Advertisements

हर साल 8 अक्टूबर के दिन ही क्यों मनाया जाता है? वायुसेना दिवस, जानिए जरूरी बातें | Indian Air Force Day 2023 history Facts in hindi

Indian Air Force Day 2023 history Facts in hindi (क्यों मनाया जाता है? भारतीय वायुसेना दिवस कब मनाया जाता है?, वायुसेना दिवस का इतिहास क्या है?, वायुसेना दिवस 2023 की थीम)

Indian Air Force Day 2023: भारतीय वायुसेना दुनिया की सबसे बड़ी वायुसेनाओं में से एक है। वायु सेना हमारे देश की सुरक्षा में हमेशा मदद करती है और कई बार वायु सेना के चलते हमारे देश पर बड़ी-बड़ी आतंकी हमलों से बचाया गया है। हर वर्ष 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेवा दिवस यानी Indian Air Force Day के रूप में मनाया जाता है। इस साल 2023 में इंडियन एयर फोर्स अपनी 91वीं वर्षगाठ मना रही है।

Advertisements

भारतीय वायु सेना दिवस भारत की वायु सेना को सम्मान और श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि हर साल 8 अक्टूबर के दिन ही भारतीय वायु सेवा दिवस क्यों मनाया जाता है? इस लेख में हम आपको Indian Air Force Day सेंचुरी सभी बातों को विस्तार से बताने वाले हैं। हम आपको इसमें यह बताएंगे कि 8 दिसंबर को ही भारतीय वायुसेना दिवस क्यों मनाया जाता है? साथ ही हम आपको इसके इतिहास के बारे में भी बताएंगे और इसका महत्व का भी वर्णन करेंगे।

Join Our WhatsApp Group hindikhojijankari

हर साल वायु सेना दिवस पर एक थीम बनाया जाता है और उसे ध्यान में रखकर ही भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है। अगर आप भी भारतीय वायु सेना से जुड़ी सारी जानकारी के बारे में जानना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। अगर आप इस लेख को ध्यान से पढ़ेंगे तो आपको भारतीय वायु सेना की सारी जानकारी प्राप्त होगी। तो चलिए बिना समय गवाई इस लेख को शुरू करते हैं।

भारतीय वायुसेना दिवस 2023 | Indian Air Force Day 2023 history Facts in hindi

विषय–सूची

भारतीय वायुसेना दिवस हर साल 8 अक्टूबर के दिन ही क्यों मनाया जाता है? (Indian Air Force Day 2023 history Facts in hindi)

दिवस का नामभारतीय वायु सेना दिवस
कब मनाते है?हर वर्ष 8 अक्टूबर को
कैसे मनाते है?विभिन्न लड़ाकू विमानों के करतब आयोजित करके
2023 में कहां मनाया जाएगा?2023 में प्रयागराज और भोपाल दोनों स्थानों में मनाया जा रहा है।
क्यों मनाते है?8 अक्टूबर 1932 को ही वायु सेना का गठन हुआ था

भारतीय वायु सेना दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

भारत की सबसे पहला एयर फोर्स टोकरी सन 1932 में 8 अक्टूबर को यूनाइटेड किंगडम की रॉयल एयर फोर्स के साथ बनाई गई थी। आपको बता दें कि इसके 1 साल बाद 8 अक्टूबर के दिन ही भारतीय वायु सेना ने अपना पहला स्क्वार्डन किया था। इसी वजह से हर साल 8 अक्टूबर को ही भारतीय वायु सेवा दिवस मनाया जाता है।

हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस के मौके पर अलग-अलग हवाई विमानों से करतब आयोजित कराया जाता है और यह कार्यक्रम बहुत हर्षोंउल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन भारत के अलग-अलग क्षेत्र कर सभी वायु सेना के लोग अपने लड़ाकू विमान के साथ एक साथ आते हैं और अलग-अलग प्रकार के करतब दिखाते हैं।

भारतीय वायु सेना दिवस कहां मनाया जाता है? (Indian Air Force Day Celebration 2023)

भारतीय वायु सेना दिवस हर साल 8 अक्टूबर के दिन बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। पिछले कई सालों से भारतीय वायु सेना दिवस दिल्ली एनसीआर में मौजूद एयरवेज पर मनाया जा रहा था लेकिन साल 2023 में वायु सेना दिवस समारोह की वास्तविक शुरुआत ऑफिशियल परेड से एक हफ्ते पहले 30 सितंबर 2023 को भोपाल में मौजूद भोज ताल झील के पास एक एयर डिस्प्ले से होगा।

इस साल भारतीय वायु सेना दिवस उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और भोपाल दोनों स्थानों पर होने वाला है। भारतीय वायु सेना अपने रोमांचक एरोबिक प्रदर्शनों से वहां के स्थानीय लोगों को रोमांचित करने का अवसर प्रदान करेगी।

भारतीय वायु सेना की स्थापना कब हुई थी? (Establishment of Indian Air Force )

भारतीय वायु सेना की स्थापना साल 1932 में हुआ था। उसे वक्त हमारा देश अंग्रेजों की हुकूमत में था। उसे वक़्त भारतीय वायु सेना को रॉयल इंडियन एयर फोर्स के नाम से जाना जाता था। लेकिन जब हमारा देश आजाद हुआ तो रॉयल शब्द को हटा दिया गया, इसके बाद इसे भारतीय एयरफोर्स के नाम से जाना जाता है। भारतीय वायु सेना दिवस 8 अक्टूबर के दिन मनाया जाता है।

भारतीय वायु सेना का इतिहास (Indian Air Force Day History)

भारतीय वायु सेना की शुरुआत 8 अक्टूबर 1932 में हुआ था। भारत देश के आजाद होने से पहले वायु सेना को रॉयल इंडियन एयर फोर्स के नाम से जाना जाता था। वही 1 अप्रैल 1933 को वायु सेना का पहला दस्ता बना जिसमें 6 आएएफ ट्रेंड ऑफिसर और 19 हवाई सिपहिया को शामिल किया गया था। जब भारत आजाद हुआ तो वायु सेवा के नाम से रॉयल शब्द को हटाकर सिर्फ इंडियन एयर फोर्स कर दिया गया था। भारतीय वायु सेवा ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बहुत अहम भूमिका निभाई थी।

आजादी से पहले वायु सेवा आर्मी के तहत काम करती थी। आजादी के बाद सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट को भारतीय वायु सेवा का पहला के एयर मार्शल बनाया गया था जिन्होंने एयर फोर्स को आर्मी से आजाद करने में अहम भूमिका निभाई थी। एयर फोर्स को आर्मी से आजाद करने का पूरा श्रेय भारत के पहले वायु सेवा कमांडर इन चीफ, एयर मार्शल थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट को जाता है। थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट भारतीय वायु सेवा के कमांडर के पद पर 15 अगस्त 1947 से लेकर 22 फरवरी 1950 तक रहे थे।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

भारतीय वायु सेना दिवस 2023 की थीम (Indian Air Force Day Theme 2023)

दोस्तों आपको बता दें कि हर वर्ष भारतीय वायुसेना दिवस एक खास थीम पर आधारित होता है। इस प्रकार ही साल 2023 में भारतीय वायु सेना दिवस 2023 की थीम IAF: सीमाओं से परे वायुशक्ति है। इसकी घोषणा एयर मार्शल आरजीके कपूर ने किया है। पिछले साल 2022 में भारतीय वायु सेना दिवस का कार्यक्रम IAF: ट्रांसफॉर्मिंग फॉर द फ्यूचर थीम के साथ मनाया गया था। वही साल 2021 की थीम ‘टचिंग द स्काई विद ग्लोरी’ रखी गई थी।

Follow us on Google News image

भारतीय वायु सेना दिवस मनाने का उद्देश्य

हर वर्ष 8 अक्टूबर को हमलोग भारतीय वायु सेना दिवस इसकी स्थापना के वर्षगांठ का जश्न मनाने के के उद्देश्य से मनाते हैं। भारतीय वायु सेना एक सहस्त्र सी है जो हमारे देश की सुरक्षा के लिए आसमान में युद्ध, सुरक्षा और चौकसी का काम करता है।

ऐसे में उनके हौसले को बुलंद करने के लिए, भारतीय वायु सेना की सराहना करने और राष्ट्र सुरक्षा में उनकी आवश्यकता और महत्व को हमारे देश के हर व्यक्ति तक पहुंचाने के मकसद से इसे मनाया जाना जरूरी है।

भारतीय वायु सेना भारत की रक्षा और के साथ-साथ अलग-अलग प्रकार के प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी लोगों को सहायता पहुंचाने का काम करती है, इसमें एयर लिफ्ट करना और राहत सामग्री पहुंचाने जैसे सुविधाए भी मौजूद है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

भारतीय वायु सेना का ध्वज (Indian Air Force Flag)

भारतीय वायु सेना का ध्वज भारत के ध्वज से काफी अलग है। भारतीय वायु सेना का ध्वज का रंग नीला होता है इसके शुरुआत के एक चौथाई हिस्से में राष्ट्रीय ध्वज बना है और बीच के हिस्से में राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों जैसे कि केसरिया श्वेत और हरे रंग से बना हुआ एक गोलाकार आकार है। यह ध्वज साल 1991 में देश के द्वारा अपनाया गया था।

भारतीय वायु सेना के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Important Facts about Indian Air Force)

  • दुनिया भर में भारतीय वायु सेना चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है।
  • भारतीय वायु सेना में कुल मिलाकर 1.7 लाख जवान और 1400 से अधिक लड़ाकू विमान मौजूद है।
  • अमेरिका चीन और रूस के बाद भारत की वायु सेना दुनिया की सबसे बड़ी सीना है।
  • भारतीय वायु सेना के देशभर में 60 से ज्यादा एयरबेस है जो की सभी दिशाओं में मौजूद है। गाजियाबाद में मौजूद हिडन एशिया का सबसे बड़ा एयरबेस है।
  • भारतीय वायु सेना के कमांडर इन चीफ भारत के राष्ट्रपति होते हैं।
  • अभी मौजूद वायु सेना का ध्वज को साल 1951 में अपनाया गया था।
  • भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य भागवत गीता के 11 में अध्ययन से लिया गया एक श्लोक है जो ‘नभ: स्पृशं दीप्तम्’ (‘Touch the Sky with Glory’) है।
  • आपको बता दें कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन की मनाद रैंक प्राप्त है।

निष्कर्ष:

दोस्तों ऊपर दिए गए लेख में हमने आपको भारतीय वायु सेना दिवस के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताया है। इसलिए के द्वारा हमने आपको यह समझाने का प्रयत्न किया है कि भारतीय वायु सेना दिवस 8 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है। हमने साथ ही भारतीय वायु सेना दिवस की इतिहास, महत्व, उद्देश्य और थीम के बारे में भी जानकारी दी है।

दोस्तों आप इस लेख को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी शेयर कर सकते हैं और भारतीय वायुसेना दिवस की जानकारी उन्हें भी दे सकते हैं। आशा करता हूं कि इस लेख से आपको अच्छी जानकारी मिली होगी। इस लेख को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

इन्हें भी जाने:-

FAQ

भारतीय वायु सेना दिवस किस दिन मनाया जाता है?

8 अक्टूबर को हर साल मनाया जाता है।

साल 2023 में भारतीय वायु सेना दिवस कहां मनाया जाएगा?

साल 2023 में भारतीय वायु सेना दिवस उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और भोपाल में मनाया जाएगा।

हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस क्यों मनाते हैं?

हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस इसलिए मनाते हैं क्योंकि 8 अक्टूबर 1932 को वायु सेना का गठन हुआ था।

भारतीय वायु सेना के पहले कमांडर इन चीफ कौन थे?

भारतीय वायु सेना के पहले कमांडर इन चीफ सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट थे।

Leave a Comment