Advertisements

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 300 शब्द, 500 शब्दों में, 15 अगस्त पर निबंध हिंदी में कैसे लिखें? | 15 August 76th Independence Day Essay in Hindi

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 100 शब्द, 150 शब्द 200 शब्द, 250 शब्द, 600 शब्द, 1000 शब्द में, 15 अगस्त पर निबंध हिंदी में (15 August essay in hindi 10 lines, Independence Day Essay In Hindi, 10 Lines 100 Words, 150 Words, 300 Words, 500 Words)

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: 15 अगस्त 1947 का दिन वह स्वर्णिम दिन था जब भारत को अंग्रेजों से स्वतंत्रता मिली थी। भारत को मिली आजादी भारतीय वीर सपूतों और शहीदों के बलिदान का प्रतीक है।

Advertisements

हमारा भारत लगभग 200 साल तक गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा रहा लेकिन सन 1947 में आखिरकार भारतीय क्रांतिकारियों ने इन गुलामी की बेड़ियों को तोड़ दिया और हम आज़ाद हो गए।

15 अगस्त 1947 को जब हमें यह आज़ादी मिली तब तक देश के न जाने कितने महान सपूतों ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।

लेकिन उनका यह बलिदान कभी व्यर्थ नहीं गया आखिरकार उनकी तपस्या त्याग एवं समर्पण की बदौलत अंग्रेजों को यह देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

आखिरकार 15 अगस्त 1947 का यह दिन भारतीय स्वतंत्रता का दिन बन पाया। तभी से प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त का दिन भारतीय स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन न केवल भारत की आजादी बल्कि भारत भूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले देश के महान सपूतों को भी याद किया जाता है तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर विभिन्न शैक्षणिक संस्था सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इन विभिन्न कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस पर भाषण, 15 अगस्त पर निबंध एवं स्वतंत्रता दिवस पर शायरी कविता लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है।

आज इस लेख में हम आपके लिए स्वतंत्रता दिवस पर निबंध लेकर आए हैं ताकि आप 15 अगस्त पर निबंध हिंदी में आसानी पूर्वक लिख सकें।

Join Our WhatsApp Group hindikhojijankari

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध (Independence Day Essay In Hindi) –

प्रस्तावना – 15 अगस्त का दिन हर साल भारतीय स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

15 अगस्त 1947 के दिन ही हमारा भारत अंग्रेजी शासन के चंगुल से आजाद हुआ था इसीलिए 15 अगस्त का यह ऐतिहासिक दिन प्रति वर्ष स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा।

भारत तकरीबन 200 सालों तक ब्रिटिश हुकूमत के अधीन रहा लेकिन 15 अगस्त 1947 को वह स्वर्णिम पल आया जब भारत ब्रिटिश शासन से पूरी तरह मुक्त हो गया।

आजाद होने के बाद हमारे देश ने विश्व स्तर पर अपनी एक नई पहचान बनाई है तथा आज विश्व गुरु के रूप में पूरी दुनिया का मार्गदर्शन कर रहा है।

15-August-Independence Day Essay in Hindi

भारतीय स्वतंत्रता दिवस का इतिहास–

15 अगस्त 1947 के दिन ही भारत आजाद हुआ था लेकिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई का इतिहास बहुत पुराना है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

अंग्रेजों ने लगभग 200 साल तक भारत पर शासन किया। ब्रिटिश शासन के दौरान सभी भारतीयों का जीवन बेहद संघर्ष भरा रहा।

ब्रिटिश हुकूमत के लोग भारतीय राजा एवं शासकों को अपने हाथ की कठपुतली बना कर उनका इस्तेमाल कर रहे थे।

किसी नेतृत्व के अभाव में भारतीय लोगों को गुलामी की जिंदगी बितानी पड़ी और अंग्रेज लगातार 200 सालों तक भारतीयों का शोषण करते रहे।

गुलामी के उसे दौर में अंग्रेज यहां के मजदूरों से बंधुआ मजदूरी करवा कर विदेशी निर्यात से मुनाफा कमाते थे। लेकिन इसी बीच एक ऐसा दौर भी आया जब भारतीय स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारियों ने देश के लिए आवाज उठानी शुरू की।

सन 1857 में भारत का पहला क्रांतिकारी विद्रोह हुआ और दिन प्रतिदिन यह विरोध बढ़ता ही गया।

आखिरकार भारत के महान सपूतों की तपस्या त्याग और बलिदान की बदौलत भारत 1947 में आजाद हो गया।

सन 1857 से लेकर सन 1947 तक भारत संघर्षों की चरम सीमा से होकर गुजरा लेकिन फिर भी भारतीय क्रांतिकारियों ने हार नहीं मानी और आखिरकार अंग्रेजी सरकार को उनके सामने घुटने टेकने पड़े।

इन्हें भी पढ़ें-

स्वतंत्रता दिवस का महत्व–

15 अगस्त का दिन केवल भारतीय स्वतंत्रता का ही प्रतीक नहीं है बल्कि यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समर्पण का प्रतीक भी है।

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की ज्वाला में पता नहीं कितने भारतीय क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी तब जाकर आज हम स्वतंत्रता दिवस मना पा रहे हैं।

हमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उन वीरों की शहादत कभी भी नहीं भूलनी चाहिए। भारत के इन महान क्रांतिकारियों में शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव, राजगुरु, अशफाक उल्ला खान, लाला लाजपत राय सुभाष चंद्र बोस, बाल गंगाधर तिलक आदि जैसे कई महान क्रांतिकारियों का नाम शामिल है।

इन सभी भारतीय क्रांतिकारियों ने अपनी मातृभूमि की आजादी के लिए ब्रिटिश शासन से लोहा लिया तथा खुशी-खुशी अपने प्राणों की बलि दे दी थी।

इसीलिए 15 अगस्त 1947 का दिन केवल स्वतंत्रता प्राप्ति का दिन नहीं था बल्कि वह उस तपस्या उस त्याग उस बलिदान का फल था जिसका भारतीय क्रांतिकारियों ने बीज रोपण किया था।

इस स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में प्रति वर्ष विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तथा भारत के वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। तथा उनके योगदान के विषय में सभी लोगों को अवगत कराया जाता है।

भारतीय स्वतंत्रता दिवस की गतिविधियां एवं कार्यक्रम–

भारतीय स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में हर साल देश में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तथा बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ भारत का स्वाधीनता दिवस मनाया जाता है।

भारतीय स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर विद्यालय कॉलेज तथा विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर निबंध लेखन, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर भाषण तथा कविता स्लोगन इत्यादि लेखन के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इस दिन स्कूल कॉलेज विश्वविद्यालय सरकारी तथा कई गैर सरकारी संगठनों द्वारा झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तथा झंडारोहण करके राष्ट्रगान तथा राष्ट्रगीत पढ़ा जाता है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है तथा राष्ट्र गान किया जाता है।

इन सब के अलावा भारत की जल सेना थल सेना तथा नभ सेना विभिन्न प्रकार के कौशल का प्रदर्शन किया जाता है तथा परेड आदि भी आयोजित किया जाता है।

केवल इतना ही नहीं स्वतंत्रता दिवस के इस  खास मौके पर भारतीय प्रधानमंत्री राष्ट्रपति तथा विभिन्न राजनेताओं द्वारा भारत के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

स्वतंत्रा दिवस के इस पर्व पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे भारतनाट्यम, शास्त्रीय संगीत, चित्रकला इत्यादि का आयोजन भी किया जाता है।

स्वतंत्रता दिवस मनाने का उद्देश्य–

भारतीय स्वतंत्रता दिवस मनाने का उद्देश्य यही है कि भारत के लोग अपनी स्वतंत्रता प्राप्ति का वह अनमोल स्वर्णिम दिन याद रख सकें तथा उन शहीदों को भी याद रखें जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया था।

साथ ही साथ प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का यह भी उद्देश्य होता है कि भारत के लोगों के बीच नवचेतना जागृत की जा सके ताकि भारतीय लोग आने वाले समय में बुलंदियों के नए शिखर पर पहुंच जाएं।

यह स्वतंत्रता दिवस हमें यह भी सचेत करता है कि आने वाले समय में हमें इस राष्ट्र इस मातृभूमि की रक्षा किस तरह करनी है।

भारतीय स्वतंत्रता दिवस आजादी के बाद इस देश की उपलब्धि पर गर्व करने का दिन है। आजादी के बाद भारत ने दुनिया में अपनी एक नई पहचान बनाई है।

आज पूरी दुनिया भारतीय सिद्धांतों का अनुसरण करती है तथा इस देश इस मिट्टी का सम्मान भी करती है।

आज अमेरिका रूस फ्रांस चीन जर्मनी और जापान जैसे विकसित देश भी भारत के फैसले का सम्मान करते हैं और सुझाव मांगते हैं।

उपसंहार –

सन 1947 में जब भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई तभी से फूलने फैलने का बढ़िया अवसर मिला और भारत ने इसका भरपूर इस्तेमाल किया तथा सार्थकता पूर्वक विश्वास स्तर पर नए-नए मुकाम हासिल किए।

आजादी का यह दिन उन भारतीय क्रांतिकारियों की कठोर तपस्या का फल है जिन्होंने जीते जी अपना सर्वस्व इस मातृभूमि के नाम कर दिया और जब अंत में कुछ नहीं बचा तो अपने प्राणों की आहुति दे दी।

हमें कभी भूल कर भी देश की आजादी में शामिल इन महान क्रांतिकारियों का अपमान नहीं करना चाहिए। उनकी देशभक्ति और उनकी प्रतिमा हमें सदैव अपने मन में ताकि हमारे मन में भी राष्ट्रभक्ति की भावना जाग सके।

अगर आप 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध हिंदी में 10 लाइन की लिखना चाहते हैं तो निम्नलिखित निबंध द्वारा तैयार कर सकते हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 100,150, शब्दों में।

नमस्कार दोस्तों!

आज भारतीय इतिहास की वह तारीख है जिस दिन भारत को आजादी मिली थी।

आज ही के दिन 1947 में हमारा भारत देश ब्रिटिश हुकूमत के शासन से आजाद हुआ था इसीलिए प्रतिवर्ष 15 अगस्त का यह स्वर्णिम दिन हमारी स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हमारा यह 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हमारी आजादी का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि हम सामाजिक राजनीतिक आर्थिक सभी रूप से आजाद हैं।

लेकिन जब तक भारत पर ब्रिटिश हुकूमत का शासन था तब तक हमें कोई आजादी नहीं थी। ब्रिटिश राज में भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता था और उनका शोषण भी किया जाता था।

लेकिन आज का यह भारत किसी भी शक्ति महाशक्ति के अधीन नहीं है बल्कि अपनी शक्ति से चलता है। आज भारत का एक-एक नागरिक भारतीय गणराज्य में आस्था के अपने अधिकारों का संरक्षण कर रहा है।

आजादी की इसी भावना को हमेशा जीवंत रखने के लिए 15 अगस्त भारतीय स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

आइए आज 15 अगस्त कैसे खास अवसर पर भारतीय तिरंगे को सलाम करते हैं और उन शहीदों को भी नमन तथा याद करते हैं जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपने प्राण गवा दिए थे।

इसी के साथ मैं अपनी वाणी को विराम देता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हमारा भारत ऐसे ही फूलता फलता रहे और दुनियां को नेकी की राह दिखाए।

15 अगस्त पर निबंध हिंदी में 10 लाइन  (15 August Essay In Hindi 10 Lines)–

  • 15 अगस्त के दिन प्रतिवर्ष भारतीय स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
  • 15 अगस्त 1947 को हमारा भारत अंग्रेजी शासन से आजाद हुआ था।
  • ब्रिटिश हुकूमत ने भारत पर तकरीबन 200 सालों तक राज किया। उनकी विभाजन की नीति के कारण ही स्वतंत्रता के दौरान भारत का विभाजन हो गया और हिंदुस्तान तथा पाकिस्तान दो देश बने।
  • 15 अगस्त के दिन प्रतिवर्ष भारतीय स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में लाल किले पर भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा झंडा रोहण किया जाता है तथा सभी लोग राष्ट्रगान का पाठ करते हैं।
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या भारतीय राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्र के नाम संबोधन किया जाता है जबकि स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रधानमंत्री भी राष्ट्र को संबोधित करते हैं।
  • स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम सरकारी तथा गैर सरकारी संगठनों समेत विद्यालय कालेज तथा विश्वविद्यालयों में भी आयोजित किया जाता है।
  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ही प्रधानमंत्री की उपस्थिति के दौरान भारतीय थल सेना जल सेना तथा वायु सेना द्वारा अपना कौशल दिखाया जाता है तथा परेड किया जाता है।
  • स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस देश के लिए बलिदान हुए महान क्रांतिकारियों एवं सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती हैं।
  • स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर झंडा रोहण के दौरान प्रधानमंत्री अपने दिए गए भाषण में भारत की उपलब्धियां गिनाते हैं। तथा नए भारत की नई उपलब्धियों के लिए संकल्प भी लेते हैं।
  • स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी लोग आपसी मतभेद को भूल कर एक दूसरे के साथ गले मिलते हैं तथा मिठाइयां बांटकर स्वतंत्रा दिवस की खुशियां मनाते हैं।

तो दोस्तों हमने आज इस आर्टिकल में आप को स्वतंत्रता दिवस पर निबंध के बारे में बताया। स्वतंत्रता दिवस पर निबंध के इस लेख के माध्यम से हमने आपको 10 लाइन का निबंध भी उपलब्ध कराया। उम्मीद करते हैं कि हमारा यह लेख आपको पसंद आया।

Leave a Comment