Advertisements

Vrindavan Famous Temples in Hindi: वृंदावन के 10 प्रसिद्ध मंदिर, अगर यहां नहीं घूमे तो कुछ भी नहीं देखा, जाने वृंदावन के दर्शनीय स्थल

Vrindavan Famous Temples in Hindi: भारत के उत्तर प्रदेश में स्थित वृंदावन धाम सच में हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी ज्यादा महत्व रखता हैl वृंदावन भगवान श्री कृष्ण जी और उनकी लीलाओं से जुड़ा हुआ है। वृंदावन में आपको एक से एक काफी भव्य और शानदार मंदिर देखने के लिए मिल जाएंगे। अगर आप किसी तीर्थ स्थान पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो वृंदावन आना बिल्कुल भी ना भूले।

क्योंकि यहां पर स्थित मंदिर अगर आपने एक बार देख लिया। तो सच में आप इन मंदिरों को जीवन भर नहीं भूल पाएंगे। क्योंकि यहां पर आपको काफी शांति मिलेगी और चारों तरफ का माहौल आपको काफी अच्छा लगेगा।

Advertisements

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। वैसे तो वृंदावन में घूमने के लिए काफी मंदिर है, लेकिन हम कुछ प्रसिद्ध मंदिर के बारे में बताएंगे।

Vrindavan Famous Temples in Hindi (वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिर के बारे में पूरी जानकारी)

गोविंद देव का मंदिर

वृंदावन जा रहे हैं, तो गोविंद देव का मंदिर अवश्य घूमे। दरअसल इस मंदिर की खास बातें हैं कि यहां पर भगवान श्री कृष्ण जी ने अपना बचपन बिताया था। यहीं पर गोविंद देव मंदिर बनाया गया है। इस मंदिर को लाल बलुवा पत्थर से बनाया गया है। यहां आपको वास्तुकला का अदभुत नमूना देखने को मिल जाएगा।

क्योंकि मंदिर में वास्तुकला का अच्छे से प्रदर्शन किया गया हैl यह गोकुल से सटा हुआ हैI अगर आप वृंदावन आ रहे हैं,तो इस मंदिर में घूमने का समय भी नोट कर लेl यह मंदिर रोजाना सुबह 4:30 पर भक्तों के लिए दर्शन के लिए खुल जाता हैl

12:30 बजे दोपहर को यहां मंदिर के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैंl इसके बाद शाम 5:30 पर इस मंदिर के दरवाजे फिर से खोले जाते हैं और रात्रि 9:00 बजे तक दर्शन करने का मौका दिया जाता है।

श्री राधा दामोदर मंदिर

वृंदावन में स्थित पौराणिक मंदिरों में से एक श्री राधा दामोदर मंदिर भी है। यहां पर भगवान कृष्ण और माता राधा की प्रतिमा स्थापित की गई है। यह मंदिर लगभग 500 साल पुराना है। यहां पर माता राधा और भगवान श्री कृष्ण जी की स्थापित प्रतिमा को देखकर आपको काफी ज्यादा सुकून मिलेगा। हर साल यहां पर लाखों भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं।

श्री बांके बिहारी मंदिर

वैसे तो वृंदावन में दर्शन करने के लिए एक से एक शानदार मंदिर है। लेकिन श्री बांके बिहारी मंदिर की बात ही कुछ और है । इस प्राचीन मंदिर का निर्माण श्री हरिदास जी के द्वारा करवाया गया था। कहां जाता है कि जो भी कोई कृष्ण भक्त सच्चे मन से यहां पर अपनी मुराद लेकर आता है, उसकी सभी मनोकामना भगवान श्री कृष्ण की पूरी करते हैं। यहां पर भगवान श्री कृष्ण जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। जो देखने में बेहद खूबसूरत लगती है और यहां आकर आपको काफी अच्छा लगेगा।

इस्कॉन वृंदावन मंदिर, Iskon Temple, Vrindavan

इस्कॉन वृंदावन मंदिर (Iskon Temple, Vrindavan)

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह मंदिर भगवान श्री कृष्णा और उनके भाई बलराम को समर्पित है। इस्कॉन वृंदावन स्वामी प्रभुपाद के द्वारा मंदिर का निर्माण करवाया गया था। कहा जाता है कि इस मंदिर वाले क्षेत्र के आसपास ही बलराम और भगवान श्री कृष्ण जी बचपन में खेला करते थे।

इसलिए यहां पर इस मंदिर का निर्माण करवाया गया है। हर साल लाखों भक्त भगवान श्री कृष्ण जी और बलराम के लिए समर्पित इस मंदिर के दर्शन करने के लिए आते हैं। यह मंदिर अंदर से काफी ज्यादा भव्य है। अगर आप वृंदावन आ रहे हैं, तो इस मंदिर में दर्शन करना बिल्कुल भी ना भूले।

यह मंदिर रोजाना सुबह 4:30 पर खुल जाता है और दोपहर 1:00 बजे तक यह मंदिर खुला रहता है। शाम के समय 4:30 पर इस मंदिर के दरवाजे खोले जाते हैं और रात 8:30 तक यह मंदिर भक्तों के दर्शन के लिए खुला रहता है।

श्री रंगनाथ मंदिर

वृंदावन में स्थित श्री रंगनाथ मंदिर काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि यह मंदिर भगवान विष्णु और उनकी पत्नी को समर्पित है। अगर आप वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिर में घूमना चाहते हैं, तो श्री रंगनाथ मंदिर को अपनी लिस्ट में शामिल जरूर करना । क्योंकि यहां पर सिर्फ भगवान विष्णु की ही प्रतिमा नहीं है, बल्कि इनके अलावा वेणु गोपाल, रामानुजाचार्य, राम सीता लक्ष्मण और भगवान श्री कृष्ण जी की भी प्रतिमा को सजाया गया है ।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

यहां पर दर्शन करने के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं। अगर आप इस मंदिर में घूमना चाहते हैं, तो समय नोट कर ले । यह मंदिर रोजाना सुबह 7:00 बजे भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया जाता है। और दोपहर 11:00 बजे तक खुला रहता है। इसके पश्चात शाम 5:30 पर इस मंदिर के दरवाजे भक्तों के लिए फिर से खोल दिए जाते हैं और रात 8:00 बजे तक भक्तों को दर्शन करने की इजाजत होती है।

राधा रमन मंदिर

अगर आप ट्रेन से वृंदावन आ रहे हैं तो आप सबसे पहले वृंदावन के राधा रमन मंदिर के दर्शन कर सकते हैंl क्योंकि यह मंदिर रेलवे स्टेशन से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर ही बना हुआ हैI राधा रमन मंदिर में भगवान कृष्ण जी की प्रतिमा बनी हुई हैI जिसके दर्शन करने के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैंl

यह मंदिर सुबह 8 बजे भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया जाता है और दोपहर 12:30 तक दर्शन करने के इजाजत होती हैl  इसके बाद यह मंदिर शाम 6:00 बजे फिर से खोला जाता है और रात्रि 8:00 बजे तक श्रद्धालुओं को दर्शन करने दिया जाता है l अगर आप वृंदावन घूमने के लिए आ रहे हैं, तो इस मंदिर के दर्शन करने ना भूलेl श्री कृष्ण जी के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता हैl

प्रियाकांत जू मंदिर

वृंदावन के सबसे खूबसूरत मंदिर में से एक प्रियाकांत जू मंदिर सच में काफी अद्भुत मंदिर हैl इस मंदिर के भवन को भारी रूप से कमल की आकृति दी गई हैI ऐसा लगता है कि कमल का फूल हो और उस फूल में मंदिर स्थित होl इस मंदिर के चारों ओर हरियाली और पानी के तालाब भी बने हुए हैंI जो देखने में काफी आकर्षित लगते हैंl

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

इस मंदिर में माता राधा और भगवान श्री कृष्ण जी की मूर्ति विराजमान हैl अगर आप वृंदावन घूमने के लिए आ रहे हैं तो इस मंदिर को जरूर देखेंl क्योंकि इस मंदिर को जिस प्रकार से अच्छी संरचना दी गई है, अंदर से भी यह मंदिर काफी ज्यादा भव्य हैl

सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक भक्तों को दर्शन करने की इजाजत दी गई है। इसके अलावा दोपहर 4:30 पर इस मंदिर को फिर से खोला जाता है और 8:00 बजे तक भक्तों को दर्शन करने का मौका दिया जाता है । अगर आप वृंदावन आ रहे हैं तो मंदिर में दर्शन करने का समय जरूर नोट कर ले।

शाहजी मंदिर

1876 ईस्वी में शाह कुंदन लाल के द्वारा शाहजी का मंदिर बनवाया गया था। इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण जी और माता राधा की प्रतिमा स्थापित की गई है। यह वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिर में से एक है। इस मंदिर में संगमरमर के पत्थर से काम किया गया है। जो देखने में इस मंदिर को और भी ज्यादा आकर्षित बना रहा है।

अगर आप इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आना चाहते हैं तो आपको बता दें सुबह 8:00 बजे यह मंदिर खोल दिया जाता है और दोपहर 11:00 बजे तक भक्तों को दर्शन करने का मौका दिया जाता है। इसके अलावा शाम 5:30 पर इस मंदिर के दरवाजे फिर से खोले जाते हैं और 7:30 तक भक्तों को दर्शन कर सकते हैं।

प्रेम मंदिर, वृंदावन - Vrindavan Famous Temples Prem Temple

प्रेम मंदिर

वृंदावन के सबसे प्रसिद्ध मंदिर में से एक मंदिर प्रेम मंदिर भी हैl यह भारत में ही नहीं बल्कि विश्व प्रसिद्ध है। हर साल यहां पर लाखों भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं और भगवान श्री कृष्ण जी का आशीर्वाद अपने साथ लेकर जाते हैं। इस मंदिर को जगतगुरु कृपालु जी के द्वारा बनवाया गया था। इस मंदिर को बनवाने के लिए लगभग 11 वर्षों का समय लग गया था।

अब आप समझ ही जाएंगे कि यह मंदिर कितना भव्य होगा। जब इसे बनाने के लिए इतने वर्ष लगे थे। यहां पर फाउंटेन शो के जरिए भगवान श्री कृष्णा और राधा की रासलीला को भी काफी अच्छे से दिखाया जाता है। इसके अलावा भी यहां पर अन्य कई तरह की एक्टिविटी होती है। जो आपको काफी पसंद आएगी।

रात के समय प्रेम मंदिर सच में अद्भुत लगता है। क्योंकि रात के समय लिए सारी लाईट ऑन रहती है और इस मंदिर को और भी ज्यादा अद्भुत बना देती हैं। यहां पर भगवान श्री कृष्ण को अपने हाथों में गोवर्धन उठाए हुए भी दिखाया गया है। यह दृश्य भी काफी ज्यादा अच्छा लगता है।

निधिवन

वृंदावन के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक निधिवन भी है । यहां पर भगवान श्री कृष्ण जी और माता राधा रात के समय नृत्य करने के लिए आते हैं।  इस जगह को लेकर कहीं सारी मान्यताएं बताई जाती है। कहा जाता है की रात्रि के समय अगर कोई भी छुपकर जीवन के चारों ओर यह निधिवन में देखने की कोशिश करेगा, तो या तो वह अंधा हो जाएगा या फिर वह सब कुछ भूल जाएगा।

कहा जाता है कि इस निधिवन में 16000 छोटे-छोटे पौधे और वृक्ष है। रात के समय यह सभी रानियां बन जाते हैं। इसके अलावा भी इस मंदिर इस जगह को लेकर कई पौराणिक मान्यताएं प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि रात के समय भगवान श्री कृष्ण जी यहां पर बांसुरी बजाते हैं।

नृत्य करते हैं और अन्य रानियां के साथ भी समय बिताते हैं। यहां पर रात के समय जाना मना है। इसलिए अगर आपको यहां पर घूमना है, तो सुबह से दोपहर के समय तक ही यहां पर आपको घूमने का अवसर दिया जाएगा।

माता वैष्णो देवी का मंदिर

वृंदावन में दर्शन करने के लिए माता वैष्णो जी का मंदिर भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। इस मंदिर में लगभग 141 फीट की माता वैष्णो देवी की प्रतिमा स्थापित की गई है। यह मंदिर देखने में काफी ज्यादा सुंदर है। काफी भव्य मंदिर है।

अगर आप वृंदावन बना रहे हैं, तो इस मंदिर में दर्शन करना बिल्कुल भी ना भूले। यहां पर अलग-अलग प्रकार की गुफा भी बनाई गई है। जिसे गुजरते हुए आपको माता रानी के मुख्यमंत्री के दर्शन करने का मौका मिलता है।

श्री मदन मोहन मंदिर

यमुना नदी के तट पर काली दे घाट पर एक ऊंची पहाड़ी है और उस ऊंची पहाड़ी पर ही श्री मदन मोहन मंदिर बना हुआ है। कहा जाता है कि मुगल शासको के द्वारा पहले इस मंदिर को नष्ट करने की कोशिश की गई थी। लेकिन फिर से इस मंदिर को बनाया गया है।

भगवान श्री कृष्ण जी की प्रतिमा को इस मंदिर में स्थापित किया गया है। अगर आप इस मंदिर में घूमने आना चाहते हैं, तो आ सकते हैं। यह मंदिर काफी ऊंचाई पर बना हुआ है। इसीलिए पर्यटकों को यहां आना काफी ज्यादा पसंद है।

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको वृंदावन में स्थापित प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानकारी दी है। अगर आप वृंदावन घूमने के लिए आ रहे हैं, तो इन मंदिर में दर्शन करना बिल्कुल भी ना भूले। हर साल लाखों पर्यटक यहां पर आते हैं । कहा जाता है कि जो सच्चे मन से आता है, उसकी मनोकामना पूरी भी हो जाती है। इस पोस्ट को अन्य लोगों के साथ भी शेयर करना ताकि उन्हें भी वृंदावन में प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानकारी मिल सके और वह भी इन मंदिरों में दर्शन करने के लिए जा सकें।

HomeGoogle News

Leave a Comment