Advertisements

कौन है वो आर्किटेक्ट, जिसने अयोध्या राम मंदिर का डिजाइन तैयार किया, जानिए यहां से पूरी जानकारी (Who design Ram Mandir Architect hindi)

अयोध्या राम मंदिर का डिजाइन किसने किया: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्री राम जी का मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। लगभग 500 वर्षों के बाद यह घड़ी आई है। जिसका सबको इंतजार था। भगवान श्री राम जी के मंदिर को बनाने के लिए लगभग 2000 करोड रुपए खर्च किए गए हैं। भारत के अलावा विदेश से भी राम मंदिर के निर्माण के लिए हजारों लोगों ने दान दिया है।

राम मंदिर भारत के सबसे बड़े मंदिर में से एक होने वाला है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अयोध्या के राम मंदिर के बारे में जानकारी देंगे। आखिर इस भव्य मंदिर का निर्माण करने के लिए किस आर्किटेक्चर की सहायता ली गई थी। बताया जाता है कि यह मंदिर सच में अद्भुत मंदिर होगा। क्योंकि इसका डिजाइन ही काफी अलग है। चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कि कौन है वो आर्किटेक्ट, जिसने राम मंदिर का डिजाइन तैयार किया था।

Advertisements

चंद्रकांत सोमपुरा ने तैयार किया है भव्य अयोध्या राम मंदिर का डिजाइन

अयोध्या राम मंदिर के निर्माण के लिए लगभग 2000 करोड रुपए का खर्चा आया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि राम मंदिर के निर्माण के लिए लोहे और स्टील का उपयोग नहीं किया गया है। इस मंदिर को पत्थर और अन्य ईटों की सहायता से बनाया गया है। राम मंदिर का इंटीरियर डिजाइन भी काफी बेहतरीन है।

जो एक बार इस मंदिर को देख लेगा, वह सदियों इस मंदिर की छवि संजोकर रखेंगा।  राम मंदिर का नक्शा जिस आर्किटेक्चर ने बनाया है, वह कुछ छोटे- आर्किटेक्चर नहीं है। बल्कि निर्माण में उन्हें दक्षता हासिल है। राम मंदिर का डिजाइन चंद्रकांत सोमपुरा के द्वारा बनाया गया है। चलिए इनके बारे में पूरी जानकारी जान लेते हैं।

चंद्रकांत सोमपुरा ने नागर शैली में राम मंदिर का डिजाइन तैयार किया है

आपकी जानकारी के लिए बता है उत्तर भारत में सभी मंदिर में नगर शैली का इस्तेमाल करके ही अधिकतर मंदिर का डिजाइन तैयार किया जाता है। राम मंदिर को बनाने के लिए इसी शैली का उपयोग किया गया है। बताया जाता है कि चंद्रकांत सोमपुरा जिन्होंने राम मंदिर का डिजाइन तैयार किया है, उनकी पूरी पीढ़ी मंदिर निर्माण के लिए नक्शा तैयार करने के नाम से जानी जाती है।

चंद्रकांत सोमपुरा के पिता प्रभाकर सोमपुरा ने ही गुजरात का ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर का डिजाइन तैयार किया था। इनके पिताजी के द्वारा ही मथुरा का मंदिर भी बनाया था। इसीलिए राम मंदिर के निर्माण के लिए नक्शा बनाने की जिम्मेदारी इन्हें सौपी गई थी और उनके द्वारा काफी अच्छे से काम भी किया गया है।

राम मंदिर का डिजाइन बहुत ही बेहतरीन तैयार किया गया है। चंद्रकांत सोमपुरा ने मंदिर का नक्शा बनाने का हुनर अपने परिवार से ही सीखा है। अपने परिवार से सीख कर ही वह आज कई बड़े मंदिर के नक्शा तैयार कर चुके हैं। जिनमें से प्रमुख भगवान श्री राम जी का मंदिर राम मंदिर है। जो अयोध्या में स्थित है।

चंद्रकांत सोमपुरा पूरे देश और दुनियां में नागर स्टाइल के मंदिरों का नक्शा तैयार करने के लिए लिए जाने जाते हैं। लंदन के प्रसिद्ध अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण मंदिर का नक्शा भी इनके द्वारा ही तैयार किया था। स्थापत्व और भव्यता के कारण इस मंदिर का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है।

माना जाता है कि राम मंदिर का नक्शा तैयार करने के लिए सबसे पहले विश्व हिंदू परिषद के मुख्य अशोक सिंघल ने बातबात गई थी। इंडिया टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद साल 1987 में उन्होंने मंदिर का डिजाइन बनाया, जिसपर साल 1990 में इलाहाबाद (अब प्रयागराज) कुंभ के दौरान संतों की उपस्थिति में सहमति दे दी गई थी।

HomeGoogle News

FAQ

अयोध्या राम मंदिर किसने बनवाया था?

16वीं शताब्दी में राम मंदिर को 1580 में राजपूत राजा राम सिंह ने बनवाया था।

राम मंदिर के वास्तुकार(आर्किटेक्ट) कौन हैं?

चंद्रकांत सोमपुरा

राम मंदिर को बनवानें में कितना खर्चा आया है?

2000 करोड रुपए का खर्चा आया है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment