Advertisements

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के अनमोल वचन | Subhash Chandra Bose Quotes in Hindi

सुभाष चंद्र बोस के प्रेरणादायी व सर्वश्रेष्ठ क्रांतिकारी विचार, कोट्स (Subhash Chandra Bose Quotes in Hindi, Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2024, Subhash Chandra Bose motivational quotes, parakram diwas 2024 in hindi)

Netaji Subhash Chandra Bose Quotes 2024: भारत की स्वाधीनता की लड़ाई में न जाने कितने महापुरुषों ने अपने आप को समर्पित कर दिया उन्हीं में से एक थे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिन्होंने भारत के लिए एक संगठित सेना तैयार की और उसे आजाद हिंद फौज नाम दिया।

Advertisements

आज भी नेता जी की जुबान से निकला एक नारा “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा।” देश के प्रति उनके समर्पण और उनकी देशभक्ति की स्मृतियों को ताजा कर देता है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस धैर्य पराक्रम और अद्वितीय राष्ट्रभक्ति से भरे हुए थे इसीलिए भारत में हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। अब हर साल 23 जनवरी के दिन सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भारत का राष्ट्रीय पराक्रम दिवस मनाया जाता है।

इस दिन देशभर में विभिन्न स्थानों पर सरकारी तथा गैर सरकारी संगठन संस्थाओं द्वारा तथा शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा भी पराक्रम दिवस मनाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

अपने जीवन काल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देशभर के लोगों को अपने अनमोल विचारों से प्रेरित किया। उनके यह अनमोल विचार आज भी अमर हैं और प्रतिदिन लोगों को प्रेरणा देते रहते हैं। आज के इस लेख में हम आपके लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अनमोल वचन (Subhash Chandra Bose Quotes in Hindi) लेकर रहे हैं ताकि आप भी उनके व्यक्तित्व को समझ सके और उनसे प्रेरणा ले सकें।

Netaji-Subhash-Chandra-Bose-quotes-in-hindi

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार (Subhash Chandra Bose Quotes in Hindi)

सुभाष चंद्र बोस भारत के ऐसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे जिन्होंने भारत के लिए एक संगठित सैन्य शक्ति का सपना देखा था और इसे साकार करने के लिए आजाद हिंद फौज संगठन की स्थापना की थी। सुभाष चंद्र बोस अपने संगठन के सैनिकों से कहा करते थे कि “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।”

और निश्चित तौर पर आज इन्हीं महापुरुषों के संघर्षों की बदौलत भारत गुलामी की बेड़ियां तोड़ चुका है और हम आजाद हैं।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वामी विवेकानंद जी से काफी प्रेरित थे। एक सैन्य प्रशिक्षकों ने के साथ-साथ वह एक आध्यात्मिक शिक्षक भी थे जो अपने सैनिकों को सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ आध्यात्मिक बातें भी बताया करते थे ताकि उनका मनोबल सदैव ऊंचा रहे।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सुविचार (Netaji Subhash Chandra Bose Quotes In Hindi) –

अन्याय करना और गलत के साथ समझौता कर लेना, यह दोनों दुनिया के सबसे बड़े अपराध हैं।
जीवन का पूरा स्वाद तब मिलता है जब हमें संघर्षों का सामना करना पड़े। बिना संघर्ष के जीवन का स्वाद अधूरा मालूम पड़ता है।
मैंने कभी किसी को खुश करने के लिए कोई बात नहीं बोली मुझे ऐसी बातें करना आता ही नहीं जिससे मैं दूसरों की खुशामद कर सकूं।
जब समर्पण की बात आए तो हमारे अंदर केवल एक भावना होनी चाहिए, देश पर न्योछावर हो जाने की भावना ताकि हमारा भारत जी सके और आजादी का रास्ता शहीदों के खून से प्रशस्त हो।
अगर कभी झुकने की नौबत आए, तो याद रखना! हमेशा वीरों की तरह झुकना कायरों की तरह नहीं।
संघर्ष से ही आत्मविश्वास पैदा होता है। मेरे जीवन के संघर्षों ने ही मुझ में आत्मविश्वास पैदा किया और मुझे एक मनुष्य बनाया।
मेरी प्रतिभाएं जन्मजात नहीं है मैंने अपने जीवन में कठोर परिश्रम किया तब जाकर इन्हें अर्जित किया है।
मैं संघर्ष और विपत्ति से नहीं डरता संघर्ष के दौरान में डर कर भागने वालों में से नहीं हूं बल्कि मैं पूरी ताकत के साथ उन्हें चुनौती दूंगा।
असफलताएं ही सफलता का आधार होती हैं। असफलता के स्तंभ पर ही सफलता का शिखर विराजमान होता है।
मैं अपने जीवन में अपने द्वारा निश्चय किए गए लक्ष्य को पूरा करना चाहता हूं। मुझे नैतिक विचाराधारा में बहने का कोई शौक नहीं है।
मैं जीवन की परिवर्तनशील और अनिश्चितता से नहीं डरता बल्कि इन्हें स्वीकार कर इनके साथ परिवर्तनशील बनने का प्रयत्न करता हूं।
भविष्य अभी हमारी मुट्ठी में है। यह बात हम पर निर्भर है कि हम इसे कैसा बनाते हैं।
व्यक्ति का धर्म केवल कर्म करना है। फल देने का सामर्थ्य केवल ईश्वर में है।
जिस इंसान में सनक और जुनून नहीं होता वह कभी जीवन में सफल नहीं हो सकता। जीवन में सफल होने के लिए पागलपन भी जरूरी है लेकिन यह आवश्यक नहीं कि हर पागल व्यक्ति बुद्धिमान और प्रतिभाशाली हो। पागलपन के साथ भी कई सारी चीजें आवश्यक होती हैं।
एक सच्चे सैनिक को सैन्य परीक्षण के साथ साथ आध्यात्मिक ज्ञान भी होना चाहिए।
सफलता की राह में कितने की अड़चनें हैं कितनी भी मुश्किल क्यों ना हो लेकिन पर चलते रहना ही हमारा कर्तव्य है। सफलता दूर जरूर हो सकती है लेकिन असंभव नहीं।
सदैव अपने बल पर विश्वास किया करो, दूसरों से मिली ताकत हमेशा घातक होती है।
जीवन की निराशा के हर मोड़ पर कोई ना कोई आशा की किरण जरूर पनपती है जो हमें आगे का रास्ता दिखाती है।
आदर्श विचारों से इंसान की कमजोरियां दूर हो जाती हैं इसीलिए सदैव आदर्श विचार रखने चाहिए और अपनी आत्मा को उत्कृष्ट विचारों से प्रेरित करना चाहिए।
सफलता की राह में व्यक्ति को अकेला चलना पड़ता है, कारवां तब बनता है जब इंसान सफल हो जाता है। सफलता प्राप्त करने के बाद ही लोग तुम्हारा अनुसरण करेंगे और तुम्हे आदर्श मानेंगे।
आजादी भीख में नहीं मिलती बल्कि इसे लड़कर छीनना पढ़ता है। जो संघर्ष करना नहीं जानते बल्कि आशादी की भीख मांगते हैं उन्हें गुलामी की बेड़ियां हमेशा जकड़ कर रखती हैं।
भारत के आजादी की कीमत केवल शहीदों के खून से चुकाई जा सकती है।
सत्यम शिवम सुंदरम मानव जाति का सर्वोच्च आदर्श है जिससे भारत का राष्ट्रवाद प्रेरित है।
ऐसा सैनिक जो देश पर प्राण निछावर करने के लिए सदैव तत्पर रहता उसे कोई जीत नहीं सकता। वह अजेय है। अगर तुम भी अजेय बनना चाहते हो तो तुम्हें भी इन आदर्शों को अपनाना होगा।
कभी-कभी मुझे बहुत ग्लानि होती है कि हम मनुष्य जीवन पाकर भी अपने उद्देश्यों को नहीं समझ पाते। अगर हम उस महान उद्देश्य को प्राप्त ही ना कर सके तो हमारे जीवन का क्या मतलब रह जाएगा।
HomeGoogle News
आइये इन्हे भी जाने-
1. स्वामी विवेकानंद - राष्ट्रीय युवा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
2. महान साहित्यकार रविन्द्रनाथ टैगोर का जीवन परिचय
3. भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी
4. विश्व हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है?
5. शिक्षक दिवस का इतिहास व रोचक तथ्य
6. भारतीय सेना दिवस क्यों मनाया जाता है

Leave a Comment