Advertisements

Ram Mandir Quotes in Hindi : प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी में अपनों को भेजें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभकामना संदेश

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के हार्दिक शुभकामना संदेश (Ram Mandir Quotes in Hindi, Ram Mandir Wishes in Hindi)

22 जनवरी 2024 का दिन भारतीय इतिहास का स्वर्णिम दिन होने वाला है जिसका इंतजार संपूर्ण भारत और विश्वभर के राम भक्तों को है।

Advertisements

क्योंकि 500 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद इसी दिन अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है तथा रामलला बाल स्वरुप में बिराजमान होने वाले हैं।

देश और दुनिया भर में 22 जनवरी 2024 का दिन दिवाली की तरह मनाया जाएगा। रामभक्त बेसब्री से इस दिन का इंतजार कर रहे हैं।

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देशभर की ढेर सारी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्पन्न की जाएगी।

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का हर्षोल्लास केवल अयोध्या में ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत के साथ साथ विदेशों में भी है। इसलिए प्राण प्रतिष्ठा की तिथि को देश और विदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी में लोग अपने दोस्त रिश्तेदारों और प्रिय जनों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं भेजेंगे तथा इस दिन को यादगार बनाएंगे।

अगर आप भी श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम घड़ी को अपने जीवन की सुखद स्मृतियों में बसाना चाहते हैं तो इस दिन की खुशियां मनाएं और अपने घर दीपक जलाकर दीपावाली मनाएं।

इसी के साथ अपने दोस्तों रिश्तेदारों तथा प्रिय जनों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक शुभकामनाएं भी भेजें।

इसीलिए आपके लिए आज हम राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक शुभकामनाएं भेजने के लिए शुभकामना संदेश कोट्स साझा करने वाले हैं।

Ram Mandir Quotes in Hindi

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं (Ram Mandir Quotes in Hindi)

घी और तेल का दीपक जलाना है!
घर आंगन को फूलों से सजाना है!

जिस दिन आएं रामलला अपने घर!
हम सबको मिलकर दीवाली मानना हैं।

प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक शुभकामनाएं!
फूलों और दीपों से सजी है अयोध्या!
सभी रामभक्तों के मन हर्षानें वाले हैं!

जोरदार स्वागत की तैयारियां कीजिए!
अयोध्या में प्रभु श्री राम आने वाले हैं!

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं!
फूलों से सजा है, दीपों से जगमगा रहा है धाम!
रामचंद्र की जन्मभूमि अयोध्या है जिसका नाम! 

भक्तों को करना पड़ा 500 सालों का इंतजार!
लेकिन अब अवध में फिर से विराजेंगे श्री राम!

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं!
Ram Mandir Quotes in Hindi
श्री राम आपके चरणों में बन जाते हैं सारे काम!
जन्मभूमि है पतित आपकी नाम अयोध्या धाम!

हम श्री चरणों में शीश नवाकर करते हैं प्रणाम!
अपने भक्तों दीन दुखियों के पूरन कीजिए काम!

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं!
रामलला के आने की खुशियां मनाएं!
अपना घर आंगन दीपों से सजाएं!

घर परिवार के साथ मिल खुशियां मनाएं!
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं!
जिन्होंने अयोध्या जन्म भूमि लहू से सानी है!
उन राम भक्तों के बलिदान की यह कहानी है!

अब मिली है उन भक्तों को सच्ची श्रद्धांजलि!
जिन राम भक्तों की पूरी दुनियां ही दीवानी है!

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं!
राम आदि हैं, राम अंत हैं!
राम शून्य हैं और अनंत हैं!

प्रभु के चरण कमल में शीश झुकाएं!
एवं उनके आगमन की खुशियां मनाएं!

जय श्री राम! जय श्री राम!
लड़खड़ाते हुए भक्तों को दिया है सहारा!
आपने अपने भक्तों का है जीवन संवारा!

आपसे ही है आपके भक्तों की पहचान!
सदैव करते रहिएगा हम सब का कल्याण!

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं!
आपके होने से ही हमारी हर मुश्किल आसान हैं!
आप ही मेरे हैं, आपसे ही हमारी भी पहचान हैं!

भक्तों के जीवन पर अपनी कृपा दृष्टि बनाएं रखें!
हम सभी लोग आपका अनंत गुणगान करते हैं!


श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं!

22 जनवरी 2024 का दिन भारतीय इतिहास का स्वर्णिम और ऐतिहासिक दिन है। इस दिन भगवान श्री रामचंद्र जी अपनी पावन जन्मभूमि अयोध्या में विराज रहे हैं।

इस दिन को अपनी स्मृति में बसाने के लिए भव्य रुप से राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा मनाएं! आंगन और घर को दीपों से सजाकर दीपावली मनाएं!

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

आप सभी को अयोध्या जन्मभूमि में पवित्र राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक शुभकामनाएं! (Ram Mandir Quotes in Hindi)

HomeGoogle News

Leave a Comment