Happy New Year Shayari in hindi, Happy New Year Wishes in hindi, Happy New Year 2026 Quotes in hindi, Status, 31st December Goodbye Quotes in Hindi, Happy New Year Wishes for 2026, Happy New Wishes in Advance
2026 Happy New Year Shayari in hindi: Happy New Year 2026 Wishes 1 जनवरी को हर साल ईसाई नववर्ष का त्यौहार मनाया जाता है। भले ही यह त्यौहार किसी धर्म विशेष का हो लेकिन सभी धर्मों के लोग एकजुट होकर हर साल इस त्यौहार को मनाते हैं और अपनों के बीच खुशियां बांटते हैं।
नया साल 2026 अब दरवाजे पर दस्तक देने ही वाला है। पुराने साल के साथ हम सब की कुछ ना कुछ यादें जुड़ी होंगी। उनमें से कुछ यादें हसीन और सुखद होंगी तो कुछ तकलीफ देने वाली। लेकिन तकलीफ देने वाली पुरानी यादों से निराश होने की जरूरत नहीं है, बल्कि नए साल के नए रंगों में रंग जाने की जरूरत है ताकि इस साल हर लम्हा हर घड़ी नई और सुखद यादें इकट्ठा हो।
आज इस लेख के जरिए हम आपको Happy New Year 2026 Quotes In Hindi के बारे में बताने वाले हैं जिनके जरिए आप अपने दोस्तों रिश्तेदारों और प्रिय जनों को नए साल की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। तो चलिए 2026 Happy New Year Shayari in hindi के जरिए नए साल पर कई सारी हसीन और पुरानी यादें ताज़ा करते हैं और अपने करीबी लोगों को हैप्पी न्यू ईयर 2026 की शुभकामनाएं देते हैं।
- साल 2026 अपने फ्रेंड्स रिश्तेदारों को करें ऐसे विश
- Happy New Year 2026: अपनों को भेजे Quotes and Wishes 2026 नए साल की शुभकामनाएं
विषय–सूची
नववर्ष पर शुभकामना संदेश, सुविचार, कोट्स (2026 Happy New Year Shayari in hindi)
Happy New Year Quotes, SMS Massage hindi
आपके जीवन में अपार सफलताएं आएं।
आपका जीवन फूलों की तरह महक जाए।
नए साल का सूरज आपको नई ऊर्जा दें।
इन नई किरणों से आपका जीवन जगमगाए।।
आप सभी को नए साल 2026 की शुभकामनाएं।।

भगवान दुनिया के हर खुशी दे आपको!
एक खुशनुमा, खूबसूरत जिंदगी दे आपको!
आपका चेहरा खिलता रहे मुस्कुराता रहे!
आपका जीवन सदैव उत्सव मनाता रहे!
आप सभी को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

शाखों पर सज रहे हैं नए पत्तों के श्रृंगार, चारों ओर फैली है बसंत की बहार। आ रहा है देखो नए साल का त्यौहार, मिलके चलो बांटले गम खुशी और प्यार।
गम की परछाइयां छू ना पाए, खुशियों से झोली भर जाए। मेरी तरफ से आपको, नए साल की शुभकामनाएं।

हैप्पी न्यू ईयर कोट्स, सुविचार, अनमोल वचन हिंदी में (Happy New Year Shayari 2026 in hindi)
आपके जीवन का हो खुशियों से श्रृंगार!
दुख कभी आपके जीवन पर ना करें प्रहार!
जीवन में सदा बनी रहे प्रसन्नता की बहार!
मुबारक आपको नव वर्ष 2026 का त्यौहार!
Happy New Year ❣️
दुख के लम्हे छू ना पाए,
खुशहाली बढ़ती ही जाए।
प्यार भरे जीवन में सबके,
नया सवेरा सबका आए।
नए साल की नई उमंगे,
चलो खुशी से नाचे गाएं।
एक दूजे को गले लगा कर,
अबकी नया साल मनाएं।
कुदरत का दस्तूर यही है,
ईश्वर को मंजूर यही है।
नए साल में नई पहल हो,
हर आज से अच्छा कल हो।
जो बीत गया सो बीत गया,
अब उसका नहीं मलाल।
आगे जो है आने वाला,
उसका करो ख्याल।
मेरी तरफ से मुबारक हो,
आपको नया साल।
हैप्पी न्यू ईयर कोट्स हिंदी में (Happy New Year Quotes in hindi)
साल बदलेगा, मत बदलिएगा,
हमेशा सच की राह चलिएगा।
मस्त घटा है छाई,
चारों ओर पुरवाई।
नवजीवन की रुत आई,
नववर्ष की बधाई।

नया साल लेकर के आए जीवन में नया उजाला,
इस चाबी से खुल जाए किस्मत का हर ताला।
क्या मांगे आपके हक में आपका चाहने वाला,
दुआ यही है सदा आपको खुश रखे ऊपरवाला।
तारीख बदल रही है साल बदल रहा हैं लेकिन आप मत बदलिएगा,
खुशियां वक्त सब नया चाहिए लेकिन आप वही पुराने आप।

Happy New Year
साल आते हैं, साल जाते हैं,
लोग रोते हैं, मुस्कुराते हैं।
एक ही सिलसिला तो चलता है,
याद रखें या भूल जाते हैं।
चलो हम बांटते हैं गम अबकी,
कुछ नया साल यूं मनाते हैं।
नए साल के साथ नए दौर की शुरुआत होती है।
इस दौर में कई नए लोगों से मुलाकात होती है।
कुछ नए लोग अपने बन जाते हैं,
कुछ अपने लोग नए बन जाते हैं।
कुछ यादें धुंधली हो जाती है,
कुछ बातें अक्सर याद आती है।
जीवन के कुछ पन्ने वक्त की स्याही से भर जाते हैं, तो वहीं कई पन्नों पर कुछ अध लिखा ही छूट जाता है। कई कोरे पन्ने होते हैं जिन पर कुछ लिखने की तलब होती है तो कुछ खाली जगह भी होती है जहां नए पन्ने जोड़े जा सकते हैं। जीवन की किताब कुछ इसी तरीके से लिखी जाती है!
Happy New Year
Happy New Year
पुराने साल के साथ बहुत सी पुरानी यादें जुड़ी होती है। नया साल आ तो जाता है लेकिन,
पुराने साल के साथ ही कई सारी पुरानी यादें दफ्न हो जाती हैं। इन यादों में या तो मिलन की खुशबू होती है या बिछुड़न का पश्चाताप। लेकिन यह स्याही का लेख है जो जीवन के कोरे पन्ने पर बदलता रहता हैं। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि उन पन्नों को फाड़ दिया जाए।
यह कीमती पन्ने जीवन की किताब का एक जरूरी हिस्सा होते हैं और जीवन की उपलब्धियों में गिने जाते हैं।
Happy New Year!
दुख तकलीफें लेकर जाए पुराना साल,
नई उमंगे बिखरे, मिटते रहें मलाल।
मेरी तरफ से मुबारक हो,
आपको नया साल।
- क्रिसमस डे पर कोट्स व कविता
- गुरुपुरब व गुरु नानक जयंती पर स्लोगन और कोट्स
- दिवाली पर कोट्स, कविताएं. अनमोल विचार और शायरी
नए साल 2026 की शायरी एवं शुभकामना संदेश, (Happy New Year Shayari in hindi)
कुछ नए लोग तो मिलेंगे मगर,
जो पुराना था वो पुराना था।
यही मुकद्दर में लिखा था मेरे,
कि मुझको उससे बिछड़ जाना था।
उसकी यादें तो मेरे साथ ही है,
यह नया साल तो बहाना था।
2026 Happy New Year Wishes in hindi
मिलेंगे नए दौर में नए दोस्त भी मगर,
जो मुझ में बात है वो कहीं और नहीं है।
तुम छोड़ गए थे जहां मैं आज भी वही हूं,
यह दौर है तुम्हारा, मेरा दौर नहीं है
Wishing you a Very Happy New Year 2026
बदलते होंगे कई लोग नए साल मगर,
हम तुम्हारे लिए तो आज भी पुराने हैं।
इंसान खुद से बदल सकता है,
ये नए साल तो बहानें हैं।
है नए साल की नई खुश्बू,
मगर सच पूछ तो वो बात नहीं।
बस इतनी सी कसक है मुझको,
आज जो तू ही मेरे पास नहीं।
Happy New Year 2026
एक नया दर्द, एक नई आशा,
जिंदगी हार तो नहीं सकते।
तुम्हारे बिना यह नया साल बहुत फीका है,
तुम् आज साथ जो होते तो रौनक और होती।
इस नए साल की हर चीज नई है मेरी,
पर तेरा दर्द, तेरी याद पुरानी ही हैं।
नववर्ष पर कविता (Poem on New Year 2026)
Happy New Year 2026 Poem In Hindi –
नए साल की नई रीत है।
नया सवेरा नई प्रीत है।
कड़े फैसले करने होंगे,
कई शिखर भी चढ़ने होंगे।
डग मग पांव करेंगे लेकिन,
बस आगे ही बढ़ने होंगे।
जहां हार है, वहीं जीत है।
नए साल की नई रीत है l।
संघर्ष पड़े तो लड़ना होगा,
लेकिन आगे बढ़ना होगा।
रुकावटें तो आएंगी ही,
कदमों से उन्हें कुचलना होगा।
जहां हैं दुश्मन, वहीं मीत हैं।
नए साल की नई रीत है।
Happy New Year
आइये इन्हें भी पढ़ें –
