Advertisements

Ganga Dussehra 2024 Wishes, Quotes, Massages & Status: इन चुनिंदा और बेहतरीन कोट्स के जरिए भेजें गंगा दशहरा की शुभकामनाएं | Ganga Dussehra Quotes in Hindi

Ganga Dussehra 2024 Wishes in hindi, Ganga Dussehra Quotes in hindi, Massages, Shayari & Status (गंगा दशहरा की शुभकामनाएं), गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं (Ganga Dussehra Ki Shubhkamnaye), Ganga Dussehra 2024 Quotes In Hindi, Ganga Dussehra Status 2024

भारत में हर साल जेष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म के लोगों के लिए गंगा दशहरा का पर्व बेहद खास होता है तथा बहुत महत्व भी रखता है।

Advertisements

क्योंकि गंगा दशहरा के दिन ही गंगा माता स्वर्ग से इस पृथ्वी पर अवतरित हुई थी। जिस दिन मां गंगा का पृथ्वी पर आगमन हुआ वह तिथि जेष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि थी।

इसीलिए भारत में प्रतिवर्ष जेष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा दशहरा के तौर पर मनाया जाता है। गंगा दशहरा का यह पर्व बतौर गंगा दशमी भी जाना जाता है। आज 17 जून 2024 को पूरे भारतवर्ष में गंगा दशहरा का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

राजा भगीरथ की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर माता गंगा स्वर्ग से इस पृथ्वी पर अवतरित हुई थी।

जिन्हें भगवान शिव ने अपनी जटाओं में शरण दी थी तब जाकर माता गंगा भगवान शिव की जटा में से बाहर निकली और पृथ्वी पर राजा सगर के पुत्रों की मुक्ति तथा कल्याण के लिए अवतरित हुई।

गंगा नदी भारतीय संस्कृति के लिए बेहद पवित्र नदी मानी जाती है। ऐसी मान्यताएं हैं कि गंगा स्नान कर लेने मात्र से ही व्यक्ति के सारे पाप कट जाते हैं और पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

गंगा दशहरा के इस पावन पर्व पर लोग एक दूसरे के साथ अपनी खुशियां बांटते हैं और उन्हें शुभकामना संदेश भेजते हैं इसीलिए आज हम आपको गंगा दशहरा पर शायरी (Ganga Dussehra Shayari In Hindi) गंगा दशहरा पर सुविचार (Ganga Dussehra Quotes In Hindi) तथा गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं 2024 (Ganga Dussehra Wishes In Hindi) के विषय में बताने वाले हैं जिनके जरिए आप अपने प्रिय जनों और रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

आज गंगा दशहरा के इस खास मौके पर हम आपके लिए गंगा दशहरा की शुभकामनाएं (Ganga Dussehra Quotes In Hindi) लेकर आए हैं।

Ganga-Dussehra-quotes-in-hindi

गंगा दशहरा की शुभकामनाएं एवं सुविचार (Ganga Dussehra Quotes in Hindi)

राजा सगर के पुत्रों का काटा था जिसने श्राप,
उस गंगा मां के दर्शन से कट जाते हैं सब पाप!

नमामि गंगे! गंगा दशहरा की शुभकामनाएं!

सृष्टि की समस्त मालीनता का नाश करने वाली पतित पावन गंगा मां आप पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखें। आपके घर में सुख समृद्धि एवं शांति आए, गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

नमामि गंगे! गंगे तव दर्शनात् मुक्ति!

गंगा माता के दर्शन मात्र से व्यक्ति के सभी पाप कट जाते हैं। ऐसी पवित्र माता और शीतलता की देवी माता गंगा को कोटि कोटि प्रणाम!
गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

सकल धरा को पावन करती काट सभी का मैल,
उद्गम जिनका करते है निज हिमालय के शैल!

उनकी पावन धारा में जो करता है स्नान,
सकल विश्व का करती है मां गंगा कल्याण!

गंगा दशहरा के अवसर पर करिए उनका ध्यान,
नमामि गंगे, नमामि गंगे का करिए गुण गान!
आप सभी को गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

शिव की जटा से निकली है गंगा जी की धारा,
धरती पर अवतरित हुई भागीरथ ने पुकारा!

राजा सगर के पुत्रों की श्राप मुक्ति कर डाली,
अपनी पवित्रता से जिसने तार दिया जब सारा!

ऐसी माता गंगा को शत-शत नमन! गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

पतित पावन गंगा मां की,
पवित्रता का रखो ध्यान!

जिनके दर्शन से होता है,
जीवों का कल्याण!

आओ मिलकर शुरू करें,
उनकी स्वच्छता का अभियान!
मां गंगा की पवित्रता पर कभी आंच ना आएगी,
मिलकर हाथ बढ़ाएंगे तो मां गंगा स्वच्छ हो जाएगी!

मां गंगा की स्वच्छता में हाथ बताएं,
गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
Ganga Dussehra Quotes In Hindi 

Ganga Dussehra Wishes In Hindi

गंगा तेरी निर्मल धारा, हर लेती है सारे पाप,
नतमस्तक हूं तेरे आगे कर देना हर गलती माफ!

अपना लाल समझ कर मुझको, सीने से लगा लेना,
अधर्म मिटा कर मन का मेरे सही मार्ग दिखला देना!!

गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
नमामि गंगे! गंगा मैया को स्वच्छ एवं पवित्र बनाए रखने में हाथ बढ़ाएं, गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

जिस प्रकार माता गंगा संसार के सभी पापों का मैल काट देती हैं ठीक उसी प्रकार वह आपकी सभी दुख, परेशानियां, समस्याएं एवं बाधाएं काट दें, तथा आपके और आपके पूरे परिवार को सुख समृद्धि प्रदान करें!

आप सभी को गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

आप पर और आपके पूरे परिवार पर माता गंगा का आशीर्वाद सदैव बना रहे। आप और आपका परिवार ऐसे ही फूलता फलता रहे! कोई भी दुख परेशानी आपको तूने ना पाए, गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

हर हर गंगे! नमामि गंगे! Happy Ganga Dussehra 2024!

दिन प्रतिदिन आपके जीवन में आए सुख समृद्धि और समाधान,
स्नान दान से होता रहे आपका और पूरे परिवार का कल्याण!

गंगा मैया दे आपको सुख समृद्धि और संतान!
गंगा मैया के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम!!
गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

गंगा दशहरा के इस पावन पर्व पर मैं यही कामना करता हूं आपका पूरा परिवार मंगलमय हो और आपके घर में नई खुशियां आएं!

कोई भी बाधा आपकी सफलता के बीच में ना आए, आप की जितनी है अभिलाषाएं सब पूरी हो जाएं।

गंगा दशहरा 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं (Ganga Dussehra Wishes In Hindi) –

गंगा तेरा निर्मल जल है धरती को वरदान,
दर्शन मात्र से हो जाता है भक्तों का कल्याण!

बनाए रखना घर में सुख समृद्धि और सम्मान,
सदा करूं मै तेरी मैया भक्ति और गुणगान!!

गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
मां गंगा को पूजा जिसने, उसका हित कल्याण हुआ,
पृथ्वि पर अवतरित हुई भगीरथ को वरदान हुआ!!

गंगा दशहरा पर आप मां गंगा से जो भी मांगे वह मिल जाए,
आप सभी को गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Ganga Dussehra 
गंगा जी की यही पुकार,
स्वच्छ रखो उनका अवतार!

सभी पाप से देती तार,
नमन है उन को बारंबार!!

गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
गंगा मैया तेरी महिमा सबसे अपरंपार,
पृथ्वि पर अवतरित हुई सगर के पुत्रों को तार!

Ganga dashara ki hardik shubhkamnaye!

गंगा दशहरा पर शायरी (Ganga Dussehra Shayari In Hindi) –

पवित्रता की देवी हैं, जन-जन की प्यास बुझाती हैं!
इस पृथ्वी के कल्याण हेतु गंगा जी बहती जाती हैं!!

फिर भी हम नहीं सचेत हुए, इनकी पवित्रता को लेकर,
मां गंगा जी ही हैं जो अपने पौधों सा हमें सीचतीं हैं!

आओ मिलकर हाथ बटाएं, गंगा को स्वच्छ बनाएं!

स्वच्छ गंगा, स्वच्छ जल, सुंदर कल!

गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।
मां गंगा की यही पुकार,
करती हैं जग का उद्धार!

शुद्धता पर इनकी करो विचार,
तभी सकेंगी जग तो तार!!

Ganga dashara ki hardik shubhkamnaye 2024
जो गंगा गंगा कहता है,
कभी ना भूखा नंगा रहता है!!

मां गंगा का गुणगान करो,
निज जीवन का कल्याण करो!
दुनिया के मैल काटकर, सब की प्यास भी बुझाती है!
पृथ्वी की तपती धरा को शीतलता पहुंचाती हैं!!

फिर भी उनकी अहमियत हमें क्यों समझ नहीं आती है,
दिन-ब-दिन हमारी गंगा माता दूषित होती जाती हैं!!

आओ मिलकर इन्हें बचाएं, तभी हमारा जीवन है,
गंगा मैया हमारी आजीविका का एक साधन है!!

आप सभी को गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

आप सभी को गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

तो आज इस आर्टिकल के जरिए आपके साथ हमने गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं (Ganga Dussehra Quotes In Hindi) साझा की। उम्मीद करते हैं कि हमारा यह लेख आपको बेहद पसंद आया होगा।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now
HomeGoogle News

Leave a Comment