Advertisements

Vijayadashami Dussehra Wishes & Quotes in Hindi : इन बेहतरीन कोट्स के जरिए भेजिए विजयदशमी एवं दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं (Vijayadashami 2025 Dussehra images)

Vijayadashami Dussehra Wishes & Quotes in Hindi : भारत पर्वों एवं त्यौहारों का देश है। यहां हर एक माह कोई ना कोई विशेष पर्व त्यौहार मनाया जाता है। इसी कड़ी में हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि विजयदशमी अर्थात (दशहरा) के तौर पर मनाई जाती है।

विजयदशमी का यह त्यौहार दशहरा के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान श्री रामचंद्र जी ने रावण का वध कर लंका पर पर विजय प्राप्त की थी।

Advertisements

दूसरी तरफ एक मान्यता यह भी है कि इसी दिन दुर्गा माता ने महिषासुर राक्षस का संहार किया था। इस लिए यह दिवस अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बन गया और विजयदशमी तिथि के नाम से जाना जाने लगा। इस तिथि का महत्व भारतीय संस्कृति में बहुत खास है। दीपावली और होली के बाद अगर किसी त्यौहार की चमक और धूमधाम सबसे ज्यादा होती है तो वह दशहरा का पर्व ही है।

दशहरा के इस खास मौके पर देश भर में रामलीला मंचन का आयोजन किया जाता है और इसी समापन के साथ भव्य मेले भी आयोजित किए जाते हैं। इस दिन चारों तरफ बहुत धूमधाम से प्रभु श्री रामचंद्र जी एवं माता दुर्गा देवी का विजयोत्सव मनाया जाता हैं।

नवरात्रि की प्रतिपदा की तिथि से शुरू आरंभ दुर्गा पूजन का महोत्सव भी इस दिन समाप्त होता है। इस दिन दुर्गा माता की प्रतिमाएं जल में विसर्जित की जाती है। इसलिए दशहरा पर्व का यह दिन समग्र रूप से विशेष हो जाता है।

Vijayadashami Dussehra Wishes & Quotes in Hindi

दशहरा का पर्व भारत में बहुत भव्य तरीके से मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को विजयादशमी एवं दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।

अगर आप भी अपने मित्रों एवं परिवारजनों के लिए बेहतरीन शुभकामना संदेशों की तलाश कर रहे हैं तो यह आर्टिकल पूरा पढ़ें। इस लेख में हम आपके साथ दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं साझा करने जा रहे हैं।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं (Vijayadashami Dussehra Wishes in Hindi)

जो नर भी थे, नारायण भी।
आज्ञा कर्तव्य पारायण भी।

ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र जी आपकी मनोकामनाएं पूरी करें। आपको उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। विजयदशमी एवं दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।।
इस जगत के निर्माता और आधार।
संपूर्ण प्राणि जगत के पालनहार।।

प्रभु श्री राम आप पर अपनी छाया बनाएं।
दशहरा 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं।।
मर्यादा पुरुषोत्तम है जिनका नाम।
जो है इस जगत के आनन्द धाम।।

ऐसे प्रभु रामचंद्र जी आप पर अपनी दया एवं करुणा बरसाएं। आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।।
रावण के अधर्म का हुआ था विनाश।
पूरी हुई थी सीता माता की आस।।

चारों तरफ मची है खुशी और उल्लास।
आज उसी विजय दशमी का दिन है खास।।

प्रभु श्री रामचंद्र जी आप सभी पर अपनी कृपा बनाएं रखें। आपको धन शौर्य और ऐश्वर्य दें।
जिस दिन रावण जैसे अधर्मी का संहार हुआ।
प्रभु श्री राम की विजय का जय जयकार हुआ।

उस शुभ दिन की तिथि आज आई है।
अपने साथ खुशियों की सौगात लाई है।।

आप सभी को दशहरा की शुभकामनाएं।।
Vijayadashami Dussehra Wishes & Quotes in Hindi  विजयदशमी एवं दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
मां दुर्गा ने किया था महिषासुर का संहार।
मिट्टी में मिल गया था रावण का अहंकार।।

इसी दिन अधर्म पर हुई थी धर्म की जीत।
रामचंद्र जी ने दिया था रावण को संहार।।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।।
प्रभु श्री राम आपको धर्म निष्ठा का पाठ पढ़ाएं।
देवी माँ दुर्गा आप सबपर अपनी कृपा बरसाएं।।

आपके जीवन में कभी भी कोई बाधा ना आए।
प्रभु श्री रामचंद्र जी आपका सब संकट मिटाएं।

विजयशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।।
Vijayadashami Dussehra Wishes & Quotes in Hindi
जिनके चरण स्पर्श से हुआ था अहिल्या का उद्धार।
जिनके हृदय में निहित है दया व करुणा का भण्डार।

प्रभु श्री रामचंद्र जी आपके जीवन में उजाला लाएं।
दशहरा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।।

दशहरा कोट्स इन हिंदी (Vijayadashami Dussehra quotes in Hindi)

अधर्म का नाश करके धर्म की स्थापना की थी।
रावण के अत्याचारों से मां सीता की रक्षा की थी।

इसलिए तो यह पावन दिन सबके लिए खास है।
चारों तरफ विजयदशमी के पर्व की हर्ष उल्लास है।।

जय श्री राम।।
Vijayadashami Dussherra quotes in hindi image विजयदशमी एवं दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
खर-दूषण, त्रिशिरा और बाली के संहारक।
संपूर्ण प्राणि जगत के पोषक और पालक।।

साक्षात् नारायण के अवतार रघुवर श्री रामचंद्र जी आपकी बाधा और पीड़ा हर लें। आपके जीवन का हर क्षण सुखमय कर दें। यही मेरी कमाना है।

आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।
दशहरा का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लाए।
प्रभु रामचंद्र की कृपा से आपके भाग्य खुल जाएं।।

आप दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करें।
आपका जीवन ऐसे ही सदैव निखरता जाए।।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।
Vijayadashami Dussehra Wishes & Quotes in Hindi
दशहरे का दिन लाता है विजय का आस।
इसी दिन हुआ था रावण का सर्वनाश।।

भगवान श्री रामचंद्र की कृपा बरसती रहे।
आपके दुखों का हो जाए समूल नाश।।

आप सभी को दशहरा की शुभकामनाएं।
Vijayadashami Dussherra quotes wishes in hindi image विजयदशमी एवं दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
अपने भीतर के रावण को जब हम आग लगाएंगे।
तभी सच्चे मायने में दशहरे का पर्व भी मनाएंगे।।

आइए हम आप मिलकर अपने अंदर की बुराइयां जलाएं और दशहरे का पावन पर्व मनाएं।।
जिन्होंने पिता की आज्ञा पालन के लिए अपना सर्वस्व त्याग दिया और चौदह वर्षों तक वनवासी बन गए। ऐसे प्रभु श्री रामचंद्र धर्म निष्ठा और कर्तव्य पालन के आदर्श प्रतीक है। हम सब को उनके चरित्र का अनुसरण करना चाहिए।

आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।

दशहरा मैसेज इन हिंदी (Vijayadashami Dussehra Wishes in Hindi)

अधर्म पर धर्म की जीत और पाप कर पुण्य का वार।
इसीलिए तो मनाया जाता है यह दशहरे का त्यौहार।

आइए है सब मिलकर सत्य और धर्म का मार्ग अपनाएं। प्रभु रामचंद्र जी को अपना आदर्श बनाएं।
आप सभी को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
Dussherra Vijayadashami quotes in hindi image विजयदशमी एवं दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
लंका पर प्रभु श्री रामचंद्र जी ने विजय प्राप्त की।
और मां दुर्गा महिषासुर का समूल संहार कर दिया।

धर्म युद्ध की विजय ने दिवस को त्यौहार कर दिया।
आइए हम आप भी इस त्यौहार के रंग रंग जाएं।
मिल जुल कर विजयदशमी का त्यौहार मनाएं।

विजयदशमी का त्यौहार उस दिन मनाया जाएगा।
जब रामचंद्र जी का आदर्श चरित्र अपनाया जाएगा।
Vijayadashami Dussehra images  Vijayadashami Dussehra Wishes & Quotes in Hindi

आइए हम आप उनकी आदर्श जीवन शैली का पालन करने का प्रयास करें। विजयदशमी का पर्व सही मायने में सार्थक बनाएं।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।

आज इस लेख के जरिए हमने आप सबके लिए कुछ बेहतरीन कोट्स और विजय दशमी एवं दशहरा की शुभकामनाएं देने के लिए ढेर सारे उद्धरण साझा किए। इसका इस्तेमाल करके आप दशहरा पर व्हाट्सएप स्टेटस भी लगा सकते हैं।

Leave a Comment