Advertisements

मंगल ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य | Interesting Facts About Mars Planet in Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज आपको इस लेख में मंगल ग्रह से जुड़े रोचक तथ्यों (Facts About Mars Planet in Hindi) के बारे में ज्ञानवर्धक जानकारी मिलेगी जिसे पढ़ने के बाद आप आश्चर्यचकित हो जाओगे। आपके मन में सवाल आते होंगे कि क्या पृथ्वी के अलावा कोई दूसरा ग्रह भी है जहां मनुष्य रह सकता है?

मंगल ग्रह सौरमंडल में सूर्य की कक्षा में चौथे नंबर का ग्रह है। यह आकार में पृथ्वी से आधा है। मनुष्य ने जब पहली बार चांद पर कदम रखने में कामयाबी हासिल कर ली। उसके बाद मनुष्य की उत्सुकता मंगल को जानने और समझने में लग गई। और कई दशकों से मनुष्य लगातार कई अंतरिक्ष खोजी यान मंगल पर भेजे गये और शोध किये गये। आज हम आपको इस लेख में मंगल ग्रह के कई रोचक और महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में बताएंगे जिससे आप काफी रोचक जानकारी प्राप्त करोगे।

Advertisements

मंगल ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य (Interesting Facts About Mars Planet in Hindi)

1. Mars जो कि मंगल ग्रह के नाम से प्रसिद्ध है और पृथ्वी के निकटतम ग्रहों में से एक है। मंगल ग्रह को लाल ग्रह (Red Planet) के नाम से भी जाना जाता है। बुध ग्रह के बाद पूरे सौरमंडल में सबसे छोटा ग्रह Mars ही है और साथ ही साथ ये जानकर आपको हैरानी होगी कि हमारी पृथ्वी की ऊपरी सतह करीब 40 किलोमीटर मोटी है जबकि मंगल ग्रह की सतह 50 से 120 किलोमीटर मोटी है।

2. Telescope के माध्यम जब हम पृथ्वी से मंगल गृह को देखते हैं तो वो लाल रंग का दिखाई देता है। इसके लाल रंग होने का कारण ये है कि इसकी सतह पर बहुत अधिक मात्रा में लौह ऑक्साइड है जो इसे लाल रंग प्रदान करती हैं। मंगल ग्रह एक स्थलीय गृह है। जिसके वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड गैस की मात्रा सबसे अधिक है।

Interesting Facts About Mars Planet in Hindi
(Clue on Mars Phoenix Digs) (Image Source – Pixabay)

3. मंगल ग्रह पर भी गुरुत्वाकर्षण मौजूद है पर बहुत ही धीमे काम करता है। पृथ्वी के मुकाबले मंगल पर गुरुत्वाकर्षण एक तिहाई है यानी कि 1/3 हैं। यही मंगल गृह पर कोई चट्टान गिरती है तो बहुत ही धीमी गति से गिरेगी।

मंगल ग्रह पर कभी-कभी धूल भरे तूफान उड़ते हैं और इस ग्रह को चारो तरफ से घेर लेते हैं।

4. क्या आपको पता है पृथ्वी के मुकाबले मंगल गृह को सूर्य का पूरा एक चक्कर लगाने में दुगुना समय लगता है। इसके अलावा अगर हम मंगल ग्रह का ध्रुवीय व्यास की बात करे तो 6,752 किमी है व् द्रव्यमान 6.42 x 10 ^ 23 किग्रा है।

Read Also : बृहस्पति ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य (Facts about Jupiter)

Read Also: अंतरिक्ष से जुड़े रहस्य के बारे में (Interesting Facts about Space in Hindi)

5. क्या आपको ये बात पता है लगभग चार सौ करोड़ साल पहले मंगल ग्रह की सतह पर पानी होने के लक्षण मिले हैं। नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार, मंगल की सतह पर इतना पानी था कि इससे पूरे ग्रह की सतह पर 1500 मीटर गहरा समुद्र बन सकता था। लेकिन इस ग्रह पर चुंबकीय शक्ति खत्म होने के कारण मंगल ग्रह का वातावरण खत्म होने लगा और धीरे-धीरे करोड़ों सालों में मंगल ग्रह पर पानी क्षीण होता गया और ये ग्रह एक सूखा ग्रह में तबदील हो गया।

6. अगर हम मंगल ग्रह पर खड़े होकर आकाश में देखें तो हमें तो चंद्रमा दिखाई देंगे फोबोस (Phobos) और डीमोस (Diemos). Phobos size में Diemos से बड़ा है। ये जानकर आपको हैरानी होगी कि  फोबोस का ग्रीक भाषा में अर्थ होता है “भय” इसलिए ग्रीक लोग मंगल ग्रह को भय का देवता भी कहते थे और इसी उपग्रह को शुक्र का बेटा भी कहते थे।

ऐसा माना जाता है कि फॉबोस उपग्रह धीमे धीमे मंगल की ओर झुक रहा है। 100 साल में 1.8 मीटर ये मंगल की तरफ झुक जाता है। NASA के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 5 करोड़ साल बाद ये मंगल ग्रह से टकराएगा और टूट जाएगा।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

फॉबोस उपग्रह पर  गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से 1000  हिस्सा है।  हम ऐसे समझ सकते हैं कि अगर पृथ्वी पर कोई चीज 70 किलोग्राम की है तो फॉबोस पर उसका वजन सिर्फ 70 ग्राम ही होगा।

7. आपको ये जान कर हैरानी होगी कि मंगल ग्रह का एक दिन 24 घंटे 39 मिनट और 35 सेकंड के बराबर होता है। इसके अलावा मंगल ग्रह पर 1 साल में 687 दिन और 23 महीने के बराबर होते हैं। इसके अलावा मंगल ग्रह की सूर्य से दूरी लगभग 142 मिलियन मील है।

अगर बात तापमान कि की जाए तो मंगल ग्रह पर औसत तापमान – 55 डिग्री सेल्सियस है और सर्दियों के दिनों में यहां का तापमान – 87 डिग्री सेल्सियस हो जाता है और गर्मियों में माइनस -5 डिग्री सेल्सियस हो जाता है। इसके अलावा मंगल ग्रह पर हमारे पृथ्वी की तरह ही ऋतुएं भी पाई जाती हैं परन्तु उनका समय दोगुना होता है।

8. इस समय मनुष्य द्वारा बनाई गई 12 वस्तुएं Mars पर मौजूद है। इसके अलावा लोगो का ऐसा भी मानना है कि जो एलियंस होते हैं उनकी खोपड़ी (कपाल) इसी ग्रह पर मिली थी।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

9. मंगल ग्रह का पड़ोसी ग्रह जिसे हम बृहस्पति ग्रह के नाम से भी जानते हैं वे अपने विशाल आकार के कारण मंगल ग्रह की रक्षा करने में हमेशा से कारगर साबित हुआ है। इसके अलावा क्या आप जानते है कि March महीने का नाम mars प्लैनेट से ही निकाल कर आया है।

10. मंगल ग्रह के लिये सबसे पहला अंतरिक्ष यान 10 अक्टूबर 1960 में लॉन्च किया गया था हालांकि ये असफल रहा था। इसके बाद भी करीब 5 मिशन सोवियत यूनियन द्वारा किये गये जो सभी असफल रहे। आखिरकार 28 नवंबर 1964 में NASA ने मंगल ग्रह पर Mariner 4 मिशन लॉन्च किया जोकि पूर्णरुप से सफल रहा।

क्या आपको पता है मंगल ग्रह पर जीवन की खोज करने के लिए कुल 49 मिशन किए हैं जिसमें सबसे अधिक सफलता NASA अमेरिका ने प्राप्त की हैं। और एक मिशन मंगलयान-1 भारत ने 2014 में पूर्ण किया था। इस मिशन में भारत अपने पहले ही बार में सफल हो गया था। इसके अलावा मंगल ग्रह की औसत गति सूर्य की परिक्रमा के लिए 14.5 मील प्रति सेकंड के करीब है। NASA के अनुसार पृथ्वी से मंगल ग्रह पर यात्रा करने पर पूरे 2.5 साल लगते हैं।

11. मंगल ग्रह के बारे में ये बात आपके लिए जानना काफी जरूरी है कि सौरमंडल में सबसे बड़ा ज्वालामुखी पर्वत मंगल ग्रह पर ही स्थित है। जोकि Olympus Mons नाम से प्रसिद्ध है। इसकी लंबाई की बात की जाए तो ये 21 किमी ऊंचा और 600 किमी व्यास का ढाल ज्वालामुखी है जो करोड़ों साल पहले बना था।

12. मंगल ग्रह से हर शाम छिपता सूरज नीले रंग का दिखाई देता है। सौरमंडल में सबसे लंबी और सबसे गहरी घाटी मंगल पर मौजूद है जिसका नाम Valles Marineris है। इस घाटी की लंबाई 4000 किलोमीटर और चौड़ाई 2000 किलोमीटर और गहराई 7 किलोमीटर है।

13. Indian Space Research Organization (ISRO) जोकि भारत की space संस्था है उन्होंने 24 सितंबर 2014 को मंगल ग्रह पर अपना पहला अंतरिक्ष मिशन (Mars Orbiter Mission) सुरक्षित रूप से पूरा किया था और आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि इसकी cost NASA के मिशन से काफी कम थी। इसके साथ भारत एशिया का मंगल ग्रह पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया जिसने पहले प्रयास में अंतरिक्ष यान को मंगल की कक्षा में स्थापित करने वाला दुनिया का प्रथम देश बन गया। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह मिशन 5 नवंबर, सन् 2013 को प्रक्षेपित (Launch) किया गया था।

14. आपको ये जानकर हैरानी अवश्य होगी कि NASA की 2030 के अंत तक मंगल पर एक छोटी स्वतंत्र कालोनी बनाने की योजना है।

15. अमेरिका के जाने माने उद्योगपति Elon Musk इनकी खुद बहुत बड़ी Space Company है। जोकि की Space X नाम से प्रसिद्ध है। Elon Musk “Space X” के CEO हैं और इनका dream project है कि 2026 में मंगल ग्रह पर एक छोटी सी दुनिया बनाएंगे और अगर इनके प्लान के मुताबिक सब कुछ perfect रहा तो ये कारनामा 2024 में भी सुनिश्चित हो सकता है।

आज के इस लेख में हमने mars planet यानी की मंगल ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य (Interesting and Amazing Facts About Mars Planet in Hindi) के बारे में जाना है। हमें उम्मीद हैं की आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। अगर पसंद आया हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे और अगर कुछ छूट गया हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताइए।

Leave a Comment