भारतीय सेना दिवस 2023 पर शुभकामनाएं, संदेश, अनमोल विचार, शायरी और कविताएं | lndian Army Day Quotes & Wishes in Hindi

Advertisements

Poem on lndian Army Day Quotes & Wishes in Hindi: भारतवर्ष में हर साल 15 जनवरी का दिन भारतीय थल सेना दिवस (Indian Army Day 2023) के रूप में मनाया जाता है। भारतीय सेना के लिए 15 जनवरी का दिन बेहद खास है क्योंकि 1949 में इसी दिन केएम करिअप्पा भारतीय थल सेना के सेना प्रमुख बने थे।

हमें अंग्रेजों से आजादी तो साल 1947 में मिल गई थी लेकिन उस दौरान भी भारतीय थल सेना की कमान ब्रिटिश सेना प्रमुखों के हाथ में थी। लेकिन आखिरकार 15 जनवरी 1949 को भारतीय थल सेना की कमान के.एम करिअप्पा के हाथों में आई और वह भारतीय सेना के पहले भारतीय थल सेना प्रमुख बने। इसीलिए हर साल 15 जनवरी का यह ऐतिहासिक और खास दिन भारतीय सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए भारतीय सेना दिवस पर शुभकामनाएं कोट्स और कविताएं (lndian Army Day Quotes & Wishes in Hindi) लेकर आए हैं जिनके जरिए आप लोगों को भारतीय सेना दिवस पर शुभकामना संदेश (Indian Army 2023 Day SMS Wishes poems in Hindi) भेज सकते हैं।

Advertisements

इतना ही नहीं इस आर्टिकल में हम आपके साथ इंडियन आर्मी डे पर कविता (Indian Army Day 2023 Poem In Hindi) भी शेयर करने जा रहे हैं जिनके जरिए आप मंचो पर भारतीय सेना के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर सकते हैं।

Indian-Army-Day-Wishes-Quotes-Poem-in-hindi

भारतीय सेना दिवस 2023 पर शुभकामनाएं और कोट्स (Indian Army Day Wishes & Quotes in Hindi)

सबसे ऊंची तेरी गाथा,
सबसे ऊंची तेरी शान।

जिस मिट्टी पर बल जाते हैं,
सरहद पर सब वीर जवान।

है मेरा भी स्वप्न यही कि,
झुकने ना दूं तेरी शान।

चाहे प्राण रहे या ना फिर,
खुद को कर दूंगा बलिदान।

Happy Indian Army Day 2023

निभाने पड़ते हैं आवाम से भी खून के रिश्ते,
तभी तो हर शहादत पर तिरंगा लाल होता है।

-सौरभ शुक्ला 
ठंड में ठिठुरते हैं, गर्मियों में जलते हैं।
मौत को चुनौती दे उसकी राह चलते हैं।
ना किसी मुसीबत ना आंधियों से टलते हैं,
सच्चे सपूत तो भारत की कोख में ही पलते हैं।

Happy Indian Army Day 2023 quotes

रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना,
हवाओं को भी यह हौसला दिखाए रखना।
लहू देकर हिफाजत की है जिसकी शहीदों ने,
उस तिरंगे की आबरू को हमेशा बनाए रखना।

Happy Indian Army Day 2023 Wishes

अपनी खुशियां और,
अपनी जिंदगी गवा देंगे।
जब तक है जान,
झुकने ना तिरंगा देंगे।

Happy Indian Army Day 2023 quotes

तीन रंग से रंगा तिरंगा,
चार रंग हो जाता है।
जब लिपटा हुआ बदन कोई,
सरहद से लौट कर आता है।

वो लाल रंग, वो लाल लहू,
जीते हैं मर मिट जाने को।
करते हैं निज प्राण निछावर,
देश की लाज बचाने को।

-सौरभ शुक्ला 
हम कितने भी विकसित हो लें,
और कितना भी आबाद रहे,
लेकिन हमको उन वीरों की,
कुर्बानी हर दम याद रहे।

(Happy Indian Army Day 2023)

मैं हूं आशिक और इशक मेरा,
मेरी सरहद मेरे वतन से है।

Happy Indian Army Day 2023 SMS Wishes & Messages

मौत को हम जवानों से नफरत बड़ी,
जब भी आती है, आती है मुंह मोड़ कर।
सरहदों की सुरक्षा को सर पर लिए,
जीते हैं दर्द कि हम कमर तोड़ कर।

Happy Indian Army Day 2023

हमने सीखी है मोहब्बत उनसे,
जो वतन से कभी बेवफा नहीं होते।

Happy Indian Army Day 2023 Wishes & Messages

कुछ नशा तिरंगे की शान का है,
कुछ नशा अपने हिंदुस्तान का है।
जब मसला वतन के सम्मान का है,
फिर क्यों सोचें भला कि जान क्या है?

भारतीय थल सेना दिवस की शुभकामनाएं।

ऐ विधना इतनी विनती है,
मैं पुनर्जन्म जब भी पाऊं।
मुझे मिले सदा भारत भूमि,
और हिंदुस्तानी कह लाऊं।

-सौरभ शुक्ला
रण कितना भी भीषण हो ले,
पर विजय गीत गाते रहना,
जब मृत्यु से हो भेंट कभी,
होठों से मुस्काते रहना।

     - सौरभ शुक्ला


भारतीय सेना दिवस 2023 की शुभकामनाएं।

यह एक दिवस है उनके नाम,
जिन की गाथाएं हैं तमाम।
जिन से दुश्मनी डरते हैं,
जो प्राण निछावर करते हैं।

जो कभी नहीं घबराते हैं,
मृत्यु को गले लगाते हैं।
मातृभूमि देते हैं सींच,
काया से लहू बहाते हैं।

उनको मैं शीश झुकता हूं,
जो झुकें न दुश्मन के आगे।
जिनसे जुड़े हुए हैं सच्चे,
देश प्रेम के धागे।

Happy Indian Army Day 2023 

बस मेरी एक ही तमन्ना है,
जब खाक में मिलूं तो बदन पर खांकी हो।

Happy Indian Army Day 2023

विकट परिस्थिति आए तो
तन, मन, धन अर्पित कर देना,
जब मातृभूमि माँगेगी तो,
सर्वस्व समर्पित कर देना।

और कह देना ऐ मातृभूमि!
मुझपर अब भी ऋण तेरा है,
इस ऋण के बदले में केवल
एक सुक्ष्म समर्पण मेरा है।

- सौरभ शुक्ला 
वतन के वास्ते यह जान भी कुर्बान है,
क्योंकि भारत हमारी माता और तिरंगा हमारी शान है।

Happy Indian Army Day 2023

हर कोई मोहब्बत नहीं दीवाना मोहब्बत में,
कुछ इश्क की उल्फत वतन के साथ करते हैं।

Happy Indian Army Day 2023 Wishes & Messages

जिन्होंने पुण्य वेदी पर चढ़कर,
अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
जो प्रतिक्षण प्रति पल,
भारत माता की सेवा में लगे रहते हैं।
देश के ऐसे सच्चे सपूतों को नमन।

Happy Indian Army Day 2023 Quotes 

मौत आनी है, सबको आती है।
मेरी ख्वाहिश है मुझे तब आए,
जब वतन पर मर मिटने की बात हो।

Happy Indian Army 2023

भारतीय सेना दिवस पर कविता (Indian Army Day 2023 Poem in Hindi)

आओ करें उन्हें हम याद,
जिनसे है यह देश आबाद।

कभी किसी से न डरते हैं,
मातृभूमि पर मर मिटते हैं।
मातृभूमि पर न्योछावर हो,
जिनकी है पहली फरियाद,
आओ करें उन्हें हम याद।

जिन्हें ठंड नहीं ठिठुरा सकती,
जिन्हें गर्मी नहीं जला सकती।
जो मौत को गले लगाते हैं,
जिन्हें मौत भी नहीं हरा सकती।

मातृभूमि के दुश्मन को जो करते हैं बर्बाद,
आओ करें उन्हें हम याद।

घर परिवार का साथ छोड़कर,
हर अपने का हाथ छोड़कर।
खुशियों की सौगात छोड़कर,
प्रेम दीवानी रात छोड़कर।

बन जाते हैं धुंधली सी याद,
आओ करें उन्हें हम याद।

- सौरभ शुक्ला 
आइये इन्हे भी जाने-
1. महान साहित्यकार रविन्द्रनाथ टैगोर का जीवन परिचय (rabindranath tagore biography)
2. भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी
3. भारत की प्रथम मुस्लिम महिला फातिमा शेख का जीवन परिचय
4. शिक्षक दिवस का इतिहास व रोचक तथ्य
5. विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य व महत्व आखिर क्यों मनाया जाता है?
6. अमर जवान ज्योति का इतिहास व महत्व

Leave a Comment