अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है? इसका इतिहास और महत्व अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस क्यों मनाया जाता है? अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2025 की थीम, निबंध। International Youth Day 2025 Theme In Hindi
विश्व की युवा पीढ़ी ही आगामी भविष्य के लिए जिम्मेदार होती है। हम कल क्या होंगे यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम आज क्या हैं?
युवावस्था में इतना जोश और जुनून होता है कि वह पहाड़ काट कर भी रास्ता बना सकते हैं। लेकिन जब इसी युवावस्था को गलत दिशा मिल जाती है तो यह संसार के लिए भयावह परिणाम खड़ी कर देता है।
विश्व भर के युवाओं को सही दिशा और एक सुंदर भविष्य की प्रेरणा देने के लिए प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day Hindi) मनाया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य विश्व भर के युवाओं को जागृत करना है ताकि वह अपनी युवा शक्ति का सदुपयोग कर विश्व के सुंदर भविष्य का संकल्प साकार कर सकें। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम विश्व भर में आयोजित किए जाते हैं तथा एक सुनिश्चित विषय निर्धारण करके इसे सेलिब्रेट किया जाता है।
इस दिन को इसीलिए सेलिब्रेट किया जाता है ताकि युवा अपनी ताकत को पहचाने और उसका सही इस्तेमाल करें। इसीलिए इंटरनेशनल यूथ डे के खास मौके पर विश्व भर के युवाओं को जागरूक किया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर बेहतरीन सुविचार, शायरी, कविता और भेजें शुभकामनाएं।
हर बार एक एक नई थीम के साथ अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। ताकि प्रतिवर्ष कुछ नए-नए संकल्पों का चयन करके उन्हें एक-एक कर साकार करने के लिए सुनियोजित कदम उठाए जा सके।
आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का इतिहास (International Youth Day History In Hindi) लेकर आएं हैं ताकि आप यह जान सकें कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
केवल इतना ही नहीं आज इस लेख में आपके साथ हम अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2025 की थीम विषय (International Youth Day 2025 Theme In Hindi) पर भी चर्चा करेंगे।
विषय–सूची
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस क्यों मनाया जाता है?
किसी भी देश की अर्थव्यवस्था और राजनीति आदि को चलाने वाले लोग किस तरह के हैं, यह बात उस देश के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है।
बड़ों की सलाह और युवाओं का जोश मिलकर काम करें, तो कामयाबी को आसानी से हासिल किया जा सकता है और देश एक नए विकास की तरफ अग्रसर हो सकता है।
अपने देश के युवाओं के खातिर अर्थात उनकी पढ़ाई लिखाई और प्रशिक्षण आदि के लिए सरकार जीडीपी का एक बड़ा हिस्सा खर्च करते हैं। युवाओं को उनकी शक्ति का एहसास करवाने के लिए International youth day celebrate किया जाता है।
जिस देश के पास सकारात्मक एवं सक्रिय युवा पीढी हो उसे विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता ना ही वह देश तरक्की की राह से उतर सकता है। आज की युवा पीढ़ी केवल अपने राष्ट्र के लिए ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व की तरक्की का भविष्य हैं।
लेकिन इस शक्ति की सार्थकता तभी है जब इसका सही इस्तेमाल किया जाए। वरना यह शक्ति विश्व एवं राष्ट्र के पतन और विनाश का कारण भी बन सकती है।
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के खास मौके पर विश्व भर के सभी युवाओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता संदेश दिया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है? (International Youth Day Hindi )
International youth day अर्थात अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस हर वर्ष 12 अगस्त को मनाया जाता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त यानी शुक्रवार को मनाया जाएगा। सर्वप्रथम 12 अगस्त 2000 में अंतराष्ट्रीय युवा दिवस विश्व स्तर पर मनाया गया था।
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई?
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का सुझाव 1998 में आयोजित अनुभवी और समझदार मंत्रियों के द्वारा विश्व सम्मेलन मे दिया गया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 17 दिसंबर 1999 को, 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का फैसला सर्वसम्मति लिया गया और इसके अगले ही वर्ष यानी 2000 से 12 अगस्त को हर साल International Youth Day के तौर पर मनाने की शुरुआत हुई।
अंतराष्ट्रीय युवा दिवस कैसे मनाया जाता है?
हर साल अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा एक थीम का चुनाव किया जाता है। इस चुनी गई थीम पर ही इस दिन युवाओं के द्वारा कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
इस थीम के अनुसार किये जाने वाले कार्यक्रम में सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं भाग लेती है। इसमें युवाओं की शिक्षा और रोजगार आदि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाती है।
यह विचार विमर्श किया जाता है कि किस तरह से युवाओं की शक्ति का सकारात्मक प्रयोग समाज और राष्ट्र के निर्माण में किया जा सकता है। युवा अपने नए idea को सरकार के साथ साझा कर सकते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस आमतौर पर म्यूजिक concern या फिर exhibition आदि का आयोजन होता है। युवाओं से सम्बधित बहुत सारे मामलों पर चर्चा की जाती है, जिसमें देश के युवा हिस्सा लेते हैं।
इन्हें भी पढ़ें-
राष्ट्रीय युवा दिवस 2025 (National Youth Day Theme 2025)
हमारे भारत देश में हमारी सरकार के द्वारा हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक नई theme जारी की जाती है। Theme के विषय को देश के relevant और contemporary scenario के अनुसार चुना जाता है। युवा दिवस पर थीम रखने का उद्देश्य युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के विचारों का प्रचार करना और सभी युवाओं को एक साथ करना है।
स्वामी विवेकानंद जी के विचार युवाओं को जोश और positivity से भर देते हैं और अपनी ऊर्जा को अपने विचारों को एक सही दिशा में करने के लिए प्रेरित करते हैं, इसीलिए स्वामी विवेकानंद को भारत का राष्ट्रीय संत भी कहा जाता है।
वर्ष 2022 में राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम थी :- Its all in the mind अर्थात यह सब दिमाग में है। साल 2022 में युवा दिवस से जुड़े सभी कार्यक्रम इस थीम पर आधारित थे। पिछले साल यानी साल 2021 में सरकार के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के लिए “युवा- उत्साह नए भारत का” theme रखी गई थी।
आइये जानें – राष्ट्रीय युवा दिवस का महत्व एवं इतिहास
राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की शुरुआत –
भारत में युवा दिवस 12 जनवरी को मनाने की एक खास वजह यह भी है कि इसी दिन सभी युवाओं के प्रेरणास्त्रोंत स्वामी विवेकानंद जी का जन्म भी हुआ था। यह युवाओं के लिए अपने आप में एक बहुत बड़े प्रेरणा स्रोत है, इसीलिए उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में बनाया जाता है।
देश में बढ़ती हुई युवा आबादी को देखते हुए youth power को सही दिशा देने के उद्देश्य से भारत सरकार ने 12 अगस्त 1984 से युवा राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसी वर्ष से राष्ट्रीय युवा दिवस को हर साल 12 अगस्त को मनाया जाता है।
आइये जानें – राष्ट्रगान के रचियता रविंद्रनाथ टैगोर का जीवन परिचय
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस थीम 2025 (International Youth Day Theme 2025 In Hindi) –
इस वर्ष अंतराष्ट्रीय युवा दिवस की थीम “Local Youth Actions for the SDGs and Beyond” अर्थात “एसडीजी और उससे आगे के लिए स्थानीय युवा कार्य” निर्धारित की गई है। इस बार की यह थीम मुख्यत: स्थानीय युवाओं के प्रयास द्वारा सतत विकास लक्ष्य पर केंदित हैं।
ठीक इसी प्रकार हर वर्ष एक नए और महत्वपूर्ण विषय पर अंतराष्ट्रीय युवा दिवस की थीम निर्धारित की जाती है।
आइए जानते हैं कि पिछले कुछ सालों में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर किन-किन विषयों से संबंधित थीम रखी गई थी:-
- साल 2014 मेंअंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम का विषय था – युवा और मानसिक स्वास्थ्य।
- साल 2015 में युवा और नागरिक जुड़ाव theme रखी गई थी।
- साल 2016 में theme का विषय गरीबी उन्मूलन और सतत उपभोग और उत्पादन प्राप्त करना था।
- वर्ष 2017 में युवा निर्माण शांति अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम थी।
- साल 2018 में theme का विषय युवाओं के लिए सुरक्षित स्थान (सेफ स्पेस फॉर यूथ) रहा।
- साल २०१९ में अंतराष्ट्रीय युवा दिवस की थीम बदलती शिक्षा (ट्रांस्पॅफ़ामिंग ऐजुकेशन) था।
- वर्ष 2020 में यूथ अंगेजमेंट फॉर ग्लोबल एक्शन theme का विषय था।
- साल 2021 में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम “ट्रांसफॉर्मिंग फूड सिस्टम्स: यूथ इनोवेशन फॉर ह्यूमन एंड प्लैनेटरी हेल्थ”,
- साल 2022 में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की थीम अंतर-पीढ़ीगत एकजुटता: सभी उम्र के लिए एक दुनिया बनाना अर्थात (Intergenerational Solidarity: Creating A World For All Ages) था।
- साल 2023 में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की थीम युवाओं के लिए हरित कौशल: एक सतत विश्व की ओर (Green Skills for Youth: Towards a Sustainable World) रखी गई।
International Youth Day से संबंधित रोचक तथ्य –
- यह एक जगरूकता अभियान है जो युवाओं से जुड़ी हुई अनेक समस्याओ से अवगत करवाता है।
- International Youth day सर्वप्रथम United Nation के द्वारा मनाया मनाया गया।
- हर वर्ष 12 August को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मे मनाया जाता है।
- यह पहली बार सन् 2000 मे मनाया गया था।
- इसकी एक खास बात यह भी है की सरकार के द्वारा इस दिन के लिए एक theme का चुनाव किया जाता है।
- इस दिन की जाने वाली activities एक special theme पर आधारित होती हैं।
- इस बार अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2023 की थीम Green Skills For Youth निर्धारित की गई है।
निष्कर्ष –
दोस्तों, आज के इस लेख में हमने International youth day in hindi के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है। आशा करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। यदि आपके मन में इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं।
International youth Day कब मनाया जाता है?
12 अगस्त
साल 2025 में, अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम क्या है?
Local Youth Actions for the SDGs and Beyond
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस कब से मनाया जाता है?
सन 2000 से।
राष्ट्रीय युवा दिवस कब से मनाया जाता है?
17 दिसंबर, 1999