Advertisements

सिनी शेट्टी (फेमिना मिस इंडिया) का जीवन परिचय | Sini Shetty biography in hindi

सिनी शेट्टी का जीवन परिचय [Femina miss India 2022 Sini Shetty biography in hindi]  सिनी शेट्टी जीवनी, जन्म तारीख, शिक्षा, नेट वर्थ, करियर, पेशा, हाइट, उम्र, बॉयफ्रेंड, परिवार, जाति, घर, फेमिना मिस इंडिया 2022 विजेता बनी सिनी शेट्टी (Sini Shetty biography, age, height, family)

साल 2022 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने वाली सिनी शेट्टी का नाम काफी सुर्खियों में है।

Advertisements

इस साल फेमिना मिस इंडिया का आयोजन जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर मुंबई में हुआ था जिसमें 31 कंटेस्टेंट्स में से सीनी शेट्टी का नाम मिस इंडिया के लिए चुना गया।

आपको बता दें कि इस बार मिस इंडिया 2022 के मिस इंडिया खिताब के लिए कुल 31 कंटेस्टेंट क्वालीफाई हुए थे। लेकिन मुंबई में पैदा हुई और कर्नाटक में रहने वाली सीनी शेट्टी ने इन 31 फाइनलिस्ट को मात देकर मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम किया है।

इस पूरे आयोजन में फर्स्ट रनर अप रूबल शेखावत रही जो कि राजस्थान से हैं और सेकंड रनर अप की जगह उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को मिली। इस बार का मिस इंडिया बनने का कंपटीशन काफी टफ रहा जिसमें 31 फाइनलिस्ट चुने गए और उनमें काफी टक्कर का मुकाबला रहा जिसके दौरान उन 31 कंटेस्टेंट को पीछे छोड़कर सिनी शेट्टी ने खिताब के लिए अपना नाम दर्ज किया।

मिस इंडिया 2022 का खिताब हासिल करने के बाद से ही सीनी शेट्टी सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं ऐसे में हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है।

तो आज इस आर्टिकल में हम आपको सीनी शेट्टी के जीवन परिचय Sini Shetty biography in hindi के बारे में बताएंगे।

सिनी शेट्टी का जीवन परिचय (Sini Shetty biography in hindi)

सिनी शेट्टी कौन है?

सिनी शेट्टी का पूरा नाम सिनी सदानंद शेट्टी है। आपको बता दें कि सिनी शेट्टी इस समय महज 22 वर्ष की हैं। उनका जन्म भारत की माया नगरी कहीं जाने वाली मुंबई में सन 2000 में हुआ था। इनका जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ था तथा इनकी राशि कुंभ है।

सिनी शेट्टी पेशे से एक डांसर एक्टर और मॉडल हैं। एक मॉडल होने के साथ-साथ सिनी शेट्टी प्रोडक्ट एग्जीक्यूटर और कंटेंट क्रिएटर भी हैं।

बचपन से ही इन्हें एक्टिंग मॉडलिंग और डांसिंग का बेहद शौक था जिसके कारण इन्होंने अपने भविष्य के लिए इन्हीं चीजों को चुना। आपको बता दें कि इन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अलावा वह अभी चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट की तैयारी भी कर रही हैं।

सिनी शेट्टी का संक्षिप्त परिचय (Sini Shetty Biography in hindi)

असली नाम (Real Name)सिनी शेट्टी
बचपन का नाम (Nick Name)सिनी
जन्म (Date of Birth)2000
जन्म स्थान (Place of Birth)मुम्बई इडिया
निवास स्थान (Home Town)कर्नाटका
आयु (Age)22 वर्ष (2022)
लम्बाई (height)5.9″ inch
हॉबी (Hobbies)डांसिंग, ट्रेवलिंग
पेशा (Professions)मॉडल, डांसर व एक्टर
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
धर्म एवं जाति (caste, religion)हिन्दू
स्कूल (School)सेंट डोमिनिक साविओ स्कूल
कॉलेज (College)एस. के. सोमानिया डिग्री कॉलेज आफ आर्ट्स कमर्स एंड साइंस मुंबई
शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)स्नातक, बैचलर ऑफ कॉमर्स (Commerce)
पारिवारिक (Family Details)
माता का नाम(Mother)हेमा शेट्टी
पिता का नाम (Father)सदानंद शेट्टी
शादीअविवाहित
भाईशिकीन शेट्टी
नेटवर्थ (Net worth)31 लाख रू.
miss-india-Sini-Shetty-biography-in-hindi

सिनी शेट्टी का प्रारंभिक जीवन (Sini Shetty early life)

वैसे तो सिनी शेट्टी का जन्म सन 2000 में मायानगरी मुंबई में हुआ था लेकिन वह कर्नाटक में रहती हैं। उन्हें डांस करने में बेहद ही रुचि थी। उन्होंने लगभग 4 वर्ष की आयु से ही डांस सीखना और करना प्रारंभ कर दिया था।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

भारतीय नृत्यों में रुचि के साथ साथ सिनी शेट्टी काफी प्रतिभावान थी। आपको यह जानकर बेहद आश्चर्य होगा कि सिनी शेट्टी ने महज 14 वर्ष की आयु में ही भारत के जाने-माने शास्त्रीय संगीत के नृत्य अरंगेत्रम का पूरा अध्ययन कर लिया था। बेहद कम उम्र में ही भारतनाट्यम जैसे शास्त्रीय संगीत के शास्त्रीय नीतियों को सिख कर इन्होंने स्टेज डांसर के तौर पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था।

सिनी शेट्टी का परिवार (Family)

सिनी शेट्टी का परिवार काफी छोटा है। इनके पिता सदानंद शेट्टी व उनकी माता का नाम हेमा शेट्टी है जबकि उनके भाई का नाम शकीन शेट्टी है।

जब इनका जन्म हुआ था तब इनका पूरा परिवार मुंबई में रहता था लेकिन हाल में यह अपने पूरे परिवार के साथ कर्नाटका में रहती हैं और वही से अपनी पढ़ाई कर रही हैं।

सिनी शेट्टी की शिक्षा (Education)

सिनी शेट्टी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस विषय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इनके प्रारम्भिक शिक्षा की शुरुआत महाराष्ट्र से ही हुई। इन्होंने अपना शुरुआती अध्ययन मुंबई के सेंट डोमिनिक साविओ स्कूल से किया।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

अपनी प्रारंभिक शिक्षा और इंटरमीडिएट पूरा करने के पश्चात इन्होंने एस. के. सोमानिया डिग्री कॉलेज आफ आर्ट्स कामर्स एंड साइंस मुंबई में दाखिला लिया और वहां से अकाउंट और फाइनेंस सब्जेक्ट्स में बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री प्राप्त की। अकाउंट और फाइनेंस से अपने स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट CFA के कोर्स का अध्ययन किया।

सिनी शेट्टी का करियर (Sini Shetty Career)

सीनी शेट्टी को डांस में बहुत ही रुचि थी जिसके कारण इन्होंने लगभग 4 वर्ष की उम्र से ही डांस करना और सीखना प्रारंभ कर दिया था। अपने जीवन के मात्र शुरुआती 14 वर्षों में इन्होंने अरंगेतरम और भारतनाट्यम जैसे शास्त्रीय नृत्यों का पूरा अध्ययन कर लिया था।

इन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत 15 वर्ष की उम्र से की। 15 साल की उम्र में इन्होंने मॉडलिंग के लिए मुंबई की पर्पल मॉडलिंग एजेंसी को ज्वाइन किया।

मॉडलिंग करने के बाद इन्होंने बहुत सारे ब्रांड के लिए और उनके एडवर्टाइजमेंट के लिए ऐड शूट किए। इन ब्रांच में एयरटेल, फ्री फायर और पैंटालून आदि शामिल है।

साल 2022 में इन्होंने मिस इंडिया बनने के लिए मिस इंडिया कांटेस्ट में हिस्सा लिया और 31 फाइनलिस्ट सुंदरियों को हराकर मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया।

इसके अलावा सिनी शेट्टी इंस्टाग्राम पर भी काफी समय से इनके 70 हजार के करीब फॉलो वर्ष हैं और उनके रील भी बेहद फेमस हैं जिनमें वह एक्टिंग करते हुए मॉडलिंग करते हुए और डांस करते हुए नजर आती हैं।

इंस्टाग्राम पर सिनी शेट्टी के कुछ वीडियोस काफी ज्यादा वायरल हो चुके हैं जिन पर कई मिलियन से ज्यादा व्यू हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं।

आपको बता दें कि सिनी शेट्टी का एक रील बहुत ही ज्यादा वायरल है जिसमें वह डांस करते हुए नजर आ रही हैं और लोग उनकी डांस कला को काफी सराह भी रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस वीडियो पर 20 मिलियन से ज्यादा व्यू है। इससे पहले सन 2021 में हरनाज कौर सिंधु ने मिस इंडिया का खिताब जीता था। लेकिन साल 2022 में मिस इंडिया का खिताब सीनी सिटी ने अपने नाम कर लिया है।

सिनी शेट्टी का रिलेशनशिप स्टेटस –

सिनी शेट्टी अभी भी अविवाहित हैं इसके अलावा उनके कमिटेड होने की कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि सोशल मीडिया पर फैले हुए कई सूत्रों के मुताबिक यह पता चल रहा है कि उनका एक पुराना बॉयफ्रेंड था लेकिन वह कौन था उनके नाम के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।

सिनी शेट्टी का नेटवर्थ (Sini Shetty Net worth)

सनी शेट्टी एक डांसर एक्टर और मॉडल के साथ-साथ एक प्रोडक्ट एग्जीक्यूटर भी हैं। उन्होंने एयरटेल फ्री फायर और पैंटालून जैसी कंपनियों के लिए उनके ब्रांच के लिए कामरशियल ऐड शूट किए हैं।

अगर सूत्रों की मानें तो इस समय उनकी नेट इनकम जो कि तकरीबन $40000 के करीब है यानी कि उनका जो नेट इनकम है वह 31 लाख भारतीय रुपए के करीब है।

अगर इनके मेजर सोर्स आफ इनकम की बात की जाए तो इनके मेजर सोर्स आफ इनकम मॉडलिंग ही है जिसके बल पर यह ज्यादातर पैसे कमाते हैं। हालांकि इन्हें एडवर्टाइजमेंट डांसिंग परफारमेंस आदि के भी पैसे मिलते हैं।

आपको बता दें कि सिनी सिटी अभी भी फुल टाइम मॉडलिंग नहीं करती बल्कि वह अपने माध्यमिक का काम पार्ट टाइम के तौर पर करती हैं। बेहतरीन बॉडी लैंग्वेज और बेहद खूबसूरत होने के कारण इन्हें कई सारे सीरियल्स में भी एक्टिंग के लिए मौका मिला था।

इन्हें भी जाने 

सीनी शेट्टी से जुड़े हुए फैक्ट्स (Facts about Sini Shetty hindi)

सिनी शेट्टी पार्टनरशिप पर मॉडल के तौर पर काम करती हैं उन्होंने अपनी मॉडलिंग के लिए पर्पल थॉट्स नाम की मॉडलिंग एजेंसी के साथ पार्टनरशिप की है जो उनके मॉडलिंग को मैनेज करती है।

एक मॉडल एक्टर और डांसर होने के साथ-साथ प्रोडक्ट एग्जीक्यूटर होने के बावजूद भी सीनी शेट्टी का इंस्टाग्राम को छोड़कर कोई और सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है।

अपने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि नहीं मॉडलिंग का शौक प्रियंका चोपड़ा से प्रेरित होकर लगा जिसके पश्चात उन्होंने मॉडलिंग को अपने करियर के लिए चुना।

तो दोस्तों आज इस आर्टिकल के जरिए हमने 2022 VLCC मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली सिनी शेट्टी के जीवन के बारे में जाना। उम्मीद करते हैं कि यह जानकारियां और रोचक तथ्य आपको बहुत पसंद आए होंगे।

FAQ

सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का खिताब कब जीता है?

सिनी शेट्टी ने 3 जुलाई को फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीता था। फर्स्ट रनर अप रूबल शेखावत रही।

सिनी शेट्टी के पिता का नाम क्या है?

सदानंद शेट्टी

सिनी शेट्टी की उम्र कितनी है?

इस समय यह 22 वर्ष की है इनका जन्म का साल 2000 हैं।

Leave a Comment