Advertisements

National Youth Day 2024 Quotes in Hindi: राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

National Youth Day 2024 Quotes in Hindi: 12 जनवरी का दिन भारतवर्ष में बेहद खास है। क्योंकि इसी दिन पूरी दुनिया को भारतीय दर्शन आध्यात्म का पाठ पढ़ने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती पड़ती है।

12 जनवरी का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि इसी दिन भारतीय युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय युवा दिवस भी मनाया जाता है।

Advertisements

विवेकानंद ऐसे महान व्यक्तित्व थे जिन्होंने केवल भारतीय युवाओं को ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व भर के युवाओं को प्रेरणा दी है।

आज उनके द्वारा बताए गए इन जीवन सूत्रों का पालन करके युवा पीढ़ी के लोग सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ रहे हैं तथा देश का भविष्य उज्ज्वल बना रहे हैं।

हर साल 12 जनवरी के दिन स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर संपूर्ण भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इसका मौके पर भारत देश के युवाओं को जागरूक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के अभियान चलाए जाते हैं।

इस दिन देश भर में विभिन्न स्थानों पर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तथा स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है एवं युवाओं को प्रेरित किया जाता है।

आज इस लेख के जरिए हम आपके साथ युवा जीवन शैली को प्रेरित करने वाले चुनिंदा एवं बेहतरीन सुविचार (Quotes) तथा राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं साझा करने वाले हैं।

आप इन बेहतरीन कोट्स को दोस्तों प्रियजनों तथा अपने करीबी लोगों के साथ साझा कर सकते हैं।

National Youth Day 2024 Quotes in Hindi

राष्ट्रीय युवा दिवस पर सुविचार (National Youth Day 2024 Quotes in Hindi)

युवा पीढ़ी में भविष्य की संभावनाएं अपार हैं!
युवाओं की सक्रियता सफलता का आधार है!

देश के उन्नति में मिलकर हाथ बटाएं!
इस भारत को सपनों का भारत बनाएं!

आप सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
उतार और चढ़ाव में स्वयं को नियंत्रित करना है!
कठिनाई से लड़कर सफलता की ओर बढ़ना है!

सुंदर और सुनहरे भविष्य की सीढ़ियां चढ़ना है!
इस देश की युवा पीढ़ी को बहुत कुछ करना है!

देशभर की युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
हर मंजिल हासिल होगी और पूरी होगी हर एक आस!
परिस्थितियों चाहे जैसी हों बस खुद पर रखिए विश्वास!

राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

अपने सपनों का एकाग्रता से अनुसरण कीजिए और उन्हें सरकार बनाइए। 
Happy National Youth Day 2024!
आज की युवा पीढ़ी में इतना वैभव है कि अगर वह साथ आ जाए तो इस देश का कायाकल्प कर सकते हैं। भारत को सपनों का भारत बना सकते हैं जहां भारत की पहचान एक विकसित एवं संपन्न देश के रूप में होगी।

राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
देश की आगामी दशा और भविष्य देश की युवा पीढ़ी के हाथों में है। एक सक्रिय एवं सकारात्मक युवा पीढ़ी किसी देश के विकास का सबसे बड़ा हाथियार होता है।

राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!
सफलता प्राप्त करने के लिए अटूट विश्वास तथा सुदृढ़ इच्छाशक्ति होनी चाहिए। इन दोनों चीज के बगैर सफलता नहीं मिल सकती।

Happy National Youth Day 2024!
एकाग्रता सफलता को जल्दी प्राप्त करने की चाबी है। अगर आपको जल्दी अपना लक्ष्य प्राप्त करना है तो अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।

Happy National Youth Day 2024!
बड़ी चीज की शुरुआत हमेशा किसी छोटी चीज से होती है। आज जो विशेषज्ञ हैं उनके जीवन की शुरुआत हमेशा एक विद्यार्थी के रूप में हुई है। इसलिए शुरुआत जरुर करनी चाहिए फिर वह छोटी हो चाहे बड़ी।

Happy Youth Day 2024! 

तो दोस्तों आज इस लेख के जरिए आपके साथ हमने भारतीय राष्ट्रीय युवा दिवस पर सुविचार प्रस्तुत किए। आप सभी इन विचारों को साझा करके तथा अपना स्टेटस लगाकर आधुनिक युवा पीढ़ी को प्रेरित कर सकते हैं।

उम्मीद करता हूं यह लेख आपको पसंद आया होगा। अंततः हमारी वेबसाइट की ओर से आप सभी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती तथा राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

HomeGoogle News

Leave a Comment