विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर निबंध व भाषण, कब व क्यों मनाया जाता है? जानिये इसका इतिहास | World No Tobacco Day Essay & Speech in Hindi

Advertisements

क्यो मनाया जाता है विश्व तम्बाकू निषेध दिवस र निबंध, विश्व तम्बाकू निषेध दिवस थीम 2023 (World No Tobacco Day Essay & Speech in Hindi) विश्व तम्बाकू निषेध दिवस का इतिहास और महत्व, विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर भाषण हिंदी में (World No Tobacco Day history, facts & significance in hindi)

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

आज का यह निबंध विश्व तम्बाकू निबंध दिवस पर दिया गया है, यह निबंध आपको तम्बाकू के हानिकारक प्रभावों से परिचित कराने में मदद करेगा। इस निबंध के माध्यम से हमे इस दिन का इतिहास?,  यह दिन कब और क्यों मनाया जाता है?, तम्बाकू से होने वाली हानियां?, विश्व तम्बाकू दिवस 2023 की थीम? इस निबंध के साथ साथ भाषण भी दिया गया है जिसे आप किसी प्रतियोगिता के लिए तैयार कर सकते है। आइये  पढ़ते है निबंध और भाषण को। 

प्रस्तावना

विश्व भर में 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मानाने के पीछे का उद्देश्य तम्बाकू सेवन ना करने और इसके खतरनाक स्वस्थ्य प्रभावों से लोगो को परिचित कराना है। तम्बाकू सेवन हर वर्ष 70 लाख से अधिक मौतों का कारण बन चुका है। तम्बाकू सेवन से कई सारी स्वस्थ्य सम्बंधित हानिया हो सकती है। यहाँ तक कि तम्बाकू के पैकेट पर भी चित्र द्वारा इसका हानिकारक प्रभाव दर्शाया गया होता है परन्तु लोग इसको खाना ही सही समझते है जिसके कारण उन्ही लोगो को बाद में इसके हानिकारक प्रभावों का शिकार होना पड़ता है। विश्व स्वास्थय संगठन (डब्लूएचओ) के सदस्य राज्यों ने 1987 में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस बनाया।  पिछले इक्कीस वर्षो में, दुनिया भर में सरकारों, सार्वजनिक स्वस्थ्य संगठनों, धूम्रपान करने वालो, उत्पादकों से उत्साह और प्रतिरोध दोनों मिले है। लोगो के बीच तम्बाकू सेवन ना करने के लिए जागरूकता फैलाना ही इसी दिन का उद्देश्य है , जिससे लोग खुद को इसका सेवन करने से बचे और साथ-साथ दूसरों लोगो को भी ऐसा करने से रोके।

हम सभी को यह पता है की तम्बाकू हमारी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक है, यह पता होने के बावजूद लोग तम्बाकू का सेवन करना नहीं छोड़ते। ग्लोबल एक्ट टोबैको सर्वे (2016-2017) के अनुसार भारत में तम्बाकू सेवन करने के आयु 18.7 वर्ष है और महिलाओ की तुलना में पुरुष काम उम्र में तम्बाकू का सेवन शुरू कर देते है जो उन्ही की सेहत के लिए हानिकारक है।

world-no-tobacco-day-sassy-speech-in-hindi

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? (World No Tobacco Day Essay & Speech in Hindi)

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस हर वर्ष 31 मई को मनाया जाता है, इस वर्ष यानि की 2023 को यह बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य तम्बाकू के बढ़ते सेवन को रोकना, और लोगो के बीच तम्बाकू सेवन से होने वाले नुक्सान के बारे में जागरूकता फैलाना है। तम्बाकू के सेवन से केवल मनुष्य को ही नहीं अपितु हमारे पर्यावरण को भी नुक्सान पहुँचता है। तम्बाकू सेवन से मनुष्य को होने वाले रोगो के बारे में तो आप जानते ही है- जैसे हृदय रोग, कैंसर, दांतो की सदन, आँखों का धुंधला होना आदि कारण है।

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस का इतिहास

वर्ष 1987 में डब्लूएचओ के सदस्य राज्यों ने तम्बाकू और तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभावों और इससे होने वाली मृत्यु\बीमारी की ओर विश्व का ध्यान आकर्षित करने के लिए इसे बनाया था। इसी के साथ-साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया की कोविड-19 के कारण लाखों ऐसे लोग जो तम्बाकू का सेवन करते थे उन्होंने इसे छोड़ने की इच्छा जताई है।  

दुनिया भर में लगभग 60 प्रतिशत तम्बाकू सेवक इसे छोड़ना चाहते है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1987 प्रस्ताव WHA40.38 पारित किया, जिसमे 7 अप्रैल को “विश्व धूम्रपान निषेध दिवस” घोषित किया गया। और अगला संकल्प WHA4 2.19 1988 में पारित किया गया, जिसमे 31 मई को “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” को वार्षिक तोर से मनाने का ऐलान करा और 2008 में WHO ने तम्बाकू को बढ़ावा देने वाले किसी प्रकार के विज्ञापन पर रोक लगा दी। और तम्बाकू को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर रोक लगाने की वजह से देश में तम्बाकू का उपयोग कम किया जाता है , जो हमारे ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस थीम 2023

जैसा की आप सब जानते है की हर साल इस दिन की थीम बदली जाती है और एक नयी थीम के ज़रिये आप लोगो तक इसके सेवन से बचने की खबर फैलाई जाती है, वैसे ही इस वर्ष यानि की 2023 को इस की थीम, “हमे भोजन की आवश्यकता है, तम्बाकू की नहीं” है।

तम्बाकू से होने वाली हानि

जैसा की आप सब जानते है कि तम्बाकू के कारण कई सारी जानलेवा बीमारिया हो सकती हैं, बीमारी के कारण आपकी तो जान जाएगी और साथ में आपके परिवार को भी वह उजाड़ के रख देगी| तम्बाकू के सेवन से इतनी खतरनाक बीमारिया हो सकती है जिनका आपको अंदाज़ा तक नहीं है, अभी हम आपको कुछ ऐसी जानलेवा बीमारियों के बारे में बताने जा रही हु जो तम्बाकू सेवन से हो सकती हैं जैसे –

  • हृदय रोग
  • कैंसर , फेफड़े कैंसर की आशंका 20 – 25 गुना ज़्यादा
  • दिल का दोहरा पड़ने का खतरा
  • अचानक मौत होने का खतरा
  • पेट में कैंसर
  • लिवर, गुर्दे, मुँह का कैंसर
  • गले, किडनीे का कैंसर
  • दांतो में सड़न
  • आँखों में धुंधलापन
  • साँस लेने में तकलीफ

विश्व तम्बाकू दिवस पर हिंदी में 10 वाक्य

  • 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन को मनाने की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO ) ने 1987 में की थी।
  • तम्बाकू सेवन से गले, फेफड़े, मुँह तथा श्वासनली का कैंसर हो सकता है।
  • तम्बाकू सेवन से कई प्रकार की जानलेवा बीमारिया हो सकती है।
  • इस दिन तम्बाकू से होने वाली बीमारियों के लिए लोगों को जागरूक करा जाता है।
  • तम्बाकू एक ज़हर के समान है व्यक्ति को धीरे-धीरे मौत के नज़दीक लेकर जाता है।
  • अधिकतर लोग किशोरावस्था या युवावस्था में तम्बाकू या धूम्रपान का सेवन शुरू कर देते है।
  • तम्बाकू या धूम्रपान के सेवन से केवल इंसानो को ही नहीं अपितु, हमारे पर्यावरण और जीव-जन्तुओ को भी नुक्सान पहुँचता है।
  • विश्व तम्बाकू निषेध दिवस को मानाने का मुख्य उद्देश्य हमे तम्बाकू सेवन न करने और न करने देने के बारे में जागरूक करना है।
  • एक जागरूक नागरिक होने के नाते हमे तम्बाकू और धूम्रपान का सेवन नहीं करना चाहिए और जो लोग इसका सेवन करते हैं उन्हें भी रोकना चाहिए।

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर भाषण हिंदी में (World No Tobacco Day Speech in Hindi)

जैसा की आप सब जानते है की आज हम सब विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मना रहे है, यह हर वर्ष 31 मई को मनाया जाता है। सर्वप्रथम 1987 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 7 अप्रैल 1987 को विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के रूप में घोषित किया और फिर उसके बाद 1988 को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के रूप में घोषित किया गया।

हमारे लिए यह जानना ज़रूरी है के क्यों हमे इस गन्दी लत से छुटकारा पाना आवश्यक है , यह केवल हमे ही नुक्सान नहीं पहुंचाएगी बल्कि हमारे परिवार के सदस्यों, पर्यावरण और जीव-जन्तुओ को भी नुक्सान पहुँचता है, पर्यावरण दिवस मनाया जाता है ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकें।

जीवन सभी का खतरे में होता है और क्या आप  जानते है की हर एक  सिगरेट पिने पर आपकी उम्र 14 मिनट तक घट जाती है , अब आप सोचिये की कितना खतरनाक हो सकता है तम्बाकू या धूम्रपान का सेवन। इतना तो हम सभी को पता है की तम्बाकू एक धीमा ज़हर है जो सेवन करने वाले व्यक्तियों को धीरे-धीरे मौत के मुँह में धकेलता है।

लोग स्वाद के लिए तम्बाकू का सेवन  करते है और फिर यह एक लत के रूप में उनको जकड लेता है और फिर ये शौक बन जाता है फिर इसका सेवन शौक के लिए नहीं बल्कि ना चाहते हुए भी किया जाता है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

मेरे प्यारे दोस्तों मैं चाहता/चाहती हूँ की आप सब इस दिन मेरे साथ मिलकर शपथ लें की“ न तो हम तम्बाकू का सेवन करेंगे और न ही करने देंगे “| हम अपने आस पास जागरूकता फैला कर दुसरो को भी ऐसा करने से रोके जिससे हमारा देश तम्बाकू और धूम्रपान मुक्त बने। मैं आशा करता/करती हूँ की आप सब इस बात पर गौर करेंगे और इस सही रास्ते की ओर अपना कदम बढ़ाएंगे।

निष्कर्ष

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस का उद्देश्य केवल लोगो को इसका सेवन ना करने देने से है, और लोगो को तम्बाकु / धूम्रपान से होने वाले नुक्सान के बारे में जानकारी देने से है। इस दिन हम अपने योगदान के लिए जो लोग इसका सेवन करते है उनको तम्बाकू सेवन न करने के बारे में जागरूक करे, और यदि आप भी धूम्रपान या तम्बाकू सेवन करते है तो उसे छोड़ कर भी आप अपना योगदान इस दिन में दे सकते है।

FAQ

विश्व तबाकू निषेध दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस हर साल 31 मई को मनाया जाता है।

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस को मानाने की घोषणा कब हुई?

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस को मानाने की घोषणा सन 1988 में हुई।

तम्बाकू सेवन से किस तरह की बीमारिया हो सकती है?

तम्बाकू सेवन से कैंसर , हृदय रोग जैसी खतरनाक बीमारिया हो सकती है।

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस का उद्देश्य क्या है?

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस का उद्देश्य लोगो को तम्बाकू का सेवन ना करने और इस बारे में जागरूकता  फ़ैलाने से है।

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 2023 की थीम क्या है?

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 2023 की थीम “हमे भोजन की आवश्यकता है, तम्बाकू की नहीं” है।

निबंध-

Leave a Comment