Advertisements

साइकोलॉजी व मनोविज्ञान से जुड़े रोचक तथ्य | Interesting Human Psychology facts in hindi

नमस्कार पाठको आज के इस लेख में हम Human Psychology facts in hindi के बारे में चर्चा करेंगे पर उससे पहले हमे Psychology के बारे में जानना होगा। मनुष्य की भावनाओं, विचारों अथवा चेतन या अचेतन घटनाओं के बारे में जानना अथवा अध्ययन करना ही मनोविज्ञान (Human Psychology facts in hindi) कहलाता है।

मनोवैज्ञानिक अधिकतर जीव विज्ञान को विचार और भावना का आधार मानते आए हैं। इसीलिए जीव विज्ञान अध्ययन का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। व्यवहारिक तंत्रिका विज्ञान, जिसे जैविक मनोविज्ञान के रूप में भी जाना जाता है। इसमें मानव और अन्य जानवरों में अंतर्निहित व्यवहार के शारीरिक और आनुवंशिक तंत्र के अध्ययन के लिए जैविक सिद्धांतों का अनुप्रयोग भी शामिल है। तो चलिए शुरू करते है और जानतें हैं Human Psychology Facts in Hindi.

Advertisements
psychology facts in hindi

मनोविज्ञान से जुड़े रोचक तथ्य (Interesting Human Psychology facts in hindi)

  1. ऐसा कहा जाता है कि जो भी लोग अपना अधिक समय सूर्य की रोशनी यानी कि धूप में बिताते हैं वो अधिकतर खुश रहते हैं यानी कि stress free रहते हैं।
  2. ऐसा भी माना जाता है कि हम सभी लोग एक बार में लगभग 3 से 4 चीजें ही याद रख सकते हैं अथवा अपने जहन में रख सकते हैं।
  3. मनोवैज्ञानिक अध्ययन में यह पाया गया है जो लोग अधिक बुद्धिमान होते है उनकी लिखावट उतनी ही खराब होती है उनका दिमाग इतनी तेजी से सोचता है कि उनका हाथ सही तालमेल नहीं बना पाता है इसी वजह से वह इतनी जल्दी नहीं लिख पाते है जितनी तेजी से वह सोचते है।

आइये विस्तार से जाने – लिखावट के बारे में मनोवैज्ञानिक तथ्य

  1. किसी भी प्रकार की आदत बनाने में सामान्य तौर पर 66 दिनों का समय लग सकता है।
  2. ऐसा कहा जाता है कि जब हम जागते होते हैं तो हमारा मस्तिष्क उतनी तेज़ी से कार्य नहीं करता है जबकि सोते समय इससे ज्यादा हमारा मस्तिष्क कार्य करता है।
  3. मनोविज्ञान कहता है यदि आप धके हुये है तो आपका दिमाग बहुत अधिक फोकस हो जाता है और काम करने में कार्यप्रणाली में रचनात्मक आ जाती है।
  4. साइकोलॉजी Facts के अनुसार जो लोग अपने रहने की जगह, कमरे को व्यवस्थित और साफ सुथरा रखते है वह लोग ज्यादा परिश्रमी और अपने लक्ष्य के प्रति सचेत रहते है।
  5. जो लोग झूठ बोलने में माहिर होते है वह दूसरों के झूठ को तुरंत भांप लेते है।
  6. एक सामान्यत व्यक्ति दिन का 30 प्रतिशत हिस्सा केवल कल्पनाओं में रहकर ही गुजार देता है।
  7. ऐसा भी माना जाता है कि जब हम पढ़ने बैठते हैं तो हम सबसे पहले छोटे वाक्यों की ओर अपना ध्यान ले जाते हैं और उन्हें पढ़ते हैं जबकि हम बड़े वाक्यों को अधिक ध्यान से पढ़ते हैं।
  8. ऐसा माना जाता है कि जब हम गाना (music) सुन रहे होते हैं तो हमारे दुखी मन को आराम मिलता है और जब हम जोर से गाना सुन रहे होते हैं तो हमें और भी आराम मिलता है।
  9. ऐसा कहा जाता है कि हम अपना अधिकतर समय पिछली यादों को यानी कि past की यादों को याद करते हुए बिताते हैं।
  10. ऐसा माना जाता है कि जब हमें कोई मना कर देता है अथवा नकार देता है तो हमें घायल होने जैसी अनुभूति होती है।
  11. जब कोई अचानक आकर हमसे कहे कि मुझे आपसे कुछ पूछना है तो हम में से 95% लोगों को अपने द्वारा की गईं सारी पिछली गलतियां याद आ जाती हैं।
  12. ऐसा माना जाता है कि जब हम खुशी होकर रोते हैं तो खुशी के आंसू दाईं ओर (right side) से निकलते हैं और वहीं जब हम दुखी होकर रोते हैं तो दुख के आंसू बाईं ओर (left side) से निकलते हैं।
  13. एक शोध में यह पाया गया है कि आपके नाम का उच्चारण जितना कि आप नहीं करते हैं उससे ज्यादा आपके आस पास वाले लोग करते हैं।
  14. एक शोध में यह भी पाया गया है कि जब आप रक्तदान करने के लिए जाते हैं तो आप एक बार में लगभग लगभग 05 अरब से ज्यादा कोशिकाएं भी दान कर रहे होते हैं।
  15. एक शोध में यह भी पाया गया था कि आप अपने सम्पूर्ण जीवन में इतना चलते हैं जितने में आप धरती के पूरे 05 चक्कर लगा सकते हैं।
  16. ऐसा माना जाता है कि आपका जो मुख होता है वो लगभग 01 अरब से भी ज्यादा स्वादों में अंतर बता सकता है।
  17. ऐसा भी कहा जाता है कि जो आपकी आंखे होती हैं वो जन्म के बाद से कभी नहीं बढ़ती हैं।
  18. एक शोध में यह पाया गया है की यदि एक व्यक्ति अपने मुश्किल समय में भी सकारात्मकता का इस्तेमाल करता है तो वह बहुत ही स्वस्थ दिमाग का होता है।
  19. जिन लोगों में गिल्ट की भावनाए उफान पर होती है वे लोग दूसरों की तकलीफे ज्यादा आसानी से समझ सकते है।
  20. हमारे दिमाग को किसी भी शब्द को ठीक से पढने के लिए उसके सही क्रम में होने की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन यदि किसी शब्द का अंतिम और शुरूआती अक्षर क्रम में है तो हमारा दिमाग उसे अक्सर पहचान लेता है।
  21. हमारा दिमाग हमारी आँखों की पुतलियों को तब तक़रीबन 45 प्रतिशत तक बढ़ा देता है जब हम किसी ऐसे इन्सान को देखते है जिससे हम प्यार करते है।
  22. हमारी बुद्धि को दूसरों के द्वारा बनाये गए खाने का स्वाद अक्सर खुद के द्वारा बनाये गए खाने के स्वाद से ज्यादा अच्छा लगता है।
  23. एक नकारात्मक खबर का प्रभाव 5 सकारात्मक खबर के प्रभाव को नष्ट कर देता है।
  24. जब हम भयंकर जानलेवा मुसिबत में होते है तो हमारा दिमाग 10% तक छोटा हो जाता है।

Psychological Facts in hindi about Life

  1. एक शोध में ऐसा पाया गया है कि जिसको भी आप अधिक प्रेम करते हैं उसे गले लगाने से वह painkiller का काम करता है।
  2. एक शोध में यह भी पाया गया है कि अगर आप पुरुष हैं तो अपनी प्रेमिका का और अगर आप एक महिला हैं तो अपने प्रेमी का हांथ पकड़कर चलने से आपको थकान महसूस नहीं होती है।
  3. ऐसा माना जाता है कि जिन भी महिलाओं के जल्दी दोस्त नहीं बनते हैं उनका आईक्यू लेवल बहुत ज्यादा होता है।
  4. एक शोध में ऐसा भी पाया गया है कि जो भी लोग दूसरे सभी लोगों को खुश करने के चक्कर में लगे रहते हैं वो लोग बाद में अधिक दुखी रहते हैं।
  5. एक शोध में यह भी पाया गया है कि अधिकतर हास्य कलाकार अपने जीवन में दुखी ही होते हैं।

Psychological Fact in hindi about Girls

  1. ऐसा माना जाता है कि अगर कोई भी महिला ह्रदय से दुखी होती है तो उसकी आंखों में आंसू नहीं होते हैं।
  2. ऐसा कहा जाता है कि जब कोई भी लड़का किसी भी लड़की को उसके नाम से बुलाता है तो उस लड़की को बहुत अच्छा लगता है।
  3. ऐसा माना जाता है कि कोई भी महिला गंदे दिखने वाले (साफ – सुथरे न रहने वाले) किसी भी व्यक्ति को पसंद नहीं करती है।
  4. एक शोध में ऐसा पाया गया है कि लड़कियों को लड़कों की अपेक्षा शॉपिंग करना बहुत पसंद होता है।
  5. विश्व मे तकरीबन 80% महिलाये और लडकियां अपनी ब्रा का गलत साइज़ धारण करती है  जिससे उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है।

Psychological Facts About Love & Affections in hindi

  1. एक बड़े शोध में ऐसा पाया गया था कि जब भी हमें किसी भी व्यक्ति के न होने के दर्द का अनुभव होता है तो अगर हमारे पास उसकी फोटो है तो उस फोटो को देखने से हमारा दर्द कम हो जाता है।
  2. एक शोध में तो ऐसा भी पाया गया था कि अगर कोई कपल्स 20 सेकंड से अधिक समय तक एक दूसरे को गले लगाए रहते हैं तो उनका रिश्ता बहुत अच्छा चलता है as compare to जो लोग ऐसा नहीं करते हैं।
  3. एक बड़े शोध में ऐसा पाया गया था कि जो लोग भी प्यार में हैं और अगर वो लोग एक दूसरे की आंखों में लगभग 03 मिनट तक देखते रहें तो उन दोनों लोगों का हृदय एक साथ धड़कना शुरू हो जाता है।
  4. ऐसा कहा जाता है कि जो लोग भी online प्यार करते हैं उनमें से लगभग 23 प्रतिशत लोग आगे जाकर शादी भी कर लेते हैं।
  5. आपको यह जानकर बहुत आश्चर्य होगा कि लगभग 02 प्रतिशत लोग पहली बार किसी सुपर मार्केट (supermarket) अथवा किसी मॉल (mall) में अपने प्यार का इजहार करते हैं।
  6. ऐसा माना जाता है कि पूरी दुनिया में लगभग हर रोज 30 लाख से अधिक लोगों को उनके जीवन का पहला प्रेम होता है।
  7. ऐसा पाया गया है कि अगर आप किसी से भी कोई प्यार भरी emotional बात कहना चाहते हैं तो उसको बाएं कान में कहें क्योंकि ऐसा करने से उस बात का असर ज्यादा होता है।
  8. ऐसा माना जाता है कि अगर किसी भी पुरुष को ज्यादा स्त्रियां देख रही होती हैं तो वह पुरुष और भी ज्यादा स्त्रियों को attractive लगने लगता है।
  9. ऐसा माना जाता है कि जो भी पुरुष अच्छी दाढ़ी रखता है तो उस दाढ़ी रखने वाले पुरुष को अन्य पुरुषों की तुलना में स्त्रियां अधिक जिम्मेदार और स्वस्थ्य मानती हैं।
  10. ऐसा भी माना जाता है कि दुनिया में हर जगह जितनी भी स्त्रियां हैं वो अपने से अधिक उम्र के पुरुषों को पसंद करती हैं और जितने भी पुरुष हैं वो अपने से कम उम्र की स्त्रियों को पसंद करते हैं।

आइये विस्तार से जाने – Psychological Fact about Love & Attraction in Hindi

Psychological Facts About Dreams in hindi

  • ऐसा माना जाता है कि लगभग 10 प्रतिशत लोगों को एक महीने में एक बार भयानक सपना जरुर आता है जिसमें (सपने में) कोई उन्हें मारने के लिए उनके पीछे पीछे भाग रहा होता है।
  • ऐसा कहा जाता है कि जो भी लोग अधिक creativity रखते हैं या अधिक creative होते हैं उन्हें सपने भी अधिक आते हैं।
  • ऐसा माना जाता है कि जब हम सो रहे होते हैं तो हमें सुबह के समय में लम्बे लम्बे सपने आते हैं।
  • ऐसा भी कहा जाता है कि अधिकतर लोगों (लगभग 70 प्रतिशत) को बुरे सपने आते हैं। जबकि केवल कुछ ही लोगों (लगभग 30 प्रतिशत) को अच्छे सपने आते हैं।
  • ऐसा माना जाता है कि जब हम सपने देख रहे होते हैं अगर देखे हुए सपने में कुछ भी लिखा दिख रहा होता है तो उसे पढ़ना बिल्कुल असंभव सा होता है यहां तक कि सपने में हम घड़ी में हुए समय को भी नहीं देख सकते हैं।

आज के इस लेख में हमने Psychology facts in hindi के बारे में जानकारी प्राप्त की है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी यदि पसंद आई हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Leave a Comment