Advertisements

विश्व पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? | World Earth Day 2023 facts, history in hindi

विश्व पृथ्वी दिवस 2023 का विषय एवं महत्व (World Earth Day facts, history in hindi, Earth Day Importance, themes 2012 to 2023 Essay in Hindi)

World Earth Day 2023 पृथ्वी की जीवनदायनी अमूल्य संपदा को संरक्षण प्रदान करना और इसके प्रति जागरुरकता फैलाने उद्देश्य से पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। दशकों से हम मनुष्य पृथ्वी की बेशकीमती संपदा का उपयोग बहुत तेजी से कर रहें। ग्लोबल वार्मिन सम्पूर्ण पृथ्वीवासियों के लिये गंभीर समस्या बन गई है।

Advertisements

अब पृथ्वी के वायुमंडल एवं बनस्पति को बचाना हमारा प्रथम कर्तव्य होना चाहिये, यदि हम अभी भी न संभले तो ग्लोबल वार्मिंन के भविष्य में आने वाले परिणाम बड़े ही खतरनाक होंगे।

इसके लिए सन 1970 में पृथ्वी दिवस की स्थापना भी हुई थी। यह ग्लोबल वार्मिंन जैसे खतरों से बचने के लिए लोगों में जागरुकता (Awareness) फैलाती है।

इस दिवस के माध्यम से लोग अधिक से अधिक Global Warming जैसी समस्याओं को लेकर सचेत रहते हैं तथा इससे बचने के लिए पर्यावरण संरक्षण करते हैं। पृथ्वी दिवस के के द्वारा लोगों को Global Warming के खतरों से सावधान करने का यह एक बहुत अच्छा उपाय है, इसीलिए आज के लेख में हम जानेंगे कि विश्व पृथ्वी दिवस क्या है, यह क्यों मनाया जाता है, इसकी शुरुआत कब हुई, इसका महत्व क्या है, तथा इसका इतिहास क्या है। तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं कि पृथ्वी दिवस क्या है?

पृथ्वी दिवस का महत्व क्या है? (World Earth Day facts, significance, history in hindi)

पृथ्वी दिवस मूल रूप से पृथ्वी को आंतरिक प्राकृतिक खतरों से बचाने के लिए लोगों को सचेत रखने हेतु घोषित किया गया वह दिन है जिस दिन लोग पर्यावरण संरक्षण के हर काम को करते हैं। यह हर वर्ष 22 अप्रैल या फिर 21 मार्च को मनाया जाता है, और इसकी स्थापना सन 1970 में अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन के द्वारा की गई थी।

यह दिवस बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण भी है, क्योंकि 22 अप्रैल को हर वर्ष पृथ्वी के आधे भाग पर वसंत ऋतु का मौसम रहता है तथा आधे हिस्से पर सर्दी का मौसम कहता है। यह एक अति महत्वपूर्ण दिन है।

पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है?

पूरे विश्व में आज के समय Global Warming और पर्यावरण प्रदूषण जैसी कई समस्याएं बढ़ती जा रही है, जिससे समाप्त करने के लिए लोगों का साथ बहुत ही ज्यादा आवश्यक है। जब लोग एकजुट होकर के पर्यावरण प्रदूषण के खिलाफ लड़ेंगे, और Global Warming अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं के खिलाफ लड़ेंगे, तब ही पृथ्वी को Global Warming से बचाया जा सकता है।

Global Warming की वजह से पृथ्वी का घूर्णन कम हो रहा है, दिन-रात अपने आप में बड़े हो रहे हैं, जिसकी वजह से गर्मियां ज्यादा तीव्र हो रही है, और अन्य कई फैक्ट्रियों के कारण या फिर अन्य कारणों की वजह से पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे बड़े-बड़े ग्लेशियर पिघल रहे हैं, फसलों का नुकसान हो रहा है, मिट्टी अपना उपजाऊपन खो रही है, तथा और भी ऐसे कई समस्या है जो Global Warming की वजह से हमें देखनी पड़ रही है।

इससे ज्यादा भयानक परिणाम हमारी आने वाली पीढ़ियों को देखनी पड़ेगी। इसके चलते सन 1970 में जेराल्ड नेल्सन के द्वारा पृथ्वी दिवस को सबसे पहली बार मनाया गया था, और इसकी वजह से यूनाइटेड नेशन ने इसे अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के तौर पर बनाए जाने का निर्णय लिया, जिसे आज हम पृथ्वी दिवस के तौर पर जानते हैं।

विश्व पृथ्वी दिवस | World-Earth-Day-hindi

पृथ्वी दिवस का इतिहास क्या है?

सन 1970 में पृथ्वी दिवस को मनाया जाना शुरू किया गया, लेकिन सन 1969 में सिएटल वॉशिंगटन के एक सम्मेलन में पृथ्वी दिवस मनाए जाने को लेकर के माहौल गरमाने लगा था। तथा इसके बाद में अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने पर्यावरण की सुरक्षा हेतु और Global Warming जैसे अंतरराष्ट्रीय खतरे हेतु राष्ट्रव्यापी जन साधारण प्रदर्शन किया था। इसको लेकर के बाद में यूनाइटेड नेशन के द्वारा 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के तौर पर मनाया जाना स्वीकार किया गया।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

कुछ स्रोत ऐसे भी कहते हैं कि इस दिन अमेरिकी टीवी अभिनेता एल्डी अल्बर्ट का जन्मदिन आता है। हालांकि यह जानकारी गलत हो सकती है, ऐसा कहा जा रहा था कि एल्डी अल्बर्ट, जेराल्ड नेल्सन के फेवरेट थे, इसकी वजह से उनका जन्म दिवस इस पृथ्वी दिवस के तारीख के तौर पर इस्तेमाल किया गया।

> विश्व ओज़ोन दिवस कब मनाया जाता है?

पृथ्वी दिवस कैसे मनाया जाता है?

पृथ्वी दिवस एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है इस दिन पर्यावरण के सरंक्षण हेतु विश्वव्यापी जागरुरकता अभियान चलाया जाता है। इसी दिन ग्लोबल वार्मिन से पड़ने वाले दुष्प्रभावों के कारकों के बारे में बताया जाता है। इसके लिये उपाये सुझाये जाते है।

22 अप्रैल 1970 को पृथ्वी दिवस एवं आधुनिक पर्यावरण आंदोलन के रुप मनाने का निर्णय किया गया। इसके लिये लाखों अमेरिकियों ने एक स्वस्थ पर्यावरण के सरंक्षण को प्राप्त करने के लिये बढ़-चढ़कर भाग लिया था। पृथ्वी दिवस को 192 देशों में अरबों की संख्या में लोग मनाते है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

सामान्य तौर पर पृथ्वी दिवस 21 मार्च और 22 अप्रैल 2 तारीख को मनाया जाता है। 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, तथा 21 मार्च को इंटरनेशनल पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

इसके अलावा पृथ्वी दिवस को सही ढंग से मनाने के बहुत सारे रास्ते हैं, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं-

  • आप इस दिन कार/बाइक या फिर ऐसे किसी ऐसे वाहन का इस्तेमाल नहीं कर के Earth Day मना सकते हैं जिसकी सहायता से आप पेट्रोल को बचा सके या वातावरण को प्रदूषित होने से बचाएं।
  • इस दिन आपको पंछियों को दाना डालना चाहिए, और उनके लिए पानी का इंतजाम करना चाहिए।
  • कई लोग इस दिन विभिन्न प्रकार की रिसाइकल्ड चीजों का (Ecofriendly) इस्तेमाल करते हैं और इनका निर्माण और इस्तेमाल करने के लिये लोगों को प्रोत्साहित किया जाता है।
  • इस दिन पृथ्वी को प्रदूषण से बचाने के लिए आपको सकारात्मक कार्य करने चाहिए।
  • आपको पेड़ पौधे लगाने चाहिए तथा यदि आपके पास में पेड़ लगाने लायक जगह नहीं है तो आपको छोटे पौधे लगाने चाहिए।
  • इसके अलावा लोगों में चेतना का प्रवाह करके और अर्थ डे के बारे में बता कर के आप इंटरनेशनल अर्थ डे बना सकते हैं।

> List of world heritage monuments in India – भारत की वैश्विक धरोहरें के नाम क्या हैं?

विश्व पृथ्वी दिवस 2023 की थीम (World Earth Day Themes 2012-2022)

पृथ्वी दिवस के अवसर पर हर वर्ष एक नई थीम रखी जाती है जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों में जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिन, पृथ्वी की जलवायु को सुरक्षित, संरक्षित एवं पुर्नस्थापित करने के लिये अलग अलग नारे, स्लोगन के जरिये विश्व भर में जागरुकता अभियान चलाकर विभिन्न प्रयास किये जाते हैं। हर वर्ष अलग थीम पहले ही निर्धारित कर दी जाती है।

पृथ्वी दिवस 2023 की थीम इस बार जारी की जा चुकी है, और इस बार थीम का नाम ‘Invest in our planet’ है यानी कि अपनी और हमारी पृथ्वी में निवेश करें। पृथ्वी दिवस के लिये पिछले कुछ वर्षों की थीम का विवरण नीचे दिया गया है।

2021हमारी पृथ्वी को पुनर्स्थापित करें – Restore Our Earth
2020जलवायु कार्रवाई’- Climate Action
2019अपनी प्रजातियों की रक्षा करें –Protect Our Species
2018प्लास्टिक प्रदूषण का समापन –End Plastic Pollution
2017पर्यावरण और जलवायु साक्षारता –Environmental & Climate Literacy
2016पृथ्वी के लिए पेड़ – Trees for the Earth
2015अब नेतृत्व करने की हमारी बारी – It’s Our Turn to Lead
2014हरे शहर – Green Cities
2013जलवायु परिवर्तन का चेहरा –The Face of Climate Change
2012धरती को संगठित करना – Mobilize the Earth

निष्कर्ष

तो आज के लेख में हमने जाना कि International Earth Day Kya Hai, पृथ्वी दिवस का इतिहास क्या है, पृथ्वी दिवस क्या है, पृथ्वी दिवस का महत्व क्या है, यह क्यों मनाया जाता है, यह कैसे मनाया जाता है, पृथ्वी दिवस की थीम क्या है, इन सब के बारे में आज के लेख में हमने आपको जानकारी दी। हम आशा करते हैं कि आप समझ चुके होंगे कि पृथ्वी दिवस क्या है।

FAQ’s

Q. पृथ्वी दिवस कब-कब मनाया जाता है?

Ans. पृथ्वी दिवस मुख्य रूप से 2 तारीख को पर मनाया जाता है, पहला 21 मार्च और दूसरा 22 अप्रैल।

Q. पृथ्वी दिवस 2021 की थीम क्या है?

Ans. पृथ्वी दिवस 2021 की थीम का नाम Restore our Earth है जिसका मतलब है कि हमारी पृथ्वी को वापस से सही करो।

Q. पहली बार पृथ्वी दिवस कब मनाया गया?

Ans. पहली बार अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 1970 को मनाया गया था।

Q. इस बार विश्व पृथ्वी दिवस 2023 की थीम क्या है?

Ans. पृथ्वी दिवस 2023 की थीम ‘Invest in our planet’ है।

Q. पृथ्वी दिवस का महत्व क्या है?

Ans. पृथ्वी दिवस के कारण लोगों में यह जिज्ञासा उत्पन्न होती है कि पृथ्वी को सुरक्षित करने के लिए हम क्या कर सकते हैं, क्योंकि पृथ्वी पर मानव रहते हैं। इसीलिए यह जरूरी है कि हम लोगों में यह जानकारी बांटे की किस प्रकार पृथ्वी को बचाया जा सकता है, संरक्षित किया जा सकता है, इसके लिए पृथ्वी दिवस अपने आप में एक बड़ा महत्व रखता है, क्योंकि इसकी वजह से करोड़ों लोगों को पृथ्वी को संरक्षित करने के बारे में पता चलता है।

इन्हें भी जाने:-  
1. भारत की प्रथम मुस्लिम महिला फ़ातिमा शेख का जीवन परिचय एवं जीवन संघर्ष की कहानी
2. पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जीवन परिचय
3. सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन परिचय
3. विश्व ब्रेल दिवस 2022 – लुई ब्रेल का जीवन परिचय 
4. राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस क्यों मनाया जाता है?
5. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
6. राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है
7. राष्ट्रीय पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?

Leave a Comment