Advertisements

Happy Pongal Quotes Wishes in Hindi: पोंगल पर्व के खास मौके पर अपनों को भेजिए शुभकामना संदेश

Happy Pongal Quotes Wishes in Hindi: हमारा भारत पारंपरिक एवं सांस्कृतिक पर्वों का देश है। यहां हर आए दिन कोई ना कोई त्यौहार मनाया जाता रहता है।

जनवरी के महीने में खासकर त्योहारों की धूम होती है। इस महीने में भारत के अलग-अलग हिस्सों और राज्यों में कई तरह के त्योहार मनाए जाते हैं। इन त्योहारों में मकर संक्रांति, उत्तरायण तथा पोंगल आदि महत्वपूर्ण है।

Advertisements

एक तरफ जहां उत्तर भारत में 14-15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाती है तो वहीं दूसरी ओर गुजरात में उत्तरायण तथा केरल तमिलनाडु और कर्नाटक में पोंगल का पर्व मनाया जाता है।

पोंगल दक्षिण भारत में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्यौहार है जिसे केरल तमिलनाडु तथा कर्नाटक आदि राज्यों में मनाया जाता है।

दक्षिण भारत में मनाया जाने वाला यह पोंगल त्यौहार चार दिनों का होता है जिसका पहला दिन भोगी पोंगल के नाम से जाना जाता है।

पोंगल पर्व के खास मौके पर भगवान सूर्य की पूजा की जाती है साथ ही भोगी पोंगल के खास दिन पर भगवान इंद्र की भी पूजा की जाती है।

पोंगल का त्योहार कब है?

इस बार पोंगल का त्योहार 15 जनवरी 2024 से लेकर 18 जनवरी 2024 तक मनाया जाएगा।

पोंगल का यह त्यौहार बढ़िया फसल की कामना का त्यौहार है। इसलिए एक दिन फसल से जुड़ी वस्तुओं की भी पूजा की जाती है।

पोंगल तमिल भाषा का एक शब्द है जिसका अर्थ विप्लव अर्थात उफान या उबालना होता है। यही कारण है कि पोंगल के खास मौके पर सुख एवं समृद्धि का प्रतीक चावल तथा गुड़ उबाल कर पकवान तैयार किए जाते हैं।

पोंगल से ही तमिल नव वर्ष की शुरुआत भी मानी जाती है। पोंगल के इस खास मौके पर लोग अपने करीबी रिश्तेदारों प्रियजनों तथा दोस्तों को पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं भेजते हैं।

अगर आप भी इस खास मौके पर अपने मित्रों को शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं तो यह सुविचार कोटी साझा कर सकते हैं।

पोंगल पर्व के शुभकामना संदेश (Happy Pongal Quotes Wishes in Hindi)

पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं 

पोंगल का त्यौहार हो खुशियों की बौछार हो!
पर्व की खुशियां हो और अपनों का प्यार हो!

भगवान सूर्य आपके जीवन में उजाला लाएं!
आप सभी को पोंगल की शुभकामनाएं!

Happy Pongal !
सूर्य देव की रोशनी से आपका जीवन जगमगाए!
इस पोंगल आपकी तकदीर भी खुल जाए!

आपके जीवन में ना कभी कोई बाधा आए!
हमारी ओर से पोंगल की शुभकामनाएं !

Happy Pongal Wishes !
इस पोंगल आपके घर ढेर सारी खुशियां आए!
उत्तर भारत वालों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं एवं दक्षिणभारत वालों को पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं। 

Happy Pongal !
आपका घर खुशियों से महक जाए!
पोंगल आपके घर खुशियां लेकर आए!

आप अपने पूरे परिवार के साथ मनाएं!
पोंगल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Pongal !
भगवान सूर्य की दिशा होगी उत्तरायण!
आप पर कृपा बनाएंगे भगवान नारायण!

खुशियां लाएगा पोंगल का त्यौहार!
रंग जाएगा आपका पूरा परिवार!

Happy Pongal !

तो दोस्तों आज इस लेख के जरिए आपके साथ हमने पोंगल की शुभकामनाएं देने के लिए कुछ थॉट्स साझा किया। उम्मीद करते हैं कि हमारा यह लेख आप सभी को पसंद आया होगा।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

अगर आप अपने पोंगल त्योहार को कुछ खास बनाना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए कोट्स सुविचार अपने दोस्तों रिश्तेदारों तथा प्रियजन को भेजना ना भूले। अंततः हमारी वेबसाइट की ओर से आप सभी को पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं!

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment