आज में आपको अंतरिक्ष के बारे में 34 रोचक तथ्य ( 34 Interesting Facts about Space in Hindi ) बताने जा रहा हूँ जिसे सुनकर आप रोमांचित हो जाओगे।
अंतरिक्ष रहस्यों और आश्चर्यों से भरा एक ऐसा स्थान है जिसे जानने के लिये मनुष्य हमेशा से ही उत्सुक रहा है। प्राचीन काल में हमारे पूर्वज दूरबीन से ही अंतरिक्ष को जानने की कोशिश किया करते थे। अंतरिक्ष हमें जितना सुंदर और अलौकिक दिखता है असल में वह मनुष्यों के लिये उतना ही खतरनाक और रहस्यमयी है।
विज्ञान की भाषा में अंतरिक्ष एक ऐसा खाली स्थान है जहां न तो कोई वायुमंडल है और न ही कोई गुरुत्वाकर्षण बल। वहां सारी चीजे तैरती नजर आएंगी। अंतरिक्ष में मनुष्य को जीवित रहने के लिये एक विशेष प्रकार के सूट की आवश्यकता होती है इसे स्पेस सूट कहते है। इसके बिना मनुष्य केवल 2 मिनट ही जिंदा रह सकता है।
अंतरिक्ष के बारे में 34 रोचक तथ्य (34 Interesting Facts about Space in Hindi )
1. हमारी आकाशगंगा में लगभग 200 अरब तारें मौजूद है फिर भी यह ब्रहमांण की सबसे बड़ी आकाशगंगा नहीं है अब तक की खोजी गई सबसे बड़ी आकागंगा आईसी 1101 है जिसमें 100 ट्रिलियन तारे है।
2. हमारी पृथ्वी मिल्की वे (Milky Way) आकाशगंगा में स्थित है और इसकी चौड़ाई लगभग 100,000 प्रकाशवर्ष हैं। जबकि लंबाई 1000 प्रकाशवर्ष है। इसका आकार सर्पिल है।
3. क्या आपको पता है कि सन 1947 में अंतरिक्ष में भेजे जाने वाला पहला जीव एक मकड़ी थी और उसके लगभग दस साल बाद 1957 में एक लाइका नाम की एक कुतिया को अंतरिक्ष में भेजा गया लेकिन राकेट लांच के कुछ देर बाद वह मर गई थी।
4. सबसे अधिक चंद्रमाओं के मामले में शनि ग्रह ने बृहस्पति ग्रह के 79 चंद्रमाओं से बाजी मार ली है। अमेरिकी अंतरिक्ष शोधकर्ताओं द्वारा 20 नए चंद्रमाओं की खोज की गई है जिससे अब शनि ग्रह पर 82 चंद्रमा मौजूद है। इस खोज से पहले बृहस्पति ग्रह सौरमंडल का सबसे अधिक उपग्रह वाला ग्रह हुआ करता था।
इन्हे भी पढ़ें : मंगल ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य >> Interesting Facts About Mars Planet
5. अंतरिक्ष यात्रियों को खाना द्रव्य के रूप में लेना होता है वह अपने खाने में न तो नमक डाल सकते है और न ही मिर्च। क्योंकि अंतरिक्ष में तो सभी प्रकार की वस्तुए तैरती रहती है क्योकि वहा गुरुत्वाकर्षण नही होता है।
6. अंतरिक्ष यात्री स्पेस में जहां रहते है उसे स्पेस स्टेशन कहते है जिसका आकार 357 वर्गफीट है। और यह पृथ्वी की एक परिक्रमा केवल 92 मिनट में ही कर लेता है। इसकी रफ्तार 5 मील प्रति सेकेंड है।
7. अमेरिका, रूस, फ्रांस, कनाडा लगभग 18 देशों की सहायता से अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन ( International Space Station) को सन् 1998 में स्थापित किया गया था। इसकी लागत लगभग 160 अरब डॉलर आई। जो भारतीय रुपयों में अनुमान लगाया जाये तो इसकी लागत 11 लाख करोड़ से भी अधिक थी। यह अभी तक का सबसे महंगा प्रोजेक्ट है।
8. क्या हो जब आपका एक दिन एक वर्ष के बराबर हो जी हां हमारे सौरमंडल में एक ऐसा ग्रह है जहां का एक दिन एक वर्ष से भी अधिक लंबा होता है। उसका नाम है शुक्र ग्रह। उसे अपने अक्ष पर चक्कर लगाने में 243 दिन लगते है। सूर्य का एक चक्कर लगाने में 225 दिन का समय लगता है। इसप्रकार इस ग्रह का एक वर्ष पृथ्वी के 225 दिन के बराबर का है।
9. अंतरिक्ष से बाहर निकलने के लिये स्पेस वाहन को 7 मील प्रति सेकंड की रफ्तार की आवश्यकता होती है।
इन्हे भी पढ़ें : बृहस्पति ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य >> Interesting Facts About Jupiter Planet
10. सूर्य में लगभग एक मिलियन पृथ्वी फिट हो सकती है और फिर भी सूर्य को औसत आकार का तारा माना जाता है। सूर्य पृथ्वी से लगभग 3 लाख गुना बड़ा हैं।
11. प्लूटो सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है। यह पृथ्वी के चंद्रमा से भी छोटा हैं।
12. चंद्रमा लगभग 4.53 अरब साल पुराना हैं।
इन्हें भी पढ़ें- चंद्र मिशन का इतिहास और चंद्रमा से जुड़े रोचक तथ्य
13. हमारे सौरमंडल में 63 उपग्रह मौजूद है आकार के मामले में (हमारी पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह) चाँद पांचवे नंबर पर आता है।
14. शुक्र ही एकमात्र ग्रह है जो दुसरें ग्रहों की तुलना में पीछे की और घूमता हैं।
15. आप अंतरिक्ष पर रो नहीं सकते क्योंकि आपके आंसू नीचे नहीं गिरेंगे। क्योकि वहा गुरुत्वाकर्षण नहीं होता है।
16. सन् 1962 में अमेरिका के द्वारा अंतरिक्ष में एक हाइड्रोजन बम का धमाका किया था। यह बम धमाका जापान पर गिराये गये बम से 100 गुना अधिक शक्तिशाली था।
17. अंतरिक्ष यात्रियों की माने तो हम सूरज को अंतरिक्ष से देंखेगे तो वह हमें सफेद दिख़ाई देगा।
18. यूरी गागरिन अंतरिक्ष में जाने वाला पहला व्यक्ति था।
19. अंतरिक्ष यात्री, अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से प्रतिदिन 15 बार सूर्यास्त और सूर्योदय देखते हैं।
20. वेलेन्टिना तरेश्कोवा अंतरिक्ष में जाने वाला पहली महिला थी।
21 कल्पना चावला प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री थी। इनका जन्म 17 मार्च 1962 में हरियाणा के करनाल में हुआ था।
22. चाँद पर जाने वाला पहला व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग था।
23. बज एल्ड्रिन (Buzz Aldrin) चंद्रमा पर जाने वाला दूसरा आदमी था।
24. हमारे लिए सबसे निकटम आकाशगंगा एंड्रोमेडा गैलेक्सी हैं।
25. अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण की कमी के कारण, अंतरिक्ष यात्री ऊंचाई में लगभग 2 इंच बढ़ जाते हैं।
26. अंतरिक्ष यात्री जब चादं पर चलते है तो उनके पैरों के निशान बन जाते है। ये निशान लगभग चांद पर अगले 10 करोड़ वर्षों तक रहेंगे। क्योंकि वहा हवा व वातावरण कुछ भी नहीं है।
27. चाँद पृथ्वी से हर साल 1-6 इंच दूर होता जा रहा हैं।
28. आप सभी लोग जानते हों की जब हम अपने घरों में पानी को गर्म करते है तो क्या होता है। उसमें भाप बनने लगती है और ढेर सारे बुलबुले निकलते है परन्तु जब आप अंतरिक्ष में पानी को गर्म करेंगे तो पानी में केवल एक बुलबुला बनेगा और भी बड़ा।
30. क्या आप जानते हो अंतरिक्ष में प्रवेश करने वाले व्यक्ति जॉन ग्रेन थे। जब वे अंतरिक्ष में गये थें तब उनकी उम्र 77 वर्ष की थी।
31. अंतरिक्ष वैज्ञानिको ने एक ऐसे ग्रह की खोज की गई है जो पूरी तरह से हीरे का बना हुआ है। 55 Cancric E यह ग्रह कर्क तारामंडल में स्थित है और इसका आकार पृथ्वी से लगभग 3 गुना बड़ा है।
32. 1977 में नासा ने एक स्पेस यान Deep Space में भेजा था। VOYGER-1 है 2012 में यह यान Interstellar Space में दाखिल हुआ था। इस समय यह पृथ्वी से लगभी 20 अरब किलोमीटर दूर है। यह वहां से अंतरिक्ष की तस्वीरे भेज रहा है। पृथ्वी से 12 जनवरी, 2020 तक यह पृथ्वी से मानव निर्मित सबसे दूर की वस्तु है।
33. अंतरिक्ष शोधाकर्ताओं के अनुसार अंतरिक्ष में तैरते हुए पानी के स्रोत का पता चला है यह पानी अंतरिक्ष में भाप के रुप में मौजूद है यानी हमारे इस ब्रहामांण में तैर रहा है यह पानी हमारी पृथ्वी में मौजूद पानी के 140 ट्रिलियन गुना से भी ज्यादा पानी मौजूद है।
34. दोस्तों आपको यह जानकर विश्वास नहीं होगा कि ब्रहांमाण में एक विशाल शराब का महासागर भी मौजूद है जो हमारी आकाशगंगा के केंद्र से 390 प्रकाशवर्ष दूर सेजेटेरेरियस बी2 (Sagittarius B2) नाम का बादल पूरा का पूरा का इथाईल एल्कोहल का बना है मतलब की इसमें अरबों लीटर शराब का भंडार मौजूद है और यह शराब का महासागर बादल के रूप में ब्रहामांड में तैर रहा है।
इस लेख में आपने अंतरिक्ष के बारे में बहुत सी रोचक व अद्भुत ज्ञान (34 Interesting Facts about Space in Hindi) को जाना है कि हमारा अंतरिक्ष कितने रोचक तथ्यों से भरा पड़ा है इसको पूरा जानने में शायद मनुष्य को अभी बहुत समय लगने वाला है।
आज मनुष्य ने अंतरिक्ष में एक स्थान (International Space Station) (अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन) बना दिया है जहां से वह अंतरिक्ष में हर पल नजर रख सकता है। आगे हम आपको अंतरिक्ष के बारे में बहुत सी रोचक बातों से अवगत कराते रहेंगे। आपको इस लेख से प्राप्त जानकारी कैसी लगी। और यदि आपको यह लेख पसंद आया है तो कृपया इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, और कमेंट देकर अपने विचार प्रकट करें।