विवेक रामास्वामी का जीवन परिचय, कौन है, शिक्षा, एजुकेशन, वाइफ, नेटवर्थ (Vivek Ramaswamy Biography in Hindi) (Vivek Ramaswamy Net Worth 2023, House, Family, Vivek Ramaswamy Wife, Wedding, Parents, Education, Books)
इन दिनों विवेक रामास्वामी काफी चर्चा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति पद का चुनाव होना है जिसके लिए अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी ने अपने आठ उम्मीदवारों की घोषणा की है। अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के आठ उम्मीदवारों में से दो उम्मीदवार भारतीय मूल के हैं जिनमें से विवेक रामास्वामी भी एक हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विवेक रामास्वामी के अलावा निक्की हेली भी भारतीय मूल की दावेदार हैं जिन्हें रिपब्लिकन पार्टी ने अपने आठ उम्मीदवार दावेदारों की सूची में शामिल किया है। साल 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार की दावेदारी करने से पहले ही विवेक रामास्वामी अमेरिकी व्यापार में अपनी खास पहचान बन चुके हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विवेक रामास्वामी अमेरिका के एक मशहूर बिजनेसमैन भी हैं जिनके पास करोड़ों की संपत्ति है। पिछले दिनों रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अपने आठ उम्मीदवारों की एक बहस कराई गई थी जिसमें विवेक रामास्वामी ने अपनी बेबाकी अंदाज से सभी को प्रभावित किया।
ऐसा माना जा रहा है कि विवेक रामास्वामी ही पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद रिपब्लिकन पार्टी के अगले उम्मीदवार होंगे जो साल 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में बहुत से लोग हैं जो विवेक रामास्वामी के विषय में जानना चाहते हैं कि विवेक रामास्वामी कौन हैं? क्या करते हैं? तो आइए आज हम आपको विवेक रामास्वामी के बारे में सब कुछ डिटेल से बताते हैं।
विषय–सूची
कौन हैं विवेक रामास्वामी?
विवेक रामास्वामी भारतीय मूल के रिपब्लिकन पार्टी के अमेरिकी नेता हैं। 9 अगस्त 1985 को तमिल ब्राह्मण परिवार में जन्में विवेक रामास्वामी का पालन-पोषण उनके माता-पिता ने हिंदू धर्म में किया है, लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई कैथोलिक हाई स्कूल से की है। विवेक का परिवार केरल में है। विवेक रामास्वामी के पिता का नाम वी. गणपति रामास्वामी है और इन्होंने ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कालीकट’ से डिग्री हासिल की है।
इस समय वी. गणपति जनरल इलेक्ट्रिक के लिए एक इंजीनियर और पेटेंट वकील के रूप में काम कर रहे हैं। विवेक की माता का नाम गीता रामास्वामी है और इन्होंने मैसूर मेडिकल कॉलेज और रिसर्च इंस्टीट्यूट से अपनी डिग्री प्राप्त की है।
कितने पढ़े-लिखे हैं विवेक रामास्वामी?
विवेक रामास्वामी ने अपनी आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई पब्लिक स्कूलों में की है और इसके बाद विवेक ने सिनसिनाटी के सेंट जेवियर हाई स्कूल में एडमिशन लिया था। ये स्कूल जेसुइट ऑर्डर से जुड़ा एक कैथोलिक स्कूल है। इसी स्कूल से विवेक ने साल 2003 में स्नातक हासिल की थी।
पढ़ाई के साथ-साथ विवेक खेल में भी काफी होनहार थे। विवेक को टेनिस खेलना बहुत पसंद था। वह अपने स्कूल के नेशनल लेवल पर रैंक लाने वाले जूनियर टेनिस प्लेयर थे। कई नामी स्कूलों से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद विवेक रामास्वामी ने ‘हार्वर्ड विश्वविद्यालय’ से बायोलॉजी में डिग्री और ‘येल यूनिवर्सिटी’ से लॉ की डिग्री प्राप्त की है।
विवेक रामास्वामी का जीवन परिचय (Vivek Ramaswamy Biography in hindi)
असली नाम (Real Name) | विवेक रामास्वामी |
उपनाम (Nick Name) | विवेक |
प्रसिद्धी का कारण | US राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार |
जन्म (Date of Birth) | 9 अगस्त 1985 |
जन्म स्थान (Place of Birth) | सिनसिनाटी, ओहियो, संयुक्त राज्य अमेरिका |
आयु | 37 वर्ष (2023) |
नागरिकता | अमरिकी |
धर्म, जाति | तमिल ब्राह्मण |
स्कूल | सिनसिनाटी में सेंट जेवियर्स हाई स्कूल |
शिक्षा | न्यायशास्त्र में डॉक्टरेट |
विश्वविद्यालय (University) | हावर्ड विश्वविद्यालय येल विश्वविद्यालय |
पेशा | व्यवसायी एवं राजनीतिज्ञ |
राजनीतिक पार्टी | रिपब्लिकन |
परिवार (Family Details) | |
पिता का नाम (Father Name) | विवेक गनपते |
माता का नाम (Mother Name) | गीता रामास्वामी |
पत्नी का नाम (Wife Name) | अपूर्वा तिवारी रामास्वामी |
बच्चें (Children) | दो बेटे |
बेटें (Sons) | अर्जुन और कार्तिक |
वैवाहिक स्थिति | वैवाहिक (2009) |
कौन है विवेक रामास्वामी की पत्नी?
विवेक रामास्वामी की पत्नी का नाम अपूर्वा रामास्वामी है, जो पेशे से एक चिकित्सक हैं। दोनों की मुलाकता येल में हुई थी, जहां विवेक कानून की पढ़ाई कर रहे थे और अपूर्वा चिकित्सा की पढ़ाई कर रही थीं।
दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई जिसके बाद दोनों ने साल 2015 में शादी कर ली। कपल के दो बच्चे भी हैं, जिनका नाम कार्तिक रामास्वामी और अर्जुन रामास्वामी है।
विवेक रामास्वामी की कुल संपत्ति (Vivek Ramaswamy Net Worth 2023)
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद रामास्वामी ने अपना पहला बिजनेस शुरू किया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपने इस बिजनेस को बेच दिया था। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में “रोईवेंट साइंस” नाम की कंपनी खोली थी। यह फार्मास्यूटिकल कंपनी है, जो नए ट्रीटमेंट के मैन्युफैक्चरिंग और अन्य मेडिकल की फील्ड में एक्सपर्टनेस रखती है। इस कपंनी की मार्केट वेल्यू इस वक्त 6.3 बिलियन डॉलर से ज्यादा है।
यह कंपनी अमेरिका में काम करती है। इस कंपनी के द्वारा मेडिसिन रिसर्च में नई टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट करने में ध्यान दिया जाता है। रामास्वामी ने एक किताब भी लिखी है, जिसका नाम “वोक इंक: इनसाइड कॉरपोरेशन अमेरिकाज सोशल जस्टिस स्कैम” है।
विवेक की टोटल नेट वर्थ की बात करें, तो अगस्त में फोर्ब्स पत्रिका द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस वर्ष 2023 में उनकी कुल संपत्ति $950 मिलियन है, जिसमें अमेरिका के अलग-अलग शहरों में विवेक के पास बड़े-बड़े बंगले भी मौजूद हैं। विवके की कमाई का मुख्य जरिया फार्मास्यूटिकल कंपनी से होने वाली कमाई है।
बिजनेसमैन से पॉलिटिशियन कैसे बने विवेक रामास्वामी?
विवेक रामास्वामी अपने कॉलेज के दिनों से ही स्वतंत्रतावादी थे। हार्वर्ड में उन्होंने “दा वेक” नाम के मंच के तहत उदारवादी-थीम वाले रैप गाने प्रस्तुत किए थे और फिर उन्होंने इसी साल एक अभियान के दौरान अपने कुछ रैप गानों को फिर से दोहराया था। वहीं, कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर आयोवा स्टेट फेयर में एमिनेम के ‘लूज़ योरसेल्फ’ पर उनका प्रदर्शन काफी वायरल हुआ था।
विवेक ने साल 2022 में ऑहियो अमेरिकन सीनेट के लिए इलेक्शन लड़े थे और हाल ही में उन्होंने साल 2024 में होने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के पद के लिए भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है, जिसके बाद से अमेरिका के अलावा दुनिया के कई देशों में विवेक रामास्वामी की चर्चा तेज हो गई है और लोग उनके बारे में जानने का प्रयास कर रहे हैं।
विवेक की सबसे खास बात यह है कि वह एक जोशीला भाषण देने में सक्षम हैं, जिसकी वजह से वह रिपब्लिकन पार्टी में एक मजबूत व्यक्तित्व बनकर उभर रहे हैं। यही कारण है कि वह इस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति उम्मीदवारी की दौड़ में दुसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
विवेक रामास्वामी द्वारा लिखी गई किताबें
1. | WOKE, INC. Inside Corporate America’s. |
2. | Nation of Victims: Identity Politics |
3. | Capitalist Punishment: How Wall. |
विवेक रामास्वामी ने की इन संगठनों की स्थापना
1. | रोइवंत साइंसेस |
2. | सियो गेन थेरपीस |
3. | मेमॉयर inc. |
4. | स्ट्रिव एसेट मैनेजमेंट, LLC |
5. | कैंपस वेंचर नेटवर्क inc. |