विश्व शिक्षक दिवस कब है क्यों मनाया जाता है? इतिहास, थीम और महत्व, निबंध (World Teachers Day History Theme in Hindi, World Teachers Day Facts in hindi)
दोस्तों हमारे जीवन में माता-पिता के बाद शिक्षक की भूमिका सबसे महत्त्वपूर्ण होती है। आज के समय में ही नहीं बल्कि भारत की संस्कृति में भी शिक्षकों की भूमिका अहम मानी गई है। हमारी संस्कृति में प्राचीन काल से ही गुरु शिष्य की परंपरा चलती आ रही है। किसी के जीवन में ही शिक्षक वह व्यक्ति होता है जो शिक्षा के द्वारा व्यक्ति को सही और गलत की राह दिखता है। किसी के भी जीवन में शिक्षक की बहुत ज्यादा महत्व है।
आने वाली युवा पीढ़ी के लिए भी शिक्षक अत्यंत जरूरी होता है। शिक्षक के मार्गदर्शन के बिना जीवन में लक्ष्य प्राप्त करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। सीधी तौर पर बात करें तो हमारे जीवन में शिक्षक का महत्व इतना अधिक है कि उनके बिना हम कामयाब भी नहीं हो सकते हैं।
इसीलिए शिक्षकों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए विश्व स्तर पर 5 अक्टूबर का दिन विश्व शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत में 5 सितंबर का दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? तो दोस्तों इस लेख में हम आपको इसी चीज की जानकारी देने वाले हैं की शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है?
साथ ही हम आपको शिक्षक दिवस का इतिहास, महत्व और उद्देश्य के बारे में भी बताएंगे। इस लेख में हम आपको शिक्षक दिवस से जुड़ा कुछ ऐसी रोचक तथ्य बताएंगे जिन्हें भी आप नहीं जानते होंगे। तो शिक्षक दिवस से जुड़ी कोई भी बात को जानने के लिए इस लेख को ध्यान से अंत तक पढ़े।
विषय–सूची
शिक्षक दिवस का संक्षिप्त विवरण (World Teachers Day History Theme in Hindi)
शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? | शिक्षकों को सम्मान देने के लिए |
विश्व शिक्षक दिवस कब है? | 5 अक्टूबर |
पहली बार कब मनाया गया था? | 5 अक्टूबर 1994 |
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पहली बार कब शुरु हुआ? | 5 सितंबर 1962 |
कैसे मनाया जाता है? | वैश्विक मंच पर शिक्षकों के लियें सम्मान समारोह आयोजित किये जाते हैं। |
विश्व शिक्षक दिवस 2023 की थीम (Theme 2023) | शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए वैश्विक अनिवार्यता |
भारत में किसके सम्मान में मनाया जाता है? | डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन |
कहां- कहां मनाया जाता है। | पूरे विश्व भर में |
विश्व शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
दुनिया भरी में मौजूद सभी शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए हर वर्ष 5 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इसका शुरुआत वर्ष 1994 में यूनेस्को के द्वारा किया गया था। हर साल की तरह इस साल भी 5 अक्टूबर 2023 यानी गुरुवार को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाएगा। पूरे विश्व भर में लगभग 100 देश 5 अक्टूबर को ही विश्व शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं।
शिक्षक के बिना किसी भी व्यक्ति का जीवन अधूरा है, और इसका महत्व हर कोई बहुत अच्छे से जानता है। इसलिए अधिकतर हर देश शिक्षक दिवस मनाता है। भारत देश में साल 1962 से प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। भारत में शिक्षक दिवस पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षक सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है और 5 सितंबर को भारत में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस होता है।
विश्व शिक्षक दिवस का इतिहास (History of World Teacher Day in hindi)
शिक्षक दिवस को पूरे विश्व भर में मनाने की शुरुआत साल 1994 में यूनेस्को के सिफारिश पर किया गया था। इस सिफारिश में लगभग 100 देशों का समर्थन मिलने के बाद यूनाइटेड नेशन में बिल पास किया गया था। विश्व शिक्षक दिवस मनाने के लिए 5 अक्टूबर की तारीख को इसलिए चुना गया था क्योंकि यह साल 1966 में ILO/UNESCO अनुशंसा को अपनाने की सालगिरह थी।
पहली बार अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर 1994 को यूनेस्को द्वारा ही मनाया गया था। पहली बार विश्व शिक्षक दिवस शिक्षकों की भागीदारी और विकास पर ध्यान केंद्रित करने और उनकी प्राथमिकता एवं मुद्दे को सबके सामने लाने के लिए मनाया गया था।
साल 1994 में विश्व शिक्षक दिवस अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन, यूनिसेफ, यूएनडीपी, और शिक्षा अंतरराष्ट्रीय (IE) के साथ मिलकर आयोजित किया जाता है। कनाडा नेशनल 2012 में विश्व शिक्षक दिवस मनाने के लिए एक डाक टिकट भी जारी किया था।
- शिक्षक दिवस (टीचर्स डे) पर कविता शायरी
- शिक्षक दिवस पर कोट्स, हार्दिक शुभकामनाएं
- भारत की पहली महिला शिक्षिका – सावित्री बाई
- कौन है भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका
- शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानिए इसका इतिहास
विश्व शिक्षक दिवस 2023 की थीम (World Teacher Day Theme 2023)
विश्व शिक्षक दिवस हर साल एक खास विषय पर केंद्रित करते हुए मनाया जाता है जिसे यूनेस्को द्वारा चुना जाता है। इस साल विश्व शिक्षक दिवस 2023 की थीम ‘ हमें जो शिक्षा चाहिए उसके लिए शिक्षकों की आवश्यकता है: शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए वैश्विक अनिवार्यता। इस साल की थीम का उद्देश्य विश्व भर में शिक्षकों और शिक्षकों की घटती हुई संख्या को सुधार करना है।
भारत ही नहीं पूरे विश्व भर में शिक्षकों की संख्या घटती जा रही है। अगर हम अपने देश की ही बात करें तो भारत के सभी राज्यों में शिक्षकों के लिए नौकरियां की भर्ती निकली जा रही है क्योंकि अच्छे शिक्षकों की कमी हमारे देश में काफी अधिक है। अच्छे-अच्छे शिक्षक भर्ती होंगे तो हमारे देश का शिक्षा भी सुधरेगा जिससे हमारा देश काफी उन्नति करेगा।
विश्व शिक्षक दिवस का महत्व और उद्देश्य
दोस्तों पूरी दुनिया 5 अक्टूबर 1994 से विश्व शिक्षक दिवस मनाते आ रही है। हमारे जीवन में शिक्षकों और शिक्षकों के महत्व को याद दिलाना ही विश्व शिक्षक दिवस का उद्देश्य है और यही चीज विश्व शिक्षक दिवस को इतना महत्वपूर्ण बनता है।
हमने अपने जिंदगी में जो कुछ भी शिक्षकों के द्वारा सीखा है उसके लिए धन्यवाद देने और हमारे जीवन में शिक्षकों द्वारा निभाई गई अहम भूमिका का सम्मान करने के उद्देश्य से ही विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। हमारे जीवन में जो व्यक्ति शिक्षक के रूप में हमें कुछ ना कुछ सिखाया है उन्हें धन्यवाद देना हमारा फर्ज बनता है।
भारत में शिक्षक दिवस की शुरुआत
भारत देश में शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत साल 1962 में हुआ था जब डॉक्टर राधाकृष्णन भारत के राष्ट्रपति बने थे। आपको बता दे कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छात्र उनके व्यक्तित्व से काफी प्रोत्साहित और प्रेरणादायक रहते थे। एक बार ऐसा हुआ कि उनके छात्र डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन बनाना चाहते थे।
इसलिए जब छात्रों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन से उनके जन्मदिन मनाने का अनुमति मांगी तो उन्होंने बताया कि मेरे जन्मदिन मनाने से अच्छा है कि आप लोग इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाए। यह मेरे लिए बहुत गर्व का बात होगा। तभी से भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
देश के राष्ट्रपति शिक्षकों को करेंगे सम्मानित
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का यह मानना था कि शिक्षक हमारे जीवन में ना ही केवल पढ़ाते हैं बल्कि हमें जीवन के अनुभव से गुजरने के दौरान अच्छे बुरे का फर्क भी करना बताते और सीखते हैं। यह दिन ऐसे शिक्षकों को सम्मान देने का दिन माना गया है। हर वर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार देकर सम्मानित करती हैं। इस साल भी देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 75 चयनित शिक्षकों को वर्ष 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेगी।
शिक्षक दिवस की रोचक जानकारियां (Interesting Facts about World Teachers Day 5 October)
- भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है जबकि अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसमें रोचक बात यह है कि अलग-अलग देश इसके लिए अलग दिन निर्धारित किया है और कुछ देशों में इस दिन भी कामकाजी दिन ही रहता है।
- यूनेस्को द्वारा 5 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस घोषित किया था और इस साल 1994 से मनाया जा रहा है।
- भारत देश में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में 5 दिसंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है क्योंकि इस दिन ही दूसरे राष्ट्रपति रहे राधाकृष्णन का जन्म हुआ था।
- चीन में 10 सितंबर 1985 को शिक्षक दिवस घोषित किया गया था, इसके पहले 1931 में नेशनल सेंट्रल यूनिवर्सिटी में शिक्षक दिवस की शुरुआत किया गया था लेकिन बाद में इस घोषणा को वापस ले लिया गया था।
- रूस में 1965 से लेकर 1994 तक अक्टूबर महीने के पहले रविवार के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता था लेकिन साल 1994 से विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को ही मनाए जाने लगा।
- अमेरिका में में के पहले पूर्ण सप्ताह के मंगलवार के दिन को शिक्षक दिवस घोषित किया गया है और वहां पूरे सप्ताह इसका आयोजन किया जाता है।
- थाईलैंड में हर साल 16 जनवरी को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है और यहां पहला शिक्षक दिवस 1997 में मनाया गया था।
- मलेशिया में शिक्षक दिवस 16 में को मनाया जाता है और वहां इस खास दिन को हरि गुरु कहते हैं।
- तुर्की में शिक्षक दिवस 24 नवंबर को मनाया जाता है। वहां के पहले राष्ट्रपति कमल अतातुर्क ने यह घोषणा की थी।
- ईरान में वहां के आयतुल्लाह मोतेजा मोतेहारी प्रोफेसर की हत्या के बाद उनकी याद में 2 में को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। मोतिहारी की मृत्यु 2 में 1980 को कर दी गई थी।
भारत देश के वह शिक्षक जिन्होंने दुनिया भर में अपना नाम रोशन किया है।
- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
- प्रफुल चंद्र राय
- श्रीनिवास रामानुजन्
- सत्येन्द्रनाथ बोस
- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
- चन्द्रशेखर वेंकटरमन
- जगदीश चन्द्र बसु
निष्कर्ष:
दोस्तों टीचर हमारे जीवन में बहुत जरूरी होते हैं क्योंकि वह हमें असली जीने का तरीका बताते हैं। शिक्षक के द्वारा ही हम ज्ञान प्राप्त करते हैं जिससे इस दुनिया में अच्छे से रह पाते हैं। अगर हमारे जीवन में अच्छे शिक्षक ना हो तो वह हमारे लिए दुर्भाग्य का बात है।
इसी कारण शिक्षक को उनकी महत्वता बताने के लिए हम लोग शिक्षक दिवस मनाते हैं। ऊपर दिए गए लेख में हम आपको विश्व शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है इसके बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताया है। साथ ही हमने इसका इतिहास, महत्व और थीम के बारे में भी जानकारी दी है। उम्मीद करता हूं कि यह लेखक को पसंद आया होगा इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद।
FAQs
विश्व शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
यूनेस्को द्वारा ऑफिशियल तौर पर घोषित पूरे विश्व में 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
भारत में शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
भारत में शिक्षक दिवस दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
भारत में सबसे पहले शिक्षक दिवस कब मनाया गया था?
भारत में सबसे पहले शिक्षक दिवस 1962 में मनाया गया था।