Advertisements

40+ Amazing facts about Parrot in Hindi | तोते के बारे में रोचक तथ्य

दोस्तों,  हमारे इस लेख का विषय है, तोते के बारे में रोचक तथ्य (Amazing facts about Parrot in Hindi)। इस लेख में हमने आपको तोते के बारे में रोचक व आश्चर्यजनक तथ्य बताए है जिसे जानकर आप हैरान रह जाओगे।
तोता एक ऐसा पक्षी है जो खूबसूरत होने के साथ-साथ चालाक और बुद्धिमान भी होता है। जो इंसानों की तरह बात कर सकता है शब्दों को याद कर सकता है। जब वह खाना खाता है तो वह पैरों का इस्तेमाल मानो ऐसे करता है जैसे वो इसके हाथ हो।
तोतो की लगभग 400 किस्म की प्रजातियां विश्वभर में पाई जाती है। सबसे खूबसूरत और रंगबिरंगे तोतों की सबसे अधिक प्रजातियां न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, और दक्षिण अमेरिका में पाई जाती है।

तोते के बारे में रोचक जानकारी (Amazing facts about Parrot in Hindi)

1. Parrot यानी तोते को हम लोग मिठ्ठू या पोपट के नाम से भी जानते है।

Advertisements

2. तोते अटांटार्टिका को छोड़कर हमारी धरती पर हर जगह पाए जाते हैं।

3. तोते की पूरे विश्व में 350 से 400 किस्म की प्रजातियां मौजूद हैं।

4. तोते की हमारे देश भारत में कुल 12 प्रजातियां मौजूद हैं।

5. एक तोता इंसानी भाषाओं के 800  से 1000 शब्दो को ध्यान में रखकर बोल सकता हैं।

6. तोते का औसतन जीवनमान 10 से 20 साल का होता है। लेकिन कुछ प्रजातियां लगभग 80 वर्ष तक जीवित रह सकती है।

7. एक तोते का IQ लेवल किसी 4 साल के बच्चे से ज्यादा होता है।

8. जैसे हम इंसानों के बाल और नाखून काटने पर फिर से आते है तोते की चोंच काटने के बाद अपने आप बढ़ जाती है।

9. तोते अक्सर झुंड में उड़ते है। इनकी संख्या झुंड में करीब 30 से ज्यादा होती है।

10. मुख्य रूप से तोते सर्वभक्षी होते है। यह फल, सब्जियां, हरि मिर्च, अमरुद्ध, रोटी, अनाज, मूंगफली, सूखे मेवे, और मांस, कीड़े-मकोड़ें तक सब खा लेते है।

11. तोतो अपने साथी के साथ बहुत वफादार होते है। वह जीवनभर एक साथी के साथ अपना जीवन बीताते है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

12. तोता विश्व का तीसरा सबसे ज्यादा पाले जाने वाला प्राणी है। जो कुत्ते और बिल्ली के बाद सबसे ज्यादा पाला जाता है।

13. तोतो के पंख किटाणुओं और बैक्टिरिया रोधक रसायन छोड़ते है। जो उनके चोट लगने पर मरहम का काम करता है।

14. तोता एक समय में 8 अंडे देते है। तोते में पूरी प्रजनन होने में 17-20 दिनों का समय लगता है ।

15. अफ्रीका में पाए जाने वाले तोता (ग्रे पैरेट) जंगल के दूसरे पक्षियों की आवाज की नकल कर सकते है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

16. यह इतने समझदार होते है की समय और संभावनाओं के आधार पर मोमेंट्स को कैलकुलेट करके शब्दों का इस्तेमाल कर सकते है। क्योंकि यह सीखने में बड़े तेज़ होते है।

17. एक तोता अपनी आवाज के सहित 20 से भी ज्यादा अलग अलग प्रकार की आवाजे निकाल सकता है।

18. तोते अपने बच्चों के नाम रखते है।

19. तोते अपने पेरो और अपने पंजों का इस्तेमाल अपने हाथों की तरह कर सकते है, चील, बाज, गिद्ध भी ऐसे ही पक्षी होते है जो अपने पंजो का इस्तेमाल हाथों की तरह करते है।

20. चॉकलेट या ऑनियन खाने से तोते की मौत भी हो सकती है। यह चीजे तोते के लिऐ विष की तरह होती हैं।

21. कुछ तोते खाना ढूंढते – ढूंढते 1000 किमी की उड़ान भर लेते है।

22. इंडोनेशिया में Goffin’s cockatoo नाम की एक तोते की ऐसी प्रजाति पाई जाती है। जो बहुत बुद्धिमान होती है यह प्रजाति गणित के सवालों (Mathematics problems) को भी हल कर सकती हैं।

Amazing facts about Parrot in Hindi

23. Hatebeak metal band एक प्रमुख मैटल बैंड है जिसका प्रमुख गायक अफ्रिकी ग्रे तोता है।

24. सबसे तेज गति से उड़ने वाले तोते का नाम कॉकैटोस (Cockatoos) है तोते की औसतन गति 64 किलोमीटर प्रति घंटा होती हैं। कुछ तोतो की प्रजाति चीते की रफ़्तार से उड़ सकते है।

25. तोता अपने मालिक से गद्दार माना जाता है क्योकि जब हम उसे पिंजरे से आजाद करते है तो तोता फिर मुड़के देखता भी नहीं है।

26. आकार में सबसे बड़ा पाए जाने वाला तोते की प्रजाति का नाम Hyacinth Macaw Parrot है। यह प्रजाति अमरीका में पाई जाती है। यह सबसे बड़े तोते होते है इनका साइज 1 मीटर तक होता है।

27. तोता अपना खोसला कभी नहीं बनाते है । तोते हमेशा घने पेड़ पर या फिर बने बनाए घोंसले में रहते है। केवल Monk Parakeet Parrot नाम की एक प्रजाति है जो अपना घोंसला खुद बनाता है।

28. Rainbow lorikeet नाम एक की तोते की प्रजाति आस्ट्रेलिया में पाई जाती है। इन तोता के शरीर का रंग चमकीला नीला, हरा, लाल, पीला और नारंगी होता है।

29. काकपो तोता (kakapo) उल्लू की तरह लगते है और यह उल्लू की तरह रात को जागते है। यह तोते वजन में बिल्लियों से भी भारी और बड़े होते है। जिसकी वजह से यह उड़ नहीं पाते हैं ।

30. ऑस्ट्रेलिया में तोते नशे करते है। हाँ आपने सही सुना, तोते fermented fruits  खाते है और यह फल खाने के बाद तोते को नशा होता है।

31. दुनिया में सबसे ज्यादा वजन वाले तोते की प्रजाति न्यूजीलैंड मे पाई जाती है। इस प्रजाति का नाम काकापो है। इनका वजन 2 से 4 किलोग्राम तक होता है। ज्यादा वजन होने वजह से यह तोते उड़ नही सकते है।

32. तोता में सबसे छोटे साइज का तोता buff-faced pygmy है। इस प्रजाति के तोते का वजन सिर्फ 10 ग्राम और इसकी लम्बांई (8 सेंटीमीटर लगभग (3-1 इंच)) तक होता है। यह तोते इंडोनेशिया में पाए जाते हैं।

33. सन् 2016 में सबसे अधिक उम्र के तोते कुकुी (Cookie) की मृत्यु हुई। उसकी उम्र 83 साल बताई गई। इस तोते ने अपना जीवन एक चिड़ियाघर (brookfield zoo) में गुजारा था।

34. दुनियां का अब तक का सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा तोते का नाम punk है। इस तोते को 1728 शब्द बोलने आते थे।

> हरियल (Green pigeon) -ऐसा पक्षी जो कभी जमीन पर नहीं बैठता आता

इन्हें भी पढ़ें -
> आइये जाने जेलीफ़िश के बारे में रोचक तथ्य
> पैंगोलिन ( सल्लू सांप ) के बारे में रोचक जानकारी
> पोर्क्युपाईन- साही जानवर के बारें में रोचक तथ्य
> ऑक्टोपस से जुड़े रोचक व आचर्यजनक तथ्य

35. Punk तोते का नाम गिनीस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

36. हम इंसानों की तरह तोते भी मोटापे का शिकार हो जाते है। तोते में मोटापा देखा गया है।

37. आपको यह जानकर आश्चर्य होगा। जिस प्रकार सभी पक्षियों के बच्चे पैदा होने के बाद से ही अपने पंख खुले होते है। तो वही तोते के बच्चे के पंख खुलने में एक महिने का समय लगता है।

38. दुनिया का सबसे रहस्यमयी तोता ऑस्ट्रेलियाई नाईट तोता है केवल तीन लोगो द्वारा एक सदी में इसको देखा गया है।

39. नर और मादा तोते की पहचान करना बेहद मुश्किल होता है। इनका कोई बाहरी अंग नही होता। जिसे की हमे यह पता चले कि वह तोता नर है या मादा।

40. क्या आप जानते हो की तोते पराबैगनी किरणों को देखने में सक्षम होते है।

41. एक तोते का IQ लेवल किसी 4 साल के बच्चे से ज्यादा होता है।

मैं आशा करता हूँ आपको यह आर्टिकल (40+ Amazing facts about Parrot in Hindi) पढ़कर आपको तोते के बारे में (Parrot in Hindi) बहुत सारी रोचक जानकारी मिल चुकी होगी। आपको यह लेख कैसा लगा वह हमे नीचे कॉमेंट करके बताएँ।

FAQ

प्रश्न- तोते की कितनी प्रजातीयां पाई जाती है?

उत्तर- पूरे विश्व में तोते की तकरीबन 350 ज्ञात प्रजातीयां है।

प्रश्न- कौन से तोते विलुप्त होने की कगार पर है?

उत्तर- अफ्रीका के ग्रे पैरेट विलुप्त होने की कगार पर है।

प्रश्न- एक तोते की अधिकतम उम्र कितनी हो सकती है?

उत्तर- एक तोते की अधिकतम उम्र 20 से 80 वर्ष तक की हो सकती है।

प्रश्न- तोते का पांडा किसे कहा गया है?

उत्तर- दक्षिणी प्रशांत महासागर के वर्षावनो में रहने वाला ब्लैक पाम कुकाटू को तोते का पांडा कहा गया है।

इन्हें भी पढ़ें -
> दुनियां की सबसे खतरनाक मकड़िया
> दुनिया के सबसे जहरीले व घातक बिच्छू
> 10 करोड़ साल का अमर केकड़ा (Amber Crab Facts)
> समुंद्र में तैरता पॉवर हाउस इलेक्ट्रिक इल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

Leave a Comment