Advertisements

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2022 कब मनाया जाता है | International youth day hindi

किसी भी देश का भविष्य वहां पर मौजूद कार्यशील और योग्य युवाओं की जनसंख्या के आधार पर द्वारा आंका जाता है। देश में कार्यशील और शिक्षित युवाओं के बलबूते कोई भी देश जल्द ही तरक्की कर सकता है। किसी भी देश का युवा उस देश की रीढ़ की हड्डी होता है। आज हम इस लेख में युवाओं के मुद्दों को जानने के लिए और उनकी शक्ति और क्षमता को को सही दिशा देने के लिए मनाए जाने वाला International youth day hindi के बारे में जानकारी देने वाले हैं। आप हमारे साथ इसलिए के अंत तक जरूर बने रहे।

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस क्यों मनाया जाता है?

किसी भी देश की अर्थव्यवस्था और राजनीति आदि को चलाने वाले लोग किस तरह के हैं, यह बात उस देश के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। बड़ों की सलाह और युवाओं का जोश मिलकर काम करें, तो कामयाबी को आसानी से हासिल किया जा सकता है और देश एक नए विकास की तरफ अग्रसर हो सकता है।

अपने देश के युवाओं के खातिर अर्थात उनकी पढ़ाई लिखाई और प्रशिक्षण आदि के लिए सरकार जीडीपी का एक बड़ा हिस्सा खर्च करते हैं। युवाओं को उनके power का एहसास करवाने के लिए International youth day celebrate किया जाता है।

International-Youth-day-hindi

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है? (International youth day)

International youth day अर्थात अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस हर वर्ष 12 अगस्त को मनाया जाता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त यानी शुक्रवार को मनाया जाएगा। सर्वप्रथम 12 अगस्त 2000 में अंतराष्ट्रीय युवा दिवस विश्व स्तर पर मनाया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की शुरुआत

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का सुझाव 1998 में आयोजित अनुभवी और समझदार मंत्रियों के द्वारा विश्व सम्मेलन मे दिया गया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 17 दिसंबर 1999 को, 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का फैसला सर्वसम्मति लिया गया और इसके अगले ही वर्ष यानी 2000 से 12 अगस्त को international youth day के रूप में मनाने की शुरुआत हुई।

अंतराष्ट्रीय युवा दिवस कैसे मनाया जाता है?

हर साल अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा एक थीम का चुनाव किया जाता है। इस चुनी गई थीम पर ही इस दिन युवाओं के द्वारा कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

इस थीम के अनुसार किये जाने वाले कार्यक्रम में सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं भाग लेती है। इसमें युवाओं की शिक्षा और रोजगार आदि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाती है।

यह विचार विमर्श किया जाता है कि किस तरह से युवाओं की शक्ति का सकारात्मक प्रयोग समाज और राष्ट्र के निर्माण में किया जा सकता है। युवा अपने नए idea को सरकार के साथ साझा कर सकते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस आमतौर पर म्यूजिक concern  या फिर exhibition  आदि का आयोजन होता है। युवाओं से सम्बधित बहुत सारे मामलों पर चर्चा की जाती है, जिसमें देश के युवा हिस्सा लेते हैं।

राष्ट्रीय युवा दिवस 2022 (National youth day Theme 2022)

हमारे भारत देश में हमारी सरकार के द्वारा हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक नई theme जारी की जाती है। Theme के विषय को देश के relevant और contemporary scenario के अनुसार चुना जाता है। युवा दिवस पर थीम रखने का उद्देश्य युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के विचारों का प्रचार करना और सभी युवाओं को एक साथ करना है।

स्वामी विवेकानंद जी के विचार युवाओं को जोश और positivity  से भर देते हैं और अपनी ऊर्जा को अपने विचारों को एक सही दिशा में करने के लिए प्रेरित करते हैं,  इसीलिए स्वामी विवेकानंद को भारत का राष्ट्रीय संत भी कहा जाता है।

वर्ष 2022 में राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम है :- Its all in the mind अर्थात यह सब दिमाग में है। साल 2022 में युवा दिवस से जुड़े सभी कार्यक्रम इस थीम पर आधारित होंगे। पिछले साल यानी साल 2021 में सरकार के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के लिए “युवा- उत्साह नए भारत का” theme रखी गई थी।

आइये जानें – राष्ट्रीय युवा दिवस का महत्व एवं इतिहास

राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की शुरुआत

भारत में युवा दिवस 12 जनवरी को मनाने की एक खास वजह यह भी है कि इसी दिन युवाओं के प्रेरणास्त्रोंत स्वामी विवेकानंद जी का जन्म भी हुआ था। यह युवाओं के लिए अपने आप में एक बहुत बड़े प्रेरणा स्रोत है, इसीलिए उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में बनाया जाता है।

देश में बढ़ती हुई युवा आबादी को देखते हुए youth power को सही दिशा देने के उद्देश्य से भारत सरकार ने 12 अगस्त 1984 से युवा राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसी वर्ष से राष्ट्रीय युवा दिवस को हर साल 12 अगस्त को मनाया जाता है।

आइये जानें – राष्ट्रगान के रचियता रविंद्रनाथ टैगोर का जीवन परिचय

पिछले 8 सालों मे अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर रखी गई थीम

आइए जानते हैं कि पिछले 8 सालों में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर किन-किन विषयों से संबंधित थीम रखी गई थी:-

  1. साल 2014 मेंअंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम का विषय था – युवा और मानसिक स्वास्थ्य
  2. साल 2015 में युवा और नागरिक जुड़ाव theme रखी गई थी।
  3. साल 2016 में theme का विषय गरीबी उन्मूलन और सतत उपभोग और उत्पादन प्राप्त करना था।
  4. वर्ष 2017 में युवा निर्माण शांति अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम थी।
  5. साल 2018 में theme का विषय युवाओं के लिए सुरक्षित स्थान (सेफ स्पेस फॉर यूथ) रहा।
  6. साल २०१९ में अंतराष्ट्रीय युवा दिवस की थीम बदलती शिक्षा (ट्रांस्पॅफ़ामिंग ऐजुकेशन) था।
  7. वर्ष 2020 में यूथ अंगेजमेंट फॉर ग्लोबल एक्शन theme का विषय था।
  8. साल 2021 में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम “ट्रांसफॉर्मिंग फूड सिस्टम्स: यूथ इनोवेशन फॉर ह्यूमन एंड प्लैनेटरी हेल्थ”,

International Youth Day से संबंधित रोचक तथ्य

  • यह एक जगरूकता अभियान है जो युवाओं से जुड़ी हुई अनेक समस्याओ से अवगत करवाता है।
  • International Youth day सर्वप्रथम United Nation के द्वारा मनाया मनाया गया।
  • हर वर्ष 12 August को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मे मनाया जाता है।
  • यह पहली बार सन् 2000 मे मनाया गया था।
  • इसकी एक खास बात यह भी है की सरकार के द्वारा इस दिन के लिए एक theme का चुनाव किया जाता है।
  • इस दिन की जाने वाली activities एक special theme पर आधारित होती हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों, आज के इस लेख में हमने International youth day in hindi के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है। आशा करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। यदि आपके मन में इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। 

International youth Day कब मनाया जाता है?

12 अगस्त, बुधवार को

साल 2022 में, अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम क्या है?

हमारे बच्चों के लिए एक बेहतर दुनिया का निर्माण (building a better world for our children)

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस कब से मनाया जाता है?

सन 2000 से।

राष्ट्रीय युवा दिवस कब से मनाया जाता है?

17 दिसंबर, 1999

Leave a Comment