उन्हें हर जगह पर नौकरी भी बहुत आसानी से मिल जाता है। लेकिन क्या जिस व्यक्ति के पास सब चीजो का ज्ञान है लेकिन उसे अंग्रेजी भाषा नहीं आता तो क्या उसके ज्ञान का कोई महत्व नहीं? भाषा केवल  विचारों को एक दूसरे से साझा करने का एक जरिया है।

यह ज्ञान को मापने का कोई पैमाना नहीं होता। ऐसे में युवाओं को हिंदी भाषा की ओर रुख कराने, हिंदी भाषा बोलने के लिए उन्हें दोबारा प्रोत्साहित करने तथा विश्व स्तर पर हिंदी भाषा को विख्यात करने के उद्देश्य से ही विश्व हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत की गई। इस तरह हिंदी दिवस मनाने का एकमात्र उद्देश्य एक बार फिर हिंदी भाषा में क्रांति लाना है। 

विश्व हिंदी दिवस पर कार्यक्रम

हर साल विश्व हिंदी दिवस के मौके पर भारत समेत विश्व भर में विभिन्न स्थानों पर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

विदेश में स्थित भारतीय दूतावास द्वारा भी विश्व हिंदी दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस विशेष दिन विभिन्न कार्यालय एवं सरकारी दफ्तरों में हिंदी भाषा के महत्व पर व्याख्यान आयोजित किए जाते हैं।

विश्व हिंदी सम्मेलन

विश्व हिंदी सम्मेलन एक ऐसा मंच है जहां हिंदी भाषा के उत्थान और प्रोत्साहन के लिए विशेष कदम उठाए जाते हैं तथा चर्चा की जाती है।

विश्व हिंदी सम्मेलन 3 वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 10 जनवरी 1975 के प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन को मिलाकर अब तक कुल 12 विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किया जा चुके हैं।

पिछली बार 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया जिसकी मेजबानी फिजी ने की थी।

विश्व हिंदी दिवस की थीम 2024

विश्व हिंदी दिवस हर साल एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। हर साल विश्व हिंदी दिवस पर एक विषय का चुनाव किया जाता है तथा वह विश्व हिंदी दिवस की थीम निर्धारित की जाती है।

पिछली बार 2023 विश्व हिंदी दिवस की थीम हिन्दी: पारम्परिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक निर्धारित की गई थी हालांकि इस बार की थीम का ऐलान अभी तक नहीं हुआ।

विश्व हिंदी दिवस कैसे मनाया जाता है (How to celebrated Hindi Diwas)

विश्व हिंदी दिवस समारोह में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। हर साल 10 जनवरी को हिंदी दिवस के दिन सरकारी ऑफिस में कार्यक्रम आयोजित होता है। विदेश में भारत के दूतावास पर विश्व हिंदी दिवस के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें हिंदी दिवस के महत्व से लोगों को परिचित कराया जाता है। स्कूल और कॉलेज में भी बच्चों को विश्व हिंदी दिवस पर निबंध लेख दिया जाता है ताकि वह हिंदी के महत्व को जान सके।

हिंदी भाषा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Interesting facts about Hindi Diwas)

  • विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार हिंदी को विश्व की 10 शक्तिशाली भाषाओं में से एक माना गया है।
  • ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में पहली बार साल 2017 में हिंदी के कुछ शब्दों को शामिल किया गया था।
  • पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी दिवस सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को आयोजित हुआ था।
  • साल 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी।
  • पहला विश्व हिंदी दिवस नॉर्वे में भारतीय दूतावास में मनाया गया था।
  • साल 1949 में हिंदी को भारत गणराज्य का भाषा बनाया गया था।
  • दक्षिण प्रशांत महासागर के मिलेनेशिया  में स्थित फिजी नामक द्वीप में हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त हुआ है।
  • भारत के अलावा पाकिस्तान, नेपाल, मॉरीशस, युगांडा, न्यू जीलैंड, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी जैसे देशों में भी हिंदी भाषा बोली जाती है।
  • हिंदी को राज्य भाषा के रूप में अपनाने वाला पहला राज्य बिहार था जिसने वर्ष 1881 में उर्दू के स्थान पर हिंदी को बिहार का राज्य भाषा के रूप में दर्जा दिया।

हिंदी दिवस पर कुछ उद्धरण (Hindi Diwas Quotes in hindi)

इस हिंदी दिवस पर हमने ठाना है हिंदी बोलने में हमें शर्म नहीं महसूस करना है।

हिंदी है हम सबकी राष्ट्रभाषा 

राष्ट्र की शान है हिंदी भाषा।

हिंदी देश की शान है ,

हम हिंदुस्तानियों का अभिमान है।

जब तक सूरज चांद रहेगा, तब तक हिंदी भाषा का मान रहेगा।

भाषाओं की फुलवारी में 

सबसे प्यारा हमारा हिंदी भाषा है।
HomeGoogle News

निष्कर्ष

आज के लेख में आपने हिंदी दिवस कब मनाया जाता है, हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है और हिंदी दिवस से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जाना। हालांकि हिंदी के साथ अंग्रेजी भाषा का भी ज्ञान होना जरूरी है लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हिंदी हमारी असल राष्ट्रीय भाषा है।

जहां जरूरत ना हो वहां हमें अपनी मूल भाषा का ही प्रयोग करना चाहिए। ऐसे ही हम हिंदी भाषा के महत्व को बढ़ा पाएंगे। हमें उम्मीद है कि आज का यह लेखा् आपको पसंद आया होगा। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें।

FAQ

प्रथम विश्व हिंदी दिवस कब मनाया गया था?

पहली बार विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 1974 को महाराष्ट्र के नागपुर जिले में आयोजित समारोह में मनाया गया था।

राष्ट्रीय हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्र हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। पहली बार 14 सितंबर 1949 को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की गई थी।

विश्व हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत किसने की थी?

साल 2006 में हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने की थी।

हिंदी की उत्पत्ति कहां से हुई?

हिंदी भाषा संस्कृत भाषा से विकसित हुआ है।

Leave a Comment