26 जनवरी गणतंत्र दिवस 2026 पर शायरी, कविता Wishes, SMS, Messages (Happy Republic Day Shayari in Hindi), कविता, अनमोल विचार और शायरी, कविता (Happy Republic Day Wishes in Hindi 2026 SMS Quotes on Republic Day, Republic Day shayari, Republic Day 2026 Slogans in Hindi)
Republic Day Shayari & Wishes in Hindi: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में दो तिथियां अत्यंत महत्वपूर्ण है। एक तो 15 अगस्त 1947 जब भारत स्वाधीन हुआ तथा दूसरी तिथि 26 जनवरी 1950 जब भारत की स्वाधीनता संविधान से परिपूर्ण हुई।
26 जनवरी 1950 को भारत का अपना संविधान लागू हुआ था। भले ही हम 1947 में स्वाधीनता प्राप्त कर लिए थे लेकिन असली स्वाधीनता तो भारत को तब मिली जब भारत के पास स्वयं का संविधान लागू हुआ।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में भारत के अनेकों वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी तब जाकर भारत आजाद हुआ था। लेकिन आजाद होने के बाद भी भारत के स्वाधीनता परिपूर्ण नहीं थी क्योंकि भारत के पास अपना संविधान नहीं था।
किसी भी स्वतंत्र और संप्रभुत्व और लोकतांत्रिक राष्ट्र को चलाने के लिए एक संविधान की आवश्यकता होती है जो भारत के पास नहीं थी। इस आवश्यकता को देखते हुए भारतीय संगठन एवं उनके नेताओं ने अपना निजी संविधान बनाने का संकल्प लिया।
संविधान बनाने के लिए संविधान सभा का गठन हुआ। जिसमें विभिन्न संगठनों के लोग सम्मिलित हुए जिन्हें संविधान और न्याय संहिता का ज्ञान था। उनके योगदानों की बदौलत थी भारत अपना स्वयं का संविधान बनाने में सक्षम हुआ। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान आधिकारिक रूप से लागू कर दिया गया।
इसी खुशी में हर साल 26 जनवरी 1950 के ऐतिहासिक दिन को अमर रखने के लिए 26 जनवरी के दिन भारतीय गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर सभी भारतवासी एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामना संदेश भेजते हैं और बधाइयां देते हैं।
केवल इतना ही नहीं 26 जनवरी के दिन भारत के शैक्षणिक संस्थानों सरकारी तथा गैर सरकारी दफ्तरों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तथा बड़ी धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इन कार्यक्रमों में गणतंत्र दिवस पर भाषण शायरी तथा कविता पाठ का आयोजन भी किया जाता है।
अगर आप भी अपने दोस्त मित्र एवं प्रिय जनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चुनिंदा और बेहतरीन सुविचार कोट्स तथा शायरी के जरिए भेज सकते हैं।
आज हम आपके लिए 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस (Happy Republic Day 2026) के मौके पर एक बेहतरीन कविता और कई सारे अनमोल विचार तथा शायरियां लेकर आए हैं जिनका इस्तेमाल करके आप मंच पर भाषण और कविता पाठ कर सकते हैं और अपने मित्रों सहपाठियों तथा लोगों को गणतंत्र दिवस 2026 की शुभकामनाएं (26 January 2026 Republic Day Wishes In Hindi) भेज सकते हैं।
- आजादी का अमृत महोत्सव पर कविता और अनमोल विचार
- भारतीय सेना को समर्पित कविताएं और शुभकामना संदेश
- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भाषण

विषय–सूची
गणतंत्र दिवस पर शायरी और अनमोल विचार (Wishes, Shayari on Republic Day in Hindi)
इस वतन की मिट्टी से हमें बेइंतहा प्यार है।
इस मिट्टी के कण के लिए जां भी निसार है।
जरूरत पड़ी तो इस वतन को लहू से सींच देने।
लेकिन भारत का यह तिरंग कभी झुकने नहीं देंगे।
भारत की गणतंत्रता वास्तविक स्वतंत्रता का स्वरूप है! बिना गणतंत्र गणराज्य के भारत वर्ष की स्वतंत्रता अधूरी थी! इस गणतंत्र दिवस का पावन पर्व मिल कर मनाएं!
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
भारत की एकता पर हमको गुमान है!
इसकी अखंडता ही इसकी पहचान है!
भारत की संस्कृति ही भारत का मान है!
इसलिए तो मेरा देश जगत में महान है!
आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

गणतंत्र दिवस का पर्व है पावन, मिलकर इसे मनाएंगे!
गूंथे जाएंगे स्वर से स्वर, हम वंदे मातरम् गाएंगे!!
इस राष्ट्रीय गौरव का पर्व मिल जुल कर मनाएं!
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
अत्यंत पतित और पावन अवसर! गणतंत्र दिवस का आया है! कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक! हर जगह तिरंगा छाया है! गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
हर बला से इस वतन को बचाकर रखेंगे!
अपनी सभ्यता संस्कृति से इसे सजा कर रखेंगे!
इसके तिरंगे को कभी झुकने नहीं देंगे हम!
इसके लिए लड़ते रहेंगे जब तक जिंदा है हम!
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
स्वर्ग से सुंदर, जगत से प्यारा भारत देश हमारा है!
इसकी रक्षा सदा करेंगे यह कर्तव्य हमारा है!
भारत माता के दामन पर आंच नहीं आने देंगे!
भारत माता की गरिमा और लाज नहीं जाने देंगे!
Happy Republic Day
भारत का संविधान भारत की आत्मा है! हम भारतवासी सदैव इसकी की रक्षा करेंगे! गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
सोंधी सी खुशबू आती है यहां की बस्ती बस्ती में,
कुछ तो यारों सना हुआ है हिंदुस्तानी मिट्टी में।
Happy Republic Day!
पड़ेगी जब मुसीबत तब वतन बलिदान मांगेगा,
शहीदों की कफन में लिपटा तिरंगा शान मांगेगा।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
वतन की जुस्तजू में इस कदर बलिदान देना तुम,
मिट्टी प्यासी हो तो अपने लहू से सान देना तुम।
Happy Republic Day
अहिंसा से नहीं मिलती हुकुमतों से आजादी,
जिन्होंने खुद को खोया है उन्हें हम याद रखेंगे।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
पश्चिम सभ्यताओं के हथकंडे में ना आएंगे,
विश्व गुरु बन कर के हम औरों को राह दिखाएंगे।
Happy Republic Day!
जगमग होगी दुनिया सारी भारत के कांति विचारों से,
सुख और समृद्धि आएगी हर सरहद की दीवारों से।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
भेदभाव का मिटा निशां, हम सबको गले लगाएंगे,
नेतृत्व करेंगे मिल जुल कर, दुनिया को राह दिखाएंगे।
Happy Republic Day!
कल से बेहतर आज बनाकर बदलेंगे तकदीरों को।
जब तक तन में प्राण रहेंगे, याद रखेंगे वीरो को।।
– सौरभ शुक्ला
इसे अलगाव वाद से बचाकर दूर रखेंगे,
जलाकर प्रेम के दिए वतन में नूर रखेंगे।
Happy Republic Day!

गणतंत्र दिवस पर शायरी, कविता (26 January 2026 Republic Day Shayari in Hindi)
भारत की एकता अखंडता ही इस देश की शान है! भारत की पावन गणतंत्र ही हमारा अभिमान है! जीवन पर्यंत हम अपने तिरंगे का मान रखेंगे! लोकतंत्र की रक्षा करेंगे देश का अभिमान रखेंगे! गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !
मेरा भारत देश अकेला है, जहां सब धर्मों का मेला है। जहां सागर नदियां झीलें हैं, जहां वीरों के कबीलें हैं। धन्य है मेरी मातृभूमि, जहां मैंने जीवन पाया है। विधना तेरा कृतज्ञ हूं, जो भारत में उपजाया है। – सौरभ शुक्ला
आजादी ना मिली भीख में, लड़कर हमने छीनी है। भारत की यह धरा सकल, बलिदान लहू से भीनी है। पट गए न जाने शरीर कितने, घाव धरा के भरने में। आजादी का परिणाम मिला था, मातृभूमि पर मरने में। – सौरभ शुक्ला

गणतंत्र दिवस पर शायरी, कविता (26 January 2026 Republic Day Poem in Hindi)
हमने सीखी है मोहब्बत उनसे, जो वतन से कभी बेवफा नहीं होते। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं! सौंधी सी खुशबू आती है, यहां की बस्ती बस्ती में। यारो कुछ तो सना हुआ है, हिंदुस्तानी मिट्टी में। - सौरभ शुक्ला कल से बेहतर आज बनाकर, बदलेंगे तकदीरों को। जब तक तन में प्राण रहेगा, याद रखेंगे वीरों को। - सौरभ शुक्ला
इन्हें भी पढ़ें-